बदायूं में बवाल: गैर समुदाय के लोगों की शिकायत पर रोकी गई प्रभात फेरी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल

यूपी के बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्योर कासिमाबाद में शुक्रवार की भोर माघ माह में निकाली जा रही प्रभात फेरी को पुलिस ने विवादित रास्ता बताते हुए रोक दिया। जबकि यह प्रभात फेरी पिछले 50 वर्षों से इसी रास्ते से निकलते आ रही है। बात इतनी बढ़ गई कि हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आरोप है कि लाठीचार्ज में कई ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कल दूसरे समुदाय के लोगों ने प्रभात फेरी को रोकने का प्रयास किया था और पुलिस से मामले की शिकायत की थी। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 1 min · National Desk

किसानों के मुद्दे को लेकर गरजे राकेश टिकैत, बोले- किसानों को जमीन बेचने के लिए किया जा रहा बाध्य

किसानों के मुद्दे को लेकर गरजे राकेश टिकैत, बोले- किसानों को जमीन बेचने के लिए किया जा रहा बाध्य किसानों के मुद्दे को लेकर गरजे राकेश टिकैत, बोले- किसानों को जमीन बेचने के लिए किया जा रहा बाध्य इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 16 Jan 2026 03:11 PM IST Updated Fri, 16 Jan 2026 03:11 PM IST Link Copied किसानों के मुद्दे को लेकर गरजे राकेश टिकैत, बोले- किसानों को जमीन बेचने के लिए किया जा रहा बाध्य… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 1 min · National Desk

Startup Day: 'भारत की स्टार्टअप क्रांति भविष्य का आधार', जानिए पीएम मोदी ने नेशनल स्टार्टअप डे पर क्या कहा

नई दिल्ली: भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम पिछले एक दशक में एक सीमित विचार से निकलकर राष्ट्र निर्माण के सबसे बड़े स्तंभ के रूप में उभरा है। ‘नेशनल स्टार्टअप डे’ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विकास यात्रा को नए और विकसित होते भारत के भविष्य का आधार बताया है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि आज के स्टार्टअप फाउंडर्स और इनोवेटर्स का समूह वास्तव में भारत के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर पेश कर रहा है। स्टार्टअप डे पर और क्या-क्या बोले पीएम मोदी- आज हम स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने का माइलस्टोन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 10 साल की ये जर्नी सिर्फ एक सरकारी योजना के सफल होने की कहानी नहीं है, ये आप जैसे हजारों-लाखों सपनों की जर्नी है। ये कितने ही सपनों के साकार होने की यात्रा है। आप याद कीजिए, 10 साल पहले हालत क्या थे… इंडिविजुअल एफर्ट और इनोवेशन के लिए गुंजाइश ही नहीं थी। हमने उन परिस्थितियों को चैलेंज किया, हमने स्टार्टअप इंडिया लॉन्च किया और हमने युवाओं को खुला आसमान दिया, और आज नतीजा हमारे सामने है। सिर्फ 10 साल में स्टार्टअप इंडिया मिशन क्रांति बन चुका है। भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है।" प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप आंदोलन की विनम्र शुरुआत को याद करते हुए बताया कि लगभग 10 साल पहले, इस कार्यक्रम की नींव विज्ञान भवन में रखी गई थी। उस समय यह पहल बहुत छोटी थी और इसमें भाग लेने वाले नौजवानों की संख्या महज 500 से 700 के बीच थी।पीएम मोदी ने कहा, “आज इस परिदृश्य में आया बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। स्टार्टअप्स की बढ़ती संख्या और उनके विस्तार ने आयोजन स्थल को विज्ञान भवन से भारत मंडपम तक पहुँचा दिया है। प्रधानमंत्री के अनुसार, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 2 min · National Desk

बीएमसी चुनाव परिणाम: भाजपा ने निकाय चुनाव के जनादेश पर खुशी जताई, शिवाजी की सेना के आगे बढ़ने से की तुलना

महाराष्ट्र में बृह्नमुंबई महानगरपालिका समेत 20 नगर निकायों में चुनाव संपन्न कराए जाने के बाद आज जनादेश आया। भाजपा नेताओं के मुताबिक ये ऐतिहासिक चुनाव परिणाम हैं। पार्टी की उल्लेखनीय सफलता पर भाजपा के राज्यसभा सांसद और पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, पहले बिहार में हमें सफलता मिली। त्रिवेदी ने कहा कि इसके बाद केरल में भी भाजपा को कामयाबी मिली। अब महाराष्ट्र के नगर निगम में ये अभूतपूर्व सफलता निश्चित रूप से भविष्य के लिए शुभ संकेत है। नकारात्मक राजनीति करने वाले लोगों को राज्य की जनता के करारा जवाब दिया है।भाजपा सांसद ने आगे कहा कि महाराष्ट्र की भाषा में कहते हैं जय-जय महाराष्ट्र माझा। आज महाराष्ट्र की जनता ने हमें जो समर्थन दिया है, इसके लिए विनम्रता से आभार… ये छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि है… जैसे शिवाजी की चतुरंगिणी सेना मन में उमंग धारण करके चलती थी, वैसे ही देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा आगे बढ़ रही है।भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन के शनदार प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता बहुत समझदार है। पहाड़ से सागर तक, भारत का कोई भी हिस्सा हो, जनता हर जगह कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन को सजा दे रही है। राहुल जी, आईना साफ मत करिए। आईना साफ करने से मुंह पर लगे कालिख के निशान मिट नहीं सकते।चुघ ने आगे कहा कि आप हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि आपके काले कारनामों पर देश और महाराष्ट्र की जनता वोट की चोट से सजा दे रही है। ये बहुत बड़ी विजय है। ये विजय यात्रा 26 मई, 2014 से चल रही है। आज 11 साल आठ महीने हो गए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 2 min · National Desk

Jharkhand Police-ED Row: झारखंड हाईकोर्ट ने कहा- ईडी के दफ्तर पर पुलिस की छापेमारी प्रथम दृष्टया पूर्व नियोजित

झारखंड हाईकोर्ट ने केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के कार्यालय में हुई पुलिस छापेमारी को लेकर गंभीर टिप्पणी की है। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार से निर्देश दिए हैं कि ईडी कार्यालय की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ, बीएसएफ या कोई अन्य अर्धसैनिक बल तैनात किया जाए। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 16, 2026 · 1 min · National Desk

BMC Election Results 2026 Live: बीएमसी के रुझानों में BJP+ को बहुमत, 121 सीटों पर बढ़त; AIMIM का भी खुला खाता

01:56 PM, 16-Jan-2026 BMC Election Results 2026: शुरुआती नतीजों में भाजपा के दो और जीत मुंबई में बीएमसी चुनाव 2026 के शुरुआती नतीजे सामने आए हैं। वार्ड नंबर 10 से भाजपा के जितेन्द्र पटेल को विजेता घोषित किया गया। वार्ड नंबर 3 से भाजपा नेता प्रवीन डरेकर के भाई, प्रकाश डरेकर ने जीत हासिल की। बीएमसी में कुल 227 सीटों के लिए मतगणना जारी है और बाकी वार्डों के नतीजे आने में अभी समय लगेगा। 01:47 PM, 16-Jan-2026 BMC Election Results 2026: शिंदे गुट की यामिनी जाधव ने वॉर्ड 209 से जीत दर्ज की मुंबई में जारी मतगणना के बीच पूर्व विधायक यामिनी जाधव ने बीएमसी के वॉर्ड नंबर 209 से जीत हासिल की है। वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की उम्मीदवार थीं और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया। इस जीत से मुंबई नगर निगम में शिंदे गुट की शिवसेना की स्थिति मजबूत हुई है, खासकर दक्षिण मुंबई के अहम इलाकों में। मतगणना जारी है और हर वॉर्ड के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही बीएमसी पर नियंत्रण की लड़ाई और तेज हो गई है। 01:44 PM, 16-Jan-2026 BMC Election Results 2026: छत्रपति संभाजीनगर में भी भाजपा को बढ़त छत्रपति संभाजीनगर की 115 सीटें पर हुए मतदान के बाद आज सामने आए रुझानों में भाजपा+ 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। शिवसेना (यूबीटी)+ 10, कांग्रेस+ 3, एनसीपी+ 2 और अन्य 14 सीटों पर आगे चल रहे हैं। 01:43 PM, 16-Jan-2026 BMC Election Results 2026: नासिक में बराबरी की टक्कर हालांकि नासिक में मुकाबला कुछ हद तक बराबरी का दिख रहा है। भाजपा+ 12, शिवसेना (यूबीटी)+ 9, एनसीपी+ 11 और अन्य 4 सीटों पर आगे हैं। 01:41 PM, 16-Jan-2026 BMC Election Results 2026: नागपुर में भाजपा को मजबूत बढ़त अब तक के रुझ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 2 min · National Desk

Haridwar: गैर हिंदुओं का प्रवेश निषेध, रील बनाना भी पूरी तरह वर्जित...हरकी पैड़ी पर जगह-जगह लगा दिए गए बोर्ड

हरिद्वार हरकी पैड़ी पर जगह-जगह बोर्ड लगा दिए गए हैं, जिसमें स्पष्ट लिख दिया गया कि अहिंदू का प्रवेश पूरी तरह निषेध है। इसके अलावा तीर्थस्थल की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए हरकी पैड़ी और मालवीय द्वीप क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। किसी भी प्रकार के फिल्मी गानों पर फिल्म और रील बनाना भी पूर्णतः वर्जित है। श्रीगंगा सभा ने इस प्रकार से रील्स आदि सोशल मीडिया पर वायरल करने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है। कुछ दिन पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र में बनाया गया एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा हो गया था। वीडियो में दो युवक अरबी वेशभूषा में घाटों पर घूमते नजर आ रहे थे। इसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने नाराजगी जताई है। मामले का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो युवक स्वयं को दुबई का निवासी बताते हुए हरकी पैड़ी क्षेत्र में घूमते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने इसे हरिद्वार की धार्मिक मर्यादा से जुड़ा बताते हुए आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस तरह के वीडियो से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और इससे माहौल खराब हो सकता है।उल्लेखनीय है कि इन दिनों श्रीगंगा सभा की ओर से हरिद्वार के घाटों और प्रमुख धार्मिक स्थलों की व्यवस्था और मर्यादा को लेकर मंथन चल रहा है। श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि वीडियो की जानकारी पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। माहौल बिगाड़ने के लिए इस तरह का काम किया जा रहा है। वहीं, सचिव उज्जवल पंडित ने कहा कि पूरे प्रकरण की सूचना चौकी पुलिस को दे दी गई है। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। युवकों की पहचान क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 2 min · National Desk

BMC Election Results 2026 Live: बीएमसी के 151 वार्डों के रुझान आए सामने, भाजपा गठबंधन की 66 सीटों पर बढ़त कायम

12:52 PM, 16-Jan-2026 बीएमसी के 151 वार्डों के रुझान आए सामने बीएमसी चुनाव परिणामों की घोषणा लगातार जारी है। अब तक 227 में से 151 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। ताजा रुझानों के अनुसार भाजपा 66 वार्डों में आगे चल रही है। इसके बाद शिवसेना (यूबीटी) 53 वार्डों, शिवसेना 20 वार्डों, कांग्रेस 5 वार्डों और मनसे 5 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है। वहीं अन्य उम्मीदवार 2 वार्डों में आगे चल रहे हैं। 12:39 PM, 16-Jan-2026 पुणे नगर निगम चुनाव परिणाम: शुरुआती राउंड में भाजपा की बढ़त मजबूत पुणे नगर निगम चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बड़ी बढ़त बना ली है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार भाजपा 60 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एनसीपी 7 सीटों पर और कांग्रेस 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। शिवसेना (यूबीटी) और शिवसेना अब तक कोई भी सीट नहीं जीत पाई हैं। 12:30 PM, 16-Jan-2026 BMC Election Results 2026: भाजपा ने दो सीटों पर दर्ज की जीत वहीं मुंबई में भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। वॉर्ड नंबर 2 से तेजस्विनी घोसालकर और वॉर्ड नंबर 214 से अजित पाटिल ने जीत दर्ज की। घोसालकर को 16,484 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर शिवसेना (यूबीटी) की धनश्री विलास कोलगे को 5,729 वोट मिले। वहीं मुंबई में भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। वॉर्ड नंबर 2 से तेजस्विनी घोसालकर और वॉर्ड नंबर 214 से अजित पाटिल ने जीत दर्ज की। घोसालकर को 16,484 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर शिवसेना (यूबीटी) की धनश्री विलास कोलगे को 5,729 वोट मिले। 12:25 PM, 16-Jan-2026 BMC Election Results 2026: शिवसेना ने तीन सीटों पर दर्ज की जीत मुंबई नगर निगम चुनाव में अब तक छह उम्मीदवारों को विजेता घोषित किया गया है। शिवसेना ने तीन सीटों पर जीत द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 2 min · National Desk

Maharashtra Civic Polls: 'जनता को भ्रमित कर रहा चुनाव आयोग', शुरुआती रुझानों पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

एक तरफ महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 निगमों को लेकर चल रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बड़ी बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर अब लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जनता को गुमराह कर रहा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में कुछ अखबारों का स्क्रीनशॉट साझा किया। इसमें गुरुवार को नगर निगम चुनाव के मतदान के दौरान वोट डालने के बाद उंगली पर लगाई जा रही स्याही मिटाने के मामले को उठाया।राहुल गांधी ने इसे लोकतंत्र में भरोसे की गिरावट बताया। साथ ही कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जनता को भ्रमित करना हमारे लोकतंत्र में भरोसे की कमी का कारण है। उन्होंने अंत में जोर देते हुए रहा कि वोट चोरी एक देश विरोधी काम है।बता दें कि बीते गुरुवार बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों पर मतदान के बाद उंगली पर लगी स्याही को मिटाने के दावे और वायरल वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज हुई, चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण भी दिया। सबसे पहले इस मामले में राज्य के मंत्री और शिंदे गुट के शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने गुरुवार को दावा किया था कि यह स्याही आसानी से मिट रही है, जिससे फर्जी मतदान की आशंका पैदा हो सकती है।इसके बाद महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने को स्पष्ट किया था कि मतदाता की अंगुली पर लगाई गई इंडलेबल इंक को मिटाने या पोलिंग के दौरान भ्रम फैलाने का प्रयास करना चुनावी गड़बड़ी माना जाएगा। राज्य चुनाव आयोग ने मतदाताओं और सभी दलों को साफ-साफ चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करना गंभीर अपराध है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 2 min · National Desk

बदायूं में बवाल: गैर समुदाय के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने रोकी प्रभात फेरी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल

यूपी के बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्योर कासिमाबाद में शुक्रवार की भोर माघ माह में निकाली जा रही प्रभात फेरी को पुलिस ने विवादित रास्ता बताते हुए रोक दिया। जबकि यह प्रभात फेरी पिछले 50 वर्षों से इसी रास्ते से निकलते आ रही है। बात इतनी बढ़ गई कि हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आरोप है कि लाठीचार्ज में कई ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कल दूसरे समुदाय के लोगों ने प्रभात फेरी को रोकने का प्रयास किया था और पुलिस से मामले की शिकायत की थी। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 1 min · National Desk