Sanju Samson: सचिन तेंदुलकर से मिली सलाह ने बदली सैमसन की किस्मत, टी20 विश्व कप में बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्व कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपनी सफलता का बड़ा श्रेय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से मिली सलाह को दिया है। सैमसन ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से उनकी सचिन से लगातार बातचीत हो रही थी और उस मार्गदर्शन ने उन्हें मुश्किल समय से बाहर निकलने में काफी मदद की। सचिन की सलाह आई काम सैमसन को शानदार प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में तीन अर्धशतक लगाए और भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद सैमसन ने भावुक होते हुए कहा, ‘यह किसी सपने जैसा लग रहा है। मैं बहुत खुश हूं और आभारी भी। शब्द कम पड़ रहे हैं। भावनाएं संभालना मुश्किल हो रहा है। मेरे तीन अर्धशतकों की बात करें तो सच कहूं तो इसकी शुरुआत एक-दो साल पहले ही हो गई थी। 2024 विश्व कप में मैं टीम का हिस्सा था, लेकिन मुझे खेलने का मौका नहीं मिला।’ संजू ने आगे कहा, ‘तब से मैं लगातार खुद को उन पलों में देखने की कोशिश कर रहा था और मेहनत कर रहा था। न्यूज़ीलैंड सीरीज़ के बाद मैं पूरी तरह टूट गया था। ऐसा लग रहा था जैसे मेरे सारे सपने बिखर गए हों। लेकिन शायद भगवान न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें