मद्रास हाई कोर्ट ने अभिनेता विजय की याचिका को किया खारिज, टैक्स पेनल्टी से जुड़ा है मामला

मद्रास हाई कोर्ट ने टीवीके प्रमुख विजय की एक याचिका को खारिज कर दिया है। इस याचिका में अभिनेता ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उन्हें 1.50 करोड़ रुपये का जुर्माना देने का निर्देश दिया गया था। क्यों लगाया गया था विजय पर जुर्माना? शुक्रवार को मद्रास हाई कोर्ट ने अभिनेता विजय की उस रिट याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एक आदेश को चुनौती दी थी। दरअसल, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अभिनेता को 1.50 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का निर्देश दिया था। यह मामला 2015-16 के फाइनेंशियल ईयर का है। जब विजय पर अपनी अतिरिक्त इनकम का खुलासा ना करने की बात सामने आई थी। विजय ने इनकम टैक्स के आदेश का पालन नहीं किया, जुर्माना नहीं भरा। इसके बजाय इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के जुर्माने वाले आदेश को चुनौती दी और साल 2022 में एक याचिका दायर की। जस्टिस सेंथिलकुमार राममूर्ति ने पिछले महीने इसी रिट याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया था।विजय थलापति साउथ फिल्मों का जाना-माना नाम हैं। वह अभिनय की दुनिया से निकलकर अब तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। पार्टी टीवीके के वह प्रमुख हैं। बतौर अभिनेता उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ है। इस फिल्म को लेकर भी विवाद चल रहा है, फिल्म अभी रिलीज नहीं हो सकी है। इसकी रिलीज का मामला कोर्ट में लंबित है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

विमानन क्षेत्र पर बड़ा खुलासा: आधे से ज्यादा विमानों की जांच में मिली तकनीकी खामी, लोकसभा में दी जानकारी

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सदन को लिखित जवाब में बताया कि तीन फरवरी तक इंडिगो के सबसे ज्यादा 405 विमानों की जांच हुई, जिनमें से 148 में बार-बार खराबी मिली। लेकिन एयर इंडिया ग्रुप का अनुपात इससे कहीं ज्यादा खराब रहा। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के कुल 267 विमानों की जांच हुई, जिनमें से 191 में बार-बार दिक्कतें मिलीं। यह कुल जांच का करीब 72 प्रतिशत है।अलग-अलग आंकड़ों में एयर इंडिया के 166 में से 137 विमानों में और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 101 में से 54 विमानों में खराबी पाई गई। अन्य एयरलाइंस में स्पाइसजेट के 43 विमानों की जांच हुई, जिसमें 16 में कमी मिली। वहीं, अकासा एयर के 32 में से 14 विमानों में खराबी पाई गई।इन आंकड़ों पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि एयरलाइन ने बहुत ज्यादा सावधानी बरतते हुए अपने पूरे बेड़े की बड़े पैमाने पर जांच की है, इसलिए ये संख्या ज्यादा दिख रही है। एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनकी ज्यादातर कमियां डी श्रेणी की हैं। इसमें सीट, ट्रे टेबल और स्क्रीन जैसी चीजें आती हैं। अधिकारी ने कहा कि इनका विमान की सुरक्षा से कोई संबंध नहीं है।मंत्री मोहोल ने बताया कि विमानन नियामक डीजीसीए ने निगरानी बढ़ा दी है। डीजीसीए ने योजना के तहत 3,890 निगरानी निरीक्षण, 56 रेगुलेटरी ऑडिट, 84 विदेशी विमानों की जांच और 492 रैंप निरीक्षण किए। इसके अलावा बिना बताए 874 स्पॉट चेक और 550 नाइट निरीक्षण भी किए गए। मंत्री ने यह भी बताया कि डीजीसीए में तकनीकी स्टाफ की कमी दूर करने के लिए पुनर्गठन किया गया है। साल 2022 में तकनीकी पद 637 थे, जिन्हें अब बढ़ाकर 1,063 कर दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

मेघालय खदान हादसा: बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा, कई लोगों के फंसे होने की आशंका; 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू जारी

मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट में 18 खनन कार्य करने वाले श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कई अन्य के फंसे होने की आशंका है, जिनके चलते गुरुवार देर शाम तक बचाव अभियान चलाया गया, जिसे अंधेरा होने के कारण रोकना पड़ा, आज सुबह फिर से बचाव अभियान शुरू किया गया है। सरकार ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक आई नोंगरांग के मुताबिक बचाव दल तलाशी अभियान में लगे हुए हैं। मिसिंगेट-थांग्स्को इलाके की कोयला खदान में हुए विस्फोट में अब तक 18 शव बरामद किए गए हैं। मृतकों के आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। इस दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की घोषणा की है, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।इधर, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने घटना पर दुख व्यक्त किया और जांच के आदेश दिए हैं। पूर्वी जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान घटनास्थल से कुल 18 शव बरामद किए गए। वहीं डीजीपी नोंगरांग ने कहा, ‘विस्फोट के समय खदान के अंदर मौजूद मजदूरों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि और भी लोग फंसे हुए हैं।‘विस्फोट में घायल हुए एक व्यक्ति को पहले सुतंगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे शिलांग के एक अस्पताल में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और एक विशेष बचाव दल (एसआरटी) की टीमें घटनास्थल पर तैनात कर दी गई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

Parliament Budget Session LIVE: आज संसद के बजट सत्र का 8वां दिन, विपक्षी दलों और सरकार के बीच गतिरोध बरकरार

Parliament Budget Session LIVE: आज संसद के बजट सत्र का 8वां दिन, विपक्षी दलों और सरकार के बीच गतिरोध बरकरार Live Parliament Budget Session LIVE: आज संसद के बजट सत्र का 8वां दिन, विपक्षी दलों और सरकार के बीच गतिरोध बरकरार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 06 Feb 2026 07:53 AM IST खास बातें Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings LIVE News Updates: संसद के बजट सत्र का आज आठवां दिन है। लोकसभा में आठ सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित तौर पर रोके जाने के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के बीच गतिरोध बरकरार है। लोकसभा में आज भी हंगामे के आसार हैं। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 1 min · National Desk

खुदकुशी करने वाली तीन बहनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट: 80 फीट से गिरीं, टूटीं सभी पसलियां, लिवर-गुर्दा और दिल फटे

1 of 12 Ghaziabad Sisters Suicide - फोटो : अमर उजाला Link Copied तीनों बहनें करीब 80 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, इतनी ऊंचाई से गिरने के करण उनकी सभी पसलियां टूट गई थीं। साथ ही हृदय, लिवर, गुर्दा सहित सभी अंदरूनी अंग फट गए थे। इस घटना में सिर्फ दूसरे नंबर की बहन प्राची के सिर की हड्डी नहीं टूटी थी। पोस्टमार्टम करने वाले एक चिकित्सक का कहना है कि अगर तत्काल इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। रिपोर्ट के अनुसार, किसी भी लड़की के शरीर पर पुराना घाव या चोट का निशान नहीं मिला है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 12 Ghaziabad Sisters Suicide - फोटो : अमर उजाला रिपोर्ट के अनुसार, बड़ी बहन निशिका के पेट में सिर्फ 50 ग्राम खाना था। इससे स्पष्ट था कि उसने दोपहर बाद कुछ नहीं खाया था। प्राची और पाखी के पेट में 250 से 300 ग्राम खाना मिला था। इससे पता चला कि दोनों ने रात में खाना खाया था। मौत का कारण स्पष्ट होने से बिसरा नहीं रखा गया। 3 of 12 Ghaziabad Sisters Suicide - फोटो : अमर उजाला पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों एसीएमओ डॉ. अमित विक्रम, पीएससी के डॉ. नीरज और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता के पैनल से कराया गया। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि नीचे गिरने से लड़कियों के शरीर के अंग क्षतिग्रस्त होने से अधिक मात्रा में शरीर से खून बह गया। इस कारण हैमरेज होने से तीनों बहनों की मौत हो गई। 4 of 12 Ghaziabad Sisters Suicide - फोटो : अमर उजाला कोरिया के दोस्तों से कैसे होती थी बात? पुलिस को घटनास्थल पर मिले आठ पेज के सुसाइड नोट में लिखा है कि किशोरियां अपनी सबसे छोटी चौथे नंबर की बहन देबू की कोरियन दोस्तों स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा आज, PM इन विषयों पर छात्रों से करेंगे संवाद; जानें कब होगा प्रसारण

Pariksha Pe Charcha 2026: विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से बाहर निकालने और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन आज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा के विशेष एपिसोड में परीक्षाओं से जुड़े विषयों, तनावमुक्त रहने और सीखने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत पर बात करेंगे। यह सुबह 10 बजे प्रसारित होगा। कार्यक्रम के लिए 4.5 करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पीएम ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस वर्ष का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम कई रोचक विषयों को शामिल करेगा। उन्होंने कहा कि यह मंच उन्हें होनहार विद्यार्थियों से संवाद का मौका देता है, जिसे वह हमेशा पसंद करते हैं। परीक्षा पे चर्चा का यह एपिसोड टेलीविजन के साथ-साथ सोनीलिव, प्राइम वीडियो व जी5 जैसे ओटीटी मंचों पर भी उपलब्ध रहेगा। बता दें कि इस साल इसका 9वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 1 min · National Desk

Top News: परीक्षा पर चर्चा में PM आज छात्रों से करेंगे संवाद; US-ईरान की ओमान में वार्ता आज; RCB ने जीता फाइनल

विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से बाहर निकालने और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन आज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा के विशेष एपिसोड में परीक्षाओं से जुड़े विषयों, तनावमुक्त रहने और सीखने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत पर बात करेंगे। वहीं पश्चिम एशिया में तनाव के बीच पूरी दुनिया की नजर ओमान में अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को होने वाली वार्ता पर है। कारण है कि ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन और इसके चलते अमेरिका की तरह से लगतार हमले की धमकी के बीच अब अचानक दोनों देशों के पास बातचीत का मौका सामने आया है। वहीं वडोदरा में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 1 min · National Desk

Online Gaming: मोबाइल की लत पर तकनीक लगा सकती है लगाम, उससे भी जरूरी है बच्चों को अकेलेपन से बाहर निकालना

गाजियाबाद में मोबाइल छीनने से नाराज तीन मासूम बेटियों की आत्महत्या ने पूरे एनसीआर को भीतर तक हिला दिया है। यह सिर्फ एक दुखद घटना नहीं, बल्कि उन अनसुने सवालों की चीख है, जिनसे आज हर घर के बच्चे जूझ रहे हैं। न्यूक्लियर फैमिली और भागदौड़ भरी जिंदगी में माता-पिता का समय कम होता जा रहा है, जबकि बच्चों की दुनिया मोबाइल और ऑनलाइन गेम्स तक सिमटती जा रही है। मोबाइल इस्तेमाल का समय तय करें पढ़ाई और खाने के समय मोबाइल दूर रखें बच्चों को डिजिटल लत के नुकसान समझाएं नतीजतन पढ़ाई से दूरी, चिड़चिड़ापन, नींद की कमी और सामाजिक रिश्तों से कटाव। विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते संवाद, भावनात्मक जुड़ाव और तकनीक के संतुलित इस्तेमाल से इस खतरनाक लत को रोका जा सकता है। बच्चों को मोबाइल से नहीं, अकेलेपन से बाहर निकालना ही इस त्रासदी से सीख लेने का सबसे बड़ा समाधान है। तकनीक के सही इस्तेमाल से भी की इस लत पर काबू पाया जा सकता है।स्मार्टफोन में मौजूद गूगल फैमिली लिंक के जरिये पैरेंटल कंट्रोल और स्क्रीन टाइम जैसी सेटिंग्स के जरिये बच्चों के मोबाइल टाइम को कम किया जा सकता है। एनरॉयड और आईफोन दोनों प्लेटफॉर्म पर ऐसी सेटिंग्स मौजूद हैं। तय समय जैसे ही पूरा होता है, मोबाइल अपने-आप लॉक हो जाता है और बिना पासकोड के दोबारा नहीं खुलता। बच्चा आपकी मर्जी के बिना अपने फोन में कुछ डाउनलोड भी नहीं कर सकेगा। इसके लिए पहले आपके पास एप्रूवल का मैसेज जाएगा। गूगल फैमिली लिंक में सेफ सर्च लगाते ही अनाधिकृत वेबसाइड भी बच्चा नहीं खोल सकेगा।गूगल फैमिली लिंक पर जाएं, बच्चों के फोन के लिए सबसे प्रभावी टूल है। इसके जरिये माता-पिता रोजाना स्क्रीन टाइम तय कर सकते हैं। समय पूरा होते ही फोन लॉक कर सकते हैं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

'कांग्रेस‑भाजपा की लव स्टोरी': तेलंगाना नगरपालिका चुनाव से पहले ओवैसी का वार, दलित और पिछड़े वर्गों पर भी बोले

तेलंगाना में 11 फरवरी को होने वाले नगरपालिका और नगर निगम चुनावों के नजदीक आते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। साथ ही आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी अपने अपने चरम पर पहुंच गई है। इसी बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने निर्मल जिला के भैंसा में एक चुनावी सभा में कई अहम मुद्दों पर अपना बयान दिया। इस दौरान उन्होंने न केवल स्थानीय राजनीति पर बात की, बल्कि देश के बड़े राजनीतिक मुद्दों, दलित‑पिछड़े समुदायों और विदेश नीति को लेकर भी सरकार का घेराव किया। साथ ही भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि भैंसा में कुछ वार्डों में भाजपा और कांग्रेस आमने‑सामने नहीं लड़ रहे हैं। उदाहरण के तौर पर वार्ड नंबर 15 में भाजपा ने अपने उम्मीदवार को वापस ले लिया और कहा कि कांग्रेस को वोट दें।ओवैसी ने इसे 2026 की कांग्रेस‑भाजपा की लव स्टोरी बताया। उनका कहना था कि यह दिखाता है कि कभी-कभी पार्टियां सिर्फ अपनी राजनीतिक रणनीति के लिए जनता को साधारण वोटर बना देती हैं।अपने संबोधन के दौरान ओवैसी ने दलित और हिंदू पिछड़े समुदायों के लोगों से सीधे बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खुद को सबसे बड़े पिछड़े वर्ग का नेता कहते हैं, लेकिन कुछ मामलों में उनकी बातें और काम अलग दिखते हैं। ओवैसी ने उदाहरण के तौर पर कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में भेदभाव नहीं होना चाहिए, जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला गया था। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाया कि रोहित वेमुला की मौत और महाराष्ट्र में एक आदिवासी डॉक्टर की मौत के पीछे क्यों स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।ओवैसी ने देश की विदेश नीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने पीएम मोदी को कहा कि रूस से तेल न खरीदो, वेनेजुएला से खरीदो औ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया पर मंडरा रहे जंग के बादल?: अमेरिका-ईरान की ओमान में वार्ता आज, नाकाम हुई तो जल उठेंगे ये देश

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच पूरी दुनिया की नजर ओमान में अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को होने वाली वार्ता पर है। कारण है कि ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन और इसके चलते अमेरिका की तरह से लगतार हमले की धमकी के बीच अब अचानक दोनों देशों के पास बातचीत का मौका सामने आया है। इसके बाद ईरान ने शर्तों के साथ वार्ता की हामी भरी है, ताकि अमेरिकी हमलों का खतरा टाला जा सके। यह कदम ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच कई हफ्तों से तनावपूर्ण बयानबाजी चल रही थी। इतना ही नहीं दोनों देशों के बीच न्यूक्लियर कार्यक्रम, मिसाइलों और क्षेत्रीय दबावों को लेकर भी मतभेद हैं, जबकि पश्चिम एशिया में सैन्य हलचल और अंतरराष्ट्रीय दबाव स्थिति को और जटिल बना रहे हैं। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार चेतावनी दी है कि अगर ईरान अपने न्यूक्लियर (परमाणु) कार्यक्रम पर समझौता नहीं करता, तो बुरी घटनाएं हो सकती हैं। इस संदेश को और जोर देने के लिए अमेरिकी ने पश्चिम एशिया में अपने विमान वाहक और अन्य सैन्य ताकतें भी भेजी हैं।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बातचीत शुक्रवार को ओमान में होनी है। इससे पहले ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अपने विदेश मंत्री अब्बास अराघची को निर्देश दिया है कि वे अमेरिका के साथ बातचीत करें, लेकिन केवल एक ऐसा सुरक्षित माहौल होने पर जिसमें धमकियां या अवास्तविक अपेक्षाएं न हों। पेजेशकियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैंने अपने विदेश मंत्री को निर्देश दिया है कि उचित और सम्मानजनक माहौल होने पर निष्पक्ष और संतुलित बातचीत करें, जो गरिमा, समझदारी और व्यावहारिकता के सिद्धांतों पर आधारित हो।ऐसे में गौर करने वाली बात यह है कि अगर अमेरिका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk