ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी बलों ने ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी के ठिकानों को निशाना बनाकर हमले शुरू किए हैं। बताया गया है कि ये कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों और क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ आईआरजीसी के हालिया हमले के प्रयासों के बाद की गई है। बंदर अब्बास के पास कितने धमाके सुने गए? ईरान के बंदर अब्बास के पूर्वी इलाके में कई धमाकों की आवाज सुनी गई है। ईरान के सरकारी प्रसारक के मुताबिक, केशम में मस्सान गांव के आसपास पांच से ज्यादा धमाकों की आवाज आई। इसके अलावा क़ेशम में होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर से भी चार धमाकों की आवाज सुनी गई। इन घटनाओं के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और अमेरिकी कार्रवाई को लेकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। क्या हमलों में किसी के हताहत होने की खबर है? बंदर अब्बास जिस होर्मोजगान प्रांत में स्थित है, वहां के उप राजनीतिक, सुरक्षा और सामाजिक मामलों के अधिकारी के मुताबिक अब तक किसी के घायल होने या किसी अन्य घटना की सूचना नहीं मिली है। यानी शुरुआती जानकारी के अनुसार अमेरिकी हमलों और धमाकों में फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। लाल सागर में हूती की चार विस्फोटक नौकाएं रोकी गईं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
ईरान-अमेरिका युद्ध: अमेरिकी सेना ने आईआरजीसी ठिकानों पर किए हमले, बंदर अब्बास के पास पांच से ज्यादा धमाके
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी बलों ने ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी के ठिकानों को निशाना बनाकर हमले शुरू किए हैं। बताया गया है कि ये कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों और क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ आईआरजीसी के हालिया हमले के प्रयासों के बाद की गई है। बंदर अब्बास के पास कितने धमाके सुने गए? ईरान के बंदर अब्बास के पूर्वी इलाके में कई धमाकों की आवाज सुनी गई है। ईरान के सरकारी प्रसारक के मुताबिक, केशम में मस्सान