Trade Deals: 'वैश्विक साझेदारों के साथ अधिक मजबूती से जुड़ रहा भारत', हालिया व्यापार समझौतों पर बोले जयशंकर

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत आज दुनिया के देशों के साथ पहले से ज्यादा मजबूती के साथ जुड़ रहा है और यह भारत की बढ़ती ताकत को दिखाता है। मुंबई में आयोजित ग्लोबल इकोनॉमिक कोऑपरेशन कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हाल में हुए कई व्यापार समझौते इस बात का प्रमाण हैं कि भारत अब वैश्विक मंच पर मजबूत स्थिति में है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 1 min · National Desk

सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान

पिता सलीम खान की तबियत बिगड़ने की खबर सुनते ही सलमान खान तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे चुके हैं। हॉस्पिटल से सलमान खान का वीडियो सामने आया है। इसमें सलमान का चेहरा उतरा हुआ नजर आ रहा है और वो काफी चिंतित दिखाई पड़ रहे हैं। इसके बाद फैंस सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर और भी चिंतित हैं। सलमान खान के चारोंओर भारी सुरक्षा भी दिखाई दे। उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई है।सलीम खान की तीबयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही अब परिजनों का अस्पताल पहुंचना जारी है। सलमान खान के बाद अब बहन अलवीरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री भी लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों ही उदास नजर आए। जबकि अलवीरा इस दौरान काफी जल्दी में दिखीं और कार से उतरकर भागते हुए अस्पताल पहुंचीं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी है। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की सेहत की जानकारी मिलते ही सलमान खान भी तुरंत ही अस्पताल पहुंचे हैं। जावेद अख्तर के साथ मिलकर लिखीं कई सुपरहिट फिल्में सलीम खान की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज लेखकों में होती है। जावेद अख्तर के साथ मिलकर सलीम-जावेद की जोड़ी ने कई कल्ट फिल्में दी हैं। इनमें ‘शोले’ से लेकर ‘दीवार’, ‘डॉन’, ‘जंजीर’, ‘त्रिशूल’ और ‘सीता और गीता’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। सलीम खान ने इससे पहले बतौर अभिनेता भी कुछ फिल्में की हैं। हेलन से की दूसरी शादी, अर्पिता खान को लिया गोद सलमान खान के अलावा सलीम खान के तीन और बच्चे भी हैं, इनमें अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्पिता को गोद लिया है। सलीम खान ने सलमा खान से पहली शा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

Tanker Seizure: भारत ने ईरान से जुड़े तीन तेल टैंकर जब्त किए, नाम-झंडा भी बदला; अमेरिका ने लगाया था प्रतिबंध

भारत ने इस महीने तीन अमेरिकी प्रतिबंधित तेल टैंकर जब्त किए, जो ईरान से जुड़े थे। इस कदम का उद्देश्य अपनी समुद्री सीमा में अवैध तेल व्यापार और जहाजों के बीच छिपे हुए ट्रांसफर को रोकना है, जिससे तेल की वास्तविक उत्पत्ति का पता नहीं चलत। सूत्रों के अनुसार इन तीन टैंकरों (स्टेलर रूबी, अस्फाल्ट स्टार और अल जफजिआ) ने अक्सर अपनी पहचान बदलकर कानून से बचने की कोशिश की। इन टैंकरों के मालिक विदेशों में स्थित हैं। जबकि ईरान की राष्ट्रीय तेल कंपनी ने बताया कि इन तीन टैंकरों का उनके साथ कोई संबंध नहीं था। भारतीय तटरक्षक ने अपने समुद्री क्षेत्रों में चौबीसों घंटे निगरानी के लिए लगभग 55 जहाज और 10-12 विमान तैनात किए हैं। पिछले महीने ही एक अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी गिरोह को भी तटरक्षक ने पकड़ा था। सूत्रों के अनुसार, ये टैंकर बड़े पैमाने पर सस्ते तेल और तेल आधारित माल को मध्य समुद्र में अन्य जहाजों में ट्रांसफर कर तस्करी करते थे। बताया गया है कि ये जहाज पहचान छिपाने के लिए बार-बार अपना नाम, झंडा और अन्य पहचान बदल रहे थे। भारत की तटरक्षक टीम ने इलेक्ट्रॉनिक डेटा, दस्तावेजों की जांच और क्रू से पूछताछ कर अपराधियों के काम करने का तरीका उजागर किया।अमेरिका के ट्रेजरी विभाग के ऑफिस ऑफ फोरेन असेस्ट्स कंट्रोल (OFAC) ने पिछले साल ग्लोबल पीस, चिल 1 और ग्लोरी स्टार 1 नाम के जहाजों पर बैन लगाया था। उनके IMO नंबर मुंबई में जब्त जहाजों से मेल खाते हैं। इस कारण इन जहाजों के प्रतिबंधों का उल्लंघन कर तेल व्यापार में शामिल होने की आशंका है। अंतरराष्ट्रीय नियमों के पालन और सुरक्षा भारतीय तटरक्षक की यह कार्रवाई डिजिटल निगरानी और विस्तारित समुद्री उपस्थिति के माध्यम से की गई। इस ऑपरेशन ने भारत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

AI: सिर्फ एक तकनीक नहीं, पूरी कहानी गढ़ रहे हैं देश, एनवीडिया और मोजिला के दिग्गज क्या बोले जानिए सबकुछ

सम्मेलन में बोलते हुए रेडमंड ने कहा कि जब वह वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों से बात करती हैं, तो एक स्पष्ट ट्रेंड दिखाई देता है- राष्ट्र ‘लॉन्ग गेम’ (लंबी पारी) खेलने की तैयारी में हैं। वे केवल पहली रिलीज या किसी एक एप्लिकेशन के सफल होने का इंतजार नहीं कर रहे। इसके बजाय, उनकी नजर पूरे टेक्नोलॉजी स्टैक पर है।रेडमंड ने बताया कि सरकारें अब हार्डवेयर, फाउंडेशनल मॉडल्स और उस इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने पर जोर दे रही हैं जो बेहतरीन एप्लिकेशंस बनाने के लिए जरूरी है। यह दृष्टिकोण केवल सॉफ्टवेयर खरीदने तक सीमित नहीं है, बल्कि घरेलू स्तर पर डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर दोनों को मजबूत करने पर केंद्रित है। इसे ही ‘सोवेरन एआई’ का नाम दिया गया है, जिसमें स्थानीय टीमों द्वारा स्थानीय डेटासेट पर प्रशिक्षित लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स शामिल हैं।समिट के दौरान टेक लीडर्स ने ‘ओपन सोर्स एआई’ की भूमिका पर भी गहन चर्चा की। मोजिला के अध्यक्ष मार्क सुरमन ने इस बात पर जोर दिया कि एआई का केंद्रीकरण किसी भी देश की डिजिटल संप्रभुता के लिए सबसे बड़ा खतरा है।सुरमन के अनुसार, ओपन वेब और ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी इस खतरे का जवाब हैं। उन्होंने कहा कि ओपन सोर्स की मूल भावना यही है कि कोई भी, कहीं भी, अपनी शर्तों पर तकनीक का निर्माण कर सके। हालांकि इसमें अपनी चुनौतियां हैं, लेकिन यह तकनीक को इस तरह डिजाइन करने की आजादी देता है जिससे देशों को अपनी संप्रभुता बनाए रखने का बेहतर मौका मिलता है। रेडमंड ने भी माना कि दशकों से ओपन सोर्स एक ‘ग्रेट लेवलर’ (समान अवसर प्रदान करने वाला) रहा है।भारत सरकार की रणनीतियां रेडमंड के इन विचारों से पूरी तरह मेल खाती हैं। भारत का ‘इंडिया एआई मिशन’ एक व्याप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

UP: पाकिस्तान में जन्म, यूपी में ठिकाना, नाजिया ने बनवा लिए थे दो नामों से दो वोटर कार्ड; चौंकाने वाले खुलासे

1 of 8 pakistani woman - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी Link Copied सोमवार को देहली गेट थाना पुलिस ने 23 साल बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। नाजिया और उसकी बेटी एमन फरहत पर फर्जी पासपोर्ट, वोटर कार्ड आदि बनवाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की है। मेरठ के नादिर अली बिल्डिंग निवासी फरहत मसूद से शादी कर लगभग 37 साल पहले भारत में आई पाकिस्तान निवासी सबा मसूद उर्फ नाजिया ने वर्ष 2003 में दो अलग-अलग नाम से वोटर कार्ड बनवाए थे। इन दोनों नाम से ही वोटर कार्ड बनवाए थे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 8 मेरठ थाने में पूछताछ - फोटो : अमर उजाला प्राथमिकी दर्ज कराने वाली महिला ने नाजिया के आईएसआई से भी जुड़े होने का शक जाहिर किया है। देहली गेट की कोठी अतानस निवासी रुखसाना ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा कि जली कोठी की नादिर अली बिल्डिंग निवासी बैंड कारोबारी फरहत मसूद (पुत्र मसूद अहमद) ने वर्ष 1988 में पाकिस्तान के लाहौर जाकर सबा उर्फ नाजी उर्फ नाजिया नाम की महिला से पाकिस्तान में निकाह किया था। 3 of 8 30 साल से बिना नागरिकता रहने का आरोप - फोटो : अमर उजाला इसके लगभग एक साल बाद वह पति फरहत के साथ लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत आ गई और दंपती के तीन संतान हुई। इनमें दो बेटे भारत में हुए। वर्ष 1993 में नाजिया पाकिस्तान गईं। वहां उसने 25 मई 1993 को बेटी एमन फरहत को जन्म दिया। आरोप है कि पाकिस्तान से लौटते समय नाजिया अपने पाकिस्तानी पासपोर्ट पर एमन फरहत को भारत में ले आई। 4 of 8 महिला का पासपोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी यहां आने के बाद एमन का दाखिला कैंट के एक प्रतिष्ठित स्कूल में करा दिया गया। पाकिस्तान में जन्म होने के कारण एम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Accident: रील बनाने के लिए नाबालिग ने दौड़ाई स्कॉर्पियो, बाइक सवार की ली जान, मां ने लगाई इंसाफ की गुहार

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, द्वारका साउथ पुलिस स्टेशन में सुबह 11.57 बजे इस हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। द्वारका साउथ थाना क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साहिल की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक टैक्सी से जा टकराई। हादसे में साहिल की मौत हो गई और टैक्सी चालक घायल हो गया। स्कॉर्पियो कार का चालक नाबालिग (17 वर्ष) बिना ड्राइविंग लाइसेंस के पाया गया। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, आरोपी को जमानत मिल चुकी है, बताया गया कि आरोपी को बोर्ड परीक्षा के लिए अंतरिम जमानत दी गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 1 min · National Desk

US: 'सहयोगियों पर चीन से दूरी का दबाव नहीं डालेगा अमेरिका', विदेश मंत्री रुबियो बोले- राष्ट्रीय हित सर्वोपरि

अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह अपने सहयोगी देशों से चीन से दूरी बनाने की कोई वैचारिक शर्त नहीं रखेगा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका की प्राथमिकता यह है कि दुनिया का हर देश अपने राष्ट्रीय हित में निर्णय ले। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान रुबियो ने कहा ‘हम किसी भी देश से यह नहीं कह रहे कि वे खुद को किसी से अलग-थलग करें, चाहे वह चीन ही क्यों न हो।’ यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और चीन के बीच रणनीतिक प्रतिस्पर्धा तेज है। हालांकि, रुबियो ने स्पष्ट किया कि प्रतिस्पर्धा का मतलब संबंध खत्म करना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पागलपन होगा कि अमेरिका और चीन आपस में बातचीत या संबंध न रखें।रुबियो ने संकेत दिया कि ट्रंप प्रशासन की विदेश नीति वैचारिक दबाव के बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण पर आधारित है। उन्होंने कहा कि हर देश को अपनी भौगोलिक, आर्थिक और ऐतिहासिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर फैसले लेने होते हैं।इस दौरे के दौरान अमेरिका और हंगरी के बीच नागरिक परमाणु कार्यक्रम में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। हंगरी, जो नाटो और यूरोपीय संघ का सदस्य है, हाल के वर्षों में चीन के निवेश को बढ़ावा देता रहा है। रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और हंगरी केप्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन के बीच बहुत करीबी व्यक्तिगत और कार्य संबंध हैं, जिसने द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत किया है। ऑर्बन ने मौजूदा दौर को अमेरिका-हंगरी संबंधों का स्वर्ण युग बताया।हालांकि अमेरिका चीन से रिश्ते बनाए रखने की बात कर रहा है, लेकिन रुबियो ने आर्थिक निर्भरता को लेकर स्पष्ट चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा दुनि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

डिप्टी मैनेजर महक हत्याकांड: 5 माह पहले शादी, दो माह की गर्भवती, CA पति ने पत्नी को क्यों मारा? सामने आया कारण

1 of 10 deputy manager Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पति पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) है और हिसार का निवासी है। उसने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। हरियाणा में चरित्र पर संदेह के चलते एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बादली स्थित पाहसौर गांव के पास हुई। मृतक महिला गुरुग्राम की एचडीएफसी बैंक शाखा में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। हत्या के बाद आरोपी पति ने शव को रजबहे में फेंक दिया और लूटपाट व हत्या की झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश की। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 10 पति के साथ महक कथूरिया की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी हत्या का भयावह तरीका और झूठी कहानी आरोपी पति ने अपनी पत्नी महक कथूरिया (26) की गला घोंटकर नहीं, बल्कि कैंची से गला रेतकर हत्या की। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने सबूत मिटाने के इरादे से शव को पास के रजबहे में फेंक दिया। इसके बाद, उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट और हत्या की एक झूठी कहानी रची। उसने दावा किया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी पत्नी की हत्या की और उसके साथ लूटपाट की। 3 of 10 महक कथूरिया की हत्या के बाद विलाप करते परजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी बादली थाने के एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि तिकोना पार्क हांसी निवासी महक कथूरिया अपने पति अंशुल धवन के साथ रविवार रात हिसार से गुरुग्राम के लिए निकली थीं। रास्ते में पति-पत्नी में किसी बात को ले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: मैक्रों-पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता, आज से CBSE बोर्ड की परीक्षा; बांग्लादेश में रहमान की ताजपोशी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों मंगलवार को मुंबई पहुंचे, जहां उनका राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैक्रों आज द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वहीं, सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं, जिसमें 15,649 केंद्रों पर 43 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। साल का पहला सूर्य ग्रहण भी आज लगेगा, लेकिन भारत में इसे देखा नहीं जा सकेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश के आसार हैं, जबकि दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में उमस भरा मौसम रहेगा। उधर, बांग्लादेश में तारिक रहमान आज प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वहीं, पंजाब में चुनाव से पहले भाजपा सिद्धू दंपती की घर वापसी की रणनीति पर काम कर रही है। जम्मू के बाल सुधार गृह में सुरक्षा चूक के चलते दो पाकिस्तानी नागरिक समेत तीन कैदी फरार हो गए और छह पुलिसकर्मी निलंबित किए गए। वहीं, हॉलीवुड के दिग्गज और ऑस्कर विजेता अभिनेता रॉबर्ट डुवैल का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। टी20 विश्व कप में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर सुपर-8 की स्थिति बदल दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 1 min · National Desk

US Firing: रोड आईलैंड के हॉकी एरीना में गोलीबारी, संदिग्ध समेत तीन की मौत; तीन घायल

पुलिस अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर कहा है कि हमलावर संभवतः अपने ही परिवार के सदस्यों को निशाना बना रहा था। यह घटना पॉटकेट स्थित डेनिस एम. लिंच एरीना में हुई, जहां उस समय दो स्कूल छात्र टीमों के बीच हॉकी मैच चल रहा था। पॉटकट पुलिस प्रमुख ने बताया कि तीन अन्य पीड़ित गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।रोड आइलैंड के गवर्नर डैन मैकी ने कहा कि राज्य प्रशासन हालात पर नजर बनाए रखे हुए है। उन्होंने पॉटकेट के मेयर ग्रेबियन और राज्य पुलिस अधिकारियों से बातचीत की है। गवर्नर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि राज्य पुलिस स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है और वे इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।इस घटना से कुछ महीने पहले, रोड आइलैंड के पास ब्राउन यूनिवर्सिटी में भी गोलीबारी हुई थी। दिसंबर में प्रोविडेंस स्थित बारस और होले इंजीनियरिंग भवन में एक व्यक्ति ने गोली चलाई थी, जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हुए थे।इसके अलावा, इसी महीने की शुरुआत में मैरीलैंड के रॉकविल स्थित थॉमस एस. वूटन हाई स्कूल में भी गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इस मामले में 16 वर्षीय छात्र को हिरासत में लिया गया था। पुलिस के अनुसार, एक छात्र घायल मिला, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल रोड आइलैंड की ताजा घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk