टटीरी गाने पर विवाद में महिला आयोग की सख्ती: बादशाह का पासपोर्ट जब्त करने की मांग, गिरफ्तारी की भी बात की

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उनके पासपोर्ट जब्त करने के आदेश दिए हैं। साथ ही तुरंत गिरफ्तारी की मांग की गई है। यह कार्रवाई उनके नए हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ में कथित आपत्तिजनक और अश्लील बोलों तथा वीडियो को लेकर उठे विवाद के चलते हुई है। आयोग के सामने आज शुक्रवार को बादशाह को पेश होना था, लेकिन वे व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुए। उनकी ओर से तीन सदस्यीय कानूनी टीम मौजूद रही, जिन्होंने समय मांगने का हवाला दिया। चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने इसे बेटियों का अपमान करार देते हुए कहा, “आयोग के सामने न आना हरियाणा की बेटियों का अपमान है। बादशाह को माफी मांगनी होगी, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी।आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और गीत में इस्तेमाल किए गए शब्द महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारी माताओं और बेटियों की इज्जत पर कीचड़ उछालने जैसा है, इसलिए किसी भी कीमत पर इसे बख्शा नहीं जाएगा।रेनू भाटिया ने साफ कहा कि बादशाह पेश हों या न हों, दोनों ही स्थिति में आयोग कार्रवाई करेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बार-बार तारीख लेकर बचने की कोशिश नहीं चलेगी। जरूरत पड़ी तो आयोग उनके खिलाफ नोटिस जारी करने के साथ पासपोर्ट जब्त करने और विदेश यात्रा पर रोक लगाने की भी सिफारिश करेगा।यह मामला पानीपत की सामाजिक कार्यकर्ता सविता आर्य और शिव आरती इंडिया फाउंडेशन के निदेशक शिव कुमार की शिकायत के बाद सामने आया था। शिकायत में कहा गया कि हरियाणवी संस्कृति पर आधारित बताए जा रहे गीत ‘टटीहरी’ में कुछ शब्द सामाजिक मर्यादा और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ हैं।आय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

LPG Crisis: गैस किल्लत का असर अयोध्या की राम रसोई और दरिद्रनारायण भोज पर, व्यवस्था में क्या हुआ बदलाव?

गैस की किल्लत का असर अब धार्मिक और सामाजिक सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर की ओर से अयोध्या में संचालित राम रसोई, नवैद्यम और महावीर मंदिर के दरिद्र नारायण भोजन की व्यवस्था गैस आपूर्ति प्रभावित होने के कारण आंशिक रूप से प्रभावित हुई है। मंदिर प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए वैकल्पिक उपाय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने बताया कि समस्या से निपटने के लिए कई वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इंडक्शन, बायोगैस, स्टीम बेस्ड कुकिंग और इलेक्ट्रिक कुकर जैसे विकल्पों पर काम किया जा रहा है। इन उपायों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राम रसोई और दरिद्र नारायण भोजन की सेवा नियमित रूप से जारी रह सके और श्रद्धालुओं को समय पर भोजन मिल सके। साथ ही नवैद्यम तैयार करने के लिए भी आवश्यक वैकल्पिक उपाय किए जा रहे हैं।मंदिर प्रशासन के अनुसार यदि गैस आपूर्ति सामान्य नहीं होती है तो शनिवार से दरिद्र नारायण भोजन की व्यवस्था दो बार की बजाय केवल एक बार ही की जाएगी। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी जब तक गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हो जाती या वैकल्पिक व्यवस्था पूरी तरह शुरू नहीं हो जाती। इसी तरह राम रसोई में भी फिलहाल तीन बार के बजाय दो बार भोजन की व्यवस्था की गई है।राम रसोई में प्रतिदिन बड़ी संख्या में राम भक्त भोजन करते हैं। वहीं पटना स्थित हनुमान मंदिर में दरिद्र नारायण भोजन के तहत प्रतिदिन दोनों समय लगभग 600 से 800 लोगों को भोजन कराया जाता है। ये दोनों सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क हैं और वर्षों से लगातार संचालित हो रही हैं। मंदिर प्रशासन का कहना है कि सेवा कार्य बाधित न हो, इसके लिए हर संभ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

UP: दहशत में जी रहे मैनेजर ने ले लिया था वीआरएस, स्थानांतरण मांग चुके थे हर्षित; बदायूं डबल मर्डर में खुलासा

1 of 16 budaun murder - फोटो : अमर उजाला सुधीर गुप्ता नोएडा के सेक्टर 50 के सिल्वर एस्टेट अपार्टमेंट के रहने वाले थे। कंपनी में काम करते हुए जानलेवा हमला होने व लगातार धमकियां मिलने के बाद सुधीर गुप्ता लगातार पुलिस से शिकायत कर रहे थे। बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट में मुख्य प्रबंधक (परियोजना) सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। फरवरी में जानलेवा हमले के बाद पुलिस के कार्रवाई न करने और राजनैतिक दबाव में काम करने को लेकर मुख्य प्रबंधक (परियोजना) सुधीर गुप्ता ने सेवानिवृत्ति से पांच साल पहले ही नौकरी छोड़ने का फैसला ले लिया था। वीआरएस स्वीकृत होने के बाद उन्हें 31 मार्च तक ही यहां प्लांट पर काम करना था। इसके बाद उन्होंने घर जाने की तैयारी कर ली थी। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 16 आरोपी मुठभेड़ में घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी आरोप है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। वीआरएस स्वीकृत होने के बाद सुधीर गुप्ता के स्थान पर मुंबई से नए अधिकारी की तैनाती भी कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि नए मुख्य प्रबंधक बृहस्पतिवार को प्लांट देखने के लिए आ रहे थे। 3 of 16 मृतक सुधीर गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी पुलिस के मुताबिक इन सभी बातों की जानकारी अजय प्रताप को हो गई थी। उसने 19 दिन पहले ही सुधीर गुप्ता का कत्ल कर दिया। नए अधिकारी को सुधीर गुप्ता के मर्डर की जानकारी मिली तो वह प्लांट तक नहीं आए और रास्ते से ही वापस लौट गए। 4 of 16 आरोपी अजय प्रताप सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी प्लांट में नौकरी लगवाने के नाम पर उगाही करता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: लद्दाख में US-इस्राइल के हमले के विरोध में मार्च; क्रैश अमेरिकी विमान से रेस्क्यू जारी

06:06 PM, 13-Mar-2026 ईरान पर अमेरिकी-इस्राइली हमलों में अब तक 1,444 की मौत ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 28 फरवरी से ईरान पर अमेरिकी-इस्राइली हमलों में कम से कम 1,444 लोग मारे गए हैं और 18,551 लोग घायल हुए हैं। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 28 फरवरी से ईरान पर अमेरिकी-इस्राइली हमलों में कम से कम 1,444 लोग मारे गए हैं और 18,551 लोग घायल हुए हैं। 05:33 PM, 13-Mar-2026 तीन भारतीय नाविक की मौत; एक भारतीय ध्वज वाला जहाज सुरक्षित होर्मुज से पार हुआ भात सरकार ने शुक्रवार को पुष्टि की कि खाड़ी युद्ध के बीच एक भारतीय ध्वज वाला तेल टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर गया, जबकि 27 अन्य अभी भी संघर्षग्रस्त जलक्षेत्र में फंसे हुए हैं। सरकार ने बताया कि युद्ध जारी है और इस दौरान तीन भारतीय नाविक मारे गए हैं और एक अभी भी लापता है। सरकार ने यह भी बताया कि इन जहाजों पर 700 से अधिक नाविक सवार हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य, जो फारस की खाड़ी को वैश्विक बाजारों से जोड़ता है, बढ़ते तनाव के कारण सरकारों और जहाजरानी कंपनियों के लिए चिंता का केंद्र बन गया है। भात सरकार ने शुक्रवार को पुष्टि की कि खाड़ी युद्ध के बीच एक भारतीय ध्वज वाला तेल टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर गया, जबकि 27 अन्य अभी भी संघर्षग्रस्त जलक्षेत्र में फंसे हुए हैं। सरकार ने बताया कि युद्ध जारी है और इस दौरान तीन भारतीय नाविक मारे गए हैं और एक अभी भी लापता है। सरकार ने यह भी बताया कि इन जहाजों पर 700 से अधिक नाविक सवार हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य, जो फारस की खाड़ी को वैश्विक बाजारों से जोड़ता है, बढ़ते तनाव के कारण सरकारों और जहाजरानी कंपनियों के लिए चिंता का केंद्र बन गया है। 05:28 PM, 13-Mar-2026 युद्ध के कारण इंडोनेशिया म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

IPL 2026: क्या इस सीजन के बाद आईपीएल को अलविदा कहेंगे धोनी? इरफान ने रखी राय; बोले- उनके बिना सीएसके अधूरी

IPL 2026: क्या इस सीजन के बाद आईपीएल को अलविदा कहेंगे धोनी? इरफान ने रखी राय; बोले- उनके बिना सीएसके अधूरी और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने जा रहा है और एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे। हर बार की तरह इस बार भी एक सवाल सभी के मन में है कि क्या धोनी का यह आखिरी सीजन है? इसे लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी अपनी राय रखी है। इरफान का कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कल्पना धोनी के बिना नहीं की जा सकती है। इरफान का मानना है कि धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है। इरफान बोले- सैमसन और ऋतुराज को तैयार करेंगे धोनी इरफान ने कहा, धोनी के बिना सीएसके और आईपीएल की कल्पना करना मुश्किल होगा। उनकी भूमिका अब टीम में सभी को एक साथ लाना होगी। धोनी अब संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ को तैयार करने में मदद करेंगे। मुझे पक्का नहीं पता कि वह कितने मैच खेलेंगे, लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी से बहुत मदद मिलेगी। संजू को फायदा होगा क्योंकि वह भी नेतृत्व ग्रुप का हिस्सा होंगे। ऋतुराज गायकवाड़ लीडर हैं। लेकिन एक ग्रुप के तौर पर, दो या तीन लोगों को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि धोनी कुछ अलग करेंगे। उनकी फिटनेस, बल्लेबाजी स्थान और क्या वह सभी मैच खेल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

महाराष्ट्र में सभी वाहनों के लिए एक नियम: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, ई-रिक्शा और ई-बाइक के लिए परमिट अनिवार्य

महाराष्ट्र सरकार ने अब पैसेंजर लेकर चलने वाले इलेक्ट्रिक ऑटो (ई-रिक्शा) और ई-बाइक के लिए परमिट लेना जरूरी कर दिया है। यह फैसला राज्य में नियमों को एक जैसा बनाने के लिए लिया गया है। यह जानकारी परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने शुक्रवार को दी। इससे पहले, इलेक्ट्रिक ऑटो को अलग से परमिट लेने की जरूरत नहीं थी। लेकिन अब, जैसे-जैसे इन वाहनों की संख्या बढ़ रही है, सरकार ने फैसला किया है कि सभी ई-रिक्शा और ई-बाइक को परमिट लेना होगा। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Crisis: इराक में अमेरिका का KC-135 टैंकर विमान क्रैश, चालक दल के चार लोगों की मौत

अमेरिकी सेना ने बताया कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियानों का समर्थन कर रहा KC-135 रिफ्यूलिंग विमान पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान में सवार छह चालक दल के सदस्यों में से चार की मौत की पुष्टि हो गई है। हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है। KC-135 टैंकर विमान क्या है? पश्चिम एशिया क्षेत्र की निगरानी करने वाली यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, यह दुर्घटना फ्रेंडली एयरस्पेस में दो विमानों से जुड़े एक अज्ञात घटना के बाद हुई। घटना में शामिल दूसरा विमान सुरक्षित लैंड कर गया।यह ईरान के साथ जारी युद्ध के दौरान सार्वजनिक रूप से सामने आया अमेरिकी सेना का चौथा विमान हादसा है। KC-135 टैंकर विमान का इस्तेमाल लड़ाकू विमानों को हवा में ईंधन भरने के लिए किया जाता है, जिससे वे लंबे समय तक ऑपरेशन जारी रख सकें। KC-135 अमेरिकी वायुसेना का एक प्रमुख एरियल रिफ्यूलिंग (हवा में ईंधन भरने वाला) विमान है, जो लड़ाकू और बमवर्षक विमानों को उड़ान के दौरान ईंधन देकर उन्हें लंबी दूरी तक मिशन जारी रखने में मदद करता है। यह विमान 1960 के दशक से सेवा में है और इसका डिजाइन बोइंग-707 यात्री विमान पर आधारित है। विमान में सामान्य तौर पर पायलट, को-पायलट और बूम ऑपरेटर सहित तीन सदस्यीय क्रू होता है। पीछे की ओर स्थित बूम ऑपरेटर एक विशेष फ्यूल बूम के जरिए दूसरे विमानों से जुड़कर उन्हें ईंधन देता है। कुछ मिशनों में यह विमान घायलों की मेडिकल इवैक्यूएशन या निगरानी कार्यों में भी इस्तेमाल किया जाता है। अमेरिकी वायुसेना के पास पिछले साल तक लगभग 376 KC-135 विमान थे, जिनमें सक्रिय ड्यूटी, एयर नेशनल गार्ड और रिजर्व यूनिट शामिल हैं। हालांकि इन पुराने विमानों को धीरे-धीरे नई पीढ़ी के KC-46A प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: इराक में अमेरिका का KC-135 टैंकर विमान कैसे हुआ क्रैश? जानिए इससे जुड़ा सबकुछ

अमेरिकी सेना ने बताया कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियानों का समर्थन कर रहा KC-135 रिफ्यूलिंग विमान पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है। विमान में कितने लोग सवार थे? पश्चिम एशिया क्षेत्र की निगरानी करने वाली यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, यह दुर्घटना फ्रेंडली एयरस्पेस में दो विमानों से जुड़े एक अज्ञात घटना के बाद हुई। घटना में शामिल दूसरा विमान सुरक्षित लैंड कर गया।यह ईरान के साथ जारी युद्ध के दौरान सार्वजनिक रूप से सामने आया अमेरिकी सेना का चौथा विमान हादसा है। KC-135 टैंकर विमान का इस्तेमाल लड़ाकू विमानों को हवा में ईंधन भरने के लिए किया जाता है, जिससे वे लंबे समय तक ऑपरेशन जारी रख सकें। अधिकारियों के मुताबिक विमान में कम से कम पांच क्रू सदस्य सवार थे, लेकिन उनके हालात और संभावित हताहतों के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है। अमेरिकी सेना ने स्पष्ट किया है कि यह दुर्घटना न तो दुश्मन की गोलीबारी और न ही फ्रेंडली फायर की वजह से हुई। KC-135 टैंकर विमान क्या है? KC-135 अमेरिकी वायुसेना का एक प्रमुख एरियल रिफ्यूलिंग (हवा में ईंधन भरने वाला) विमान है, जो लड़ाकू और बमवर्षक विमानों को उड़ान के दौरान ईंधन देकर उन्हें लंबी दूरी तक मिशन जारी रखने में मदद करता है। यह विमान 1960 के दशक से सेवा में है और इसका डिजाइन बोइंग-707 यात्री विमान पर आधारित है। विमान में सामान्य तौर पर पायलट, को-पायलट और बूम ऑपरेटर सहित तीन सदस्यीय क्रू होता है। पीछे की ओर स्थित बूम ऑपरेटर एक विशेष फ्यूल बूम के जरिए दूसरे विमानों से जुड़कर उन्हें ईंधन देता है। कुछ मिशनों में यह विमान घायलों की मेडिकल इवैक्यूएशन या निगरानी कार्यों में भी इस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

Farooq Abdullah Attack: असंभव कैसे हो गया संभव? जेड+ सुरक्षा के अभेद्य घेरे में डॉ. फारूक तक पहुंच गया हमलावर

1 of 14 Farooq Abdullah Attack - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied ऐसे लगता कि सुरक्षा के लिए बनी ब्लू बुक के नियमों को ताक पर रख दिया गया। डॉ. फारूक का शादी समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम बुधवार सुबह ही बना था। उनके आने से पहले समारोह स्थल को सैनिटाइज नहीं किया गया था। देश की सर्वोच्च जेड प्लस सुरक्षा को भेदना आम तौर पर असंभव माना जाता है लेकिन जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक के मामले में यह असंभव, बेहद आसानी से संभव हो गया। हमलावर बिना किसी रोक-टोक के उनके पास पहुंच गया। यह वीआईपी सुरक्षा में बड़ी सेंध है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 14 डॉ. फारूक अब्दुल्लाह पर फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि घटना के वक्त मौके पर स्थानीय पुलिस नहीं थी। हमलावर का प्रयास विफल करने के बाद उसे खुद नेकां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पकड़ा और गाड़ी में गंग्याल थाने लेकर पहुंचे। 3 of 14 शादी समारोह में पहुंचे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाए गए थे मेटल डिटेक्टर समारोह स्थल पर जिला पुलिस के सिक्योरिटी विंग के जवान तैनात किए गए थे। मुख्य प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे लेकिन समारोह स्थल चारों तरफ से खुला होने के कारण कोई कहीं से भी अंदर पहुंच सकता था जिसे अब सुरक्षा में लापरवाही बताया जा रहा है। 4 of 14 आरोपी कमल को पकड़कर पुलिस के हवाले किया - फोटो : वीडियो ग्रैब वहीं प्रशासन ने दावा किया है कि पूरे प्रोटोकॉल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री समारोह स्थल पर पहुंचे थे। इसका एक सीसीटीवी फ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में तनाव से रूस-चीन को कैसे मिल रहा फायदा? रिपोर्ट में बताई गई यह वजह

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच वैश्विक ऊर्जा और वित्तीय बाजारों की दिशा तेजी से बदल रही है। निवेश बैंक जेफरिज की एक रिपोर्ट के अनुसार इस संकट से रूस और चीन सबसे बड़े आर्थिक लाभार्थी के रूप में उभर रहे हैं। तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में आया तेज उछाल रिपोर्ट के मुताबिक क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है, जिससे रूस की ऊर्जा आय में वृद्धि की संभावना बढ़ गई है। तेल कीमतों में बढ़ोतरी के कारण रूस की वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिति और मजबूत हो सकती है। रूस और चीन को मिल रहा फायदा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस भू-राजनीतिक स्थिति के चलते भारत के लिए रूसी तेल खरीदने को लेकर चिंताएं भी कम हुई हैं। बढ़ती कीमतों के बीच रूस की ऊर्जा आपूर्ति फिर से महत्वपूर्ण बन गई है। दूसरी ओर चीन को अपेक्षाकृत स्थिर घरेलू बाजार का लाभ मिल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार चीन की सरकार शेयर बाजार को धीरे-धीरे मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है, ताकि गिरते रियल एस्टेट सेक्टर की जगह शेयर बाजार चीनी परिवारों के लिए संपत्ति सृजन का प्रमुख साधन बन सके। शंघाई बाजार में धीमी बुल मार्केट को सरकार की दीर्घकालिक नीति माना जा रहा है। वैश्विक ऊर्जा मार्गों में व्यवधान को लेकर दी गई चेतावनी हालांकि रिपोर्ट ने चेतावनी भी दी है कि अगर वैश्विक ऊर्जा मार्गों में व्यवधान लंबे समय तक बना रहता है, तो इसका असर वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं पर गंभीर रूप से पड़ सकता है। खास तौर पर हॉर्मुज जलडमरूमध्य लंबे समय तक बंद रहने की स्थिति में वैश्विक ऊर्जा बाजार में बड़ा संकट पैदा हो सकता है। ऊर्जा संकट के बीच अमेरिका का फैसला इस बीच अमेरिका ने अगले सप्त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk