यूपी: आज से लखनऊ में जुटेंगे देश भर की विधानसभाओं के अध्यक्ष, बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक

विधानभवन में होने वाले सम्मेलन का उद्घाटन 19 जनवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। समापन सत्र को 21 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।विधानमंडलीय परंपरा के तहत यह सम्मेलन प्रत्येक वर्ष किसी न किसी राज्य में आयोजित होता है। पिछली बार इसका आयोजन कर्नाटक में हुआ था। उत्तर प्रदेश में यह चौथी बार आयोजित किया जा रहा है, इससे पहले वर्ष 2015 में प्रदेश को इसकी मेजबानी मिली थी। सम्मेलन के समानांतर 19 जनवरी को विधानसभा और विधान परिषद सचिवों का अलग सम्मेलन भी होगा। वहीं, 20 जनवरी को मुख्य सत्र में विधायी संस्थाओं की भूमिका, संसदीय मर्यादा, कार्यकुशलता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।विधान भवन में 19 जनवरी से अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 86वां और विधायी निकाय के सचिवों का 62वां सम्मेलन आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के मद्देनजर तीन दिन तक यातायात परिवर्तित रहेगा। तीन दिन शहर में वीआईवी मेवमेंट के कारण ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक कार्यक्रम में अध्यक्ष, लोकसभा, राज्यपाल व मुख्यमंत्री समेत अन्य शामिल होंगे। इसकी वजह से विधान भवन व इसके आस-पास 19 जनवरी से 21 जनवरी तक सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस लोगाें को निकलवाएगी। इसके लिए कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से डायवर्जन वाले मार्ग की ओर जाने से बचने की अपील की है। जानिए कहां बदला रहेगा यातायात - बंदरियाबाग चौराहा से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 2 min · National Desk

Jammu: किश्तवाड़ के जंगलों में पाकिस्तानी आतंकियों से भीषण मुठभेड़, आठ जवान घायल; एक को किया गया एयरलिफ्ट

किश्तवाड़ जिले के ऊंचाई वाले इलाके के सुदूर जंगलों में रविवार को शुरू हुई पाकिस्तानी आतंकियों से भीषण मुठभेड़ में सेना के आठ जवान घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक जवान को एयरलिफ्ट कर उधमपुर कमांड हॉस्पिटल ले जाया गया। दोनों ओर से कई घंटों तक भीषण गोलीबारी हुई। फिलहाल गोलीबारी रुक गई है। आतंकवादियों को मार गिराने और घेराबंदी को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त बल भेजे गए हैं। आतंकी भागने न पाएं इसके लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब सवा 11 बजे जंगल में चल रहे तलाशी एवं घेराबंदी अभियान के दौरान सोननाड़-सिंहपोरा, छात्रू के जंगल में घात लगाए बैठे दो से तीन विदेशी आतंकवादियों के एक समूह से सुरक्षाबलों का सामना हो गया। सूत्रों का कहना है कि ये आतंकी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से संबंधित हैं। आतंकवादियों ने जवानों को देखते ही अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की घेराबंदी तोड़ने के लिए कुछ ग्रेनेड भी फेंके।सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और घेराबंदी को और कड़ा करने के लिए सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस से अतिरिक्त बल भेजे गए। अधिकारियों ने बताया कि शाम 5.40 बजे तक दोनों पक्षों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी होती रही। मुठभेड़ में आठ सैनिक घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक जवान को एयरलिफ्ट कर उधमपुर कमांड हॉस्पिटल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से ज्यादातर को ग्रेनेड के स्प्लिंटर लगने से चोटें आई हैं। आतंकवादियों का खात्मा करने के लिए व्यापक तलाशी अभियान जारी है। अभियान में तेजी लाने के लिए ड्रोन सहित उन्नत निगरानी उपकरण और खोजी कुत्ते तैनात किए गए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ: 38 साल में पहली बार न्यूजीलैंड ने भारत में जीती वनडे सीरीज, मेजबान सात साल बाद घर में हारे सीरीज

1 of 9 विराट कोहली - फोटो : PTI Link Copied 38 साल बाद न्यूजीलैंड ने भारत की सरजमीं पर इतिहास रच दिया। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में कीवियों ने भारत को 41 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह भारत में न्यूजीलैंड की आठ कोशिशों में पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत है, इससे पहले टीम 1988 से लगातार असफल रही थी। इस हार के साथ भारत को इंदौर में भी पहली बार वनडे में शिकस्त झेलनी पड़ी, जहां उसने इससे पहले लगातार सात मैच जीते थे। इतना ही नहीं, अक्तूबर 2022 के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब टॉस जीतने के बावजूद भारत को घरेलू वनडे में हार का सामना करना पड़ा। लगातार 13 जीत के बाद यह सिलसिला भी टूट गया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 9 भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : PTI रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के शानदार शतकों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 337 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 46 ओवर में 296 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से विराट कोहली ने बेहतरीन 124 रन की पारी खेली, जबकि हर्षित राणा ने 52 रन का योगदान दिया। 3 of 9 रोहित शर्मा-शुभमन गिल-श्रेयस अय्यर - फोटो : PTI शीर्ष क्रम ने किया निराश भारत की शुरुआत खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हुए जबकि शुभमन गिल 23 रन ही बना सके। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, जिससे भारत का स्कोर 71/4 हो गया। इसके बाद कोहली ने नीतीश कुमार रेड्डी (57 गे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 2 min · National Desk

सेना के आठ जवान घायल: किश्तवाड़ में तीन जैश के आतंकी घिरे, दहशतगर्दों ने की अंधाधुंध फायरिंग; ग्रेनेड फेंके

जवानों को लगे ग्रेनेड के स्प्लिंटर सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और घेराबंदी को और कड़ा करने के लिए सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस से अतिरिक्त बल भेजे गए। अधिकारियों ने बताया कि शाम 5.40 बजे तक दोनों पक्षों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी होती रही। मुठभेड़ में आठ सैनिक घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से ज्यादातर को ग्रेनेड के स्प्लिंटर लगने से चोटें आई हैं। आतंकवादियों का खात्मा करने के लिए व्यापक तलाशी अभियान जारी है। अभियान में तेजी लाने के लिए ड्रोन सहित उन्नत निगरानी उपकरण और खोजी कुत्ते तैनात किए गए हैं। पूरे इलाके को घेरकर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 1 min · National Desk

Gaza Peace: गाजा में शांति पहल के लिए भारत को न्योता, ट्रंप ने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का दिया प्रस्ताव

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को गाजा में शांति बहाली के लिए बनाए जा रहे ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का हिस्सा बनने का निमंत्रण दिया है। यह बोर्ड गाजा में चल रहे संघर्ष को खत्म करने और शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए बनाया जा रहा है। साथ ही यह पहल गाजा में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए ट्रंप की 20 सूत्रीय शांति योजना से जुड़ी है। अमेरिका इस योजना के दूसरे चरण को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बता दें कि भारत को यह न्योता उसकी वैश्विक साख, संतुलित विदेश नीति और शांति प्रयासों में भूमिका को देखते हुए दिया गया है। माना जा रहा है कि इस बोर्ड में शामिल देश गाजा की स्थिति पर नजर रखेंगे, मानवीय सहायता, पुनर्निर्माण और संघर्ष रोकने से जुड़े कदमों पर विचार करेंगे। हालांकि, इस प्रस्ताव पर भारत की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में यदि भारत इस पहल में शामिल होता है, तो यह पश्चिम एशिया में शांति प्रक्रिया में उसकी भूमिका को और मजबूत कर सकता है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट के सीईओ मार्क रोवन अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट गेब्रियल व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को बोर्ड ऑफ पीस के सदस्यों की सूची जारी की। यह बोर्ड गाजा में शांति, स्थिरता, पुनर्निर्माण और लंबे समय तक विकास की निगरानी करेगा। इस बोर्ड के चेयरमैन खुद डोनाल्ड ट्रंप होंगे। व्हाइट हाउस के अनुसार, बोर्ड में कई बड़े और प्रभावशाली नाम शामिल हैं, जिनमें इसके अलावा, तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ: 38 साल में पहली बार न्यूजीलैंड ने भारत में जीती वनडे सीरीज, मेजबान सात साल बाद घर में हारे सीरीज

1 of 9 विराट कोहली - फोटो : PTI Link Copied 38 साल बाद न्यूजीलैंड ने भारत की सरजमीं पर इतिहास रच दिया। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में कीवियों ने भारत को 41 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह भारत में न्यूजीलैंड की आठ कोशिशों में पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत है, इससे पहले टीम 1988 से लगातार असफल रही थी। इस हार के साथ भारत को इंदौर में भी पहली बार वनडे में शिकस्त झेलनी पड़ी, जहां उसने इससे पहले लगातार सात मैच जीते थे। इतना ही नहीं, अक्तूबर 2022 के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब टॉस जीतने के बावजूद भारत को घरेलू वनडे में हार का सामना करना पड़ा। लगातार 13 जीत के बाद यह सिलसिला भी टूट गया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 9 भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : PTI रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के शानदार शतकों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 337 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 46 ओवर में 296 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से विराट कोहली ने बेहतरीन 124 रन की पारी खेली, जबकि हर्षित राणा ने 52 रन का योगदान दिया। 3 of 9 रोहित शर्मा-शुभमन गिल-श्रेयस अय्यर - फोटो : PTI शीर्ष क्रम ने किया निराश भारत की शुरुआत खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हुए जबकि शुभमन गिल 23 रन ही बना सके। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, जिससे भारत का स्कोर 71/4 हो गया। इसके बाद कोहली ने नीतीश कुमार रेड्डी (57 गे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 2 min · National Desk

Gaza Peace: गाजा में शांति पहल के लिए भारत को न्योता, ट्रंप ने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का दिया प्रस्ताव

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को गाजा में शांति बहाली के लिए बनाए जा रहे ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का हिस्सा बनने का निमंत्रण दिया है। यह बोर्ड गाजा में चल रहे संघर्ष को खत्म करने और शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए बनाया जा रहा है। साथ ही यह पहल गाजा में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए ट्रंप की 20 सूत्रीय शांति योजना से जुड़ी है। अमेरिका इस योजना के दूसरे चरण को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बता दें कि भारत को यह न्योता उसकी वैश्विक साख, संतुलित विदेश नीति और शांति प्रयासों में भूमिका को देखते हुए दिया गया है। माना जा रहा है कि इस बोर्ड में शामिल देश गाजा की स्थिति पर नजर रखेंगे, मानवीय सहायता, पुनर्निर्माण और संघर्ष रोकने से जुड़े कदमों पर विचार करेंगे। हालांकि, इस प्रस्ताव पर भारत की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में यदि भारत इस पहल में शामिल होता है, तो यह पश्चिम एशिया में शांति प्रक्रिया में उसकी भूमिका को और मजबूत कर सकता है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट के सीईओ मार्क रोवन अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट गेब्रियल व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को बोर्ड ऑफ पीस के सदस्यों की सूची जारी की। यह बोर्ड गाजा में शांति, स्थिरता, पुनर्निर्माण और लंबे समय तक विकास की निगरानी करेगा। इस बोर्ड के चेयरमैन खुद डोनाल्ड ट्रंप होंगे। व्हाइट हाउस के अनुसार, बोर्ड में कई बड़े और प्रभावशाली नाम शामिल हैं, जिनमें इसके अलावा, तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 2 min · National Desk

सिंगूर की सियासत गरमाई: पीएम मोदी के घुसपैठ वाले बयान पर टीएमसी का पलटवार, कहा- झूठ फैला रहे प्रधानमंत्री

पश्चिम बंगाल के सिंगूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद राज्य की राजनीति में तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। तृणमूल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि घुसपैठ को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, उनका ज़मीनी हकीकत से कोई मेल नहीं है। टीएमसी का कहना है कि केंद्र सरकार चुनावी माहौल में डर और भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही है। टीएमसी ने चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया का हवाला दिया। इस जांच के दौरान करीब 58 लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। टीएमसी का कहना है कि एक भी मामला घुसपैठ से नहीं जुड़ा पाया गया। टीएमसी का दावा है कि जांच में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक नहीं मिले। पार्टी के अनुसार कोई भी रोहिंग्या मतदाता सूची में सामने नहीं आया। टीएमसी के प्रदेश अध्यक्ष जॉय प्रकाश मजूमदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 11 साल से घुसपैठ, बांग्लादेशी और रोहिंग्या का मुद्दा दोहराते आ रहे हैं, लेकिन अब तक इसके ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सीमा सुरक्षा केंद्र के अधीन है, तो फिर राज्य सरकार को ही कटघरे में क्यों खड़ा किया जा रहा है। कानून-व्यवस्था और महिला अपराध पर भी पलटवार प्रधानमंत्री द्वारा बंगाल में कानून-व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर उठाए गए सवालों पर भी टीएमसी ने जवाब दिया। पार्टी ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में हालात बंगाल से कहीं ज्यादा गंभीर हैं। टीएमसी का आरोप है कि चुनिंदा आंकड़ों के जरिए बंगाल की छवि खराब की जा रही है। टीएमसी ने प्रधानमंत्री स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 2 min · National Desk

सेना के आठ जवान घायल: किश्तवाड़ में तीन जैश के आतंकी घिरे, दहशतगर्दों ने की अंधाधुंध फायरिंग; ग्रेनेड फेंके

इस साल तीसरी मुठभेड़ जम्मू संभाग में इस साल सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 7 और 13 जनवरी को कठुआ जिले के बिलावर क्षेत्र के कहोग और नजोते के जंगलों में दो मुठभेड़ें हुई थीं। इससे पहले 15 दिसंबर को उधमपुर जिले के माजलता क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी बलिदान हो गए थे। घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादी भाग निकले थे। अधिकारियों ने बताया कि ये मुठभेड़ें पिछले साल दिसंबर में जम्मू क्षेत्र के वन क्षेत्रों में चलाए गए एक बड़े आतंकवाद विरोधी अभियान के बाद हुईं जिसमें लगभग तीन दर्जन छिपे हुए आतंकवादियों को खदेड़ दिया गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने 41 रन से जीता तीसरा मैच, भारत 2-1 से हारा वनडे सीरीज; कोहली की मेहनत पर फिरा पानी

09:32 PM, 18-Jan-2026 न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से हराया न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में 41 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम ने 2-1 से तीन मैचों की वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली। रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। कीवियों ने डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की शतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में आठ विकेट पर 337 रन बनाए। जवाब में भारत की टीम 46 ओवर में 10 विकेट पर 296 रन बना सकी। उनके लिए विराट कोहली ने 124 और हर्षित राणा ने 52 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में 41 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम ने 2-1 से तीन मैचों की वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली। रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। कीवियों ने डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की शतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में आठ विकेट पर 337 रन बनाए। जवाब में भारत की टीम 46 ओवर में 10 विकेट पर 296 रन बना सकी। उनके लिए विराट कोहली ने 124 और हर्षित राणा ने 52 रन बनाए। 09:24 PM, 18-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: विराट कोहली 124 रन बनाकर आउट विराट कोहली 124 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें क्लार्क ने अपना शिकार बनाया। अब अर्शदीप और कुलदीप क्रीज पर मौजूद हैं। विराट कोहली 124 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें क्लार्क ने अपना शिकार बनाया। अब अर्शदीप और कुलदीप क्रीज पर मौजूद हैं। 09:15 PM, 18-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: हर्षित और सिराज आउट हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज आउट हो गए। अब विराट कोहली का साथ देने कुलदीप यादव आए हैं। हर्षित राणा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 2 min · National Desk