Gold Silver Price: चांदी में 13000 रुपये की भारी गिरावट, सोना भी फिसला; वैश्विक बाजार में क्या चल रहा जानिए

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भारी मुनाफावसूली दिखी। वैश्विक तनाव में थोड़ी नरमी के संकेतों के बीच शुक्रवार को घरेलू सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में चांदी की कीमतें 13,000 रुपये तक लुढ़क गईं, जबकि सोना भी अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गया। हालांकि, भारतीय बाजार बंद होने दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव और रिकवरी का दौर देखा गया। चांदी: स्पॉट सिल्वर अपने इंट्रा-डे लो (64.08 डॉलर प्रति औंस) से उबरकर 4.26% की तेजी के साथ 74 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। एक समय इसमें लगभग 10% की गिरावट देखी गई थी। स्पॉट सिल्वर अपने इंट्रा-डे लो (64.08 डॉलर प्रति औंस) से उबरकर 4.26% की तेजी के साथ 74 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। एक समय इसमें लगभग 10% की गिरावट देखी गई थी। सोना: स्पॉट गोल्ड भी शुरुआती कारोबार में कमजोर होकर 4,654 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर चला गया था, लेकिन बाद में इसमें 2.23% (106.74 डॉलर) की तेजी आई और यह 4,887.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। ‘ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन’ के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को चांदी की कीमतों में 4.85% की भारी गिरावट आई। यह सफेद धातु 13,000 रुपये टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर बंद हुई। इससे पहले गुरुवार को यह 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।सोने की चमक भी फीकी पड़ी है। 99.9% शुद्धता वाला सोना 3,400 रुपये या 2.12% की गिरावट के साथ 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि पिछले सत्र में इसका भाव 1,60,600 रुपये था। कारोबारियों का कहना है कि घरेलू कीमतों में यह गिरावट मुख्य रूप से ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi: सफदरजंग इलाके में लगी भीषण आग, दिखाई दीं ऊंची लपटें; मौके पर दमकल की छह गाड़ियां

सूचना मिलते ही एसएचओ पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने पर गोदाम से ऊंची लपटें उठती हुई दिखाई दीं। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग प्रभावित क्षेत्र से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई के चलते किसी बड़े हादसे को टाल दिया गया। मौके पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 1 min · National Desk

Kamal Death Case:'असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है'; राहुल गांधी ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

दिल्ली के जनकपुरी में एक गड्ढे में गिरने से एक निजी बैंक मेंं कार्यरत युवक कमल की मौत हो गई है। यह गड्ढे जल बोर्ड द्वारा खोदे गए थे। अब इस मामले पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई। राहुला गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई। एक बेटा, एक सपना, मां-बाप की पूरी दुनिया सब कुछ एक झटके में उजाड़ दिया गया। यह हादसा नहीं, हत्या है, और हत्यारी है जवाबदेही से भागती सत्ता। असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है। क्योंकि यहां न इस्तीफा होता है, न सजा मिलती है, न किसी की अंतरात्मा जागती है। इंदौर का जहरीला पानी, नोएडा में युवराज की जान लेने वाली सड़क, गिरते पुल, टकराती ट्रेनें, दम घोंटता प्रदूषण… कोई जवाबदेही नहीं है, और जब तक जवाबदेही नहीं होगी, तब तक कोई न कोई लालच की महामारी का अगला शिकार बनता रहेगा।" यह भी पढ़ें- ‘घी बनाने में हुआ बाथरूम क्लीनर का इस्तेमाल’: तिरुपति लड्डू में मिलावट पर CM नायडू का दावा, जगन पर साधा निशाना क्या है पूरा मामला कमल गुरुवार की रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहा था। वह रोहिणी स्थित एक निजी बैंक की ब्रांच में कार्यरत था। जब वह लौट रहा था तब अचानक जनकपुरी के पास सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढे ने उसकी जिंदगी छीन ली। परिवार का आरोप है कि अगर सड़क पर सुरक्षा इंतजाम होते तो यह हादसा टल सकता था। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हमको इस इलाके में उसकी आखिरी लोकेशन बताई, लेकिन उसे ढूंढने में मदद नहीं की। हम उसे ढूंढते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। यह घोर लापर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

US: अमेरिका की खूंखार अपराधियों की सूची में 89 भारतीय शामिल, DHS ने आपराधिक प्रवासियों का किया खुलासा

अमेरिका ने अवैध प्रवास और अपराध के खिलाफ अपनी सख्त नीति को और तेज करते हुए 89 भारतीय नागरिकों को ‘Worst of the Worst’ यानी सबसे खतरनाक अपराधी की सूची में शामिल किया है। यह सूची अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) द्वारा एक नई सार्वजनिक वेबसाइट पर जारी की गई है, जिसमें गंभीर अपराधों में दोषी पाए गए अवैध प्रवासियों का विवरण दिया गया है। विभाग की ओर से शुरू की गई इस वेबसाइट में अपराधियों के नाम, तस्वीरें, राष्ट्रीयता और उनके द्वारा किए गए अपराधों की जानकारी सार्वजनिक की गई है। विभाग का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य अमेरिकी नागरिकों को यह दिखाना है कि किन आपराधिक अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार कर उनके समुदायों से हटाया गया है।वेबसाइट के शुरुआती संदेश में बताया गया है कि इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) द्वारा गिरफ्तार किए गए सबसे गंभीर अपराधियों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है। इसमें हत्या, यौन अपराध, ड्रग तस्करी और हिंसक अपराधों में शामिल लोगों को सबसे पहले सूचीबद्ध किया गया है। DHS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इस वेबसाइट की जानकारी साझा करते हुए कहा कि अब आम लोग खुद देख सकते हैं कि किन अपराधियों को पकड़ा गया है, उन्होंने क्या अपराध किए और उन्हें किन इलाकों से हटाया गया।सूची में शामिल 89 भारतीय नागरिकों पर यौन अपराध, बलात्कार, ड्रग तस्करी, चोरी, DUI (नशे में वाहन चलाना), हिट एंड रन, तस्करी, धोखाधड़ी, डकैती, हमला, अपहरण, मनी लॉन्ड्रिंग, घरेलू हिंसा और एक हत्या जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं। सभी नाम ऐसे लोगों के हैं जिन्हें अमेरिका में गिरफ्तार कर दोषी ठहराया जा चुका है। इस वेबसाइट में सर्च फिल्टर की सुविधा भी दी गई है, जिससे उपयोगकर्ता नाम, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG U19 Live Score: 93 पर इंग्लैंड को दूसरा झटका, खिलन ने बेन मायेस को आउट किया, भारत ने 411 रन बनाए

06:14 PM, 06-Feb-2026 IND vs ENG U19 Live Score: नौ ओवर का खेल हुआ इंग्लैंड ने नौ ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 51 रन बना लिए हैं। फिलहाल बेन मायेस 11 रन और बेन डॉकिन्स 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अंबरीश ने मूर्स को आउट किया था। वह 17 रन बना सके थे। इंग्लैंड ने नौ ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 51 रन बना लिए हैं। फिलहाल बेन मायेस 11 रन और बेन डॉकिन्स 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अंबरीश ने मूर्स को आउट किया था। वह 17 रन बना सके थे। 05:55 PM, 06-Feb-2026 IND vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड को पहला झटका इंग्लैंड को 19 के स्कोर पर पहला झटका लगा। आरएस अंबरीश ने जोसेफ मूर्स को बोल्ड किया। वह 16 गेंद में 17 रन बना सके। पांच ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 19 रन है। फिलहाल बेन डॉकिन्स और बेन मायेस क्रीज पर हैं। इंग्लैंड को 19 के स्कोर पर पहला झटका लगा। आरएस अंबरीश ने जोसेफ मूर्स को बोल्ड किया। वह 16 गेंद में 17 रन बना सके। पांच ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 19 रन है। फिलहाल बेन डॉकिन्स और बेन मायेस क्रीज पर हैं। 05:39 PM, 06-Feb-2026 IND vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड की पारी शुरू इंग्लैंड की पारी की शुरुआत हो चुकी है। डॉकिन्स और मूर्स क्रीज पर हैं। आरएस अंबरीश ने पहला ओवर मेडन डाला। वहीं, दूसरा ओवर भी मेडन रहा। इंग्लैंड दो ओवर के बाद कोई रन नहीं बना सका है। इंग्लैंड की पारी की शुरुआत हो चुकी है। डॉकिन्स और मूर्स क्रीज पर हैं। आरएस अंबरीश ने पहला ओवर मेडन डाला। वहीं, दूसरा ओवर भी मेडन रहा। इंग्लैंड दो ओवर के बाद कोई रन नहीं बना सका है। 05:05 PM, 06-Feb-2026 भारत ने 411 रन बनाए भारत ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में 50 ओवर में नौ विकेट पर 411 रन बनाए। यह अंडर-19 विश्व कप के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG U19 Live: भारत ने अंडर-19 विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, इंग्लैंड को दिया 412 रन का लक्ष्य

05:00 PM, 06-Feb-2026 IND vs ENG U19 Live Score: भारत को नौवां झटका भारत को 393 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। हेनिल पटेल रन आउट हुए। फिलहाल कनिष्क चौहान और दीपेश देवेंद्रन क्रीज पर हैं। भारत को 393 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। हेनिल पटेल रन आउट हुए। फिलहाल कनिष्क चौहान और दीपेश देवेंद्रन क्रीज पर हैं। 04:48 PM, 06-Feb-2026 IND vs ENG U19 Live Score: भारत को आठवां झटका भारत को 47वें ओवर में 375 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। सेबास्टियन मॉर्गन ने खिलन पटेल को कैच आउट कराया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान क्रीज पर हैं। भारत को 47वें ओवर में 375 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। सेबास्टियन मॉर्गन ने खिलन पटेल को कैच आउट कराया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान क्रीज पर हैं। 04:41 PM, 06-Feb-2026 IND vs ENG U19 Live Score: भारत को सातवां झटका भारत को 367 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। आरएस अंबरीश को जेम्स मिंटो ने क्लीन बोल्ड किया। वह 18 रन बना सके। फिलहाल खिलन पटेल और कनिष्क चौहान क्रीज पर हैं। 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर सात विकेट पर 372 रन है। भारत को 367 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। आरएस अंबरीश को जेम्स मिंटो ने क्लीन बोल्ड किया। वह 18 रन बना सके। फिलहाल खिलन पटेल और कनिष्क चौहान क्रीज पर हैं। 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर सात विकेट पर 372 रन है। 04:31 PM, 06-Feb-2026 IND vs ENG U19 Live Score: भारत को छठा झटका भारत को 359 के स्कोर पर छठा झटका लगा। मॉर्गन ने अभिज्ञान कुंडू को कैच आउट कराया। कुंडू ने 31 गेंद में छह चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। फिलहाल आरएस अंबरीश और कनिष्क चौहान क्रीज पर हैं। भारत को 359 के स्कोर पर छठा झटका लगा। मॉर्गन ने अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

लापरवाही के गड्ढे में गई एक और जान: परिजनों का आरोप- पुलिस ने आखिरी लोकेशन बताई, लेकिन ढूंढने में मदद नहीं की

1 of 7 मृतक का भाई और इसी गड्ढे में गिरने से गई कमल की जान - फोटो : अमर उजाला दिल्ली के जनकपुरी में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर जान गंवाने वाले कमल चंदानी (25 वर्ष) के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई ने कहा, उसका भाई एचडीएफसी बैंक की रोहिणी ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर था। हादसे के बाद पर्दे लगाए गए, पहले केवल पीछे वाला पर्दा लगा हुआ था। भाई ने आगे कहा, जब मैंने आखिरी बार कमल से बात की थी तो बोला था कि वह 10 मिनट में घर पहुंच जाएगा। जब उसने उसे रात 12:30 बजे दोबारा फोन किया, तो उसने फोन नहीं उठाया। युवक ने कहा कि, इसके बाद हम परेशान हो गए, फिर हमने उसकी तलाश शुरू की। मैं पहले रोहिणी स्थित उसके कार्यालय गया, फिर जनकपुरी पुलिस स्टेशन गया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 दिल्ली में बैंक में कार्यरत मैनेजर की जल बोर्ड के गड्ढे में गिरने से मौत - फोटो : अमर उजाला ‘गुरुवार रात 12.30 बजे बंद हो गया फोन, सुबह शव मिलने की सूचना आई’ मृतक के भाई ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने हमको इस इलाके में उसकी आखिरी लोकेशन बताई, लेकिन उसे ढूंढने में मदद नहीं की। हम उसे ढूंढते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। यह घोर लापरवाही है। मेरा भाई पागल नहीं था कि वह जानबूझकर गड्ढे में गाड़ी गिरा दे। रात 1:30 बजे मैंने गड्ढे में जाकर देखा, लेकिन वह उस समय वहां नहीं था। हमने कम से कम छह पुलिस स्टेशनों का पर गए, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। सुबह जब मैंने दोबारा अपने भाई के फोन नंबर पर कॉल किया, तो पुलिस ने फोन उठाया और हमें बताया कि उसका शव गड्ढे से बरामद कर लिया गया है। अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती, तो मेरा भाई आज जीवित होता। #WATCH | Janakpuri, Delhi | The deceased’s b …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG U19 Live Score: 308 पर भारत को पांचवां झटका, विहान के बाद वेदांत भी आउट, वैभव ने बनाए 175 रन

04:00 PM, 06-Feb-2026 IND vs ENG U19 Live Score: भारत को पांचवां झटका भारत को 37वें ओवर में 308 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। वेदांत त्रिवेदी 36 गेंद में तीन चौके की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल आरएस अंबरीश और अभिज्ञान कंडू क्रीज पर हैं। भारत को 37वें ओवर में 308 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। वेदांत त्रिवेदी 36 गेंद में तीन चौके की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल आरएस अंबरीश और अभिज्ञान कंडू क्रीज पर हैं। 03:57 PM, 06-Feb-2026 IND vs ENG U19 Live Score: भारत 300 रन के पार भारत ने 36 ओवर के बाद चार विकेट गंवाकर 308 रन बना लिए हैं। फिलहाल वेदांत त्रिवेदी 33 गेंद में 32 रन और अभिज्ञान कुंडू दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। विहान मल्होत्रा 36 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंद में 175 रन की पारी खेली। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन बनाए। एरॉन जॉर्ज नौ रन बनाकर आउट हुए थे। भारत ने 36 ओवर के बाद चार विकेट गंवाकर 308 रन बना लिए हैं। फिलहाल वेदांत त्रिवेदी 33 गेंद में 32 रन और अभिज्ञान कुंडू दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। विहान मल्होत्रा 36 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंद में 175 रन की पारी खेली। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन बनाए। एरॉन जॉर्ज नौ रन बनाकर आउट हुए थे। 03:53 PM, 06-Feb-2026 IND vs ENG U19 Live Score: भारत को चौथा झटका भारत को चौथा झटका लगा। विहान मल्होत्रा 36 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए वेदांत त्रिवेदी के साथ 51 रनों की साझेदारी निभाई। अब क्रीज पर अभिज्ञान कुंडू आए हैं। भारत को चौथा झटका लगा। विहान मल्होत्रा 36 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए वेदांत त्रिव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

Air India Transformation: 'टेस्ट मैच के 5वें दिन की सुबह जैसा है अब बदलाव का सफर', बोले एअर इंडिया के सीईओ

एअर इंडिया का कायाकल्प अब किसी क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें दिन की सुबह जैसा है, जहां खेल अपने निर्णायक मोड़ पर होता है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने एयरलाइन की मौजूदा स्थिति को बयां करने के लिए यह दिलचस्प क्रिकेट उपमा दी है। विल्सन ने साफ किया कि बदलाव की इस प्रक्रिया में ‘भारी भरकम काम’ (हैवी लिफ्टिंग) पूरा कर लिया गया है। हालांकि, एअर इंडिया के सीईओ ने साफ कर दिया है कि एयरलाइन को मुनाफे में लाने में अभी और लंबा वक्त लग सकता है। जनवरी 2022 में निजीकरण के बाद से एयरलाइन अपने परिचालन और सेवाओं को विश्वस्तरीय बनाने की चुनौती से जूझ रही है और अब प्रबंधन का मानना है कि वे प्रक्रिया के अंतिम चरण में प्रवेश कर चुके हैं।दिल्ली हवाई अड्डे पर नई लाउंज के उद्घाटन के दौरान मीडिया से बातचीत में विल्सन ने कहा कि एयरलाइन का परिवर्तन अब ‘क्रांति’ (रिवोल्यूशन) के बजाय ‘पुनरावृत्ति’ (इटेरेशन) के चरण में है। उन्होंने बताया कि विमानों के डिजाइन और सर्टिफिकेशन से जुड़े सभी जटिल और बड़े काम पूरे हो चुके हैं। अब जो बाकी है, वह मुख्य रूप से एक यांत्रिक प्रक्रिया है। इसमें सीटों का निर्माण, उनकी डिलीवरी और विमानों में उनका इंस्टॉलेशन शामिल है। विल्सन ने जोर देकर कहा कि जिस स्थिति में एयरलाइन पहले थी और जहां आज है, उसमें बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि रिइंफोर्समेंट चक्र अब पॉजिटिव है और एयरलाइन इस प्रक्रिया के अंत के करीब है, हालांकि रोलआउट को पूरा करने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा।एयर इंडिया अपने बेड़े को पूरी तरह से नया रूप देने की प्रक्रिया में है, जिसमें वर्तमान में लगभग 190 विमान शामिल हैं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

दुष्कर्म पीड़िता की गर्भपात की गुहार: महिला की मर्जी के बिना उसे मां बनने को मजबूर नहीं कर सकते- सुप्रीम कोर्ट

अदालत ने स्पष्ट किया कि कोई भी अदालत किसी महिला को अनचाही प्रेग्नेंसी जारी रखने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। जजों ने कहा कि अगर कोई महिला बच्चा नहीं चाहती, तो उसे इसके लिए बाध्य करना गलत होगा। बेंच ने युवती के वकील की दलीलों को स्वीकार करते हुए कहा अपीलकर्ता के बच्चे का मेडिकल तरीके से गर्भपात किया जा सकता है।“सुनवाई के दौरान जस्टिस नागरत्ना ने इस मामले की गंभीरता और नैतिक उलझनों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि यह फैसला लेना उनके लिए भी आसान नहीं था, क्योंकि जन्म लेने वाला बच्चा भी एक जीवन ही होता। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जब लड़की बार-बार कह रही है कि वह बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती, तो उसकी इच्छा का सम्मान करना होगा। अदालत ने सवाल किया कि अगर कानून 24 हफ्ते तक गर्भपात की इजाजत देता है, तो विशेष परिस्थितियों में 30 हफ्ते में ऐसा क्यों नहीं हो सकता?बेंच ने यह भी साफ किया कि मुद्दा यह नहीं है कि संबंध सहमति से बने थे या यह उत्पीड़न का मामला था। मुख्य तथ्य यह है कि होने वाला बच्चा वैध नहीं है और दूसरा, लड़की इस समय एक कठिन स्थिति में है और वह मां नहीं बनना चाहती। अगर मां के हितों को ध्यान में रखना है, तो उसे मर्जी से फैसला लेने का अधिकार दिया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के जेजे अस्पताल को आदेश दिया है कि वे लड़की की गर्भपात को मेडिकल तरीके से खत्म करें। साथ ही, अस्पताल को सभी जरूरी सुरक्षा नियमों और मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk