Cabinet: इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे परियेाजनाओं के लिए 12,236 करोड़ रुपये मंजूर, केरल का नाम बदलकर होगा केरलम

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केरल का नाम बदलकर केरलम करने को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नए पीएम कार्यालय सेवा तीर्थ में हुई पहली कैबिनेट बैठक में हुए फैसलों की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को बताया कि देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू को पहली चार कैबिनेट बैठकें राष्ट्रपति भवन में करनी पड़ीं थी। प्रधानमंत्री ने बताया कि साउथ ब्लॉक के कार्यालय में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के पहले चार बड़े युद्धों के लिए रणनीति भी साउथ ब्लॉक के वार रूम में बनाई गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी साप्ताहिक कैबिनेट बैठकों में सिर्फ एजेंडा पर ही बात नहीं करते बल्कि पूरे सप्ताह चर्चा में रहने वाली अहम बातों पर भी चर्चा करते हैं और मंत्रियों से भी फीडबैक लेते हैं। बुनियादी ढांचे को मजबूती देने और कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, केंद्रीय कैबिनेट ने कुल 12,236 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। इस बड़े निवेश का मुख्य हिस्सा रेलवे और शहरी परिवहन के विस्तार पर केंद्रित है, जिसमें गोंदिया-जबलपुर रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए सबसे अधिक 5,236 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।इसके अलावा, रेलवे नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए पुनरख-किऊल की तीसरी और चौथी लाइन के लिए 2,668 करोड़ रुपये तथा गम्हरिया-चांडिल की तीसरी व चौथी लाइन के लिए 1,168 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। विमानन और शहरी यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से श्रीनगर में 1,667 करोड़ रुपये की लागत से एक नए इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्माण और अहमदाबाद मेट्रो के फेज 28 के विस्तार (1,067 करोड़ रुपये) को भी कैबिनेट की ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

Palestine: 'फलस्तीनियों को बेसहारा छोड़ दिया गया है', पीएम मोदी के इस्राइल दौरे को लेकर कांग्रेस का आरोप

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने फिलिस्तीनियों को बेसहारा छोड़ दिया है। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे समय में इस्राइल का दौरा कर रहे हैं, जब गाजा में नागरिकों पर निर्दयतापूर्वक हमले जारी हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मोदी सरकार फिलिस्तीन के मुद्दे पर प्रतिबद्धता को लेकर दिखावटी और पाखंडपूर्ण बयान देती है, जबकि हकीकत में उसने उन्हें छोड़ दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 1 min · National Desk

ECI: चुनाव आयोग का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन शुरू, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कर रहे अध्यक्षता

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत मंडपम में मंगलवार को चुनाव आयोग और देशभर के राज्य निर्वाचन आयुक्तों का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन शुरू हो गया। सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कर रहे हैं। इस अवसर पर चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी मौजूद रहे। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्त अपने कानूनी और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी सम्मेलन में शामिल हुए। चुनाव आयोग का यह गोलमेज सम्मेलन 27 वर्षों बाद आयोजित किया जा रहा है। इस प्रकार का सम्मेलन आखिरी बार वर्ष 1999 में हुआ था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 1 min · National Desk

Rahul Gandhi in Bhopal Live: सभा स्थल पर पहुंच रही भारी भीड़, थोड़ी देर में राहुल-खरगे का भोपाल में होगा आगमन

02:12 PM, 24-Feb-2026 हर घर तक पहुंचेगा राहुल का संदेश: जयवर्धन सिंह कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि ट्रेड डील के बाद पहली बार राहुल गांधी भोपाल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी यहां आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की पोल खोलेंगे। जयवर्धन सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों को गुड़ की खेती करने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों को कोई ठोस लाभ नहीं मिला है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को विस्तार से उठाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि राहुल गांधी के संदेश को हर घर तक पहुंचाया जाए और सभा में उनकी एक-एक बात को ध्यान से सुना जाए। 01:57 PM, 24-Feb-2026 विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर तंज मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की राजनीति में अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। मंत्री सारंग ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे कृत्य करते हैं जो राष्ट्रहित के खिलाफ हैं। उनका आरोप है कि राहुल गांधी उन लोगों के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जो देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी के नाम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘रा’ का मतलब ‘रार’, ‘हू’ का मतलब ‘हुड़दंग’ और ‘ल’ का मतलब ‘लफंगाई’ है। सारंग ने कहा कि रार, हुड़दंग और लफंगाई का मिश्रण अब राहुल गांधी बन गए हैं। AI समिट के विरोध को लेकर भी मंत्री सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी विचारधारा उजागर की है। उनका आरोप है कि कांग्रेसी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

'वह लड़खड़ाया, रुका नहीं': पहली गोली टायसन ने झेली, फिर ढेर हुआ जैश का टॉप कमांडर, आतंकियों की साजिश रही नाकाम

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में भारतीय सेना के जांबाज जवानों के साथ-साथ खोजी कुत्तों की भूमिका हमेशा से बेहद अहम रही है।किश्तवाड़ में ऑपरेशन के दौरान टायसन की भूमिका अहम रही। आतंकियों के ठिकाने का सटीक पता इसी बहादुर श्वान ने लगाया था और मुठभेड़ शुरू होते ही आतंकियों की पहली गोली भी टायसन ने ही खाई। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं किश्तवाड़ के छात्रू में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में पहला मौका नहीं है जब सेना के इन मूक प्रहरियों ने ऑपरेशनों में अपनी जान पर खेलकर जवानों की मदद की है। सेना के श्वानों ने देश के लिए पहले भी अपना खून बहाया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 1 min · National Desk

Rahul Gandhi in Bhopal Live: 'दबाव में आकर शर्तें मानना देश को शर्मिंदा करना', भोपाल आगमन से पहले खरगे का तंज

12:44 PM, 24-Feb-2026 कांग्रेस नेता दिग्वजिय सिंह हम आभारी हैं आदरणीय Mallikarjun Kharge जी और आदरणीय Rahul Gandhi जी के, कि उन्होंने किसानों के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध इस महत्वपूर्ण लड़ाई के लिए मध्यप्रदेश की धरती को चुना। यह प्रदेश की जनता और अन्नदाताओं के संघर्ष का सम्मान है। : पूर्व मुख्यमंत्री श्री @digvijaya_28 जी. pic.twitter.com/W7uJSKdMqk — MP Congress (@INCMP) February 24, 2026 12:37 PM, 24-Feb-2026 खरगे बोले- दबाव में आकर शर्तें मानने से देश को शर्मिंदगी उठानी पड़ी दिल्ली से रवाना होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश का युवा आज नौकरी के लिए भटक रहा है और हालात इतने खराब हो चुके हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों में भारी नाराजगी है। 12:16 PM, 24-Feb-2026 सभा स्थल पर पहुंचने लगी भीड़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष खरगे आज भोपाल में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे दोनों नेता सभा स्थल पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। आयोजकों के अनुसार करीब 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। सभा स्थल पर प्रवेश से पहले जगह-जगह जांच की जा रही है। जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा है। मंच से प्रदेश स्तर के नेता और स्थानीय पदाधिकारी अपने संबोधन दे रहे हैं। 11:39 AM, 24-Feb-2026 कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने राहुल गांधी पर निशाना साधा कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें किसानों की बुनियादी परिभाषा तक नहीं पता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह भ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

Jharkhand Air Ambulance Crash: 'पहले लगा ट्रांसफार्मर फटा, फिर दिखा जलता विमान'; प्लेन हादसे को लेकर ग्रामीण

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार विमान में दो पायलट कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन स्वरजदीप सिंह, मरीज संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना देवी, रिश्तेदार धीरू कुमार, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और पैरामेडिकल स्टाफ सचिन कुमार मिश्रा सवार थे। चतरा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. पंकज ने सभी सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। बताया गया कि लातेहार जिले के चंदवा निवासी 41 वर्षीय संजय कुमार 55 प्रतिशत झुलसने के बाद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाए जा रहे थे। हादसे के समय इलाके में तेज हवा, बिजली की कड़कड़ाहट और मूसलाधार बारिश हो रही थी। प्रारंभिक आशंका है कि खराब मौसम भी दुर्घटना का एक कारण हो सकता है। घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज हो गई है। भाजपा नेता विद्यासागर आर्य ने हादसे पर शोक जताते हुए राज्य सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 1 min · National Desk

US Snowstorm: अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 10,000 से अधिक उड़ानें रद्द; कई राज्यों में आपातकाल घोषित

मौसम वैज्ञानिकों ने इसे एक दशक का सबसे शक्तिशाली तूफान बताया है, जिसे ‘बम चक्रवात’ कहा जा रहा है। ‘बम चक्रवात तब होता है जब 24 घंटे की अवधि में तूफान का दबाव एक निश्चित मात्रा में गिर जाता है। यह मुख्य रूप से शरद ऋतु और सर्दियों में होता है जब आर्कटिक की बर्फीली हवा दक्षिण तक पहुंचकर गर्म तापमान से टकराती है।’ कई इलाकों में दो फीट (60 सेंटीमीटर) से ज्यादा बर्फबारी हुई है। रोड आइलैंड के वारविक में तो तीन फीट से ज्यादा बर्फ गिरी है। तेज हवाओं और भारी बर्फबारी के कारण न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और मैसाचुसेट्स समेत कई राज्यों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।तूफान का असर इतना ज्यादा है कि संयुक्त राष्ट्र को अपनी सुरक्षा परिषद की बैठक स्थगित करनी पड़ी और मुख्यालय बंद करना पड़ा। न्यूयॉर्क शहर में छह साल में पहली बार बर्फबारी के कारण स्कूल बंद किए गए। हालांकि, मेयर जोहरान ममदानी ने मंगलवार से स्कूल खोलने की बात कही है, जिसका कुछ अधिकारियों ने विरोध किया है। परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रेल और बस सेवाएं निलंबित हैं। सड़कों पर फिसलन और कम दृश्यता के कारण यात्रा करना बेहद खतरनाक हो गया है। प्रशासन ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। डोरडैश जैसी डिलीवरी सेवाओं ने भी अपना काम रोक दिया है।तूफान के कारण बिजली व्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ा है। पावरआउटेज डॉट यूएस के मुताबिक, पूर्वी तट पर 5,70,000 से ज्यादा घरों और व्यवसायों की बिजली गुल हो गई है। मैसाचुसेट्स और न्यू जर्सी में स्थिति सबसे खराब है। तेज हवाओं के कारण बिजली बहाल करने में कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, कुछ लोग इस मौसम का आनंद भी ले रहे हैं। टाइम्स स्क्वायर पर पर्यटक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

Semifinal Qualification Scenario: विंडीज की बड़ी जीत से भारत पर बढ़ा दबाव, दो धमाकेदार जीत अब अनिवार्य; समीकरण

वेस्टइंडीज की स्थिति मजबूत है और उनका नेट रन रेट ऐसा है कि उसे कम करने या किसी और टीम को उसकी बराबरी करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा। एक और बड़ी जीत उन्हें 2016 के बाद पहली बार टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में भेजने के लिए काफी होगा। अब वेस्टइंडीज का मुकाबला दूसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका से है। दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट 3.80 है। इन दोनों के बीच मुकाबला दिलचस्प होगा क्योंकि हारने वाली टीम के लिए रास्ता कठिन होगा। हालांकि, यह भारत जितना कठिन नहीं होगा।भारत के लिए स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण हो गई है। अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका से 76 रनों की करारी हार के बाद भारत का नेट रन रेट -3.80 है, जो ग्रुप में जिम्बाब्वे के बाद सबसे खराब है। भारत को अब अपने बचे हुए दोनों मुकाबले, 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ और एक मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ, हर हाल में जीतने होंगे। हालांकि सिर्फ जीत काफी नहीं होगी, क्योंकि कमजोर नेट रन रेट भारत की राह में बड़ी बाधा बन सकता है। भारत के लिए क्या समीकरण? समीकरण नंबर-1: द. अफ्रीका विंडीज को हराए और भारत बाकी दोनों मैच जीत ले भारत को अब वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने दोनों शेष मुकाबले जीतने होंगे। जिम्बाब्वे से भारत का सामना 26 फरवरी को चेन्नई में और वेस्टइंडीज से भारत का सामना एक मार्च को कोलकाता में है। यदि भारत दोनों मैच जीतता है, तो उसके चार अंक हो जाएंगे। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका अपने दोनों मैच जीतता है तो उसके छह अंक होंगे और टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। ऐसे में भारत के लिए चार अंक सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पर्याप्त होंगे। क्योंकि बाकी दोनों टीमें अधिकतम दो-दो अंक तक ही रह पाएंगी। सेमीफाइनल मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

Seva Teerth: नए प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ में आज पहली कैबिनेट बैठक, अच्छी खबर की जाएगी साझा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं नए प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ में आज पहली कैबिनेट बैठक होने जा रही है। यह बैठक सुबह 11 बजे होगी। पिछली बैठक 13 फरवरी को हुई थी, जो साउथ ब्लॉक के पुराने पीएम कार्यालय में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुराने कार्यालय में आखिरी बैठक में प्रधानमंत्री ने कई यादें साझा कीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 24, 2026 · 1 min · National Desk