सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी विदेश नीति पहली बार विदेशी तय कर रहे हैं। भाजपा ने हमारी परंपरागत गुट निरपेक्षता की विदेश नीति को तिलांजलि देकर आत्मनिर्भरता व संप्रभुता के साथ समझौता किया है। अखिलेश ने रविवार को लखनऊ के जानकीपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से कहा कि भाजपा हर सच्ची चीज और सच्चे लोगों से घबराती है। अब तो भाजपा सरकार सनातनी लोगों से भी घबरा रही है। जो सरकार कभी खुद को सनातनी बताती थी, वह आज सनातन के शंकराचार्य से घबरा रही है। भाजपा सरकार ने शंकराचार्य का अपमान किया है। भाजपा सनातन धर्म को बदनाम कर रही है।स्त्रियों के प्रति बदलें दृष्टिकोणसपा अध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्त्रियों के प्रति दृष्टिकोण को बदलने की आवश्यकता है। सरकार और समाज को महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा काम करते रहना चाहिए। महिलाएं जितनी प्रगतिशील होंगी, समाज उतना ही आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में फेल है। सरकार महिलाओं को सम्मान और रोजगार उपलब्ध कराने में विफल है। लखनऊ और यूपी पुलिस महिलाओं से सच्चे आंकड़े छिपाती है। अगर एनसीआरबी के आंकड़ों को देखा जाए तो देश में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं उत्तर प्रदेश में है।अखिलेश से रविवार को पर्यावरणविद मेवा लाल वर्मा ने मुलाकात की। इस दौरान शहरी स्वच्छता, पर्यावरण, वायु एवं जल प्रदूषण, आर्गेनिक खेती आदि तमाम मसलों पर गंभीर चर्चा हुई। मेवा लाल वर्मा ने खाद के लिए केंचुआ फार्म और गौरैया संरक्षण के साथ जैविक फसल के उत्पादन का काम अपने फार्म हाउस में किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें