निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला में अब एक नए युग की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। दरअसल वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने गुरुवार को मादुरो की गिरफ्तारी के बाद पहली बार देश को संबोधित किया। इस संबोधन में रोड्रिगेज ने देश के तेल उद्योग को विदेशी निवेशकों के लिए खोलने का संकेत दिया। डेल्सी रोड्रिगेज के इस संबोधन में वेनेजुएला पर अमेरिकी दबाव की झलक साफ दिखाई दी। एक दिन पहले ही वेनेजुएला की कार्यवाहक सरकार ने मादुरो सरकार में गिरफ्तार कैदियों को रिहा किया। अमेरिका ने 3 जनवरी को वेनेजुएला के खिलाफ ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व चलाया। इस ऑपरेशन में अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया और दोनों को अमेरिका ले जाया गया। मादुरो अभी अमेरिका की हिरासत में हैं और वहां मुकदमे का सामना कर रहे हैं। वहीं मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेल्सी रोड्रिगेज को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें