SIR In UP: वोटर लिस्ट है या पहेली, वर्षों पुराने मतदाताओं को थमाए जा रहे नोटिस; आपत्तियों और शिकायतों का अंबार

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर सिंह ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जिन फॉर्मों में जानकारी अधूरी थी या जिनकी 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो पाई थी, केवल उन्हीं को नोटिस जारी किए गए हैं। मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराने पर किसी का नाम नहीं काटा जाएगा। जोड़ एसआईआर..प्रक्रिया के दौरान प्राप्त हुए 8460 फॉर्म जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी के मुताबिक, अभियान जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के 4132 मतदान स्थलों पर बीएलओ ने रविवार को मतदाता सूची पढ़कर सुनाई। इस दौरान कुल 8,460 फॉर्म प्राप्त हुए। जिनमें फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ने) के 1,665 और फॉर्म-8 (संशोधन) के 83 आवेदन शामिल हैं। मृतक, स्थानांतरित, अनुपस्थित या दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम भी सूची से हटाए गए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 1 min · National Desk

Indians At Davos WEF 2026: स्विटजरलैंड में आर्थिक नीतियों पर मंथन, महाराष्ट्र से गुजरात तक की हस्तियां पहुंचीं

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक सोमवार से दावोस में शुरू हो रही है। इस पांच दिवसीय आयोजन में दुनिया भर के नेता, उद्योगपति, शिक्षाविद, नागरिक समाज और श्रम संघों के 3,000 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मंत्रिमंडल के पांच सदस्यों के साथ बैठक में शामिल होंगे। भारत का प्रतिनिधित्व इस बैठक में बेहद मजबूत है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान, प्रल्हाद जोशी और के राम मोहन नायडू शामिल होंगे। इसके अलावा छह मुख्यमंत्रियों में महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस, आंध्र प्रदेश के एन. चंद्रबाबू नायडू, असम के हिमंत बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, तेलंगाना के ए. रेवंत रेड्डी और झारखंड के हेमंत सोरेन बैठक में भाग लेंगे।इसके अलावा गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष रमेशभाई संघवी और उत्तर प्रदेश का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी दावोस में शामिल होंगे। भारतीय प्रतिनिधि समूह कई चर्चाओं में हिस्सा लेंगे, जिसमें यह भी चर्चा होगी कि भारत क्या दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। द्विपक्षीय बैठकें भी इस दौरान आयोजित होंगी।पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी भी अलायंस फॉर ग्लोबल गुड: जेंडर इक्विटी एंड इक्वालिटी की संस्थापक और चेयरपर्सन के रूप में बैठक में मौजूद रहेंगी। इस बैठक में भारत की प्रमुख कंपनियों के सीईओ भी शामिल हैं, जिनमें मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज), एन. चंद्रशेखरन (टाटा समूह), संजीव बजाज (बजाज समूह), हरि एस भरतिया (जुबिलेंट भरतिया ग्रुप) और सुदर्शन वेणु (टीवीएस मोटर) शामिल हैं।भारत की भागीदारी को प्रमुखता देने के लिए पवेलियन और विभिन्न स्ट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 2 min · National Desk

Gold-Silver Price: चांदी तीन लाख रुपये प्रति किलो के पार, सोना भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर, जानें सर्राफा बाजार का हाल

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट को लेकर लगाए जा रहे तमाम अनुमान गलत साबित होते नजर आ रहे हैं। दोनों कीमती धातुएं लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी ने बाजार खुलते ही जबरदस्त उछाल दिखाया और एक किलो चांदी की कीमत इतिहास में पहली बार तीन लाख रुपये के पार पहुंच गई। एमसीएक्स पर चांदी का मार्च वायदा ₹13,550 यानी 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ ₹3,01,315 प्रति किलो के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं सोना भी पीछे नहीं रहा और तेज बढ़त के साथ नए शिखर पर जा पहुंचा। जनवरी में चांदी ₹65 हजार से ज्यादा उछली पिछले साल 2025 में जोरदार तेजी दिखाने के बाद चांदी ने 2026 की शुरुआत भी रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार के साथ की है। जनवरी महीने में अब तक चांदी की कीमत ₹65,614 प्रति किलो बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को जहां एक किलो चांदी का भाव ₹2,35,701 था, वहीं अब यह बढ़कर ₹3,01,315 प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है। सोने में भी तेज उछाल, एक झटके में करीब ₹3,000 महंगा सोने की कीमतों ने भी इसी तरह तेज चाल दिखाई है। एमसीएक्स पर फरवरी वायदा सोना पिछले शुक्रवार को ₹1,42,517 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन सोमवार को कारोबार शुरू होते ही यह ₹1,45,500 प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यानी एक ही सत्र में करीब ₹2,983 की तेजी दर्ज हुई। साल की शुरुआत से अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,35,804 थी। मौजूदा स्तर के हिसाब से अब तक सोना ₹9,696 प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है। सोने-चांदी के दामों की बढ़ने की वजह बाजार जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 2 min · National Desk

बाराबंकी: गोरखपुर से दिल्ली जा रही बस 15 फीट नीचे गिरकर पलटी, 55 यात्री थे सवार; 12 को आईं गंभीर चोटें

लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात करीब तीन बजे गोरखपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस अंडरपास के पास करीब 15 फीट नीचे जा गिरी और पलट गई। चीख पुकार सुनने के बाद के बीच हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहनों ने पुलिस को सूचना दी। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच भारी पुलिस बल ने राहत और बचाव शुरू किया। बस में करीब 55 यात्री सवार थे। हादसे में करीब 20 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी संगम कुमार स्वयं राहत और बचाव कार्य में लग रहे। घायलों का इलाज किया जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 1 min · National Desk

Delhi Pollution: कड़ाके की ठंड के बीच प्रदूषण का कहर, 'गंभीर' श्रेणी में फिजा, कई इलाकों में 450 पार AQI

राजधानी में पारा गिरने और खराब मौसम की स्थिति ने दिल्ली को गैस चैंबर बना दिया है। सोमवार सुबह को भी हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह की शुरुआत धुंध और कोहरे की मोटी परत से हुई। इसके चलते कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही। गंभीर प्रदूषण के चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या हुई। यही नहीं, सड़कों पर लोग मास्क पहने हुए दिखे। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 418 दर्ज किया गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अलीपुर में 395, आनंद विहार में 462, अशोक विहार में 473, आया नगर में 340, बवाना में 448, बुराड़ी में 460, और चांदनी चौक इलाके में 454 एक्यूआई दर्ज किया गया है।वहीं, डीटीयू इलाके में 467, द्वारका सेक्टर-8 में 427, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 में 340, आईटीओ में 431, लोधी रोड में 382, मुंडका में 467, नजफगढ़ में 346, नरेला में 437, पंजाबी बाग में 434, आरकेपुरम में 439, रोहिणी में 471, सोनिया विहार में 469, विवेक विहार में 472 और वजीरपुर में 472 एक्यूआई दर्ज किया गया है।इसके अलावा, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शनिवार देर रात को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप)-4 की पाबंदियां लागू कर दी हैं। ऐसे में राजधानी में अब ग्रेप के सारे चरण लागू हैं। इन चरण के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए 5-पॉइंट एक्शन प्लान को सख्ती से लागू किया जाएगा।विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार बनी हुई गंभीर वायु गुणवत्ता का मुख्य का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 2 min · National Desk

Spain Train Accident: दक्षिणी स्पेन में बड़ा हादसा, दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 20 की मौत-73 घायल

WATCH 🔴 SPAIN: This is the condition of an Iryo high speed train after it derailed in Adamuz, with a separate AVE train also affected. Multiple casualties reported. pic.twitter.com/oknyYd6pcl — Open Source Intel (@Osint613) January 18, 2026 स्पेनिश रेल ऑपरेटर एडीआईएफ ने बताया कि रविवार को दक्षिणी स्पेन में एक तेज रफ्तार ट्रेन पटरी से उतर गई और विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन से टकरा गई। आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि इस टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई और 73 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। गार्डिया सिविल के दो अधिकारियों ने फोन और टेक्स्ट मैसेज के जरिए एसोसिएटेड प्रेस को मृतकों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने पुलिस नियमों के अनुसार नाम न छापने की शर्त पर बात की।एडीआईएफ के अनुसार मलागा और मैड्रिड के बीच चलने वाली शाम की ट्रेन पटरी से उतर गई और मैड्रिड से दक्षिणी स्पेन के एक अन्य शहर हुएलवा जा रही ट्रेन से टकरा गई। जिस प्रांत अंडालूसिया में यह दुर्घटना हुई, वहां की आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि 20 लोगों की मौत हो गई है और 75 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सिविल गार्ड के मुताबिक कई लोग अभी भी डिब्बों के अंदर फंसे हुए हैं। बचाव अभियान जारी है और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर मौजूद हैं। इधर, हादसे के बाद मैड्रिड के अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है। 73 घायल यात्रियों को छह अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया है।दुर्घटना के बाद मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच चलने वाली हाई-स्पीड रेल सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एहतियात के तौर पर रास्ते में चल रही सभी ट्रेनों को उनके शुरुआती बिंदु पर वापस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: भाजपा अध्यक्ष के लिए नबीन का नामांकन आज; यूएई के राष्ट्रपति का भारत दौरा; स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन जमा करेंगे और उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। उधर, प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आज भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। वहीं, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया है, हरियाणा के नूंह में हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कई वाहनों के टकराने की खबर है। दक्षिणी स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर से 20 लोगों की मौत हो गई है। उधर, गाजा में शांति बहाली के लिए अमेरिका ने भारत को ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। सीरिया सरकार ने एसडीएफ के साथ संघर्षविराम की घोषणा कर देश के लगभग पूरे हिस्से पर नियंत्रण का दावा किया है। लखनऊ में आज से तीन दिन तक देशभर की विधानसभाओं के अध्यक्षों का सम्मेलन होगा। रूस से पढ़ाई कर आया एक साइबर एक्सपर्ट नोएडा में ठगी का बड़ा नेटवर्क चला रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खेल जगत की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 38 साल बाद भारत में वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 1 min · National Desk

Weather: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर; दृश्यता कम होने से नूंह में पांच वाहन भिड़े, दो लोग जिंदा जले

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का कहर बना हुआ है। कश्मीर और लद्दाख में रविवार को कई जगह तापमान माइनस में दर्ज किया गया, वहीं पंजाब के अमृतसर में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सुबह के समय घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भारी असर पड़ा। हरियाणा के नूंह में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण पांच वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग में दो लोग जिंदा जल गए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 1 min · National Desk

Spain Train Accident: दक्षिणी स्पेन में बड़ा हादसा, दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 10 की मौत-25 घायल

WATCH 🔴 SPAIN: This is the condition of an Iryo high speed train after it derailed in Adamuz, with a separate AVE train also affected. Multiple casualties reported. pic.twitter.com/oknyYd6pcl — Open Source Intel (@Osint613) January 18, 2026 स्पेनिश रेल ऑपरेटर एडीआईएफ ने बताया कि रविवार को दक्षिणी स्पेन में एक तेज रफ्तार ट्रेन पटरी से उतर गई और विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन से टकरा गई। आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि इस टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। गार्डिया सिविल के दो अधिकारियों ने फोन और टेक्स्ट मैसेज के जरिए एसोसिएटेड प्रेस को मृतकों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने पुलिस नियमों के अनुसार नाम न छापने की शर्त पर बात की।एडीआईएफ के अनुसार मलागा और मैड्रिड के बीच चलने वाली शाम की ट्रेन पटरी से उतर गई और मैड्रिड से दक्षिणी स्पेन के एक अन्य शहर हुएलवा जा रही ट्रेन से टकरा गई। जिस प्रांत अंडालूसिया में यह दुर्घटना हुई, वहां की आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि 10 लोगों की मौत हो गई है और 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सिविल गार्ड के मुताबिक कई लोग अभी भी डिब्बों के अंदर फंसे हुए हैं। बचाव अभियान जारी है और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर मौजूद हैं। इधर, हादसे के बाद मैड्रिड के अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है।दुर्घटना के बाद मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच चलने वाली हाई-स्पीड रेल सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एहतियात के तौर पर रास्ते में चल रही सभी ट्रेनों को उनके शुरुआती बिंदु पर वापस भेज दिया गया है। रेड क्रॉस ने कॉर्डोबा से एम्बुलेंस और जैन से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 2 min · National Desk

US-Greenland: ग्रीनलैंड विवाद पर नाटो प्रमुख की ट्रंप से बात, इस हफ्ते करेंगे मुलाकात

Spoke with @POTUS regarding the security situation in Greenland and the Arctic. We will continue working on this, and I look forward to seeing him in Davos later this week. — Mark Rutte (@SecGenNATO) January 18, 2026 मार्क रुटे ने बताया कि उन्होंने ट्रंप से ग्रीनलैंड और आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति को लेकर बातचीत की है। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका ने डेनमार्क और यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। मार्क रुटे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि इस सप्ताह दावोस में उनकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात भी होने वाली है।उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, ‘ग्रीनलैंड और आर्कटिक की सुरक्षा स्थिति को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप से बात हुई है। इस दिशा में काम जारी रहेगा और मैं दावोस में उनसे मिलने को लेकर उत्सुक हूं।’ हालांकि, रुटे ने बातचीत के विस्तृत ब्योरे साझा नहीं किया।इस बीच कई यूरोपीय देश एक साथ आए हैं और डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ समर्थन और एकजुटता व्यक्त की है, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आठ यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है जब तक कि उन्हें ग्रीनलैंड हासिल करने की अनुमति नहीं मिल जाती।डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम द्वारा जारी एक संयुक्त बयान, जिसे डेनिश विदेश मंत्रालय ने साझा किया उसमें उल्लेख किया गया है कि ‘आर्कटिक एंड्योरेंस’ किसी के लिए खतरा नहीं है और ये देश डेनमार्क और ग्रीनलैंड के लोगों के साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं। बयान में इस बात पर जोर दिया गया कि टैरिफ की धमकी ट्रांसअटलांटिक संबंधों को कमजोर करती है और खतरनाक गिरावट का जोखिम पैदा करती …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 2 min · National Desk