वेस्टइंडीज की स्थिति मजबूत है और उनका नेट रन रेट ऐसा है कि उसे कम करने या किसी और टीम को उसकी बराबरी करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा। एक और बड़ी जीत उन्हें 2016 के बाद पहली बार टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में भेजने के लिए काफी होगा। अब वेस्टइंडीज का मुकाबला दूसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका से है। दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट 3.80 है। इन दोनों के बीच मुकाबला दिलचस्प होगा क्योंकि हारने वाली टीम के लिए रास्ता कठिन होगा। हालांकि, यह भारत जितना कठिन नहीं होगा।भारत के लिए स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण हो गई है। अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका से 76 रनों की करारी हार के बाद भारत का नेट रन रेट -3.80 है, जो ग्रुप में जिम्बाब्वे के बाद सबसे खराब है। भारत को अब अपने बचे हुए दोनों मुकाबले, 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ और एक मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ, हर हाल में जीतने होंगे। हालांकि सिर्फ जीत काफी नहीं होगी, क्योंकि कमजोर नेट रन रेट भारत की राह में बड़ी बाधा बन सकता है। भारत के लिए क्या समीकरण? समीकरण नंबर-1: द. अफ्रीका विंडीज को हराए और भारत बाकी दोनों मैच जीत ले भारत को अब वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने दोनों शेष मुकाबले जीतने होंगे। जिम्बाब्वे से भारत का सामना 26 फरवरी को चेन्नई में और वेस्टइंडीज से भारत का सामना एक मार्च को कोलकाता में है। यदि भारत दोनों मैच जीतता है, तो उसके चार अंक हो जाएंगे। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका अपने दोनों मैच जीतता है तो उसके छह अंक होंगे और टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। ऐसे में भारत के लिए चार अंक सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पर्याप्त होंगे। क्योंकि बाकी दोनों टीमें अधिकतम दो-दो अंक तक ही रह पाएंगी। सेमीफाइनल मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें