एआई समिट में प्रदर्शन मामला: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, पुलिस ने अब तक आठ आरोपी पकड़े

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले में एक व्यापक साजिश के पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हॉल नंबर-5 के लॉबी क्षेत्र में शुक्रवार को घुस गए और अपनी कमीजों के नीचे पहनी हुई टी-शर्ट उतारकर या हाथों में पकड़कर नारे लगाने लगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने के लिए क्यूआर कोड प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। आरोपियों ने पहले काले रंग की छतरियों पर स्टिकर चिपकाकर उन्हें चुपके से भारत मंडपम में ले जाने की योजना बनाई थी। एक सूत्र ने बताया कि हालांकि, बाद में उन्हें लगा कि काले छाते प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों का ध्यान आकर्षित करना चाहते थे, मगर उन्होंने अपनी योजना बदल दी और टी-शर्ट पर छपे स्टिकर लगवाकर उन्हें अपनी कमीज के नीचे पहन लिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 1 min · National Desk

लखनऊ: पढ़ाई के दबाव की वजह से बेटे ने की बाप की हत्या, आरी से काटा शव; नीले ड्रम में धड़ रख भरा सीमेंट

आशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले शराब कारोबारी व पैथालॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह (49) की उन्हीं के बेटे अक्षत प्रताप सिंह (21) ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े कर दोनों हाथ व पैर पारा के सदरौना इलाके में फेंक दिए। सिर सहित धड़ घर के भीतर ड्रम से बरामद किया गया है। पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं डीसीपी मध्य विक्रांत वीर के मुताबिक 21 फरवरी को आशियाना थाने पर मानवेंद्र सिंह की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। पुलिस ने सचिवालय सुरक्षा में तैनात मानवेंद्र के भाई अरविंद कुमार से मामले की जानकारी ली। इसके बाद अक्षत से पूछताछ की तो पता चला कि मानवेंद्र बेटे पर नीट परीक्षा की तैयारी का दबाव बना रहे थे। 20 फरवरी को सुबह 4:30 बजे इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। गुस्से में आकर अक्षत ने पिता को लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। मानवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त अक्षत की छोटी बहन कृति अपने कमरे में सो रही थी। आवाज सुनकर वह कमरे में पहुंची तो पिता का शव कमरे में पड़ा था। मानवेंद्र के पिता सुरेंद्र पाल सिंह सेवानिवृत्त दरोगा हैं। वह जालौन में रहते हैं। घटना सूचना पर आशियाना पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। हाथ और पैर बरामद कर लिए गए हैं। डीसीपी मध्य विक्रांत वीर के मुताबिक 21 फरवरी को आशियाना थाने पर मानवेंद्र सिंह की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। पुलिस ने सचिवालय सुरक्षा में तैनात मानवेंद्र के भाई अरविंद कुमार से मामले की जानकारी ली। इसके बाद अक्षत से पूछताछ की तो पता चला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: झारखंड एयर एम्बुलेंस क्रैश में सात की मौत; उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी का अहसास; पढ़ें सुर्खियां

रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में मरीज सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मेरठ में कपड़ा कारोबारी के घर भीषण आग से महिला और तीन बच्चों समेत छह की जान चली गई, जबकि दो घायल हैं। एक तरफ मिलावटी कफ सिरप मामले में 850 कंपनियों को नोटिस दिए गए हैं। उधर, एपस्टीन प्रकरण में ब्रिटेन पुलिस ने पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन को गिरफ्तार किया है। वहीं ट्रंप के टैरिफ विवाद से सर्राफा बाजार में जोरदार उछाल देखने को मिला है। चांदी की कीमत बढ़कर 2.72 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई, जबकि सोना भी 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को लांघ गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 1 min · National Desk

Air-Ambulance Crash: रांची में क्रैश हुई एयर एम्बुलेंस, मरीज समेत सात लोगों की मौत; सवारों की सूची आई सामने

1 of 5 झारखंड में एयर एम्बुलेंस क्रैश - फोटो : PTI Link Copied झारखंड के चतरा में सोमवार शाम एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार मरीज और डॉक्टर समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस ने रांची से मरीज को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। तकनीकी खामी की वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। उड्डयन नियामक डीजीसीए ने विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) को हादसे की जांच करने के आदेश दिए हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 झारखंड में एयर एम्बुलेंस क्रैश - फोटो : PTI विमान में सवार थे ये लोग रांची हवाईअड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने बताया हादसा सिमरिया के पास हुआ। कैप्टन विवेक विकास भगत कैप्टन सवराजदीप सिंह संजय कुमार (मरीज) अर्चना देवी (मरीज की पत्नी) धुरु किमार (मरीज के अटेंडेंट) डॉ. विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर) सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ) एक महीने में चार्टर्ड प्लेन हादसे का दूसरा मामला एक महीने में चार्टर्ड प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने का यह दूसरा मामला है। 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती के पास लैंडिंग के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अजीत समेत पांच की मौत हो गई थी। 3 of 5 झारखंड में एयर एम्बुलेंस क्रैश - फोटो : PTI 4 of 5 झारखंड में एयर एम्बुलेंस क्रैश - फोटो : PTI क्या समस्या थी मरीज को? रांची के देवकमल अस्पताल के सीईओ, अनंत सिन्हा ने बताया कि एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था उनके एक मरीज के लिए की गई थी। संजय कुमार (41), जो लतेहार जिले के चंदवा निवासी थे, 16 फरवरी को 65% जलने की गंभीर चोटों के साथ अस्पताल लाए गए थे। उनका इलाज अस्पताल में चल रह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

US Iran Row: हमले के लिए तैयार अमेरिका? लेबनान से गैर-जरूरी राजनयिकों को लौटने का आदेश; मध्य-पूर्व में हलचल

ईरान के साथ बढ़ते तनाव और संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंकाओं के बीच अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने सोमवार को आदेश जारी कर बेरूत स्थित अमेरिकी दूतावास से गैर-जरूरी राजनयिकों और उनके परिवारों को लेबनान छोड़ने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से जारी ट्रैवल अलर्ट में कहा गया है कि बेरूत की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दूतावास में अब केवल आवश्यक कर्मी ही तैनात रहेंगे और उनके देश के भीतर आवागमन पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दूतावास पूरी तरह बंद नहीं होगा और यह कदम अस्थायी है।अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्रीय सुरक्षा पर लगातार समीक्षा के बाद यह कदम एहतियातन उठाया गया है। लेबनान लंबे समय से ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्ला की गतिविधियों का केंद्र रहा है। अमेरिका पहले भी बेरूत में अपने ठिकानों पर हमलों का सामना कर चुका है। ऐसे में दूतावास से कर्मचारियों की वापसी को अक्सर संभावित सैन्य कार्रवाई के संकेत के रूप में देखा जाता है। पिछले वर्ष भी मध्य-पूर्व के कई देशों में इसी तरह का आदेश जारी किया गया था, ठीक उससे पहले जब तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जुड़े ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई का निर्देश दिया था।अमेरिका ने हाल के हफ्तों में मध्य-पूर्व में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा दी है। एक और एयरक्राफ्ट कैरियर क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया है कि यदि ईरान परमाणु कार्यक्रम पर संतोषजनक समझौता नहीं करता, तो सैन्य विकल्प पर विचार किया जा सकता है। इसी बीच ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी ने जानकारी दी है कि अमेरिका और ईरान के बीच अगला परमाणु व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

UP: मेरठ में कपड़ा कारोबारी के मकान में लगी भीषण आग, महिला और उसके तीन बच्चों समेत छह की जलकर मौत

UP: मेरठ में कपड़ा कारोबारी के मकान में लगी भीषण आग, महिला और उसके तीन बच्चों समेत छह की जलकर मौत और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर इस्लामाबाद में सोमवार रात एक कपड़ा कारोबारी के घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से झुलसने और दम घुटने के कारण एक ही परिवार के पांच बच्चों और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। किदवई नगर इस्लामाबाद की गली नंबर-3 में स्थित यह तीन मंजिला मकान कपड़ा कारोबारी इकबाल अहमद का है। इस मकान में उनके दो बेटों, आसिम और फारूक के परिवार भी साथ रहते हैं। मकान के प्रथम तल पर आई संस एम्ब्रॉयडरी का कारखाना संचालित होता है, जहां पावरलूम के जरिए धागों से कपड़ा तैयार किया जाता है जबकि दूसरी मंजिल पर परिवार निवास करता है। हादसे के वक्त इकबाल अहमद और उनके दोनों बेटे आसिम व फारूक तरावीह की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए हुए थे। घर पर इकबाल की पत्नी अमीर बानो, आसिम की पत्नी रुखसार, उनका 3 वर्षीय बेटा अकदस, 6 माह की जुड़वां बेटियां नबिया व इनायत और फारूक की बेटी महविश व बेटा हम्माद मौजूद थे। रात करीब 9:30 बजे अचानक घर में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें विकराल हो गईं और पूरी इमारत धुएं के गुबार से भर गई। संकरी गलियों में नहीं प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

Air-Ambulance Crash: रांची से दिल्ली आ रहा चार्टर विमान क्रैश, सात लोगों की मौत; उड़ान भरते ही टूटा था संपर्क

शाम को 7:10 बजे हुई थी टेकऑफ एयर एम्बुलेंस रांची एयरपोर्ट से लगभग शाम 7:10 बजे टेकऑफ हुई थी। उड़ान के दौरान विमान का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल से स्थापित किया गया। विमान ने कोलकाता से संपर्क स्थापित किया था, लेकिन शाम 7:34 बजे विमान का कोलकाता के साथ संपर्क और रडार संपर्क लगभग वाराणसी से दक्षिण-पूर्व में 100 एनएम की दूरी पर टूट गया। इसके तुरंत बाद संबंधित एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कैप्टन विवेक विकास भगत कैप्टन सवराजदीप सिंह संजय कुमार (मरीज) अर्चना देवी (मरीज के अटेंडेंट) धुरु किमार (मरीज के अटेंडेंट) डॉ. विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर) सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ) An air ambulance, with seven people (including 2 crew members) on board, crashed in Kasariya Panchayat, Simariya block of Chatra district, in Jharkhand. It was a Redbird Airways Pvt Ltd Beechcraft C90 aircraft VT-AJV operating a medical evacuation (air ambulance) flight on the… pic.twitter.com/tlJKFbKASs — ANI (@ANI) February 23, 2026 विमान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास स्थित घने जंगल में क्रैश हुआ। स्थानीय लोगों ने तेज आवाज और धुएं का गुबार उठते देखने की सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रडार डेटा और विमान की अंतिम ज्ञात लोकेशन के आधार पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घने जंगल और दुर्गम भू-भाग के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल और आपदा प्रबंधन की टीमें संयुक्त रूप से अभियान में जुटी हैं। AAIB टीम को जांच के लिए भे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

Air-Ambulance Crash: सात लोगों को लेकर रांची से दिल्ली आ रहा चार्टर विमान क्रैश, उड़ान भरते ही टूटा था संपर्क

An air ambulance, with seven people (including 2 crew members) on board, crashed in Kasariya Panchayat, Simariya block of Chatra district, in Jharkhand. It was a Redbird Airways Pvt Ltd Beechcraft C90 aircraft VT-AJV operating a medical evacuation (air ambulance) flight on the… pic.twitter.com/tlJKFbKASs — ANI (@ANI) February 23, 2026 एयर एम्बुलेंस रांची एयरपोर्ट से लगभग शाम 7:10 बजे टेकऑफ हुई थी। उड़ान के दौरान विमान का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल से स्थापित किया गया। विमान ने कोलकाता से संपर्क स्थापित किया था, लेकिन शाम 7:34 बजे विमान का कोलकाता के साथ संपर्क और रडार संपर्क लगभग वाराणसी से दक्षिण-पूर्व में 100 एनएम की दूरी पर टूट गया। इसके तुरंत बाद संबंधित एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।विमान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास स्थित घने जंगल में क्रैश हुआ। स्थानीय लोगों ने तेज आवाज और धुएं का गुबार उठते देखने की सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रडार डेटा और विमान की अंतिम ज्ञात लोकेशन के आधार पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घने जंगल और दुर्गम भू-भाग के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल और आपदा प्रबंधन की टीमें संयुक्त रूप से अभियान में जुटी हैं। AAIB टीम को जांच के लिए भेजा गया है और अधिकारियों ने बताया कि आगे की जानकारी साझा की जाएगी। नागरिक उड्डयन विभाग और सुरक्षा एजेंसियां भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल, हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

'टैरिफ से खेलोगे तो पड़ेगा महंगा': ट्रंप ने क्यों कई देशों को दी भारी शुल्क की धमकी? सुप्रीम कोर्ट पर भी बरसे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति पर हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले ने वैश्विक राजनीति में गजब का तहलका मचा दिया है। इसी बीच अब इस मामले में ट्रंप ने एक साथ कई देशों को बड़ी चेतावनी दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि जो भी देश अमेरिका के टैरिफ के मामले में खेल खेलने की कोशिश करेगा, उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ट्रंप ने अपने बयान में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले को बेतुका बताते हुए कहा कि कुछ देश इस फैसले का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई देश वर्षों, यहां तक कि दशकों से अमेरिका का आर्थिक रूप से फायदा उठाते रहे हैं। इतना ही नहीं ट्रंप ने साफ शब्दों में यह भी कहा कि अगर कोई देश हाल ही में हुए समझौतों के बावजूद अमेरिका के साथ चालाकी करने की कोशिश करेगा, तो उस पर पहले से तय टैरिफ (आयात शुल्क) से भी ज्यादा टैरिफ लगाया जाएगा।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि हाल ही में अमेरिका के साथ समझौता करने के बाद अगर कोई देश चालाकी करता है तो ऐसे देशों के खिलाफ और भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। अपने बयान में उन्होंने साफ किया कि ट्रंप ने उनकी सरकार अमेरिका के आर्थिक हितों की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका कई देशों के साथ व्यापार समझौतों और टैरिफ को लेकर बातचीत कर रहा है। माना जा रहा है कि यह संदेश उन देशों के लिए है जो व्यापार नियमों या न्यायिक फैसलों का फायदा उठाकर अमेरिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं।बता दें कि ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब बीते दिनों अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

भारत-पाक बॉर्डर पर पुलिस जवानों की हत्या: पाकिस्तानी गैंगस्टर ने जारी किया वीडियो, गोली चलाते दिखा शूटर

गुरदासपुर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट दोरांगला सेक्टर में स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या हुई थी। वहीं अब पाकिस्तान स्थित एक गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक अज्ञात शूटर को नजदीक से एक पुलिसकर्मी पर गोली चलाते हुए दिखाया गया है। गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा पोस्ट किया गया अप्रमाणित वीडियो को खुद को तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान कहने वाले संगठन ने भी साझा किया, जिसने रविवार को हुई हत्याओं की जिम्मेदारी ली थी। पंजाब पुलिस ने इन दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।अप्रमाणित वीडियो में हथियार पकड़े शूटर को सहायक उपनिरीक्षक गुरनाम सिंह पर गोली चलाते हुए देखा जा सकता है। एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब दो किलोमीटर दूर अधियां में तैनात थे, उनके शव रविवार को चेकपोस्ट के अंदर पाए गए।मुख्यमंत्री मान ने एक्स (सोशल मीडिया) पर पोस्ट में कहा, शहीद एएसआई गुरनाम सिंह और पीएचजी अशोक कुमार की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान को सलाम, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपने प्राण न्योछावर किए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देगी, जबकि एचडीएफसी बैंक अतिरिक्त एक-एक करोड़ रुपये की बीमा राशि प्रदान करेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk