T20 World Cup: भारत का सुपर आठ में इन तीनों टीमों से होगा मुकाबला, जानें गत चैंपियन टीम का पूरा कार्यक्रम

T20 World Cup: भारत का सुपर आठ में इन तीनों टीमों से होगा मुकाबला, जानें गत चैंपियन टीम का पूरा कार्यक्रम और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप चरण अब खत्म होने को है और 20 में से 10 टीमों का सफर समाप्त हो गया है। वहीं, सात टीमों ने सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया है और अब एक स्थान के लिए तीन टीमों के बीच होड़ है। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम लगातार तीन मैच जीतकर पहले ही सुपर आठ में पहुंच चुकी है और अब ये तय हो गया है कि टीम का सामना अगले दौर में किन तीन टीमों से होगा। ऑस्ट्रेलिया बाहर, जिम्बाब्वे सुपर आठ में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच टी20 विश्व कप में ग्रुप बी का मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया है। इसके साथ ही दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले हैं। इसका फायदा जिम्बाब्वे को हुआ है और वह सुपर आठ चरण में पहुंच गई है। वहीं, 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। ग्रुप बी से श्रीलंका की टीम सुपर आठ चरण में पहुंच चुकी थी और जिम्बाब्वे इस ग्रुप से अगले दौर में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। जिम्बाब्वे ने लगातार दो मैच जीते और अब मैच रद्द होने से उसे एक अंक मिला जिससे उसके तीन मैचों में पांच अंक हो गए। एक स्थान के लिए तीन टीमों में जंग ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने से अब सुपर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

Epstein Files Row: 62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अमेरिकी फाइनेंसर तथा यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के बीच कथित संबंधों को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को गंभीर आरोप लगाए। विपक्षी दल ने दावा किया है कि 2014 से 2017 के बीच दोनों के बीच 62 ईमेल का आदान-प्रदान हुआ और 14 मुलाकातें हुईं। यह मामला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें एक मौजूदा केंद्रीय मंत्री की जवाबदेही और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दागी व्यक्ति के साथ उनके संबंधों की प्रकृति पर सवाल उठाए गए हैं।कांग्रेस के मीडिया व प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन आंकड़ों को सार्वजनिक किया। खेड़ा के अनुसार, “हरदीप पुरी ने 32 ईमेल लिखे जबकि एपस्टीन ने उन्हें 30 ईमेल भेजे। इसके अलावा, जून 2014 में एनडीए सरकार के सत्ता में आने के तुरंत बाद मुलाकातों का दौर शुरू हुआ, जो 2017 तक चला।खेड़ा ने विशिष्ट तारीखों का हवाला देते हुए पूछा कि जून 5, 6, 8 और 9, 2014 को हुई बैठकों में क्या चर्चा हुई थी? कांग्रेस नेता की ओर से सबसे अहम सवाल यह उठाया गया कि जब हरदीप पुरी एक सामान्य नागरिक की हैसियत से मिल रहे थे, तो वे एपस्टीन के साथ सरकारी नीतियों को क्यों साझा कर रहे थे?। कांग्रेस ने इस आधार पर मंत्री के तत्काल इस्तीफे और स्पष्टीकरण की मांग की है।हरदीप पुरी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने साफ किया कि वे एपस्टीन से कुछ मौकों पर मिले थे, लेकिन उनकी बातचीत का उन अपराधों से कोई लेना-देना नहीं था जिनके लिए एपस्टीन को दोषी ठहराया गया था। पुरी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर उनके खिलाफ गलत इशारे करने का आरोप लगाया है। हालांकि, कांग् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs PAK: साहिबजादा अब क्यों नहीं बना रहे फिल्म? हार्दिक ने निकाली हेकड़ी, डॉक्यूमेंट्री धरी की धरी रह गई!

1 of 5 हार्दिक ने साहिबजादा की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई - फोटो : ANI Link Copied टी20 विश्वकप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी। तमाम ड्रामे और विवादों के बाद जब पाकिस्तान टीम जब भारत के खिलाफ मैदान पर उतरी, तो उसकी किरकिरी हो गई। भारतीय टीम ने आईना दिखाते हुए बताया कि सिर्फ गीदड़भभकी और बयानबाजी से ही सम्मान नहीं मिलता, मैदान पर आकर दम भी दिखाना पड़ता है। इस मैच में सबसे ज्यादा किरकिरी गनफायर सेलिब्रेशन वाले साहिबजादा फरहान की हुई। एशिया कप 2025 के दौरान साहिबजादा ने महज तीन छक्के लगाने पर बड़बोलापन दिखाते हुए खुद पर डॉक्यूमेंट्री बनवा ली थी। अब जब भारत के खिलाफ टी20 विश्वकप मैच में वह शून्य पर आउट हुए तो सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। हार्दिक पांड्या ने उनकी हेकड़ी निकाल दी और डॉक्यूमेंट्री धरी की धरी रह गई। अब फैंस तंज कसते हुए साहिबजादा से एक पूरी फिल्म बनाने की मांग कर रहे हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 साहिबजादा के गनफायर सेलिब्रेशन का हार्दिक ने मुंहतोड़ जवाब दिया - फोटो : ANI क्या है पूरा मामला? दरअसल, एशिया कप टी20 2025 के दौरान साहिबजादा ने मौजूदा समय के सबसे घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर तीन मैचों में तीन छक्के लगा दिए थे। उन्होंने तीन मैचों में 155 रन बनाए थे। हालांकि, पाकिस्तान की टीम भारत से तीनों मैच हारी थी। इसके बाद साहिबजादा जब पाकिस्तान लौटे, तो उन पर डॉक्यूमेंट्री बन गई। डॉक्यूमेंट्री में साहिबजादा बड़बोलेपन से बाज नहीं आए। वह यह कहते दिखे कि सामने भारत की टीम थी, लेकिन मैं डरा नहीं। मैंने कहा आ जाओ पड़ोसियों और मैंने तीन मैचों में 155 रन बनाए। बुमराह पर साहिबजादा ने कहा, ‘मुझे जब पता चला कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

'लाल आतंक' का अंत करीब: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, सुकमा में 22 नक्सलियों ने डाले हथियार; एक महिला भी

सरकार की नीतियों का असर आत्मसमर्पण की यह प्रक्रिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस बड़ी सफलता में जिला रिजर्व गार्ड, जिला पुलिस बल, क्षेत्रीय फील्ड टीम, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और कोबरा बटालियन की सराहनीय भूमिका रही। सुरक्षाबलों द्वारा लंबे समय से चलाए जा रहे सघन तलाशी व घेराबंदी अभियानों के कारण नक्सली संगठनों पर लगातार दबाव बना हुआ था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 1 min · National Desk

दिल्ली हादसा: 'ओवर-स्पीडिंग के 13 चालान, नाबालिग दौड़ा रहा था कार'; मां के बाद साहिल के दोस्त ने खोला बड़ा राज

दिल्ली हादसा: ‘ओवर-स्पीडिंग के 13 चालान, नाबालिग दौड़ा रहा था कार’; मां के बाद साहिल के दोस्त ने खोला बड़ा राज और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पुलिस के अनुसार, द्वारका साउथ पुलिस स्टेशन को सुबह 11:57 बजे इस हादसे की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पहले साहिल की बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी एक टैक्सी से जा टकराई। नाबालिग चालक और सुरक्षा चूक इस भयावह टक्कर में साहिल धनेश्रा ने दम तोड़ दिया, जबकि टैक्सी चालक को गंभीर चोटें आईं। जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि स्कॉर्पियो कार का चालक एक 17 वर्षीय नाबालिग था, जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, हालांकि उसे बोर्ड परीक्षा के लिए अंतरिम जमानत मिल गई है। इस घटना ने नाबालिगों द्वारा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी के गंभीर मुद्दे को उजागर किया है। पुलिस के अनुसार, द्वारका साउथ पुलिस स्टेशन को सुबह 11:57 बजे इस हादसे की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पहले साहिल की बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी एक टैक्सी से जा टकराई।इस भयावह टक्कर में साहिल धनेश्रा ने दम तोड़ दिया, जबकि टैक्सी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

Salim Khan: अस्पताल में भर्ती हुए लेखक सलीम खान, सलमान समेत परिवार के अन्य सदस्य मिलने पहुंचे

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी है। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की सेहत की जानकारी मिलते ही सलमान खान भी तुरंत ही अस्पताल पहुंचे हैं। हालांकि, सलीम की सेहत को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पिता सलीम खान की तबियत बिगड़ने की खबर सुनते ही सलमान खान तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे। हॉस्पिटल से सलमान खान का वीडियो सामने आया है। इसमें सलमान का चेहरा उतरा हुआ नजर आ रहा है और वो काफी चिंतित दिखाई पड़ रहे हैं। इसके बाद फैंस सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर और भी चिंतित हैं। सलमान खान के चारोंओर भारी सुरक्षा भी दिखाई दे। उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई है।सलीम खान की तीबयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही अब परिजनों का अस्पताल पहुंचना जारी है। सलमान खान के बाद अब बहन अलवीरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री भी लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों ही उदास नजर आए। जबकि अलवीरा इस दौरान काफी जल्दी में दिखीं और कार से उतरकर भागते हुए अस्पताल पहुंचीं। बेटे अरबाज समेत परिवार के कई सदस्य भी अस्पताल पहुंचे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 1 min · National Desk

AI Summit Live: अमिताभ कांत बोले- भारत AI को अमेरिका से 33% ज्यादा डेटा दे रहा, हमें अपना LLM विकसित करना होगा

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान पूर्व जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि बड़ी टेक कंपनियां ग्लोबल साउथ देशों के डेटा का उपयोग अपने लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) को ट्रेन करने में कर रही हैं। उन्होंने जोर दिया कि भारत और अन्य विकासशील देशों को एआई से समान लाभ पाने के लिए अपने स्वयं के डेटा पर आधारित मॉडल विकसित करने चाहिए। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एक पैनल चर्चा के दौरान कांत ने बताया कि एलएलएम के प्रशिक्षण में ग्लोबल साउथ के डेटा की महत्वपूर्ण भूमिका है और भारत अकेले अमेरिका से भी लगभग 33 प्रतिशत अधिक डेटा उपलब्ध कराता है। उन्होंने चेतावनी दी कि वैश्विक टेक कंपनियां इस डेटा के आधार पर अपने व्यावसायिक उत्पाद तैयार कर सकती हैं और बाद में उन्हें ऊंची कीमत पर बाजार में बेच सकती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की जनसांख्यिकीय ताकत और तकनीकी महत्वाकांक्षा उसे वैश्विक एआई दौड़ में विशिष्ट स्थान देती है। उन्होंने कहा कि देश की युवा आबादी और एआई के प्रति बढ़ती रुचि इस तकनीक की परिवर्तनकारी क्षमता को दर्शाती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 1 min · National Desk

T20 World Cup Super-8: अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर

ग्रुप A: भारत (X1), नामीबिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान (Y3), अमेरिका ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया (X2), आयरलैंड, ओमान, श्रीलंका (Y4), जिम्बाब्वे (ऑस्ट्रेलिया बाहर हुआ तो X2 सीड जिम्बाब्वे को, अगर जिम्बाब्वे की टीम क्वालिफाई की तो) ग्रुप C: इंग्लैंड (Y1), इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज (X3) ग्रुप D: अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड (Y2), दक्षिण अफ्रीका (X4), यूएई ग्रुप-1 सीड (X): भारत, जिम्बाब्वे (अभी तय नहीं, पहले ऑस्ट्रेलिया था यहां, लेकिन उस पर बाहर होने का खतरा है), वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका। ग्रुप-2 सीड (Y): इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान (अभी तय नहीं, नामीबिया पर जीत से तय होगा) और श्रीलंका। ग्रुप स्टेज से क्वालिफाई करने वाली आठ टीमें सुपर-8 चरण में खेलेंगी। यहां इन टीमों को चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर टीम अपने ग्रुप में मौजूद बाकी तीन टीमों के खिलाफ तीन मैच खेलेगी। आईसीसी ने सुपर-8 के लिए पहले से सीडिंग सिस्टम तय कर रखा है। हालांकि, अगर कोई बड़ी या सीडेड टीम ग्रुप स्टेज में बाहर हो जाती है, तो उसे हराकर क्वालिफाई करने वाली टीम उसी स्लॉट में सुपर-8 खेलेगी। यानी जो कोड पुरानी टीम को दिया गया था, वह नहीं बदलेगा, बस टीम बदल जाएगी।उदाहरण के तौर पर आईसीसी को यकीन था कि ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में क्वालिफाई कर जाएगी और उसे X2 सीड दिया गया था। अब जब जिम्बाब्वे ने उलटफेर किया और उसका सुपर-8 में जाना तय और ऑस्ट्रेलिया का बाहर होना तय माना जा रहा है तो X2 सीड अब जिम्बाब्वे को दी जाएगी। जो चार ग्रुप हैं और उनमें आईसीसी द्वारा पहले से दी गई सीड इस प्रकार हैं- …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

Great Nicobar Project: ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को NGT की मंजूरी; भारत के लिए क्यों अहम? जानें विरोध की वजह

अंतरराष्ट्रीय कंटेनर ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल टाउनशिप और क्षेत्रीय विकास 450 MVA गैस और सौर आधारित पावर प्लांट लेदरबैक समुद्री कछुए के संरक्षण निकोबार मेगापोड पक्षी खारे पानी के मगरमच्छ निकोबार मकाक और रॉबर क्रैब मैंग्रोव पुनर्स्थापन और कोरल ट्रांसलोकेशन शोम्पेन और निकोबारी जनजातियों के हितों की रक्षा इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत:पर्यावरणीय मंजूरी को पहले भी चुनौती दी गई थी, जिसमें आईलैंड कोस्टल रेगुलेशन जोन (ICRZ) नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था।एनजीटी ने कहा कि पहले दौर की सुनवाई में भी पर्यावरणीय मंजूरी में हस्तक्षेप से इनकार किया गया था और जिन मुद्दों की पहचान की गई थी, उन्हें उच्चस्तरीय समिति ने संबोधित किया है। अदालत ने माना कि यह परियोजना राष्ट्रीय और सामरिक दृष्टि से अहम है, लेकिन पर्यावरणीय सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। ग्रेट निकोबार में प्रस्तावित यह परियोजना भारत की समुद्री और रणनीतिक क्षमता को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, वहीं पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी सख्त निगरानी की जरूरत पर जोर दिया गया है।एनजीटी ने कहा कि पर्यावरणीय स्वीकृति में विशेष रूप से निम्न संरक्षण उपाय शामिल किए गए हैं:ट्रिब्यूनल ने यह भी निर्देश दिया कि तटरेखा में किसी प्रकार का कटाव या परिवर्तन न हो और द्वीप के रेतीले समुद्र तट सुरक्षित रहें, क्योंकि ये कछुओं और पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण घोंसला स्थल हैं।एनजीटी ने अपने आदेश में कहा कि परियोजना का रणनीतिक महत्व नकारा नहीं जा सकता। साथ ही, आईसीआरजेड अधिसूचना की शर्तों की अनदेखी भी नहीं की जा सकती। इसलिए विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलित दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है। ट्रिब्यूनल ने यह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

दुनिया के दिग्गजों ने कहा इमरान का हो इलाज: 14 कप्तानों ने शहबाज सरकार से की अपील, इनमें कोई पाकिस्तानी नहीं

दुनिया के दिग्गजों ने कहा इमरान का हो इलाज: 14 कप्तानों ने शहबाज सरकार से की अपील, इनमें कोई पाकिस्तानी नहीं और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में चिंता बढ़ गई है। 73 वर्षीय इमरान की बिगड़ती सेहत की खबरों के बीच दुनिया के 14 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को एक संयुक्त पत्र लिखकर उन्हें तत्काल और उचित चिकित्सा सुविधा देने की मांग की है। हालांकि, आश्चर्य की बात तो यह है कि इस लिस्ट में एक भी पाकिस्तानी कप्तान नहीं है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व कप्तानों ने इस याचिका में सीधे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अपील की है। किन-किन दिग्गजों ने किए हस्ताक्षर? इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में भारत के सुनील गावस्कर और कपिल देव के अलावा ग्रेग चैपल, बेलिंडा क्लार्क, माइकल एथरटन, नासिर हुसैन, इयान चैपल, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रियरले, डेविड गावर, किम ह्यूज, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ और जॉन राइट शामिल हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस सूची में किसी भी पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का नाम नहीं है। पत्र में क्या कहा गया? पत्र में पूर्व कप्तानों ने लिखा है, ‘हम, अपने-अपने देशों की राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के पूर्व कप्तान, इमरान खान की हिरासत और उन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk