IND vs ENG U19 Live Score: वैभव सूर्यवंशी 80 गेंद में 175 रन बनाकर आउट, भारत तीन विकेट पर 250 रन के पार

02:55 PM, 06-Feb-2026 IND U19 vs ENG U19 Live Score: वैभव के 150 रन पूरे वैभव ने 71 गेंद में 150 रन पूरे कर लिए हैं। वह 72 गेंद में 155 रन और वेदांत त्रिवेदी तीन रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 24 गेंद में 62 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 23 ओवर के बाद दो विकेट पर 224 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही है। वैभव ने 71 गेंद में 150 रन पूरे कर लिए हैं। वह 72 गेंद में 155 रन और वेदांत त्रिवेदी तीन रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 24 गेंद में 62 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 23 ओवर के बाद दो विकेट पर 224 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही है। 02:50 PM, 06-Feb-2026 IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 200 रन के पार वैभव सूर्यवंशी का तूफान जारी है। उन्होंने शतक लगाने के बाद चौके और छक्कों की बरसात कर दी है। भारत ने 22 ओवर में दो विकेट पर 213 रन बना लिए हैं। वैभव 67 गेंद में 145 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके साथ वेदांत त्रिवेदी क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 18 गेंद में 50+ रन की साझेदारी हो चुकी है। इसमें से वेदांत का कॉन्ट्रिब्यूशन सिर्फ दो रन का है। वैभव सूर्यवंशी का तूफान जारी है। उन्होंने शतक लगाने के बाद चौके और छक्कों की बरसात कर दी है। भारत ने 22 ओवर में दो विकेट पर 213 रन बना लिए हैं। वैभव 67 गेंद में 145 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके साथ वेदांत त्रिवेदी क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 18 गेंद में 50+ रन की साझेदारी हो चुकी है। इसमें से वेदांत का कॉन्ट्रिब्यूशन सिर्फ दो रन का है। 02:38 PM, 06-Feb-2026 IND U19 vs ENG U19 Live Score: वैभव का शतक वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में शतक जड़ दि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

लोकसभा: 'सदन का 19 घंटे 13 मिनट का समय बर्बाद हो चुका', स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष पर जताई नाराजगी

ओम बिरला ने कहा, उन्होंने प्रश्नकाल की शुरुआत के समय कहा, मेरा प्रयास होता है कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले। प्रश्नकाल सभी माननीय सदस्यों का समय होता है। आज राजपाल जी और प्रियंका गांधी समेत अन्य सदस्यों के प्रश्न हैं। आप नियोजित तरीके से सदन नहीं चलाना चाहते। गतिरोध पैदा करना चाहते हैं। अभी तक 19 घंटे 13 मिनट सदन का समय बर्बाद हो चुका है।उन्होंने विपक्ष के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि 140 करोड़ जनता की अपेक्षा रहती है कि सदन चले, चर्चा और संवाद हो। लेकिन आप सभागृह की मर्यादाओं को समाप्त कर रहे हैं। देश की जनता ने पोस्टर और नारेबाजी के लिए आपको संसद में नहीं भेजा है। आपको चर्चा के लिए भेजा गया है। आप नियोजित तरीके से गतिरोध पैदा करना चाहते हैं। ऐसा सदन मैं नहीं चला सकता। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 1 min · National Desk

Bengal SIR Row: चुनाव आयोग का दावा- नोटिस देने के बाद भी नहीं पेश हुए मतदाता; अब कटेंगे इनके नाम

पश्चिम बंगाल में एसआईआर के दौरान करीब 1.6 प्रतिशत ‘अमान्य’ मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची से हटाने के लिए योग्य पाया गया है। ये वे मतदाता हैं, जो अपने मतदान अधिकारों की वैधता को प्रमाणित करने वाले सहायक पहचान दस्तावेजों के साथ सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हुए। यह भी पढ़ें-AIMIM Vs BJP: UGC नियमों को लेकर ओवैसी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- सरकार जातिगत भेदभाव दूर करने में रही नाकाम पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, सुनवाई के लिए बुलाए गए ‘अमान्य’ मतदाताओं की कुल संख्या 31,68,426 थी। इनमें से 50,000 से कुछ अधिक (कुल अमान्य मतदाताओं का 1.57 प्रतिशत) बार-बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हुए।इसलिए मतदाताओं की सूची से नाम हटाने के लिए ईआरओ द्वारा उन्हें योग्य घोषित किया गया। सीईओ कार्यालय के सूत्रों ने बताया, ‘अमान्य’ मतदाताओं के लिए सुनवाई सत्र पूरे हो चुके हैं। वर्तमान में तार्किक विसंगति के मामलों की सुनवाई चल रही है। यह तय हो चुका है कि अमान्य मतदाताओं में से 1.57 प्रतिशत मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा। अब यह देखना बाकी है कि अंतिम मतदाता सूची में तार्किक विसंगति के कितने मामलों को हटाया जाता है।" सुनवाई वर्तमान में जारी अनमैप्ड मतदाता वे हैं जो स्व-मैपिंग या वंशज मैपिंग के माध्यम से 2002 की मतदाता सूची के साथ कोई संबंध स्थापित करने में असमर्थ रहे। दूसरी ओर, तार्किक विसंगति के मामले वे हैं जिनमें वंशानुगत मानचित्रण के दौरान असामान्य डेटा का पता चला था। जिन मतदाताओं को तार्किक विसंगति के मामलों के रूप में पहचाना गया है और सुनवाई के लिए तलब किया गया है, उनकी कुल संख्या 94, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

Congress: पीएम मोदी को खरगे ने घेरा, कहा- 97 मिनट के भाषण में कोई ठोस बात नहीं बोली

#WATCH | On Opposition walking out during PM’s speech in Rajya Sabha, Congress President Mallikarjun Kharge says," There is no need to react to the PM’s speech, but I would like to respond to the things he said. In 97 minutes of this speech, the PM did not say anything… pic.twitter.com/lhFlv0E2OY — ANI (@ANI) February 6, 2026 न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए खरगे ने पीएम मोदी को घेरा। अपने बयान में उन्होंने कहा, ‘झूठी बातों को दोहराना (प्रधानमंत्री) उनका हमेशा एक काम रहा है। 97 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने कुछ नई बात नहीं कही और हमने जो राष्ट्रपति के अभिभाषण पर विचार रखे थे, उन्होंने उसपर एक भी जवाब नहीं दिया। वो सिर्फ 100 साल, 75 साल की बात करते रहे। हमें जनरल नरवणे (रिटायर्ड) की पब्लिश हुई किताब मिल गई, लेकिन उन्हें यह कैसे नहीं मिली? रक्षा मंत्री यह कैसे कह सकते हैं कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है?‘उन्होंने आगे कहा कि रक्षा मंत्री इसका बचाव करते रहे। जब विपक्ष के विपक्ष राहुल गांधी ने मुद्दा (2022 चीन मुद्दा) उठाया तो वे क्यों परेशान हुए? बाद में, वे केवल मुझे गाली देते रहे। उनके पास कोई तथ्य नहीं थे, जिनके आधार पर वे हमें जवाब दे सकें। उन्होंने हम पर सिखों का अपमान करने का भी आरोप लगाया। हम सिख समुदाय का सम्मान करते हैं। डॉ. मनमोहन सिंह, एक प्रख्यात अर्थशास्त्री, दो बार वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए। आप दलितों सहित किसी का सम्मान नहीं करते। पिछले 10 वर्षों में उन्होंने कांग्रेस को गाली देने के अलावा क्या किया है? …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

MPC: UPI लेनदेन में फ्रॉड हुआ तो मिलेगा मुआवजा, ब्याज दरों में बदलाव नहीं, महंगाई पर नियंत्रण रहने का अनुमान

यूपीआई से लगातार बढ़ते लेनदेन के बीच ग्राहकों से फ्रॉड होने की खबरें भी बढ़ रही हैं। आरबीआई ने कहा है कि यूपीआई से होने वाले लेनदेन में फ्रॉड के बाद ग्राहकों को 25 हजार रुपए तक का मुआवजा दिया जाएगा। इसे आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव न करने का निर्णय लिया है। रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर ही बरकरार रहेंगी। इसके पहले करीब एक साल के बीच आरबीआई ने रेपो रेट में 125 बेसिस अंकों की कटौती कर बाजार से नकदी घटाकर महंगाई पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया था। रिजर्व बैंक ने कहा है कि बाजार में अभी भी दो लाख करोड़ रुपए की तरलता मौजूद है। नए वित्त वर्ष की पहली और दूसरी तिमाही में महंगाई चार और 4.2 प्रतिशत पर बने रहने का अनुमान है। आरबीआई ने एमएसएमई सेक्टर और किसानों के लिए कर्ज लेना आसान बनाने के संकेत किए हैं। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 1 min · National Desk

UP में SIR: आज है मतदाता सूची संशोधन की अंतिम तारीख, नाम कटने या गलत होने पर करें ये काम

दरअसल, चुनाव से पहले हो रहे SIR का उद्देश्य ये सुनिश्चित करना है कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज हो, ताकि भविष्य में वोटिंग या अन्य सरकारी प्रक्रियाओं में कोई समस्या न आए। आज अंतिम मौका है जिसमें लोग फॉर्म-6 भरकर नए मतदाता के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं और पुराने रिकॉर्ड में सुधार कर सकते हैं। देर होने पर यह अवसर अगले साल तक उपलब्ध नहीं होगा, इसलिए सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे आज ही आवेदन करें। उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में नाम सुधार और नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। मतदाता सूची में दावा या आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी शुक्रवार यानी आज है, इसलिए जिन लोगों का नाम अभी सूची में शामिल नहीं है या जिनके विवरण में कोई गलती है, उन्हें आज ही बीएलओ के दफ्तर जाना होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs ENG U19 Live Score: 20 पर भारत को पहला झटका, एरॉन जॉर्ज नौ रन बनाकर आउट, वैभव-म्हात्रे क्रीज पर

01:02 PM, 06-Feb-2026 IND U19 vs ENG U19 Live Score: फाइनल मैच शुरू भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप के खिताबी मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारत की ओर से एरॉन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर हैं। इंग्लैंड के लिए मॉर्गन ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में चार रन बने। एरॉन जॉर्ज ने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप के खिताबी मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारत की ओर से एरॉन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर हैं। इंग्लैंड के लिए मॉर्गन ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में चार रन बने। एरॉन जॉर्ज ने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। 12:36 PM, 06-Feb-2026 IND U19 vs ENG U19 Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन। इंग्लैंड: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, थॉमस रियू (विकेटकीपर/कप्तान), कैलेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन। एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, थॉमस रियू (विकेटकीपर/कप्तान), कैलेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन। 12:34 PM, 06-Feb-2026 IND U19 vs ENG …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar Budget Session Live: किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने क्या अपील की?

12:04 PM, 06-Feb-2026 Bihar Budget Session Live: वामदल के विधायक ने उठाया यह गंभीर मामला विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने किसानों की समस्या को सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। उन्हें यूरिया की किल्लत का सामना करना पड़ा रहा है। खाद नहीं होने के कारण फसलों को क्षति पहुंच रही है। इसमें लोकल लेवल पर कृषि पदाधिकारी और कर्मियों की भी मिली भगत है। इसलिए इस गंभीर मुद्दे पर प्रमुखता से ध्यान दिया जाए। विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने किसानों की समस्या को सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। उन्हें यूरिया की किल्लत का सामना करना पड़ा रहा है। खाद नहीं होने के कारण फसलों को क्षति पहुंच रही है। इसमें लोकल लेवल पर कृषि पदाधिकारी और कर्मियों की भी मिली भगत है। इसलिए इस गंभीर मुद्दे पर प्रमुखता से ध्यान दिया जाए। 11:41 AM, 06-Feb-2026 Bihar Budget Session Live: भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने क्या सवाल उठाया? प्रश्नोत्तर काल में भाजपा की विधायक मैथिली ठाकुर ने अलीनगर विधानभा से स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे पर विधानसभा उठाया। उन्होंने कहा कि सवाल का जो उत्तर मिला है, उससे मैं संतुष्ट नहीं हूं। एक बार मंत्री पुन: अवलोकन करें। हॉस्पिटल में एमबीबीएम डॉक्टर नहीं हैं। भवन भी जर्जर हैं। मैं खुद वहां का निरीक्षण कर चुकी हैं। वहां पर दो एमबीबीएस डॉक्टर की जरूरत है। पांच से सात पंचायत के करीब 40 हजार लोग इस पर निर्भर हैं। इसलिए स्वास्थ्य मंत्री इस पर ध्यान दें। यही मेरी अपील है। 11:32 AM, 06-Feb-2026 Bihar Budget Session Live: विपक्ष के विधायकों ने किया प्रदर्शन विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर किसानों के मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

हवाई यात्रा कितनी सुरक्षित?: 370 से अधिक विमान खस्ताहाल, एअर इंडिया, इंडिगो समेत कई कंपनियों में मिली 'बीमारी'

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सदन को लिखित जवाब में बताया कि तीन फरवरी तक इंडिगो के सबसे ज्यादा 405 विमानों की जांच हुई, जिनमें से 148 में बार-बार खराबी मिली। लेकिन एयर इंडिया ग्रुप का अनुपात इससे कहीं ज्यादा खराब रहा। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के कुल 267 विमानों की जांच हुई, जिनमें से 191 में बार-बार दिक्कतें मिलीं। यह कुल जांच का करीब 72 प्रतिशत है।अलग-अलग आंकड़ों में एयर इंडिया के 166 में से 137 विमानों में और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 101 में से 54 विमानों में खराबी पाई गई। अन्य एयरलाइंस में स्पाइसजेट के 43 विमानों की जांच हुई, जिसमें 16 में कमी मिली। वहीं, अकासा एयर के 32 में से 14 विमानों में खराबी पाई गई।इन आंकड़ों पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि एयरलाइन ने बहुत ज्यादा सावधानी बरतते हुए अपने पूरे बेड़े की बड़े पैमाने पर जांच की है, इसलिए ये संख्या ज्यादा दिख रही है। एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनकी ज्यादातर कमियां डी श्रेणी की हैं। इसमें सीट, ट्रे टेबल और स्क्रीन जैसी चीजें आती हैं। अधिकारी ने कहा कि इनका विमान की सुरक्षा से कोई संबंध नहीं है।मंत्री मोहोल ने बताया कि विमानन नियामक डीजीसीए ने निगरानी बढ़ा दी है। डीजीसीए ने योजना के तहत 3,890 निगरानी निरीक्षण, 56 रेगुलेटरी ऑडिट, 84 विदेशी विमानों की जांच और 492 रैंप निरीक्षण किए। इसके अलावा बिना बताए 874 स्पॉट चेक और 550 नाइट निरीक्षण भी किए गए। मंत्री ने यह भी बताया कि डीजीसीए में तकनीकी स्टाफ की कमी दूर करने के लिए पुनर्गठन किया गया है। साल 2022 में तकनीकी पद 637 थे, जिन्हें अब बढ़ाकर 1,063 कर दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

Cab Strike: कल देशभर में थम जाएंगे ओला-उबर-रैपिडो के पहिए, कैब ड्राइवरों ने बुलाई देशव्यापी हड़ताल

अगर आप कल कहीं जाने के लिए ओला, उबर या रैपिडो बुक करने की सोच रहे हैं तो थोड़ी सावधानी बरतें। कल, यानी शनिवार (7 फरवरी) को इन कंपनियों के ड्राइवरों ने देशभर में हड़ताल का एलान किया है। ड्राइवरों ने इसे ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ का नाम दिया है और वे अपना मोबाइल एप बंद रखेंगे। इस वजह से आपको कैब, ऑटो या बाइक टैक्सी मिलने में काफी दिक्कत हो सकती है। अच्छा होगा कि आप अपनी यात्रा के लिए कोई दूसरा इंतजाम जैसे बस या मेट्रो पहले से देख लें। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 1 min · National Desk