Rupee All-Time Low: पश्चिम एशिया तनाव का असर; डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, टूटकर 92.5 तक गिरा

भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और डॉलर की बढ़ती मांग के कारण रुपये पर दबाव बढ़ गया। शुरुआती कारोबार में रुपया 92.20 प्रति डॉलर पर खुला, लेकिन जल्दी ही गिरकर 92.528 तक पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 25% से ज्यादा उछलकर 118 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध ने तेल बाजार में अस्थिरता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेल की कीमतें बढ़ने से भारत जैसे आयातक देशों में डॉलर की मांग बढ़ जाती है, जिससे रुपये पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आयातकों और तेल कंपनियों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने से रुपये पर दबाव बना हुआ है। विश्लेषकों का कहना है कि अगर बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव होता है तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाल सकता है।एनरिच मनी के सीईओ पोनमुदी आर के मुताबिक, डॉलर-रुपया जोड़ी फिलहाल अपने नए ऑल-टाइम हाई के आसपास 92.30-92.32 के दायरे में कारोबार कर रही है। उनका कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में डॉलर की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए महंगा कच्चा तेल और मजबूत डॉलर रुपये पर लगातार दबाव बना रहे हैं। तकनीकी चार्ट के आधार पर फिलहाल ट्रेंड अमेरिकी डॉलर के पक्ष में मजबूत दिखाई दे रहा है। फॉरेक्स ट्रेडर्स के मुताबि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 2 min · National Desk

Uttarakhand Budget Session Live: राज्यपाल के संबोधन से शुरू हुआ बजट सत्र, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया वॉकआउट

10:10 AM, 09-Mar-2026 उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में पहली बार सरकार राज्यपाल अभिभाषण के दिन ही सदन में बजट पेश करेगी। यह पहला मौका होगा जब मुख्यमंंत्री पुष्कर सिंह धामी सदन में वित्त मंत्री के रूप में अपनी सरकार का बजट पेश करेंगे। 10:03 AM, 09-Mar-2026 Uttarakhand Budget Session Live: राज्यपाल के संबोधन से शुरू हुआ बजट सत्र, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया वॉकआउट उत्तराखंड सरकार के गैरसैंण पहुंचने से ग्रीष्मकालीन राजधानी में रौनक लौट आई है। आज से भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र शुरू होगा। राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरूआत होगी। अभिभाषण में राज्यपाल उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए सरकार का रोडमैप रखेंगे। भराड़ीसैंण विधानसभा में पांच दिवसीय बजट सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है। सुबह 11 बजे सदन में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद सदन की अन्य कार्यवाही की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 1 min · National Desk

'युद्ध का कोई उद्देश्य साफ नहीं': पूर्व अमेरिकी NSA ने ईरान से जंग पर जताई चिंता, ट्रंप की रणनीति की आलोचना की

पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष अब अपने दसवें दिन में प्रवेश कर चुका है। इसके बाद भी ये संघर्ष कम होने के बजाय और भयावह रूप लेता नजर आ रहा है। इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ट्रंप प्रशासन के ईरान के साथ युद्ध को लेकर चिंता व्यक्त की है। साथ ही ट्रंप की ईरान के साथ युद्ध नीति की आलोचना भी की है। उन्होंने कहा है कि युद्ध एक स्पष्ट रणनीतिक उद्देश्य के बिना भटक सकता है, भले ही अमेरिकी सैन्य अभियान सामरिक स्तर पर सफल दिख रहे हों। सुलिवन ने सीएनएन के शो ‘फरेद जकारिया जीपीएस’ में कहा कि अमेरिकी सेना बहुत कुशल, साहसी और पेशेवर है, लेकिन युद्ध का अंतिम उद्देश्य अब भी साफ नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह युद्ध अमेरिकी सैनिकों के लिए खतरा पैदा कर रहा है, और अब तक सात सैनिकों की जान जा चुकी है। उनका कहना है कि प्रशासन ने युद्ध के लिए कई अलग-अलग वजहें बताई हैं, लेकिन कोई स्पष्ट रणनीति नहीं है, और यह समय के साथ बदलती रहती हैं। रणनीति की कमी और बड़े जोखिम की संभवना सुलिवन ने आगे कहा कि युद्ध के शुरुआती एक हफ्ते से भी ज्यादा समय बाद अस्पष्ट रणनीति एक गंभीर जोखिम है। उन्होंने ट्रंप प्रशासन की वेनेजुएला में पहले की कार्रवाई से गलत सबक लेने की भी आलोचना की। उनका कहना है कि इससे यह संदेश जा सकता है कि अमेरिका कहीं भी, किसी भी समय सैन्य बल का इस्तेमाल कर सकता है। इसके साथ ही सुलिवन ने चेतावनी दी कि इस युद्ध के अनपेक्षित भू-राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं, जिससे खासकर रूस को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि रूस अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों की जानकारी हासिल कर ईरान को मदद दे सकता है। यूक्रेन और चीन पर असर इसके अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 2 min · National Desk

Lucknow: इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी, एक घंटा देरी से भरी उड़ान, फंसे रहे डिप्टी सीएम

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इस दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री भी विमान में फंसे रहे। लखनऊ से कोलकाता जाने वाले इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी आ जाने स विमान एक घंटा देरी से उड़ान भर सका। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 9, 2026 · 1 min · National Desk

लंबा खिंचेगा अमेरिका-ईरान युद्ध?: हमलों में सातवें अमेरिकी सैनिक की मौत, ट्रंप दे चुके हैं तेहरान को खुली धमकी

पश्चिम एशिया में जारी ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को एक और बड़ा झटका लगा है। हमले में घायल हुए एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। अमेरिकी सैन्य कमान अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया कि यह सैनिक 1 मार्च को सऊदी अरब में अमेरिकी सैनिकों पर हुए हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल हुआ था। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सैनिक की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है, क्योंकि उसके परिवार को आधिकारिक सूचना देना अभी बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला सऊदी अरब के एक सैन्य अड्डे पर हुआ था, जहां अमेरिकी सैनिक तैनात थे। हमले के दौरान सैनिक को गंभीर चोटें आई थीं और उसे इलाज के लिए मेडिकल सुविधा में स्थानांतरित किया गया था। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, ईरानी शासन के शुरुआती हमलों के दौरान घायल हुए एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान अभी भी जारी हैं।इसी बीच अमेरिका के रक्षा विभाग अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) ने कुवैत में तैनात एक नेशनल गार्ड अधिकारी की मौत की भी पुष्टि की है। 46 वर्षीय मेजर सोरफली डेवियस, जो न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके के कैम्ब्रिया हाइट्स के रहने वाले थे, 6 मार्च को कुवैत के कैंप ब्यूहरिंग में एक मेडिकल इमरजेंसी के दौरान मृत पाए गए। वह न्यूयॉर्क की 42वीं इन्फैंट्री डिवीजन के मुख्यालय बटालियन में तैनात थे। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गैर-युद्ध संबंधी कारणों से हुई, हालांकि मौत के सटीक कारण की जांच अभी जारी है।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सबसे बड़ा हमला करने का एलान किया था। अमेरिकी सेंट्रल कम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: जंग से सहमा बाजार, सेंसेक्स 2300 अंक धड़ाम, निफ्टी भी बेहाल, जानें सबकुछ

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल तेल की कीमतों में जोरदार उछाल अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती सैन्य गतिविधियों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। बाजार में आशंका है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए होने वाली तेल आपूर्ति बाधित हो सकती है, जो दुनिया के सबसे अहम तेल ट्रांजिट मार्गों में से एक है। कच्चे तेल की कीमतें जुलाई 2022 के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं और लगभग तीन साल में पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गईं। ब्रेंट क्रूड 20% से ज्यादा उछलकर 110 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया। पिछले सप्ताह ही इसमें लगभग 28% की तेज रैली दर्ज की गई थी। कीमतें 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव एशियाई कारोबार के दौरान सोमवार को कीमती धातुओं में भी भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। स्पॉट गोल्ड 2.12% गिरकर 5,049 डॉलर प्रति औंस स्पॉट सिल्वर 3.51% गिरकर 81.34 डॉलर प्रति औंस कुल मिलाकर भू-राजनीतिक तनाव के बीच निवेशकों द्वारा पोजिशन एडजस्ट करने के कारण सोना और चांदी में लगभग 3.5% तक गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में बड़ी गिरावट तेल की कीमतों में तेज उछाल और बढ़ते वैश्विक जोखिम के कारण एशियाई शेयर बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 6.22% गिरा और 6 फरवरी के बाद पहली बार 53,000 के नीचे आ गया टॉपिक्स इंडेक्स 5.27% लुढ़क गया दक्षिण कोरिया का कोस्पी 6.68% गिर गया तेज अस्थिरता के चलते दक्षिण कोरिया में कोस्पी 200 फ्यूचर्स की ट्रेडिंग अस्थायी रूप से रोकनी पड़ी। पिछले सप्ताह भी वहां बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, जब बेंचमार्क इंडेक्स 12% से ज्यादा टूट गया था और सर्किट ब्रेकर लगाना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: ट्रंप और यूएई राष्ट्रपति के बीच ईरानी हमलों पर चर्चा, इस्राइल ने दी लंबी जंग की चेतावनी

07:34 AM, 09-Mar-2026 ईरान हमले में घायल अमेरिकी सैनिक की मौत अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि पश्चिम एशिया में ईरान के शुरुआती हमलों में घायल एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई है। यह सैनिक एक मार्च को सऊदी अरब में अमेरिकी सैनिकों पर हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ था। ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या अब सात हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि पश्चिम एशिया में ईरान के शुरुआती हमलों में घायल एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई है। यह सैनिक एक मार्च को सऊदी अरब में अमेरिकी सैनिकों पर हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ था। ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या अब सात हो गई है। 07:00 AM, 09-Mar-2026 युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर पार पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़कर 108.77 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। विशेषज्ञों का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही बाधित होने और ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमलों के कारण बाजार में चिंता बढ़ गई है, जिससे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि देखने को मिल रही है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़कर 108.77 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। विशेषज्ञों का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही बाधित होने और ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमलों के कारण बाजार में चिंता बढ़ गई है, जिससे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि देखने को मिल रही है। 07:00 AM, 09-Mar-2026 तेहरान में फिर सुनाई दिए धमाकों के आवाज ईर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 2 min · National Desk

Iran: मोजतबा खामेनेई चुने गए ईरान के नए सुप्रीम लीडर, ईरानी सरकार ने किया एलान

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ईरान की ताकतवर धार्मिक विशेषज्ञ सभा ने किया मोजतबा का चुनाव ईरान की 88 सदस्यीय धार्मिक विशेषज्ञ सभा ने मोजतबा को देश का नया सुप्रीम लीडर चुना। ईरान की धार्मिक विद्वान सभा, धार्मिक विद्वानों का समूह है, जो सर्वोच्च नेता का चयन करता है। सरकारी टीवी ने एक बयान पढ़कर सुनाया जिसमें कहा गया कि उन्हें मजबूत समर्थन के आधार पर चुना गया है और देशवासियों से उनके पीछे एकजुट होने की अपील की गई। साथ ही तेहरान के सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के जश्न मनाने के दृश्य भी दिखाए गए। लगभग आधी सदी पहले हुई इस्लामी क्रांति के बाद से सर्वोच्च नेता के पद पर सत्ता का यह केवल दूसरा हस्तांतरण है। मोजतबा खामेनेई पिछले कई दिनों से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे। अब वह ईरान की सत्ता व्यवस्था के केंद्र में होंगे और राज्य के सभी महत्वपूर्ण मामलों पर अंतिम निर्णय उन्हीं का होगा। वे सेना और शक्तिशाली अर्धसैनिक संगठन रिवोल्यूशनरी गार्ड के सर्वोच्च कमांडर भी होंगे। मोजतबा खामेनेई को अमेरिका के विरोध का सामना करना पड़ सकता है मोजतबा खामेनेई को अमेरिका के विरोध का सामना करना पड़ेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, ‘खामेनेई का बेटा मेरे लिए स्वीकार्य नहीं है। हम चाहते हैं कि ईरान में ऐसा व्यक्ति सत्ता में आए जो शांति और सौहार्द लाए।’ व्हाइट हाउस ने इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। ट्रंप ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा था कि, ‘मेरी मंजूरी के बिना कोई नया नेता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगा।’ ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने एक बयान जारी कर मोजतबा खामेनेई के समर्थन का ऐलान किया, जबकि ईरान समर्थित लेबनानी संगठन हिजबुल्लाह ने टेल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: भारत तीसरी बार बना टी20 विश्वकप चैंपियन, संसद सत्र आज से शुरु; ईरान को मिला नया सुप्रीम लीडर

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं देश और दुनिया में कई अहम घटनाएं सामने आई हैं। क्रिकेट में भारत ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गया। राजनीति के मोर्चे पर संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है, जिसमें पश्चिम एशिया के हालात, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और अन्य मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर पश्चिम एशिया के मौजूदा संकट पर संसद में बयान देंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सबका साथ, सबका विकास विषय पर आयोजित वेबिनार को भी संबोधित करेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है। अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सर्वोच्च नेता घोषित किया गया है। इसी बीच पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर वैश्विक तेल बाजार पर भी पड़ रहा है। भारत ने ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अमेरिका, रूस और अफ्रीका समेत कई देशों से कच्चे तेल की खरीद बढ़ा दी है। देश में मौसम का मिजाज भी बदल रहा है। उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है और राजस्थान के पिलानी में 40.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी जारी रह सकती है। वहीं सरकार ने भूकंप जोखिम से जुड़े नए सिस्मिक जोन-6 मानक को फिलहाल वापस लेते हुए प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 2 min · National Desk

Iran: खामेनेई के बेटे मोजतबा चुने जा सकते हैं नए सुप्रीम लीडर; धार्मिक सभा में मतदान हुआ, एलान होना बाकी

दूसरी ओर ईरान ने बहरीन के एक समुद्री जल को पीने योग्य बनाने वाले संयंत्र (डिसेलिनेशन प्लांट) को निशाना बनाया। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दावा किया कि अमेरिका के हवाई हमले से केश्म द्वीप पर स्थित ईरानी डिसेलिनेशन प्लांट को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बुनियादी ढांचे पर हमला करने की परंपरा अमेरिका ने शुरू की है, ईरान ने नहीं। खाड़ी क्षेत्र के रेगिस्तानी देशों में पीने के पानी के लिए ऐसे संयंत्र बेहद अहम माने जाते हैं। तेहरान में तेल भंडारण केंद्र पर इस्राइली हमले के बाद आसमान में आग की ऊंची लपटें उठती देखी गईं। वीडियो फुटेज में शनिवार रात शहर के आसमान में तेज चमक दिखाई दी। माना जा रहा है कि इस युद्ध के दौरान पहली बार किसी नागरिक औद्योगिक प्रतिष्ठान को निशाना बनाया गया है। लगातार हो रहे हमलों से वैश्विक बाजारों में भी अस्थिरता देखी जा रही है, हवाई यातायात प्रभावित हुआ है और सैकड़ों इस्राइली व अमेरिकी हमलों के कारण ईरान की नेतृत्व व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। रॉयटर्स के अनुसार, विशेषज्ञों की सभा के सदस्य अयातुल्ला हुसैन अली एशकेवारी ने ये दावा किया है। एशकेवारी ईरान की 88 सदस्यों वाली धार्मिक विशेषज्ञों की सभा के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि नए सुप्रीम लीडर को लेकर मतदान हो चुका है और परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता के चयन में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। ट्रंप ने मोजतबा की संभावित उम्मीदवार के रूप में आलोचना की थी और मोजतबा खामेनेई को अस्वीकार्य बताया था। ट्रंप ने कहा कि वे ऐसे नेता को प्राथमिकता देंगे, जो ई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 2 min · National Desk