1 of 9 विराट कोहली - फोटो : PTI Link Copied 38 साल बाद न्यूजीलैंड ने भारत की सरजमीं पर इतिहास रच दिया। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में कीवियों ने भारत को 41 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह भारत में न्यूजीलैंड की आठ कोशिशों में पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत है, इससे पहले टीम 1988 से लगातार असफल रही थी। इस हार के साथ भारत को इंदौर में भी पहली बार वनडे में शिकस्त झेलनी पड़ी, जहां उसने इससे पहले लगातार सात मैच जीते थे। इतना ही नहीं, अक्तूबर 2022 के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब टॉस जीतने के बावजूद भारत को घरेलू वनडे में हार का सामना करना पड़ा। लगातार 13 जीत के बाद यह सिलसिला भी टूट गया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 9 भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : PTI रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के शानदार शतकों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 337 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 46 ओवर में 296 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से विराट कोहली ने बेहतरीन 124 रन की पारी खेली, जबकि हर्षित राणा ने 52 रन का योगदान दिया। 3 of 9 रोहित शर्मा-शुभमन गिल-श्रेयस अय्यर - फोटो : PTI शीर्ष क्रम ने किया निराश भारत की शुरुआत खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हुए जबकि शुभमन गिल 23 रन ही बना सके। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, जिससे भारत का स्कोर 71/4 हो गया। इसके बाद कोहली ने नीतीश कुमार रेड्डी (57 गे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें