ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: दिल्ली में जुटेंगे दुनिया के दिग्गज, गुटेरेस आएंगे; पुतिन-जिनपिंग भी कर सकते हैं शिरकत

भारत की मेजबानी में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस भी हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। भारत इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। गुटेरेस का भारत से पुराना जुड़ाव संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि गुटेरेस के सम्मेलन में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख करीब 10 दिन बाद नई दिल्ली में होने वाली ब्रिक्स बैठक में भाग लेंगे। यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेस का इस साल भारत का यह दूसरा महत्वपूर्ण दौरा होगा। फरवरी 2026 में वह नई दिल्ली में आयोजित इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल हुए थे। यह ग्लोबल साउथ में आयोजित पहला वैश्विक AI शिखर सम्मेलन था। ईरान संघर्ष को लेकर भी जताई चिंता इससे पहले बिश्केक में एससीओ समिट के दौरान गुटेरेस ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने ईरान में जारी संघर्ष के मानवीय और आर्थिक प्रभावों पर चिंता जताई। कौन-कौन से बड़े नेता पहुंच सकते हैं दिल्ली? गुटेरेस ने संघर्ष का समाधान बातचीत और वार्ता के जरिए करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून के पूर्ण सम्मान की बात कही, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास नौवहन अधिकारों और स्वतंत्रता का सम्मान भी शामिल है। संयुक्त राष्ट्र ने व्यापक और स्थायी समाधान के लिए कूटनीतिक प्रयासों को समर्थन देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 2, 2026 · 2 min · National Desk

जी20 बैठक के बीच भारत-अमेरिका में बड़ी डील: क्रिटिकल मिनरल्स-सप्लाई चेन पर मिलकर करेंगे काम; क्यों है यह अहम?

दोनों नेताओं की मुलाकात सोमवार को नॉर्थ कैरोलिना के एशविले में जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक के दौरान हुई। इस बैठक में महत्वपूर्ण खनिजों और सुरक्षित आपूर्ति श्रृंखला को भारत-अमेरिका आर्थिक संवाद के केंद्र में रखा गया। दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को स्वीकार किया और कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट को इस साल के अंत में नई दिल्ली आने का न्योता दिया, ताकि भारत-अमेरिका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी बैठक हो सके। इस प्रस्तावित दौरे से दोनों सरकारों को आर्थिक और वित्तीय सहयोग की समीक्षा करने और उन क्षेत्रों की पहचान करने का एक और मौका मिलेगा, जिनमें साझेदारी का विस्तार किया जा सकता है। भारत के वित्त मंत्रालय के अनुसार, बेसेंट ने जी7 प्लस ढांचे में भारत की भूमिका की सराहना की। उन्होंने महत्वपूर्ण खनिजों पर जी7 के नेतृत्व वाले संवादों में भारत की भागीदारी का भी स्वागत किया। महत्वपूर्ण खनिजों पर दोनों देश क्यों साथ आए? मंत्रालय ने बताया कि ये चर्चाएं आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित करने और शोध व तकनीक साझा करने के उद्देश्य से की जा रही हैं। महत्वपूर्ण खनिज प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच आर्थिक और रणनीतिक चर्चाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। एशविले में हुई बैठक ने भारत और अमेरिका को इस मुद्दे को अपनी व्यापक वित्तीय और आर्थिक साझेदारी से जोड़ने का अवसर दिया। सीतारमण-बेसेंट की बैठक ने इस बात को भी रेखांकित किया कि दोनों सरकारें आर्थिक मामलों पर नियमित उच्च-स्तरीय संपर्क बनाए रखने को कितना महत्व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 2, 2026 · 2 min · National Desk

'आतंकवाद पर दोहरा मापदंड स्वीकार नहीं': एससीओ देशों के घोषणापत्र में क्या-क्या कहा गया; ईरान के साथ खड़े हुए?

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों ने मंगलवार को आतंकवाद से लड़ाई में ‘दोहरा मापदंड’ अपनाने को ‘अस्वीकार्य’ बताया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तेज करने की अपील की। इसमें आतंकवादियों की एक देश से दूसरे देश में सीमा पार आवाजाही रोकना भी शामिल है।बिश्केक में एससीओ देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक हुई। इसके बाद एक संयुक्त बयान जारी किया गया। इसे ‘बिश्केक घोषणापत्र’ कहा गया है। इसमें सदस्य देशों ने पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रम पर गहरी चिंता जताई। साथ ही ईरान पर अमेरिका के हमलों की निंदा की।एससीओ सदस्य देशों ने हर तरह के आतंकवाद की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ाई में ‘दोहरा मापदंड’ अपनाना ‘अस्वीकार्य’ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इस संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए। बयान में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र को इसमें केंद्रीय भूमिका निभानी चाहिए। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संबंधित प्रस्तावों और संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवाद रोधी रणनीति को पूरी तरह लागू करना चाहिए।इन देशों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की अपील की। इसमें आतंकवादियों की सीमा पार आवाजाही को रोकना भी शामिल है। बयान में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र को इसमें अहम भूमिका निभानी चाहिए। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संबंधित प्रस्तावों और संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवाद रोधी रणनीति को पूरी तरह लागू करना चाहिए। यह काम संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों के अनुसार होना चाहिए।एससीओ में रूस, चीन, भारत, पाकिस् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 2, 2026 · 2 min · National Desk

मुरादाबाद: हरिद्वार से लौट रहे नेपाली तीर्थयात्रियों की बस रोडवेज से टकराई, 35 से ज्यादा घायल, मची चीख-पुकार

नेपाल के तीर्थ यात्रियों से भरी निजी बस आगे चल रही रोडवेज बस में पीछ से टकराने के बाद सड़क किनारे बनी कोठरी से टकरा गई। इससे दोनों बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं तो वहीं हादसे में निजी बस सवार 35 से अधिक नेपाली तीर्थ यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से बस चालक सहित कई तीर्थ यात्रियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मंगलवार की रात मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर कांठ के गांव गढ़ी के अड्डे पर हरिद्वार से वापस लौट रहे नेपाल के तीर्थयात्रियों की बस आगे चल रही मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में 35 से अधिक नेपाली तीर्थ यात्री घायल हुए हैं।सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह सहित थाने और पुलिस चौकियों से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और कई एम्बुलेंस व पुलिस वाहन मौके पर पहुंच गए। सभी घायल तीर्थयात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी कांठ लाया गया।बस चालक सहित कई तीर्थ यात्रियों को गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। तीर्थयात्रियों ने बताया वह सभी यूपी के सनौली से सटे नेपाल के नोवल परासी और रूपमदेई जिलों के रहने वाले हैं। वह नेपाल से 19 अगस्त को यात्रा के लिए बस से चले थे।अब वह वैष्णों देवी, महाकालेश्वर आदि कई धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हुए हरिद्वार से वापस लौट रहे थे। अब उन्हें अयोध्या में रामलला के दर्शन को जाना था। वहां से उन्हें दर्शन करने के बाद तीन सितंबर को नेपाल पहुंचना था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 2, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया तनाव: अमेरिका ने चाबहार समेत ईरान के कई ठिकानों पर किए हमले; ट्रंप ने क्या धमकी दी?

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान में चाबहार और केशम द्वीप समेत कई अहम ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया। भारतीय समयानुसार रात करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुए हमलों में ईरान के इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

September 2, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान, आज 21 जिलों में जमकर बरसात का अलर्ट; सतर्कता के निर्देश

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश में 1 से 6 सितंबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ ही कई जिलों में आकस्मिक बाढ़, मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका भी है। योगी सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। प्रयागराज में अगस्त के दौरान 631.6 मिमी और बांदा में 646 मिमी बारिश दर्ज हुई। इन दोनों जिलों में वर्ष 1901 से अब तक अगस्त में इतनी बारिश कभी दर्ज नहीं की गई। राहत आयुक्त कार्यालय ने जिला प्रशासन को मौसम पर लगातार नजर रखने को कहा है। सरकार ने लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रभावित और संभावित क्षेत्रों में तैयारियां मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरतमंदों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और आगरा समेत कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है। सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, प्रयागराज में आकस्मिक बाढ़ की संभावना है। पूर्वांचल, मध्य यूपी, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के जिलों में वज्रपात का अलर्ट है।राहत आयुक्त कार्यालय ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। मंत्री नंद गोपाल नंदी ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत किट बांटी।मंगलवार को दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। प्रतापगढ़ में सर्वाधिक 147 मिमी और सोनभद्र में 140 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए यूपी के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन से चार दिन दक्षिणी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। पूर्वी और दक्षिणी जिलों में अच्छी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 2, 2026 · 2 min · National Desk

नेपाल की पहली महिला हेलीकॉप्टर कैप्टन: बाढ़ में सैकड़ों जान बचाने वाली प्रिया कौन? छह दिन लगातार भरी उड़ान

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के बीच 41 वर्षीय प्रिया अधिकारी राहत और बचाव अभियान का अहम चेहरा बनकर सामने आई हैं। नेपाल की पहली महिला हेलीकॉप्टर कैप्टन प्रिया अधिकारी ने महज छह दिनों में करीब 100 बचाव मिशन पूरे किए हैं। वह हिमालय के बेहद कठिन इलाकों में हेलीकॉप्टर उड़ाकर लोगों को सुरक्षित निकालने और शवों को बरामद करने के अभियान में जुटी हैं। रासुवा जिले के बाढ़ प्रभावित तिमुरे इलाके में उनका अभियान सबसे चुनौतीपूर्ण रहा है। प्रिया अधिकारी कौन हैं और कैसे बनीं नेपाल की पहली महिला हेलीकॉप्टर कैप्टन? प्रिया अधिकारी लंबे समय से ऊंचाई वाले हिमालयी इलाकों में बचाव अभियान चलाने वाली अनुभवी हेलीकॉप्टर पायलट हैं। वह करीब 6,200 मीटर की ऊंचाई तक जाकर घायल पर्वतारोहियों को बचाने जैसे अभियान कर चुकी हैं। हालांकि उनका विमानन करियर सीधे तौर पर शुरू नहीं हुआ था। उन्होंने पर्यावरण विज्ञान की पढ़ाई की और शुरुआत में केबिन क्रू के रूप में काम किया। एक हेलीकॉप्टर की सवारी के बाद उनकी उड़ान में रुचि बढ़ी और वह प्रशिक्षण के लिए फिलीपींस चली गईं। जरूरी उड़ान घंटे पूरे करने के बाद 2017 में वह पूर्णकालिक हेलीकॉप्टर पायलट बनीं और बाद में ऊंचाई वाले बचाव अभियानों में विशेषज्ञता हासिल की। बाढ़ प्रभावित तिमुरे में बचाव अभियान कितना मुश्किल था? तिमुरे में बचाव अभियान के दौरान करीब 20 हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। कई बार पांच से छह हेलीकॉप्टरों को लगभग एक साथ उतरना पड़ता है। ऐसे में पायलट रेडियो के जरिए लगातार एक-दूसरे से संपर्क में रहते हैं, ताकि किसी तरह की टक्कर न हो और सभी हेलीकॉप्टर एक ही जगह न पहुंच जाएं। बाढ़ और भूस्खलन के बाद जमीन पर मोटी और अस्थिर मिट्टी जमा हो गई है। ऊपर से जमीन मज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 1, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान-अमेरिका युद्ध: अमेरिकी सेना ने आईआरजीसी ठिकानों पर किए हमले, बंदर अब्बास के पास पांच से ज्यादा धमाके

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी बलों ने ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी के ठिकानों को निशाना बनाकर हमले शुरू किए हैं। बताया गया है कि ये कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों और क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ आईआरजीसी के हालिया हमले के प्रयासों के बाद की गई है। बंदर अब्बास के पास कितने धमाके सुने गए? ईरान के बंदर अब्बास के पूर्वी इलाके में कई धमाकों की आवाज सुनी गई है। ईरान के सरकारी प्रसारक के मुताबिक, केशम में मस्सान गांव के आसपास पांच से ज्यादा धमाकों की आवाज आई। इसके अलावा क़ेशम में होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर से भी चार धमाकों की आवाज सुनी गई। इन घटनाओं के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और अमेरिकी कार्रवाई को लेकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। क्या हमलों में किसी के हताहत होने की खबर है? बंदर अब्बास जिस होर्मोजगान प्रांत में स्थित है, वहां के उप राजनीतिक, सुरक्षा और सामाजिक मामलों के अधिकारी के मुताबिक अब तक किसी के घायल होने या किसी अन्य घटना की सूचना नहीं मिली है। यानी शुरुआती जानकारी के अनुसार अमेरिकी हमलों और धमाकों में फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। लाल सागर में हूती की चार विस्फोटक नौकाएं रोकी गईं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 1, 2026 · 2 min · National Desk

मुरादाबाद: हरिद्वार से लौट रहे नेपाली तीर्थयात्रियों की बस रोडवेज से टकराई, 35 से ज्यादा घायल, मची चीख-पुकार

नेपाल के तीर्थ यात्रियों से भरी निजी बस आगे चल रही रोडवेज बस में पीछ से टकराने के बाद सड़क किनारे बनी कोठरी से टकरा गई। इससे दोनों बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं तो वहीं हादसे में निजी बस सवार 35 से अधिक नेपाली तीर्थ यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से बस चालक सहित कई तीर्थ यात्रियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मंगलवार की रात मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर कांठ के गांव गढ़ी के अड्डे पर हरिद्वार से वापस लौट रहे नेपाल के तीर्थयात्रियों की बस आगे चल रही मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में 35 से अधिक नेपाली तीर्थ यात्री घायल हुए हैं।सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह सहित थाने और पुलिस चौकियों से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और कई एम्बुलेंस व पुलिस वाहन मौके पर पहुंच गए। सभी घायल तीर्थयात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी कांठ लाया गया।बस चालक सहित कई तीर्थ यात्रियों को गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। तीर्थयात्रियों ने बताया वह सभी यूपी के सनौली से सटे नेपाल के नोवल परासी और रूपमदेई जिलों के रहने वाले हैं। वह नेपाल से 19 अगस्त को यात्रा के लिए बस से चले थे।अब वह वैष्णों देवी, महाकालेश्वर आदि कई धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हुए हरिद्वार से वापस लौट रहे थे। अब उन्हें अयोध्या में रामलला के दर्शन को जाना था। वहां से उन्हें दर्शन करने के बाद तीन सितंबर को नेपाल पहुंचना था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 1, 2026 · 2 min · National Desk

अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम घोषित: वैभव को मिला मौका, बुमराह का नाम सशर्त शामिल; रिंकू की अनदेखी

अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम घोषित: वैभव को मिला मौका, बुमराह का नाम सशर्त शामिल; रिंकू की अनदेखी India’s squad for Afghanistan T20I series announced. #TeamIndia will play three T20Is against Afghanistan at New Delhi, beginning September 13.#AFGvIND pic.twitter.com/UqTUeZyHz8 September 1, 2026 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने उतरेगी। इस टीम में सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। इस सीरीज के लिए टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। दिल्ली में होंगे मुकाबले भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला टी20 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को होगा। यानी भारत और अफगानिस्तान के बीच पूरी टी20 सीरीज पांच दिनों के भीतर पूरी हो जाएगी। भारत और अफगानिस्तान के बीच हालिया क्रिकेट संबंध भी लगातार मजबूत हुए हैं। दोनों टीमों ने जून 2026 में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। इसके अलावा जनवरी 2024 में दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज भी हुई थी। सितंबर की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 1, 2026 · 2 min · National Desk