दुनिया के दिग्गजों ने कहा इमरान का हो इलाज: 14 कप्तानों ने शहबाज सरकार से की अपील, इनमें कोई पाकिस्तानी नहीं और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में चिंता बढ़ गई है। 73 वर्षीय इमरान की बिगड़ती सेहत की खबरों के बीच दुनिया के 14 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को एक संयुक्त पत्र लिखकर उन्हें तत्काल और उचित चिकित्सा सुविधा देने की मांग की है। हालांकि, आश्चर्य की बात तो यह है कि इस लिस्ट में एक भी पाकिस्तानी कप्तान नहीं है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व कप्तानों ने इस याचिका में सीधे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अपील की है। किन-किन दिग्गजों ने किए हस्ताक्षर? इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में भारत के सुनील गावस्कर और कपिल देव के अलावा ग्रेग चैपल, बेलिंडा क्लार्क, माइकल एथरटन, नासिर हुसैन, इयान चैपल, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रियरले, डेविड गावर, किम ह्यूज, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ और जॉन राइट शामिल हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस सूची में किसी भी पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का नाम नहीं है। पत्र में क्या कहा गया? पत्र में पूर्व कप्तानों ने लिखा है, ‘हम, अपने-अपने देशों की राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के पूर्व कप्तान, इमरान खान की हिरासत और उन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
दुनिया के दिग्गजों ने कहा इमरान का हो इलाज: 14 कप्तानों ने शहबाज सरकार से की अपील, इनमें कोई पाकिस्तानी नहीं
दुनिया के दिग्गजों ने कहा इमरान का हो इलाज: 14 कप्तानों ने शहबाज सरकार से की अपील, इनमें कोई पाकिस्तानी नहीं और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में चिंता बढ़ गई है। 73 वर्षीय इमरान की बिगड़ती सेहत की खबरों के बीच दुनिया के 14 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को एक संयुक्त पत्र लिखकर उन्हें तत्काल और उचित चिकित्सा सुविधा देने की मांग की है। हालांकि, आश्चर्य की बात तो यह है कि इस लिस्ट