बाजार में ये क्या हो गया?: सेंसेक्स 1,068 अंक टूटा; निफ्टी भी 25500 के नीचे, सब बेचने की होड़ में क्यों लगे

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले दो कारोबारी सत्रों से चली आ रही तेजी पर अचानक ब्रेक लग गया। वैश्विक स्तर पर व्यापारिक अनिश्चितताओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते असर ने निवेशकों के सेंटिमेंट को बुरी तरह प्रभावित किया। मंगलवार को बाजार में क्या हुआ? बिकवाली के भारी दबाव के बीच 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,068.74 अंक या 1.28 प्रतिशत लुढ़ककर 82,225.92 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 1,359.93 अंकों तक की बड़ी गिरावट देखी गई थी। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 288.35 अंक या 1.12 प्रतिशत का गोता लगाकर 25,424.65 पर आ गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली का आलम यह था कि बीएसई पर 2,802 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि केवल 1,422 शेयर बढ़त बाजार में गिरावट के कारण क्या? आईटी शेयरों में छाया एआई का खौफ: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के कारण बड़े आउटसोर्सिंग बिजनेस के प्रभावित होने और पारंपरिक सर्विस प्रोवाइडर्स के मार्जिन पर दबाव की आशंकाओं ने आईटी शेयरों की कमर तोड़ दी। ‘फोकस्ड आईटी’ इंडेक्स 4.80 प्रतिशत और ‘इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी’ इंडेक्स 4.53 प्रतिशत तक टूट गए। निफ्टी में टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा 6.6 प्रतिशत गिरा, इसके अलावा एचसीएल टेक, इन्फोसिस और टीसीएस जैसे दिग्गज शेयर भी लाल निशान में बंद हुए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के कारण बड़े आउटसोर्सिंग बिजनेस के प्रभावित होने और पारंपरिक सर्विस प्रोवाइडर्स के मार्जिन पर दबाव की आशंकाओं ने आईटी शेयरों की कमर तोड़ दी। ‘फोकस्ड आईटी’ इंडेक्स 4.80 प्रतिशत और ‘इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी’ इंडेक्स 4.53 प्रतिशत तक टूट गए। निफ्टी में टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा 6 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

क्यों बदला गया केरल का नाम: केरलम किए जाने की क्या वजह, इसका मतलब क्या और कब से हो रही थी नाम बदलने की मांग?

क्यों बदला गया केरल का नाम: केरलम किए जाने की क्या वजह, इसका मतलब क्या और कब से हो रही थी नाम बदलने की मांग? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इस बीच ‘केरलम’ नाम को लेकर भी लोगों के मन में सवाल हैं। मसलन- केरल के अलग राज्य बनने की कहानी क्या है? केरल का नाम बदलकर केरलम करने की वजह क्या है? इसकी मांग कब से उठ रही थी? बीते वर्षों में इसे लेकर क्या-क्या हुआ? इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट के फैसले के बाद अब कैसे संविधान में केरल का नाम केरलम किया जा सकता है। आइये जानते हैं… केरल का नाम बदलकर केरलम करने को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। मंगलवार (24 फरवरी) को कैबिनेट की बैठक में इससे जुड़े एक प्रस्ताव पर मुहर लगाई। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने इस मुद्दे पर तंज कसते हुए सवाल खड़े किए। हालांकि, भाजपा और कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने इस फैसले को बड़े बदलाव वाला बताया। पहले जानें- केरल के अलग राज्य बनने का इतिहास क्या है? आधुनिक केरल का इतिहास भाषाई आंदोलन से जुड़ा है। दरअसल, अंग्रेजों के शासनकाल में भारत को भाषाई आधार पर नहीं बांटा गया था। हालांकि, मद्रास प्रेजिडेंसी में भाषाई तौर पर अलग-अलग राज्य बनाने की मांग धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी। 1920 के दशक में एक संयुक्त मलयालम भाषी राज्य बनाने की मांग तेज हुई। इसका मकसद त्रावणकोर और कोचीन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

T20 World Cup: टूर्नामेंट के बीच अचानक घर क्यों लौटे रिंकू सिंह? जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना तय नहीं, जानें कारण

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अभ्यास सत्र में नहीं लिया हिस्सा भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर आठ का मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। रिंकू ने ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा नहीं लिया, जबकि टीम के अन्य खिलाड़ी नेट्स पर मौजूद रहे। सूत्र ने कहा, ‘परिवार में आपात स्थिति के कारण रिंकू चेन्नई से अपने घर लौट गए हैं। उन्होंने चेपॉक में अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया।’ सूत्रों के मुताबिक रिंकू के पिता खानचंद सिंह ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालात गंभीर बताई जा रही है। यही कारण है कि रिंकू जल्दी से घर लौटे हैं। भारतीय टीम के मध्य क्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह मंगलवार को घर लौट गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताया कि परिवार को आपात स्थिति आने के कारण रिंकू को घर लौटना पड़ा है। भारत को अब गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेलना है और बताया जा रहा है कि इस मैच में रिंकू का खेलना तय नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 1 min · National Desk

ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

06:37 PM, 24-Feb-2026 ENG vs PAK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉवसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद। पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक। फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉवसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक। 06:33 PM, 24-Feb-2026 ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। पाकिस्तान ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। फहीम अशरफ को आराम दिया गया है और शाहीन अफरीदी की वापसी हुई है। वहीं, इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। पाकिस्तान ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। फहीम अशरफ को आराम दिया गया है और शाहीन अफरीदी की वापसी हुई है। वहीं, इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। 06:16 PM, 24-Feb-2026 ENG vs PAK Live Score: बटलर का फॉर्म चिंताजनक सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलकर फॉर्म में लौटे। टूर्नामेंट में यह पहला मौका था जब उन्होंने पावरप्ले के बाद तक बल्लेबाजी की। हालांकि, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

MP News: खरगे ने PM की कार्यशैली पर उठाए सवाल, भाजपा बोली- अपने ही कार्यकर्ताओं से सुनने की करनी पड़ रही अपील

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं राजधानी भोपाल में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में आयोजित किसान महाचौपाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पर तीखे सवाल उठाए। वहीं, उनके बयान पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने ही कार्यकर्ताओं से भाषण सुनने की अपील करनी पड़ रही है। खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें हिटलर जैसा तानाशाही रवैया अपनाने वाला प्रधानमंत्री बताया। खरगे ने कहा कि वे 54 वर्षों से विधायक, सांसद रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में ऐसा प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है और विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 1 min · National Desk

धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में रणवीर सिंह को कोर्ट से राहत, पुलिस को दिया सख्त कदम नहीं लेने का निर्देश

गोवा में आयोजित इफ्फी 2025 में रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ के एक सीन की नकल की थी। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। अभिनेता के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर शिकायत दर्ज हुई। मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। आज मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट की तरफ से उन्हें राहत मिली है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ‘रणवीर सिंह को राहत देते हुए कर्नाटक हाई कोर्ट ने मंगलवार को पुलिस को निर्देश दिया कि वह एक स्थानीय देवता का कथित तौर पर मजाक उड़ाने के मामले में बॉलीवुड एक्टर के खिलाफ कोई सख्त कदम न उठाए। बेशक रणवीर सिंह को कोर्ट ने राहत दे दी हो, मगर साथ ही फटकार भी लगाई। गोवा में एक इवेंट के दौरान कर्नाटक के देवता का कथित तौर पर मजाक उड़ाने के लिए एफआईआर रद्द करने की अभिनेता की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एम नागप्रसन्ना की बेंच ने बेंगलुरु पुलिस को यह निर्देश दिया। हालांकि, बेंच ने एक्टर को उनके बर्ताव के लिए फटकार भी लगाई और कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेंच ने उन्हें जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट ने सख्त लहजे में कहा, ‘सुपरस्टार कानून से ऊपर नहीं होते’।बता दें कि रणवीर सिंह ने 30 नवंबर, 2025 को गोवा में 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के समापन समारोह के दौरान ‘कांतारा’ के सीन की नकल की थी। एक्टर की इस मिमिक्री और टिप्पणी से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए एक वकील ने एक्टर के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए शहर की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट के निर्देश पर शहर की पुलिस ने ‘धुरंधर’ के लीड एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।बता दें कि ने इफ्फी 2025 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

UP: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का राहुल गांधी पर हमला, बोले- दंगे करवाना चाहते हैं मोहब्बत की दुकान चलाने वाले

यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करने वाले देश में दंगे करवाना चाहते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश को नीचा दिखाना चाहते हैं। कांग्रेस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टारगेट करना अब एक फैशन बन गया है। दिल्ली में हुई एआई समिट में दुनिया भर से प्रतिनिधि आए थे। कांग्रेस के लोगों का नग्न होकर प्रदर्शन करना देश को शर्मसार करने वाला है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 1 min · National Desk

T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्वकप का पूरा शेड्यूल यहां देखें, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्वकप का पूरा शेड्यूल यहां देखें, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को महिला टी20 विश्व कप 2026 के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी। 12 जून से पांच जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में होने वाला यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पड़ाव माना जा रहा है। खास बात यह है कि ग्रुप चरण में ही भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी, जिससे टूर्नामेंट को जबरदस्त शुरुआत मिलने की उम्मीद है। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। क्वालिफायर के बाद तय हुई 12 टीमों की तस्वीर पिछले महीने नेपाल में खेले गए क्वालिफायर के बाद 12 टीमों का लाइन-अप तय हुआ। मेजबान इंग्लैंड के अलावा बांग्लादेश, आयरलैंड, नीदरलैंड और स्कॉटलैंड ने भी क्वालिफिकेशन के जरिए जगह बनाई। इस बार यूरोपीय देशों की भागीदारी खास है। इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड जैसे चार यूरोपीय देशों की मौजूदगी के साथ टूर्नामेंट में एक-तिहाई टीमें यूरोप से हैं, जो इस प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार हुआ है। भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में ग्रुप-1 को ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ माना जा रहा है, जहां मौजूदा दिग्गज टीमों के साथ भारत-पाकिस्तान की पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता भी देखने को मिलेगी। ग्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

क्या इतिहास दोहरा पाएगा भारत?: टी20 विश्वकप जीतने का बन रहा गजब का संयोग! 2007 की तरह इस बार भी हुआ ऐसा, जानें

टी20 विश्वकप 2026 में फिलहाल टीम इंडिया की हालत अच्छी नहीं है। भारत को सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 76 रन से मिली इस हार से भारतीय टीम का नेट रन रेट भी बिगड़ गया। हालांकि, एक ऐसा संयोग बन रहा है, जो बताता है कि टीम इंडिया अभी भी विश्व चैंपियन बन सकती है। उसमें वापसी करने और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने का दमखम है। हालांकि, क्या ऐसा हो पाएगा, यह तो वक्त ही बताएगा। फैंस इस संयोग को सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। अब यह देखने वाली बात होगी कि जैसा 2007 में हुआ था, वैसा कुछ इस बार होता है या नहीं। भारत को किस्मत का भी साथ चाहिए। अगर दक्षिण अफ्रीका अपने बाकी के दोनों मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीतती है तो भारत के लिए सिर्फ दो जीत ही पर्याप्त होगा। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम अगर एक भी मैच हारी तो नेट रन रेट का खेल हो सकता है। इस स्थिति में भारत चाहेगा कि फिर दक्षिण अफ्रीका अपने बाकी दोनों मैच हार जाए। साथ ही टीम इंडिया वेस्टइंडीज के साथ जिम्बाब्वे को हराए। फिर वेस्टइंडीज और भारत के चार-चार अंक होंगे और ये दोनों टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। भारतीय टीम के लिए आगे का रास्ता कठिन है, पर नामुमकिन कुछ भी नहीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul Gandhi in Bhopal Live: 'इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया', राहुल का निशाना

03:23 PM, 24-Feb-2026 संकट के समय पीएम ने आर्मी चीफ से बात क्यों नहीं की: राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर किसके आदेश पर 40 लोगों पर फायरिंग हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसे मामलों में अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री को ही लेना होता है? राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री ने सेना प्रमुख से सीधे बात नहीं की और अपने कमरे में ही रहे। 03:20 PM, 24-Feb-2026 इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया राहुल गांधी बोले- इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया राहुल गांधी बोले- इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। 03:17 PM, 24-Feb-2026 जीतू पटवारी बोले – “यह देश नहीं, मोदी-ट्रंप के बीच की डील” प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही कहा था – “नरेंद्र सरेंडर।” यह जो ट्रेड डील हुई है, वह भारत और अमेरिका के बीच नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई समझौता है। अगर यह समझौता देश के हित में होता, तो किसानों और आम जनता को नुकसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि जैसे किसान कानूनों के खिलाफ लंबी लड़ाई के बाद केंद्र सरकार को उन्हें वापस लेना पड़ा, उसी तरह इस मुद्दे पर भी सच्चाई सामने आएगी। राहुल गांधी जो कहते हैं, वह सच साबित होता है। पटवारी ने राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि किसानों के इस अहम मुद्दे को उठाने के लिए उन्होंने मध्य प् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk