नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के बीच 41 वर्षीय प्रिया अधिकारी राहत और बचाव अभियान का अहम चेहरा बनकर सामने आई हैं। नेपाल की पहली महिला हेलीकॉप्टर कैप्टन प्रिया अधिकारी ने महज छह दिनों में करीब 100 बचाव मिशन पूरे किए हैं। वह हिमालय के बेहद कठिन इलाकों में हेलीकॉप्टर उड़ाकर लोगों को सुरक्षित निकालने और शवों को बरामद करने के अभियान में जुटी हैं। रासुवा जिले के बाढ़ प्रभावित तिमुरे इलाके में उनका अभियान सबसे चुनौतीपूर्ण रहा है। प्रिया अधिकारी कौन हैं और कैसे बनीं नेपाल की पहली महिला हेलीकॉप्टर कैप्टन? प्रिया अधिकारी लंबे समय से ऊंचाई वाले हिमालयी इलाकों में बचाव अभियान चलाने वाली अनुभवी हेलीकॉप्टर पायलट हैं। वह करीब 6,200 मीटर की ऊंचाई तक जाकर घायल पर्वतारोहियों को बचाने जैसे अभियान कर चुकी हैं। हालांकि उनका विमानन करियर सीधे तौर पर शुरू नहीं हुआ था। उन्होंने पर्यावरण विज्ञान की पढ़ाई की और शुरुआत में केबिन क्रू के रूप में काम किया। एक हेलीकॉप्टर की सवारी के बाद उनकी उड़ान में रुचि बढ़ी और वह प्रशिक्षण के लिए फिलीपींस चली गईं। जरूरी उड़ान घंटे पूरे करने के बाद 2017 में वह पूर्णकालिक हेलीकॉप्टर पायलट बनीं और बाद में ऊंचाई वाले बचाव अभियानों में विशेषज्ञता हासिल की। बाढ़ प्रभावित तिमुरे में बचाव अभियान कितना मुश्किल था? तिमुरे में बचाव अभियान के दौरान करीब 20 हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। कई बार पांच से छह हेलीकॉप्टरों को लगभग एक साथ उतरना पड़ता है। ऐसे में पायलट रेडियो के जरिए लगातार एक-दूसरे से संपर्क में रहते हैं, ताकि किसी तरह की टक्कर न हो और सभी हेलीकॉप्टर एक ही जगह न पहुंच जाएं। बाढ़ और भूस्खलन के बाद जमीन पर मोटी और अस्थिर मिट्टी जमा हो गई है। ऊपर से जमीन मज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
नेपाल की पहली महिला हेलीकॉप्टर कैप्टन: बाढ़ में सैकड़ों जान बचाने वाली प्रिया कौन? छह दिन लगातार भरी उड़ान
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के बीच 41 वर्षीय प्रिया अधिकारी राहत और बचाव अभियान का अहम चेहरा बनकर सामने आई हैं। नेपाल की पहली महिला हेलीकॉप्टर कैप्टन प्रिया अधिकारी ने महज छह दिनों में करीब 100 बचाव मिशन पूरे किए हैं। वह हिमालय के बेहद कठिन इलाकों में हेलीकॉप्टर उड़ाकर लोगों को सुरक्षित निकालने और शवों को बरामद करने के अभियान में जुटी हैं। रासुवा जिले के बाढ़ प्रभावित तिमुरे इलाके में उनका अभियान सबसे चुनौतीपूर्ण रहा है। प्रिया अधिकारी कौन हैं और कैसे बनीं नेपाल की पहली महिला हेलीकॉप्