विधानभवन में होने वाले सम्मेलन का उद्घाटन 19 जनवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। समापन सत्र को 21 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।विधानमंडलीय परंपरा के तहत यह सम्मेलन प्रत्येक वर्ष किसी न किसी राज्य में आयोजित होता है। पिछली बार इसका आयोजन कर्नाटक में हुआ था। उत्तर प्रदेश में यह चौथी बार आयोजित किया जा रहा है, इससे पहले वर्ष 2015 में प्रदेश को इसकी मेजबानी मिली थी। सम्मेलन के समानांतर 19 जनवरी को विधानसभा और विधान परिषद सचिवों का अलग सम्मेलन भी होगा। वहीं, 20 जनवरी को मुख्य सत्र में विधायी संस्थाओं की भूमिका, संसदीय मर्यादा, कार्यकुशलता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।विधान भवन में 19 जनवरी से अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 86वां और विधायी निकाय के सचिवों का 62वां सम्मेलन आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के मद्देनजर तीन दिन तक यातायात परिवर्तित रहेगा। तीन दिन शहर में वीआईवी मेवमेंट के कारण ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक कार्यक्रम में अध्यक्ष, लोकसभा, राज्यपाल व मुख्यमंत्री समेत अन्य शामिल होंगे। इसकी वजह से विधान भवन व इसके आस-पास 19 जनवरी से 21 जनवरी तक सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस लोगाें को निकलवाएगी। इसके लिए कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से डायवर्जन वाले मार्ग की ओर जाने से बचने की अपील की है। जानिए कहां बदला रहेगा यातायात - बंदरियाबाग चौराहा से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें