IND vs NZ Live Score: भारत का स्कोर 200 के पार, विराट कोहली और हर्षित राणा क्रीज पर; जडेजा 12 रन बनाकर आउट

08:41 PM, 18-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: भारत के 200 रन पूरे भारत ने 37वें ओवर में 200 रन पूरे कर लिए। विराट कोहली और हर्षित राणा क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 28 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 37वें ओवर में 200 रन पूरे कर लिए। विराट कोहली और हर्षित राणा क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 28 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 08:20 PM, 18-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: तीसरे वनडे में भी फेल हुए जडेजा तीसरे वनडे में भी जडेजा आउट ऑफ फॉर्म रहे। उन्होंने सिर्फ 12 रन बनाए और लेनॉक्स का शिकार बन गए। अब विराट का साथ देने हर्षित राणा आए हैं। तीसरे वनडे में भी जडेजा आउट ऑफ फॉर्म रहे। उन्होंने सिर्फ 12 रन बनाए और लेनॉक्स का शिकार बन गए। अब विराट का साथ देने हर्षित राणा आए हैं। 08:01 PM, 18-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: भारत को पांचवां झटका भारत को पांचवां झटका क्रिस्टियन क्लार्क ने दिया। उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को अपना शिकार बनाया। वह 57 गेंदों में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने विराट कोहली के साथ 88 रन की साझेदारी निभाई। अब विराट का साथ देने रवींद्र जडेजा आए हैं। भारत को पांचवां झटका क्रिस्टियन क्लार्क ने दिया। उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को अपना शिकार बनाया। वह 57 गेंदों में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने विराट कोहली के साथ 88 रन की साझेदारी निभाई। अब विराट का साथ देने रवींद्र जडेजा आए हैं। 07:58 PM, 18-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: नीतीश रेड्डी का पचासा नीतीश रेड्डी ने 54 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और विराट कोहली के साथ 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 27 ओवर के बाद टीम का स्कोर चार विकेट पर 157 रन है। न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 2 min · National Desk

झारखंड के लातेहार में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, छह की मौत कई यात्री घायल; बचाव कार्य जारी

झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार महिलाओं समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब शादी में शामिल होने जा रहे यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा बंगला डारा घाटी में हुई। बस छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से लातेहार के महुआडांड़ में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। एक व्यक्ति की स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में एक व्यक्ति की महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई। बस में करीब 90 यात्री सवार थे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लातेहार के उपायुक्त को घायलों को बेहतर और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) विपिन कुमार दुबे ने बताया कि 60 घायलों को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि 20 से अधिक घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इनमें से 32 गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है। ये भी पढ़ें- Jharkhand: पांच दिनों से लापता उद्योगपति कैरव गांधी का नहीं मिला सुराग, SIT गठित; कई राज्यों में छापेमारी बस चालक विकास पाठक ने बताया कि बस में करीब 90 यात्री सवार थे। चालक के अनुसार, बस के ब्रेक फेल हो गए थे। हैंडब्रेक लगाने और इंजन बंद करने की कोशिश के बावजूद बस पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ Live Score: भारत को तीसरा झटका, श्रेयस अय्यर तीन रन बनाकर आउट; विराट का साथ देने केएल राहुल आए

05:36 PM, 18-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 338 रनों का लक्ष्य रखा डेरिल मिचेल के लगातार दूसरे शतक और ग्लेन फिलिप्स के तूफानी शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने रविवार को खेले गए सीरीज के निर्णायक तीसरे वनडे मुकाबले में भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 337 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हालांकि, भारतीय तेज गेंदबाजों ने शुरुआत में मेहमान टीम को बड़े झटके दिए थे।मिचेल (137 रन) और फिलिप्स (106 रन) ने चौथे विकेट के लिए 219 रनों की शानदार साझेदारी की, जिसने न्यूजीलैंड की पारी की दिशा ही बदल दी। मिचेल ने एक छोर संभालते हुए पारी को संभाला, जबकि फिलिप्स ने आक्रामक बल्लेबाजी से रन गति को तेज रखा। एक समय भारत मैच पर पूरी तरह हावी नजर आ रहा था, जब न्यूजीलैंड का स्कोर 58 रन पर तीन विकेट हो चुका था, लेकिन मिचेल और फिलिप्स की जोड़ी ने मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया।बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, जिन्हें प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में शामिल किया गया था, उन्होंने पहले ही ओवर में हेनरी निकोल्स (0) को आउट कर प्रभावशाली शुरुआत दिलाई। ऑफ स्टंप के करीब से डाली गई शानदार आउटस्विंगर पर निकोल्स दुविधा में पड़ गए और गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे लेग स्टंप से जा टकराई। अर्शदीप ने 10 ओवर में 63 रन देकर तीन विकेट झटके।अर्शदीप के साथ हर्षित राणा (3/84) ने भी तेज और सटीक गेंदबाजी करते हुए शुरुआती ओवरों में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को बांधे रखा। मेहमान टीम ने पहले 10 ओवर में सिर्फ 47 रन बनाए और दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। हर्षित ने डेवोन कॉनवे (5) को लगातार तीसरी बार अपना शिकार बनाया। बैक-ऑफ-द-लेंथ गेंद पर कॉनवे का बाहरी किनारा स्लिप में सुरक्षित लपका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली पर जहरीली हवा का अटैक: उखड़ रही सांसें..गैस चैंबर बनी राजधानी, AQI 400 पार; क्यों घुल रहा फिजा में जहर?

हाथों से आंखें रगड़ने से बचें आरएमएल अस्पताल की ऑप्थल्मोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. तारू दीवान ने बताया कि सर्दियों में स्मॉग लंबे समय तक बना रहता है, जिससे एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस और आंखों के सूखेपन के मामले बढ़ जाते हैं। उन्होंने गंदे हाथों से आंखें रगड़ने से बचने की सलाह दी, क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि सर्दियों में उनके पास लाल, खुजली वाली, पानी आने वाली और जलन वाली आंखों के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि पीएम2.5 आंखों की प्राकृतिक सुरक्षा को कमजोर कर देता है, जिससे सूखापन, धुंधला दिखना और रोशनी से परेशानी होने लगती है। वहीं, डॉ. उमेश बरेजा के अनुसार, प्रदूषण की वजह से आंखों में लालिमा, जलन और पानी आने की समस्या आम हो गई है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने वालों और कांटेक्ट लेंस पहनने वालों में यह दिक्कत अधिक देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि धूम्रपान और पैसिव स्मोकिंग भी आंखों की सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 1 min · National Desk

Iran Unrest: ईरान के हिंसक प्रदर्शनों में 5000 लोगों की मौत, ईरानी हुकूमत ने आतंकियों को ठहराया जिम्मेदार

ईरान में हुई हिंसा के लिए तेहरान विदेशी साजिश का आरोप लगा रहा है। ईरानी नेतृत्व का कहना है कि विरोध प्रदर्शन स्वतःस्फूर्त नहीं थे। सर्वोच्च नेता खामेनेई ने अमेरिका और इस्राइल पर अशांति भड़काने का आरोप लगाया। खामेनेई ने माना कि प्रदर्शनों में कई हजार लोगों की मौत हुई है। सरकार के मुताबिक बाहरी ताकतों ने देश के अंदर मौजूद असंतोष का फायदा उठाया। तेहरान का दावा है कि हालात बिगाड़ने के लिए विदेशी एजेंसियां सक्रिय रहीं। ईरानी अधिकारी के अनुसार, ये प्रदर्शन 28 दिसंबर को आर्थिक बदहाली, महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में शुरू हुए थे। शुरुआत में लोग रोजमर्रा की परेशानियों को लेकर सड़कों पर उतरे थे। लेकिन दो हफ्तों के भीतर हालात तेजी से बिगड़ गए और आंदोलन ने राजनीतिक रूप ले लिया। कई शहरों में सरकार विरोधी नारे लगे और धार्मिक शासन को खत्म करने की मांग उठने लगी।अधिकारियों का कहना है कि अब तक सामने आए मौत के आंकड़े पूरी तरह से सत्यापित हैं। सरकार का दावा है कि अंतिम मृतक संख्या में बहुत ज्यादा इजाफा होने की संभावना नहीं है। प्रशासन का कहना है कि कई जगहों पर हिंसा इस हद तक बढ़ गई कि हालात काबू से बाहर हो गए और सुरक्षाबलों को सख्त कदम उठाने पड़े।ईरानी अधिकारियों के अनुसार, यह हिंसा 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद सबसे घातक मानी जा रही है। तब से अब तक देश ने कई बार विरोध प्रदर्शन देखे हैं, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में मौतें पहले कभी नहीं हुईं। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही है।सरकार ने साफ किया है कि देश में शांति बहाल करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 2 min · National Desk

नोएडा सॉफ्टवेयर इंजीनियर मौत केस: पिता ने दर्ज कराई शिकायत, पुलिस की एफआईआर में इसका नाम; प्रशासन पाक साफ!

प्रशासन पाक साफ वहीं जिस जगह पर हादसा हुआ है। वहां 50 से अधिक सोसाइटी है। 20 से अधिक सोसाइटी में हजारों लोग रहते भी हैं। यहां कई जगह स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं। सड़क भी टूटी हुई हैं। लोगों ने एक से डेढ़ करोड़ रुपये खर्च दो और तीन बीएचके वाले फ्लैट ले रखे हैं। मगर सोसाइटी से निकलने वाले पानी के लिए उचित निकासी की व्यवस्था नहीं है। सोसाइटियों के पीछे से निकलने वाली हिंडन नदी में पानी छोड़ने पर मनाही है। इस कारण बिल्डर की ओर से कई सोसाइटियों से बिना शोधित किए ही पानी को खुले नाले और खाली प्लॉट में छोड़ा जाता है। घटना स्थल के पास पीछे जाने वाले रास्ते पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 1 min · National Desk

Iran Unrest: ईरान के हिंसक प्रदर्शन में 5000 लोगों की मौत, ईरानी हुकूमत ने आतंकियों को ठहराया जिम्मेदार

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं खबर अपडेट की जा रही है… ईरान में पिछले कुछ हफ्तों से जारी हिंसक प्रदर्शनों में कम से कम 5000 लोगों की मौत हो चुकी है। एक ईरानी अधिकारी ने रविवार को यह दावा करते हुए कहा कि मरने वालों में करीब 500 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक यह आंकड़े सत्यापित हैं और मृतकों की संख्या में अब बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की आशंका नहीं है। सरकार ने इन घटनाओं के लिए आतंकियों और हथियारबंद उपद्रवियों को जिम्मेदार ठहराया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi Singur Rally: 'बंगाल बदलाव के लिए तैयार', पीएम ने क्यों कहा 100 साल में भी नहीं हुआ होगा इतना काम?

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को असम दौरे के बाद पश्चिम बंगाल पहुंचे। कोलकाता आगमन के साथ ही उन्होंने हुगली जिले के सिंगूर में एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने सिंगूर में रैली को संबोधित किया। उन्होंने सिंगूर रैली में कहा कि बीते 24 घंटे पश्चिम बंगाल और देश के लिए ऐतिहासिक रहे हैं। पश्चिम बंगाल से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की गई है। बंगाल को करीब आधा दर्जन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मिली हैं। तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दिल्ली, तमिलनाडु और काशी को जोड़ेंगी। बालागढ़ में बनने वाला एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम हुगली क्षेत्र के लिए नए अवसर खोलेगा। उन्होंने दावा किया कि इतने कम समय में जितना विकास कार्य हुआ है, शायद पिछले 100 साल में भी नहीं हुआ होगा। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूर्वी भारत का विकास सबसे जरूरी है और केंद्र सरकार इसी दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल अब जंगलराज को बदलने के लिए तैयार है। हमारी सरकार घुसपैठिओं पर कड़ी कार्रवाई करेगी। ये गरीबों का हक खा रहे हैं। यही घुसपैठिए टीएमसी के पक्के वोटर हैं। इसीलिए ये घुसपैठियों को बचा रहे हैं, उन्हें सुरक्षा दे रहे हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि कल वह मालदा में थे और आज हुगली के सिंगूर में जनता के बीच आने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार का संकल्प है कि पूर्वी भारत को विकास का इंजन बनाया जाए। बीते दो दिनों के कार्यक्रम इसी संकल्प को मजबूत करते हैं। पीएम ने कहा कि बंगाल के विकास के लिए केंद्र सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है। पीएम मोदी ने बालागढ़ में बनने वाले एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम का भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 2 min · National Desk

सिंगूर की रैली में क्या बोले पीएम मोदी?: रेल कनेक्टिविटी पर कहा- शायद 100 साल में भी इतना काम नहीं हुआ होगा

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को असम दौरे के बाद पश्चिम बंगाल पहुंचे। कोलकाता आगमन के साथ ही उन्होंने हुगली जिले के सिंगूर में एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने सिंगूर में रैली को संबोधित किया। उन्होंने सिंगूर रैली में कहा कि बीते 24 घंटे पश्चिम बंगाल और देश के लिए ऐतिहासिक रहे हैं। पश्चिम बंगाल से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की गई है। बंगाल को करीब आधा दर्जन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मिली हैं। तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दिल्ली, तमिलनाडु और काशी को जोड़ेंगी। बालागढ़ में बनने वाला एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम हुगली क्षेत्र के लिए नए अवसर खोलेगा। उन्होंने दावा किया कि इतने कम समय में जितना विकास कार्य हुआ है, शायद पिछले 100 साल में भी नहीं हुआ होगा। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूर्वी भारत का विकास सबसे जरूरी है और केंद्र सरकार इसी दिशा में लगातार काम कर रही है।प्रधानमंत्री ने कहा कि कल वह मालदा में थे और आज हुगली के सिंगूर में जनता के बीच आने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार का संकल्प है कि पूर्वी भारत को विकास का इंजन बनाया जाए। बीते दो दिनों के कार्यक्रम इसी संकल्प को मजबूत करते हैं। पीएम ने कहा कि बंगाल के विकास के लिए केंद्र सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है। पीएम मोदी ने बालागढ़ में बनने वाले एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना हुगली और आसपास के इलाकों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगी। इससे कोलकाता शहर में ट्रैफिक और लॉजिस्टिक दबाव कम होगा और कारोबार को गति मिलेगी। ये भी पढ़ें- पहली बार भाजपा को मेयर बनाने का मौका, शिंदे की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Unrest: ट्रंप से मिला धोखा! ईरान में प्रदर्शनकारियों ने जताई निराशा, बोले- हमें उम्मीद थी, मदद आएगी

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान कई लोगों को उम्मीद थी कि इस बार दुनिया का सबसे ताकतवर देश उनका साथ देगा। जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरानी सुरक्षाबल प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाते हैं तो वह उनकी मदद करेंगे, तो कई लोगों ने इस बयान को सच मान लिया। 38 वर्षीय सियावश शिरजाद भी उन्हीं में से एक थे। वह एक पिता थे और पहले भी कई आंदोलनों को हिंसा में बदलते देख चुके थे। परिवार ने उन्हें घर में रहने की सलाह दी, लेकिन ट्रंप के बयान ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस बार हालात बदलेंगे। जनवरी की शुरुआत में सुरक्षाबलों ने गोलीबारी शुरू कर दी। कुछ ही दिनों में इंटरनेट बंद कर दिया गया और ईरान दुनिया से कट गया। 8 जनवरी को तेहरान में एक प्रदर्शन के दौरान सियावश को गोली लगी और कुछ घंटों बाद उनकी मौत हो गई। उनके पीछे 12 साल का बेटा रह गया। उनके एक रिश्तेदार ने नाम न बताने की शर्त पर कहा वह आखिरी पल तक यही मानते रहे कि ट्रंप की मदद आएगी। हमने मना किया था, लेकिन वह बोले ट्रंप ने समर्थन दिया है, मैं जाऊंगा। ट्रंप ने की थी प्रदर्शन जारी रखने की अपील इसके बाद ट्रंप ने एक बार फिर ईरानियों से प्रदर्शन जारी रखने और संस्थानों पर कब्जा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मदद रास्ते में है। लेकिन सिर्फ एक दिन बाद ही उन्होंने अपना रुख बदल लिया और कहा कि ईरानी अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि किसी को फांसी नहीं दी जाएगी। इस बयान के बाद ईरान में प्रदर्शनकारियों के बीच मायूसी और डर और गहरा गया। तेहरान की सड़कों पर सन्नाटा छा गया, जबकि हथियारबंद सुरक्षाबल गश्त करते नजर आए। राजधानी से बाहर कुछ इलाकों में विरोध जारी रहा, लेकिन इंटरनेट बंद होने के कारण सही जानकारी मिलना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 2 min · National Desk