दिन ही नहीं रात को भी आने लगा पसीना: दिल्ली में सुबह-शाम हल्की ठंड खत्म, तपाने लगी सूरज की तपिश; लोग हलकान

धूप ने लोगों को खासा परेशान किया रविवार को दिनभर की तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, दिनभर धूप खिलने और हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। लेकिन, लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। इसके अलावा, सुबह-शाम की हल्की ठंड अभी लगभग खत्म हो गई है। लेकिन, सुबह से ही निकल रही धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 24 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 18.3 आया नगर में 16.3 और लोधी रोड में 16.6 और पालम में 17.3 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 1 min · National Desk

Politics: मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को बताया ट्रंप का गुलाम, एपस्टीन फाइल का जिक्र कर सरकार को घेरा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं कर्नाटक के कलबुर्गी में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बेहद तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप तानाशाह हैं और मोदी उनके गुलाम बन गए हैं। खरगे ने आरोप लगाया कि भारत की विदेश नीति और व्यापार नीतियां अब अमेरिका के दबाव में चल रही हैं, जिससे देश और खासकर किसानों को नुकसान हो सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 1 min · National Desk

क्या ‘द केरल स्टोरी 2’ पर पड़ा टी20 वर्ल्ड फाइनल का असर? जानें ‘चरक’ ने वीकएंड पर किया कितना कलेक्शन

क्या ‘द केरल स्टोरी 2’ पर पड़ा टी20 वर्ल्ड फाइनल का असर? जानें ‘चरक’ ने वीकएंड पर किया कितना कलेक्शन फिल्म ‘चरक’ और ‘द केरल स्टोरी 2’ में अलग-अलग विषयों पर संवेदनशील कहानी को दिखाया गया है। क्या रहा रविवार के दिन इन फिल्मों का कलेक्शन? क्या टी20 वर्ल्ड के जोश के बीच यह अपना कलेक्शन बढ़ा सकी? जानिए, रविवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ‘चरक’ ने दूसरे दिन कितना कमाया? सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘चरक’ ने दूसरे दिन 15 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं ओपनिंग डे पर 10 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 25 लाख रुपये हो चुका है। दूसरे दिन इस फिल्म के कलेक्शन में मामूली बढ़त दिखी लेकिन इसका प्रदर्शन सिनेमाघरों में मेकर्स के लिए निराश करने वाला है। ‘द केरल स्टोरी 2’ का रविवार को क्या रहा हाल? फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को सिनेमाघरों में लगे हुए 10 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म अब भी ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के दसवें दिन 2.71 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि फिल्म ने शनिवार को 3.85 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 32.21 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म को लेकर तमाम विवाद हुए लेकिन यह ठीक-ठाक कमाई कर रही है। क्या है ‘चरक’ और ‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी? फिल्म ‘चरक’ की कहानी एक थ्रिलर ड्रामा है। इसमें तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास की कहानी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

Tamil Nadu: 'आठ करोड़ लोगों का शोषण कर रहे स्टालिन', रैली में प्लानीस्वामी बोले- पन्नीरसेल्वम ने धोखा दिया

तमिलनाडु में इस साल होने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर राज्य की सियासत में गर्माहट बढ़ गई है। चुनावी रण में राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां और आरोप-प्रत्यारोप की भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इसी बीच ईरोड में रविवार को ईरोड में हुई रैली में एआईएडीएमके (AIADMK) के महासचिव के पलानीस्वामी ने पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम (ओ.पी.एस) पर तीखे हमले किए और सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके के खिलाफ जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ‘बी-टीम’ होने का आरोप ओ.पी.एस पर सही साबित हुआ और जिन्होंने भी एआईएडीएमके को धोखा दिया और पार्टी से बाहर हो गए। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: लेबनान में इस्राइली हमलों में 394 मौतें; ईरान के तेल भंडारणों पर US-इस्राइल का हमला

08:51 PM, 08-Mar-2026 अमेरिकी ठिकानों पर हमले आत्मरक्षा का कानूनी कृत्य- ईरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का कहना है कि पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों पर तेहरान के हमले अमेरिका और इस्राइल की तरफ से थोपे गए युद्ध की प्रतिक्रिया हैं। एक साक्षात्कार में मंत्री ने कहा कि ईरान ने यह संघर्ष नहीं चुना है और वह आत्मरक्षा में कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘यह हमारी पसंद का युद्ध नहीं है। यह अमेरिका और इस्राइल द्वारा हम पर थोपा गया है।’ उन्होंने इस संघर्ष को ‘बिना उकसावे के, अनुचित और अवैध’ बताया। अराघची ने कहा कि ईरान की जवाबी सैन्य कार्रवाई क्षेत्र में स्थित अमेरिकी ठिकानों, प्रतिष्ठानों और संपत्तियों को निशाना बनाती है, भले ही वे पड़ोसी देशों की भूमि पर स्थित हों। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का कहना है कि पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों पर तेहरान के हमले अमेरिका और इस्राइल की तरफ से थोपे गए युद्ध की प्रतिक्रिया हैं। एक साक्षात्कार में मंत्री ने कहा कि ईरान ने यह संघर्ष नहीं चुना है और वह आत्मरक्षा में कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘यह हमारी पसंद का युद्ध नहीं है। यह अमेरिका और इस्राइल द्वारा हम पर थोपा गया है।’ उन्होंने इस संघर्ष को ‘बिना उकसावे के, अनुचित और अवैध’ बताया। अराघची ने कहा कि ईरान की जवाबी सैन्य कार्रवाई क्षेत्र में स्थित अमेरिकी ठिकानों, प्रतिष्ठानों और संपत्तियों को निशाना बनाती है, भले ही वे पड़ोसी देशों की भूमि पर स्थित हों। 08:08 PM, 08-Mar-2026 ईरान ने नए सर्वोच्च नेता के चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप को किया खारिज ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि नए सर्वोच्च नेता का चुनाव देश की विशेषज्ञ सभा द्वारा किया जाएगा, और इस बात पर जोर दिया कि यह ई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

ईरानी युद्धपोत IRIS डेना पर अमेरिकी हमला: एक नाविक ने अपने पिता को किया था फोन, चेतावनियों की दी थी जानकारी

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार है जब किसी अमेरिकी पनडुब्बी ने दुश्मन के जहाज को डुबोया। अमेरिकी युद्ध विभाग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आईआरआईएस डेना ने कुछ दिन पहले ही विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू और मिलान 2026 बहुदेशीय अभ्यास में हिस्सा लिया था। स्वदेश वापसी के दौरान भारत के समुद्री इलाके में एक अंडरवाटर हंटर ने उसे निशाना बनाकर डुबो दिया। परमाणु क्षमता वाली हमलावर सबमरीन यही करती है। इस बात को ऐसे समझिए कि भारतीय महासागर में 4 मार्च को ईरानी नौसेना के युद्धपोत आईआरआईएस डेना को अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो से मार गिराया। हमले में कम से कम 87 नाविकों की मौत हो गई, जबकि करीब 32 नाविक अपने दम पर लाइफबोट तक पहुंचकर जिंदा बच गए। इस युद्धपोत में कुल लगभग 180 नाविकों की टीम थी। अमेरिका का यह हमला दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।जारी सवाल जवाब के दौर के बीच अब एक बड़ा दावा सामने आ रहा है। खबरों के अनुसार, हमला होने से कुछ मिनट पहले, एक नाविक ने अपने पिता को फोन किया और बताया कि अमेरिकी बलों ने दो बार जहाज खाली करने का आदेश दिया। बावजूद इसके, जहाज के कमांडर ने नाविकों को बचने का आदेश नहीं दिया। कई नाविक कमांडर से बहस कर खुद जीवनरक्षक नाव तक पहुंचे और जिनकी जीवित वापसी हुई, उनमें ज्यादातर वही लोग थे जिन्होंने आदेश न मानकर खुद लाइफबोट तक पहुंचे।कुल मिलाकर इस हमले ने यह भी दिखाया कि संघर्ष अब खाड़ी से बहुत दूर तक फैल चुका है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया कि जहाज ईरान से 3,000 किलोमीटर से अधिक दूर था और हमला होने से कुछ दिन पहले ही यह भारतीय नौसेना का अतिथि था और MILAN 2026 बहुपक्षीय अभ्यास में हिस्सा ले रहा था। मौके पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

'अंतरराष्ट्रीय कानून लगभग खत्म': पश्चिम एशिया में संघर्ष पर रूस की दो टूक, वैश्विक सुरक्षा को खतरे में बताया

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब नौवें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब रूस का भी बयान सामने आया है। बढ़ते संघर्ष और हमलों पर मॉस्को ने चिंता जताते हुए कहा कि इस संघर्ष के बाद ऐसा लग रहा है कि अंतरराष्ट्रीय कानून अब वास्तव में मौजूद नहीं है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 1 min · National Desk

कई पंपों पर खत्म हुआ पेट्रोल: दिखने लगा युद्ध का असर, नोएडा-ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद में नहीं मिला लोगों को तेल

सोमवार को पेट्रोल आपूर्ति का आश्वासन उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में भी कुछ पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने कोई ठोस कारण नहीं बताया है। सोमवार तक पेट्रोल की आपूर्ति होने का आश्वासन दिया है। वहीं प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी स्मृर्ति गौतम का कहना है कि पेट्रोल की कीमत बढ़ने की आशंका से कंपनियों ने इनकार किया है। उनके पास ईंधन भी पर्याप्त मात्रा में है। केवल ट्रांसपोर्ट की दिक्कत आई है। उससे आपूर्ति बाधित नहीं होने का दावा किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: लेबनान में इस्राइली हमले में 394 मौतें, मृतकों में 83 बच्चे; ईरान का UAE पर भीषण हमला

06:01 PM, 08-Mar-2026 साइप्रस का दौरा करेंगे मैक्रों फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन सोमवार को साइप्रस का दौरा करेंगे, उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब फ्रांस ने कुछ दिन पहले साइप्रस पर हुए ईरानी ड्रोन हमले के बाद भूमध्य सागर में युद्धपोतों की तैनाती की है। एलिसी पैलेस ने बताया कि मैक्रोन पाफोस में अपने साइप्रस समकक्ष निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स और ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यारियाकोस मित्सोटाकिस से मुलाकात करेंगे ताकि एकजुटता प्रदर्शित की जा सके और साइप्रस के आसपास और पूर्वी भूमध्य सागर में सुरक्षा को मजबूत करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की जा सके। सोमवार को साइप्रस को ईरानी ड्रोनों द्वारा निशाना बनाया गया था, जिसके बाद मैक्रोन ने चार्ल्स डी गॉल विमानवाहक पोत को भूमध्य सागर में और एक फ्रिगेट और वायु रक्षा इकाइयों को साइप्रस भेजने का आदेश दिया। एलिसी पैलेस ने कहा, यह यात्रा साइप्रस के साथ फ्रांस की एकजुटता प्रदर्शित करने के उद्देश्य से है, जो यूरोपीय संघ का एक सदस्य देश है जिसके साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी है और जिस पर हाल ही में कई ड्रोन और मिसाइल हमले हुए हैं। इसमें आगे कहा गया है कि साइप्रस की यात्रा से मैक्रॉन को लाल सागर और होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और समुद्री सुरक्षा की गारंटी के महत्व पर जोर देने का अवसर मिलेगा, विशेष रूप से यूरोपीय संघ के एस्पाइड्स समुद्री अभियान के माध्यम से। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन सोमवार को साइप्रस का दौरा करेंगे, उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब फ्रांस ने कुछ दिन पहले साइप्रस पर हुए ईरानी ड्रोन हमले के बाद भूमध्य सागर में युद्धपोतों की तैनाती की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

UAE पर 16 मिसाइलों और 117 ड्रोन से हमला: खाड़ी देशों में तनाव के बीच राष्ट्रपति नाहयान भावुक? जानिए पूरा मामला

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं (ये खबर अपडेट की जा रही है) संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यूएई के अनुसार, ईरान ने रविवार को नए हमलों में 16 बैलिस्टिक मिसाइलें और 117 से अधिक ड्रोन दागे हैं। यूएई के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसने सभी 16 मिसाइलों को रोक दिया, जबकि 17वीं मिसाइल समुद्र में गिर गई। मंत्रालय का कहना है कि उसने अधिकांश ड्रोनों को भी रोक दिया, लेकिन चार ड्रोन यूएई की सीमा में गिरे। मंत्रालय ने कहा कि वह इन खतरों का दृढ़ता से सामना करने के लिए तैयार है। संयुक्त अरब अमीरात के बयान में रविवार के हमलों वाली जगहों का खुलासा नहीं किया गया है। इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति ने रविवार को इस्राइल और अमेरिका के लगातार हमलों के जवाब में पूरे क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर हमले बढ़ाने की धमकी दी थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 1 min · National Desk