अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम घोषित: वैभव को मिला मौका, बुमराह का नाम सशर्त शामिल; रिंकू की अनदेखी India’s squad for Afghanistan T20I series announced. #TeamIndia will play three T20Is against Afghanistan at New Delhi, beginning September 13.#AFGvIND pic.twitter.com/UqTUeZyHz8 September 1, 2026 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने उतरेगी। इस टीम में सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। इस सीरीज के लिए टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। दिल्ली में होंगे मुकाबले भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला टी20 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को होगा। यानी भारत और अफगानिस्तान के बीच पूरी टी20 सीरीज पांच दिनों के भीतर पूरी हो जाएगी। भारत और अफगानिस्तान के बीच हालिया क्रिकेट संबंध भी लगातार मजबूत हुए हैं। दोनों टीमों ने जून 2026 में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। इसके अलावा जनवरी 2024 में दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज भी हुई थी। सितंबर की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें