आज का शब्द: उत्क्रांति और केदारनाथ अग्रवाल की कविता 'हम और सड़कें'

आज का शब्द: उत्क्रांति और केदारनाथ अग्रवाल की कविता ‘हम और सड़कें’ हिंदी हैं हम शब्द-शृंखला में आज का शब्द है - उत्क्रांति जिसका अर्थ है - 1. धीरे-धीरे पूर्णता की ओर बढ़ने की प्रवृत्ति 2. अतिक्रमण 3. मृत्यु। कवि केदारनाथ अग्रवाल ने अपनी कविता में इस शब्द का प्रयोग किया है। सूर्यास्त में समा गयीं सूर्योदय की सड़कें, जिन पर चलें हम तमाम दिन सिर और सीना ताने, महाकाश को भी वशवर्ती बनाने, भूमि का दायित्व उत्क्रांति से निभाने, और हम अब रात में समा गये, स्वप्न की देख-रेख में सुबह की खोयी सड़कों का जी-जान से पता लगाने 5 घंटे पहले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 1 min · National Desk

Iran: खामेनेई के बेटे मोजतबा चुने जा सकते हैं नए सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिए अहम संकेत

दूसरी ओर ईरान ने बहरीन के एक समुद्री जल को पीने योग्य बनाने वाले संयंत्र (डिसेलिनेशन प्लांट) को निशाना बनाया। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दावा किया कि अमेरिका के हवाई हमले से केश्म द्वीप पर स्थित ईरानी डिसेलिनेशन प्लांट को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बुनियादी ढांचे पर हमला करने की परंपरा अमेरिका ने शुरू की है, ईरान ने नहीं। खाड़ी क्षेत्र के रेगिस्तानी देशों में पीने के पानी के लिए ऐसे संयंत्र बेहद अहम माने जाते हैं। तेहरान में तेल भंडारण केंद्र पर इस्राइली हमले के बाद आसमान में आग की ऊंची लपटें उठती देखी गईं। वीडियो फुटेज में शनिवार रात शहर के आसमान में तेज चमक दिखाई दी। माना जा रहा है कि इस युद्ध के दौरान पहली बार किसी नागरिक औद्योगिक प्रतिष्ठान को निशाना बनाया गया है। लगातार हो रहे हमलों से वैश्विक बाजारों में भी अस्थिरता देखी जा रही है, हवाई यातायात प्रभावित हुआ है और सैकड़ों इस्राइली व अमेरिकी हमलों के कारण ईरान की नेतृत्व व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। रॉयटर्स के अनुसार, विशेषज्ञों की सभा के सदस्य अयातुल्ला हुसैन अली एशकेवारी ने ये दावा किया है। एशकेवारी ईरान की 88 सदस्यों वाली विशेषज्ञों की सभा के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि नए सुप्रीम लीडर को लेकर मतदान हो चुका है और परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता के चयन में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। ट्रंप ने मोजतबा की संभावित उम्मीदवार के रूप में आलोचना की थी और मोजतबा खामेनेई को अस्वीकार्य बताया था। ट्रंप ने कहा कि वे ऐसे नेता को प्राथमिकता देंगे, जो ईरान में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 2 min · National Desk

Sanju Samson: सचिन तेंदुलकर से मिली सलाह ने बदली सैमसन की किस्मत, टी20 विश्व कप में बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

Sanju Samson: सचिन तेंदुलकर से मिली सलाह ने बदली सैमसन की किस्मत, टी20 विश्व कप में बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्व कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपनी सफलता का बड़ा श्रेय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से मिली सलाह को दिया है। सैमसन ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से उनकी सचिन से लगातार बातचीत हो रही थी और उस मार्गदर्शन ने उन्हें मुश्किल समय से बाहर निकलने में काफी मदद की। सचिन की सलाह आई काम सैमसन को शानदार प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में तीन अर्धशतक लगाए और भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद सैमसन ने भावुक होते हुए कहा, ‘यह किसी सपने जैसा लग रहा है। मैं बहुत खुश हूं और आभारी भी। शब्द कम पड़ रहे हैं। भावनाएं संभालना मुश्किल हो रहा है। मेरे तीन अर्धशतकों की बात करें तो सच कहूं तो इसकी शुरुआत एक-दो साल पहले ही हो गई थी। 2024 विश्व कप में मैं टीम का हिस्सा था, लेकिन मुझे खेलने का मौका नहीं मिला।’ संजू ने आगे कहा, ‘तब से मैं लगातार खुद को उन पलों में देखने की कोशिश कर रहा था और मेहनत कर रहा था। न्यूज़ीलैंड सीरीज़ के बाद मैं पूरी तरह टूट गया था। ऐसा लग रहा था जैसे मेरे सारे सपने बिखर गए हों। लेकिन शायद भगवान न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 2 min · National Desk

जमीं से आसमां तक सुनहरी कामयाबी की चमक: टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद ड्रोन से बनाई गई ट्रॉफी, खास लम्हे

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसका जश्न जमीन पर ही नहीं बल्कि आसमान में भी दिखाई दिया। मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम के ऊपर सैकड़ों ड्रोन की मदद से चमचमाती ट्रॉफी बनाई गई। इसके साथ ही आसमान में भारत का नक्शा भी उभरा, जिसे देखकर हजारों दर्शक रोमांचित हो उठे। टीम इंडिया के चैंपियन बनने के इस खास पल को ड्रोन शो ने यादगार बना दिया। हजारों दर्शक इस अनोखे दृश्य को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए। #WATCH | West Bengal | Skies in Siliguri erupt with colourful fireworks as India clinches the ICC T20 World Cup trophy, beating New Zealand by a huge margin of 96 runs. pic.twitter.com/rkGTrh6Hyc — ANI (@ANI) March 8, 2026 स्टेडियम में हुए ड्रोन शो की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। लोगों ने आसमान में चमकती ट्रॉफी और रोशनी से बने नजारों को बेहद शानदार बताया। कई लोगों ने लिखा कि पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के मौके पर आसमान को रोशन करता यह ड्रोन शो बेहद शानदार था। कुछ लोगों ने कहा कि ड्रोन शो ने कमाल कर दिया और यह नजारा देखने लायक था। वहीं कई क्रिकेट प्रेमियों ने इसे अविश्वसनीय और शानदार बताया।भारत ने जैसी ही न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता। उसके बाद तुरंत ही स्टेडियम के बाहर चारो ओर जोरदार आतिशबाजी शुरू हो गई। रंग-बिरंगी रोशनी से आसमान चमक उठा और हजारों दर्शकों ने तालियों और नारों के साथ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। पटाखों की आवाज के बीच पूरे स्टेडियम में भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे।टीम इंडिया की जीत से देशभर के क्रिकेट प्रशंसक बेहद खुश नजर आए। एक महिला प्रशंसक ने कहा कि अं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 2 min · National Desk

टी20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी भारत के नाम, अजय देवगन ने कहा ‘चैंपियन; नुसरत और ईशान खट्टर समेत कई सेलेब्स ने दी बधाई

न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में हराकर भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। इस जीत पर बॉलीवुड सेलेब्स भी फूले नहीं समा रहे हैं। अजय देवगन, ईशान खट्टर और नुसरत भरुचा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाया है। कई और सेलेब्स भी इस जीत पर रिएक्ट कर रहे हैं। चिल्ला-चिल्लाकर मेरा गला रुंध गया है लेकिन अब मेरी मुस्कान पूरे हफ्ते कहीं नहीं जा रही। टीम इंडिया तुमने आज रात करोड़ों दिलों को गर्व से भर दिया है। एक बार फिर चैंपियंस बन गए।एक्ट्रेस नुसरत भरुचा ने टीवी टी20 वर्ल्ड कप देखा। जब टीम इंडिया ने मैच जीता तो वह खुशी ने नाचने लगी। उनकी हंसी बता रही थी, वह इस जीत की वजह से बहुत खुश हैं।अनुपम खेर ने टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाते हुए पोस्ट किया और लिखा, ‘इंडिया चैंपियन है। जय हिंद।’ टीम इंडिया और वर्ल्डकप के हैशटैग इस्तेमाल किया।ईशान खट्टर किसी शूट के दौरान मैच देख रहे थे। जैसे ही टीम इंडिया जीती, उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए चैंपियंस को बधाई दी।करण जौहर ने ‘कभी खुशी कभी गम’ फिल्म से काजोल के किरदार वाली एक क्लिप शेयर की, जिसमें वह टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाती हैं। इस तरह करण ने अपनी खुशी काे जाहिर किया। वहीं मृणाल ठाकुर ने अपने पापा के साथ मैच देखा और टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 2 min · National Desk

India T20 WC Champion: 'टीम ने शानदार जज्बा दिखाया', टीम इंडिया की जीत पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति ने दी बधाई

Champions! Congratulations to the Indian team on winning the ICC Men’s T20 World Cup! This remarkable triumph reflects exceptional skills, determination and teamwork. They have shown outstanding grit through the tournament. This victory has filled every Indian heart with… — Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2026 #WATCH | Firecrackers at Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, Gujarat as India beat New Zealand to lift the #ICCT20WorldCup for the second consecutive time. pic.twitter.com/2M9MPlgPDH — ANI (@ANI) March 8, 2026 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘एक बार फिर चैंपियंस! हमारे मेन इन ब्लू की शानदार जीत, खास तौर पर संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह का जिक्र करना होगा, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया को घर पर ट्रॉफी बरकरार रखने और देश को जश्न मनाने का एक और यादगार पल देने के लिए बधाई।‘कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारतीय टीम की जीत पर कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं, यकीन नहीं होता। हमने वर्ल्ड कप जीत लिया है, अपने घर पर जीता, हमने अहमदाबाद में जीता, जहां हम पिछली बार हार गए थे। इसके अलावा, मेरे तिरुवनंतपुरम का लड़का, संजू सैमसन, फिर से हीरो है। यह कल मेरे जन्मदिन के लिए एक शानदार बर्थडे गिफ्ट है।‘क्या जीत है…!वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को सलाम। पूरे टूर्नामेंट में आपके शानदार प्रदर्शन और जोश से भरे खेल ने देश को गौरव और गर्व दिलाया है। हर भारतीय को गर्व महसूस कराने के लिए पूरी टीम को बधाई।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी में दर्दनाक हादसा: नाले में गिरी ढाई साल की बच्ची की मौत, कई बार की शिकायत पर नहीं ढका गया मौत का नाला

कई बार की शिकायत पर नहीं ढका गया नाला आरोप है कि वह कई बार ग्राम प्रधान व सचिव से नाले की मरम्मत कराकर इसे ढकने की शिकायत कर चुके है लेकिन आजतक भी नाले की कोई मरम्मत नहीं हुई और न ही इसे ढका गया है। नाला ढका होने पर शुक्रवार को उनकी पुत्री के साथ यह दर्दनाक हादसा नहीं होता। अब उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने व नाले को जल्द ढकने की गुहार लगाई है। मासूम बच्ची की मौत से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान राहुल राणा का इस संबंध में कहना है कि नाला दस वर्ष पुराना होने के कारण इसकी समय-समय पर सफाई कराई जाती रहती है। बच्ची की मौत की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट पर संसद में जानकारी देगी सरकार, लोकसभा में विदेश मंत्री जयशंकर देंगे बयान

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब नौवें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस संघर्ष का असर भारत की सियासत पर भी पड़ रहा है। विपक्ष लगातार इस युद्ध में भारत सरकार के रुख को लेकर सवाल पूछ रहा है। इसी बीच जानकारी यह सामने आ रही है कि सोमवार से शुरू होने वाले संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन भारत सरकार इस पूरे मामले में अपना रुख साफ करेगी। सूत्रों की माने तो लोकसभा में पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा होने की संभावना है। केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को लोकसभा में पश्चिम एशिया के हालात पर भारत सरकार का रुख साफ करेंगे। किन-किन बातों की जानकारी देंगे जयशंकर? लोकसभा के 9 मार्च के लिए जारी संशोधित कार्यसूची के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर सदन में पश्चिम एशिया की स्थिति और वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर जानकारी देंगे। बता दें कि पश्चिम एशिया में इन दिनों सुरक्षा स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। इसका कारण है कि अमेरिका और इस्राइल की तरफ से ईरान पर खूब बमबारी की जा रही है। दूसरी ओर ईरान की ओर से इस्राइल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भी करारा जवाब दिया जा रहा है, जिसके चलते पश्चिम एशिया में तनाव सातवें आसमान पर पहुंच गया है। हालात पर भारत सरकार ने कहा है कि वह पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, खासकर वहां मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर। विदेश मंत्रालय के अनुसा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 2 min · National Desk

T20 WC: साहिबजादा फरहान ने बनाए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन, बुमराह के नाम सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड

T20 WC: साहिबजादा फरहान ने बनाए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन, बुमराह के नाम सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्व कप 2026 का संस्करण अब समाप्त हो गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले के साथ ही इस टूर्नामेंट का अंत हो गया। इस टूर्नामेंट में बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ने दमदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान का बल्ला जमकर बोला तो वहीं गेंदबाज भी पीछे नहीं रहे। आइए जानते हैं टी20 विश्व कप 2026 में किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए और किस गेंदबाज ने सर्वाधिक विकेट लिए… पाकिस्तान के फरहान सबसे आगे मौजूदा टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान सभी से आगे रहे। साहिबजादा ने टी20 विश्व कप 2026 में सात मैचों में 383 रन बनाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 100 रन रहा। साहिबजादा ने नीदरलैंड के खिलाफ 47, अमेरिका के खिलाफ 73, भारत के विरुद्ध 0, नामीबिया के खिलाफ 100*, इंग्लैंड के खिलाफ 63 और श्रीलंका के खिलाफ 100 रन बनाए। टिम सीफर्ट नौ मैचों में 326 रन बनाकर दूसरे नंबर पर रहे। सीफर्ट ने फाइनल में अर्धशतकीय पारी खेली। तीसरे स्थान पर संजू सैमसन हैं जिन्होंने लगातार तीन मैचों में 50+ स्कोर बनाए जिसमें फाइनल में खेली 89 रनों की पारी भी शामिल है। सैमसन ने मौजूदा टूर्नामेंट में पांच …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: अखिलेश का मोदी पर हमला, कहा- अब विदेशी तय कर रहे हैं हमारी विदेश नीति; उठाया शंकराचार्य का मुद्दा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी विदेश नीति पहली बार विदेशी तय कर रहे हैं। भाजपा ने हमारी परंपरागत गुट निरपेक्षता की विदेश नीति को तिलांजलि देकर आत्मनिर्भरता व संप्रभुता के साथ समझौता किया है। अखिलेश ने रविवार को लखनऊ के जानकीपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से कहा कि भाजपा हर सच्ची चीज और सच्चे लोगों से घबराती है। अब तो भाजपा सरकार सनातनी लोगों से भी घबरा रही है। जो सरकार कभी खुद को सनातनी बताती थी, वह आज सनातन के शंकराचार्य से घबरा रही है। भाजपा सरकार ने शंकराचार्य का अपमान किया है। भाजपा सनातन धर्म को बदनाम कर रही है।स्त्रियों के प्रति बदलें दृष्टिकोणसपा अध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्त्रियों के प्रति दृष्टिकोण को बदलने की आवश्यकता है। सरकार और समाज को महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा काम करते रहना चाहिए। महिलाएं जितनी प्रगतिशील होंगी, समाज उतना ही आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में फेल है। सरकार महिलाओं को सम्मान और रोजगार उपलब्ध कराने में विफल है। लखनऊ और यूपी पुलिस महिलाओं से सच्चे आंकड़े छिपाती है। अगर एनसीआरबी के आंकड़ों को देखा जाए तो देश में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं उत्तर प्रदेश में है।अखिलेश से रविवार को पर्यावरणविद मेवा लाल वर्मा ने मुलाकात की। इस दौरान शहरी स्वच्छता, पर्यावरण, वायु एवं जल प्रदूषण, आर्गेनिक खेती आदि तमाम मसलों पर गंभीर चर्चा हुई। मेवा लाल वर्मा ने खाद के लिए केंचुआ फार्म और गौरैया संरक्षण के साथ जैविक फसल के उत्पादन का काम अपने फार्म हाउस में किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk