02:12 PM, 24-Feb-2026 हर घर तक पहुंचेगा राहुल का संदेश: जयवर्धन सिंह कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि ट्रेड डील के बाद पहली बार राहुल गांधी भोपाल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी यहां आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की पोल खोलेंगे। जयवर्धन सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों को गुड़ की खेती करने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों को कोई ठोस लाभ नहीं मिला है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को विस्तार से उठाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि राहुल गांधी के संदेश को हर घर तक पहुंचाया जाए और सभा में उनकी एक-एक बात को ध्यान से सुना जाए। 01:57 PM, 24-Feb-2026 विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर तंज मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की राजनीति में अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। मंत्री सारंग ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे कृत्य करते हैं जो राष्ट्रहित के खिलाफ हैं। उनका आरोप है कि राहुल गांधी उन लोगों के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जो देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी के नाम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘रा’ का मतलब ‘रार’, ‘हू’ का मतलब ‘हुड़दंग’ और ‘ल’ का मतलब ‘लफंगाई’ है। सारंग ने कहा कि रार, हुड़दंग और लफंगाई का मिश्रण अब राहुल गांधी बन गए हैं। AI समिट के विरोध को लेकर भी मंत्री सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी विचारधारा उजागर की है। उनका आरोप है कि कांग्रेसी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें