कई बार की शिकायत पर नहीं ढका गया नाला आरोप है कि वह कई बार ग्राम प्रधान व सचिव से नाले की मरम्मत कराकर इसे ढकने की शिकायत कर चुके है लेकिन आजतक भी नाले की कोई मरम्मत नहीं हुई और न ही इसे ढका गया है। नाला ढका होने पर शुक्रवार को उनकी पुत्री के साथ यह दर्दनाक हादसा नहीं होता। अब उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने व नाले को जल्द ढकने की गुहार लगाई है। मासूम बच्ची की मौत से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान राहुल राणा का इस संबंध में कहना है कि नाला दस वर्ष पुराना होने के कारण इसकी समय-समय पर सफाई कराई जाती रहती है। बच्ची की मौत की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें