बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार विमान में दो पायलट कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन स्वरजदीप सिंह, मरीज संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना देवी, रिश्तेदार धीरू कुमार, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और पैरामेडिकल स्टाफ सचिन कुमार मिश्रा सवार थे। चतरा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. पंकज ने सभी सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। बताया गया कि लातेहार जिले के चंदवा निवासी 41 वर्षीय संजय कुमार 55 प्रतिशत झुलसने के बाद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाए जा रहे थे। हादसे के समय इलाके में तेज हवा, बिजली की कड़कड़ाहट और मूसलाधार बारिश हो रही थी। प्रारंभिक आशंका है कि खराब मौसम भी दुर्घटना का एक कारण हो सकता है। घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज हो गई है। भाजपा नेता विद्यासागर आर्य ने हादसे पर शोक जताते हुए राज्य सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें