Taj Mahotsav 2026: ताज महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ आज, सितारों की सजेगी महफिल; इतना देना होगा प्रवेश शुल्क

1 of 5 ताज महोत्सव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी Link Copied जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय संयुक्त रूप से करेंगे। वोकल फॉर लोकल की मुहिम को समर्पित इस महोत्सव में 500 स्टॉलों पर लघु भारत की झलक दिखेगी। ताजमहल के साए में वंदे मातरम की धुन पर बुधवार शाम 6 बजे से 34वें ताज महोत्सव का रंगारंग आगाज होगा। कला, शिल्प और संस्कृति के अद्भुत संगम के लिए मंच सजा चुका है। 27 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव का आयोजन पहली बार शिल्पग्राम की बजाय फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में किया जा रहा है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 ताज महोत्सव शुरू होने से पहले अभ्यास करते कलाकार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी ताज महोत्सव समिति सचिव शक्ति सिंह ने बताया कि यह महोत्सव सही मायनों में देशभर के हुनरमंदों के लिए एक बड़ा मंच साबित होने जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाते हुए यहां 500 स्टॉल लगाए गए हैं। जहां प्रदेश के 50 जनपदों के एक जिला-एक उत्पाद के अलावा खादी, जूट और हथकरघा के बेहतरीन उत्पाद उपलब्ध होंगे। कश्मीर की पश्मीना शॉल से लेकर बनारस की सिल्क तक, पर्यटकों को एक ही छत के नीचे पूरे भारत की शिल्प कला के दर्शन होंगे। 3 of 5 ताज महोत्सव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी नीरज श्रीधर और कृष्णा-अभिषेक बिखेरेंगे जलवा महोत्सव में मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए एक विशाल डिजिटल मुक्ताकाशीय मंच तैयार किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में 22 फरवरी को मशहूर सिंगर नीरज श्रीधर की बॉलीवुड नाइट होगी। 26 फरवरी को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

'असहमति का सामना न करना विनाशकारी': मणिशंकर ने कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना, इंदिरा का नाम लेकर दी चुनौती

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने मंगलवार को पार्टी नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि इस पार्टी के लिए कर्ताधर्ता असहमति के स्वर का सामना नहीं कर सकते तो यह मुख्य विपक्षी दल के लिए ‘विनाशकारी है’ तथा पार्टी को शासन करने का कोई अधिकार नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस आलाकमान को यह चुनौती भी दी कि वह राहुल गांधी के मुंह से राजीव गांधी का 1989 में दिया वह बयान फिर से दिलवाएं कि ‘सिर्फ धर्मिनिरपेक्ष भारत ही कायम रह सकता है।’ पूर्व मंत्री मणिशंकर अय्यर ने यूट्यूब पर अपनी सीरीज मणि टॉक में जारी एक वीडियो में कहा, कांग्रेस असहमति के कारण जीवित है, अनेक मतों के कारण कांग्रेस का विकास होता है। यह सब वैदिक उपदेश से जुड़ा है कि ईश्वर एक है, कांग्रेस एक है। लेकिन ईश्वर तक पहुंचने के अनेक मार्ग हैं, और उसी प्रकार कांग्रेस तक पहुंचने के भी अनेक मार्ग हैं। दुर्भाग्य से, ऐसा लगता है कि वर्तमान पार्टी इस सबक को भूल गया है।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, जो लोग ईमानदारी से असहमति व्यक्त करते हैं, वे राजनीतिक दायरे में ही रहते हैं। जो लोग बेईमानी से असहमति जताते हैं, इतिहास स्वयं, शायद ईश्वर खुद, उन्हें दंडित करता है। इसलिए, यदि वर्तमान व्यवस्था किसी असंतुष्ट को बर्दाश्त नहीं कर सकती, तो मुझे डर है कि यह कांग्रेस का अंत है।अय्यर ने याद दिलाया कि 5 मई, 1989 को राजीव गांधी ने संसद में कहा था कि सिर्फ धर्मनिरपेक्ष भारत ही टिक सकता है। और अगर भारत धर्मनिरपेक्ष नहीं है तो शायद यह अस्तित्व के लायक भी नहीं है। अय्यर ने कहा, मैं कांग्रेस के हाई कमान से, जिन्होंने मुझे कार्यकारी समिति से बाहर रखा है, पूछता हूं: क्या आपमें राजीव गांधी के पुत्र के मुंह से निकले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

साहिल हिट रन केस: सामने आए आरोपी नाबालिग ड्राइवर के पिता, बोले- मैं शर्मिंदा हूं, मांगता हूं माफी; Video

आरोपी के पिता ने मानी गलती, मांगी माफी घटना के बाद आरोपी के पिता ने कहा कि यह मेरे बेटे की गलती है और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी, हम उसका पालन करेंगे। मुझे जो भी जानकारी मिली, वह पुलिस से ही मिली। हादसे के समय कार में मेरा बेटा और बेटी दोनों थे। उन्होंने बताया कि वे एक कमर्शियल वाहन व्यवसाय चलाते हैं और संबंधित एसयूवी उनके कारोबार में इस्तेमाल होती है। वाहन पर जो चालान दर्ज हैं, वे ड्राइवरों की वजह से हैं, न कि उनके बेटे की वजह से। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 1 min · National Desk

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

February 17, 2026 · 1 min · National Desk

India AI Impact Summit 2026: एआई सुपरपावर बनने से लेकर नौकरियों की सुरक्षा तक, क्या है पीएम का मत? समझिए सबकुछ

ग्लोबल साउथ में अपनी तरह का पहला और सबसे बड़ा आयोजन इंडिया एआई समिट 2026 नई दिल्ली में जारी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से विशेष बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत की एआई रणनीति, भविष्य की योजनाओं और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने साफ किया है कि भारत के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का जरिया है। आइए जानते हैं पीएम ने बातचीत के दौरान क्या कुछ कहा है? जवाब: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सवाल के जवाब में कहा कि आज एआई एक सभ्यतागत मोड़ पर खड़ा है। यह मानवीय क्षमताओं को अभूतपूर्व तरीकों से बढ़ा सकता है, लेकिन अगर इसे बिना मार्गदर्शन के छोड़ दिया गया तो यह मौजूदा सामाजिक नींव की परीक्षा भी ले सकता है। इसीलिए उन्होंने जानबूझकर इस समिट को ‘प्रभाव’ के इर्द-गिर्द तैयार किया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इसके परिणाम सार्थक और न्यायसंगत हों, न कि केवल नवाचार तक सीमित रहें। ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की भावना भारत के सभ्यतागत दर्शन को दर्शाती है, जिसका अर्थ है कि तकनीक का अंतिम लक्ष्य सभी का कल्याण और सभी की खुशी होना चाहिए। तकनीक मानवता की सेवा के लिए है, उसे प्रतिस्थापित करने के लिए नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि एआई सिस्टम दुनिया भर के समाजों से ज्ञान और डेटा लेते हैं, इसलिए इसके लाभ सभी तक पहुंचने चाहिए, न कि केवल शुरुआती अपनाने वालों तक सीमित रहने चाहिए। भारत ग्लोबल साउथ की कम प्रतिनिधित्व वाली आवाजों और विकास प्राथमिकताओं को मंच दे रहा है।प्रधानमंत्री ने बताया कि एआई विकसित भारत 2047 की यात्रा में एक परिवर्तनकारी अवसर का प्रतिनिधित्व करता है। एआई का रणनीतिक उपयोग विकास की गहरी चुनौतियों क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

असम की सियासत में यू-टर्न का दौर जारी: हिमंत सरमा का दावा- 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा

असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा 22 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को उनसे मुलाकात के बाद दी।मुख्यमंत्री सरमा गुवाहाटी के घोरामारा इलाके में स्थित बोरा के घर पहुंचे। इस दौरान बोरा की पत्नी और बेटे ने उनका ‘आरती’ से स्वागत किया। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब बोरा ने एक दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। मुलाकात के बाद सरमा ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया भूपेन बोरा से बातचीत कर पार्टी में शामिल होने की औपचारिकताएं पूरी करेंगे। सीएम सरमा ने दावा किया कि भूपेन बोरा के भाजपा में आने से यह संदेश जाएगा कि कांग्रेस अब हिंदुओं के लिए सही मंच नहीं रही है। उन्होंने कहा कि बोरा ने कांग्रेस में 32 साल तक संघर्ष किया, लेकिन उन्हें वह मौका नहीं मिला जिसकी उन्हें उम्मीद थी। भाजपा में उन्हें अपनी बात रखने और काम करने का बेहतर मंच मिलेगा। कांग्रेस पर कसा तंज सरमा ने यह भी कहा कि कांग्रेस को उन कारणों पर विचार करना चाहिए था, जिनकी वजह से बोरा ने पार्टी छोड़ी। हालांकि, बोरा के इस्तीफे को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अभी स्वीकार नहीं किया है। पार्टी उन्हें मनाने की कोशिश कर रही है। इस बीच बोरा ने अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए समय मांगा है। इस घटनाक्रम के बाद असम की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इतना ही नहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता भूपेन बोरा 22 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। सीएम सरमा ने बताया कि इस संबंध में औपचारिक तैयारियां की जा रही हैं और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi-Macron Meet: मैक्रों से मुलाकात कर PM मोदी बोले- एवरेस्ट तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर बनाएगा भारत

09:02 PM, 17-Feb-2026 मुंबई में पीएम मोदी और मैक्रों ने ‘इंडिया–फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026’ का शुभारंभ किया मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गेटवे ऑफ इंडिया पर ‘इंडिया–फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026’ की आधिकारिक शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच नवाचार, तकनीक, स्टार्टअप, शिक्षा और शोध के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करना है। दोनों नेताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम दोनों देशों के युवाओं, वैज्ञानिकों और उद्योग जगत को साथ लाकर नए विचारों और तकनीकों को बढ़ावा देगा। यह कदम भारत और फ्रांस के बीच मजबूत हो रहे रणनीतिक और तकनीकी संबंधों का एक और महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है। 08:30 PM, 17-Feb-2026 राजनाथ सिंह ने 10 साल के लिए बढ़ाया रक्षा सहयोग समझौता कर्नाटक के बंगलूरू में आयोजित 6वें भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा संवाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत, फ्रांस की रणनीतिक स्वायत्तता और मजबूत यूरोपीय रक्षा नीति के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की सराहना करता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुआ भारत-यूरोपीय संघ सुरक्षा और रक्षा साझेदारी समझौता दोनों पक्षों के सहयोग को और मजबूत करेगा। भारत इस ढांचे का उपयोग द्विपक्षीय और व्यापक यूरोपीय स्तर पर क्षेत्रीय स्थिरता और संयुक्त क्षमताओं को बढ़ाने के लिए करना चाहता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया में सुरक्षा चुनौतियां लगातार जटिल होती जा रही हैं। ऐसे समय में भारत और फ्रांस के बीच मजबूत और व्यावहारिक साझेदारी और भी जरूरी हो जाती है। बैठक के दौरान दोनों देशों ने रक्षा सहयोग समझौते को अगले 10 वर्षों के लिए नवीनीकृत किया। इसे भारत और फ्रांस की गहरी दोस्ती और मजबूत रणनीतिक साझेदारी का प्रत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

UP Board Exam 2026: अंगूठी और माला पहनकर विद्यार्थी नहीं दे सकेंगे परीक्षा, विद्यार्थियों के लिए जरूरी निर्देश

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार अंगूठी या फिर माला पहनकर भी परीक्षा नहीं देनी है। बालिका विद्यालयों में महिला कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था होगी। किसी भी दशा में सचल दल या निरीक्षण दल के पुरुष सदस्य बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी नहीं लेंगे। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अपर सचिव विनोद राय ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। नियम और मानक भी तय कर दिए गए हैं। इसका अनुपालन सख्ती से कराया जाएगा। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 1 min · National Desk

Gold Silver Price: चांदी ₹5000 टूटी, सोना भी पस्त; वैश्विक संकेतों और चीन में छुट्टियों से सर्राफा बाजार बेदम

कमजोर वैश्विक संकेतों और सुस्त मांग के चलते राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ गई। सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें चांदी 2 प्रतिशत तक लुढ़क गई। विश्लेषकों के अनुसार, एशियाई बाजारों में छुट्टियों के कारण कम तरलता और भू-राजनीतिक घटनाओं से पहले निवेशकों की सतर्कता ने बाजार को प्रभावित किया है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को चांदी की कीमत 5,000 रुपये यानी 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पहले सोमवार को यह 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। सोने की कीमतों में भी भारी दबाव देखा गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,200 रुपये (1.4 प्रतिशत) गिरकर 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो पिछले सत्र में 1,59,200 रुपये पर बंद हुआ था।बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस गिरावट का एक मुख्य कारण चीन में ‘लूनर न्यू ईयर’ की छुट्टियां हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी ने बताया कि चीन, जो सोने का एक प्रमुख उपभोक्ता है, वहां छुट्टियों की वजह से भागीदारी नदारद रही। इससे खरीदारी की दिलचस्पी कम हुई और कीमतों पर बिकवाली का दबाव बढ़ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,000 डॉलर के स्तर को बनाए रखने में विफल रहा और 1.04 प्रतिशत गिरकर 4,938.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 2.15 प्रतिशत गिरकर 74.96 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटी प्रमुख प्रवीण सिंह के अनुसार, जिनेवा में मंगलवार से शुरू हो रही अमेरिका-ईरान बातचीत से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया है, जिससे सोने में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk