Aviation: इंडिगो 14 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 425 से 2300 रुपये तक होंगे महंगे

विमानन कंपनी इंडिगो ने जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। कंपनी ने 14 मार्च से अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों पर ईंधन अधिभार लगाने का फैसला किया है। इस कदम से यात्रियों को अब अपनी यात्रा के लिए अधिक भुगतान करना होगा। यात्रियों पर प्रभाव और लागू होने की तिथि इंडिगो की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह अधिभार 425 रुपये से लेकर 2,300 रुपये तक होगा। यह बढ़ोतरी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों पर लागू होगी। कंपनी ने बताया कि यह निर्णय जेट ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण लिया गया है। पिछले कुछ समय से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसका सीधा असर विमानन कंपनियों के परिचालन लागत पर पड़ रहा है।ईंधन लागत विमानन कंपनियों के कुल खर्च का एक बड़ा हिस्सा होती है। इस अधिभार का उद्देश्य बढ़ती परिचालन लागत के बोझ को कम करना है। यात्रियों को टिकट बुक करते समय इस अतिरिक्त शुल्क का ध्यान रखना होगा। यह अधिभार टिकट की मूल कीमत के अतिरिक्त होगा। एयरलाइन ने कहा कि वह बाजार की स्थितियों की लगातार निगरानी करती रहेगी। यह नया ईंधन अधिभार 14 मार्च, 2026 से प्रभावी होगा। इसका मतलब है कि इस तिथि के बाद बुक किए गए सभी टिकटों पर यह शुल्क लगेगा। यात्रियों को अपनी यात्रा योजना बनाते समय इस अतिरिक्त लागत को ध्यान में रखना होगा। यह कदम हवाई यात्रा को थोड़ा महंगा बना देगा। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते जेट फ्यूल की कीमतों में हुई तेज बढ़ोतरी के बाद एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस पहले ही यह फैसला ले चुकी है। उन्होंने एक दिन पहले ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ईंधन अधिभार ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 14, 2026 · 2 min · National Desk

'ईरान सरेंडर करने वाला है': G7 देशों की बैठक में बोले राष्ट्रपति ट्रंप, रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में जी7 देशों के नेताओं के साथ एक वर्चुअल बैठक में यह दावा किया है कि ईरान ‘लगभग आत्मसमर्पण करने वाला है’। यह जानकारी एक्सियोस द्वारा शुक्रवार को जी7 देशों के तीन अधिकारियों के हवाले से प्रकाशित की गई है, जिन्हें इस बातचीत के बारे में जानकारी दी गई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

March 14, 2026 · 1 min · National Desk

India-UK FTA: पीयूष गोयल बोले- तेजी से आगे बढ़ रहा भारत-ब्रिटेन एफटीए, वार्ता पर विराम का दावा निराधार

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच होने वाला मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) जल्द लागू हो सकता है। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन में इस समझौते को मंजूरी देने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी में एसोचैम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बोलते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह ब्रिटेन की संसद द्वारा सबसे तेजी से मंजूर किए जाने वाले व्यापार समझौतों में से एक बन सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 14, 2026 · 1 min · National Desk

राज्यसभा चुनाव: सेंधमारी से बचने के लिए कांग्रेस ने हिमाचल भेजे हरियाणा के 31 विधायक, हुड्डा सहित छह नहीं गए

यह छह क्यों नहीं गए नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जुलाना से विधायक विनेश फोगाट, बादली से कुलदीप वत्स, पुन्हाना से मोहम्मद इलियास, टोहाना से परमवीर सिंह और पंचकूला से चंद्रमोहन बिश्नोई कुफरी नहीं गए। पांच विधायकों ने समस्या बताई। इनमें चार हुड्डा व एक सैलजा गुट के हैं। विनेश फोगाट : जुलाना से विधायक हैं और हुड्डा गुट की है। उनका बेटा छोटा होने के कारण विनेश बाहर नहीं जा सकी है। इनकी क्रॉस वोटिंग की संभावना न के बराबर है। कुलदीप वत्स : बादली से विधायक व हुड्डा के करीबी विधायकों में से एक। पारिवारिक समारोह के चलते घर से बाहर नहीं जा सके। इनकी भी क्रॉस वोटिंग की संभावना न के बराबर। परमवीर सिंह व मोहम्मद इलियास : टोहाना विधायक परमवीर सिंह और पुन्हाना के विधायक मोहम्मद इलियास बीमार है। इस वजह से दोनों ने बाहर जाने में असहमति जताई हैं जिसे वरिष्ठ नेताओं ने स्वीकार कर लिया है। दोनों पुराने कांग्रेसी हैं। इनका भी दूसरे पक्ष में वोट करने की कम आशंका है। चंद्रमोहन : पंचकूला के विधायक व सिरसा की सांसद सैलजा खेमे के है। उन्होंने खुद को अस्वस्थ बताकर बाहर जाने से मना किया है। इस चुनाव से सैलजा भी दूर नजर आ रही हैं। वहीं, भूपेंद्र हुड्डा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मुझसे मिलना है तो मेरे घर आ जाइए। मैं यही हूं । …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कोमा में? ट्रंप ने कहा- जिंदा हैं लेकिन गंभीर रूप से घायल

ईरान के नए नियुक्त सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के बारे में खबर है कि वह कथित तौर पर कोमा में हैं। सूत्रों के अनुसार एक हवाई हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका एक पैर काटना पड़ा है। यह दावा ब्रिटेन के टैबलॉयड अखबार द सन की एक रिपोर्ट में किया गया है। क्या पिता पर किए गए हमले में घालय हुए मोजतबा? रिपोर्ट के अनुसार 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई उस एयर स्ट्राइक में बुरी तरह घायल हो गए थे, जिसमें उनके पिता और ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई थी। बताया गया है कि हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में तेहरान में इलाज के लिए ले जाया गया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें 28 फरवरी को हुए उसी एयर स्ट्राइक में चोटें आईं, जिसमें 86 वर्षीय अली खामेनेई की हत्या हुई थी या किसी अन्य हमले में। मोजतबा की स्थिति को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर की स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। फॉक्स न्यूज रेडियो से बातचीत के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि मोजतबा खामेनेई जीवित हैं, तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वह शायद जिंदा हैं, लेकिन संभव है कि उन्हें गंभीर चोटें आई हों। बेहद गंभीर हालत में होने का दावा सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि मोजतबा खामेनेई को हमले में बेहद गंभीर चोटें आईं। उनके शरीर को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसमें कम से कम एक पैर खोना शामिल है। इसके अलावा उनके पेट या लीवर में भी गंभीर क्षति होने की बात कही गई है। कहां और कैसे चल रहा मोजतबा का इलाज? रिपोर्ट में कहा गया है कि मोजतबा खामेनेई इस समय सीना विश्वविद्यालय अस्पताल, तेहरान में कड़ी सुरक्षा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

धमाके की साजिश नाकाम: हरियाणा में तीन युवक विस्फोटक के साथ गिरफ्तार, STF ने बीच रास्ते दबोचा; सामने आया Video

खुफिया जानकारी पर आरोपियों को दबोचा अंबाला एसटीएफ के डीएसपी अमन ने बताया कि प्रभारी प्रतीक कुमार को खुफिया जानकारी मिली थी कि तीन युवक कोई संदिग्ध विस्फोटक लेकर बराड़ा की तरफ से अंबाला की ओर आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी की व तीनों युवकों को बाइक पर आते हुए बीच रास्ते में ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ, जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 1 min · National Desk

Aviation: इंडिगो 14 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 425 से 2300 रुपये तक होंगे महंगे

विमानन कंपनी इंडिगो ने जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। कंपनी ने 14 मार्च से अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों पर ईंधन अधिभार लगाने का फैसला किया है। इस कदम से यात्रियों को अब अपनी यात्रा के लिए अधिक भुगतान करना होगा। इंडिगो की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह अधिभार 425 रुपये से लेकर 2,300 रुपये तक होगा। यह बढ़ोतरी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों पर लागू होगी। कंपनी ने बताया कि यह निर्णय जेट ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण लिया गया है। पिछले कुछ समय से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसका सीधा असर विमानन कंपनियों के परिचालन लागत पर पड़ रहा है।ईंधन लागत विमानन कंपनियों के कुल खर्च का एक बड़ा हिस्सा होती है। इस अधिभार का उद्देश्य बढ़ती परिचालन लागत के बोझ को कम करना है। यात्रियों को टिकट बुक करते समय इस अतिरिक्त शुल्क का ध्यान रखना होगा। यह अधिभार टिकट की मूल कीमत के अतिरिक्त होगा। एयरलाइन ने कहा कि वह बाजार की स्थितियों की लगातार निगरानी करती रहेगी।यह नया ईंधन अधिभार 14 मार्च, 2026 से प्रभावी होगा। इसका मतलब है कि इस तिथि के बाद बुक किए गए सभी टिकटों पर यह शुल्क लगेगा। यात्रियों को अपनी यात्रा योजना बनाते समय इस अतिरिक्त लागत को ध्यान में रखना होगा। यह कदम हवाई यात्रा को थोड़ा महंगा बना देगा। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते जेट फ्यूल की कीमतों में हुई तेज बढ़ोतरी के बाद एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस पहले ही यह फैसला ले चुकी है। उन्होंने एक दिन पहले ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ईंधन अधिभार बढ़ाने का फैसला किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान पर निर्णायक हमले की तैयारी?: ट्रंप ने वित्त मंत्री को लाइव इंटरव्यू से अपने पास बुलाया; कांपने लगी आवाज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए, व्हाइट हाउस में लाइव इंटरव्यू दे रहे वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट को बीच में ही बुला लिया। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। बेसेंट, जो एक महत्वपूर्ण साक्षात्कार में भाग ले रहे थे, को राष्ट्रपति के बुलावे पर जाना पड़ा, जिससे इंटरव्यू लगभग दो घंटे तक रुका रहा। जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट व्हाइट हाउस में एक लाइव इंटरव्यू दे रहे थे, जब उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पास बुलाया। राष्ट्रपति के अचानक बुलावे के कारण, बेसेंट को इंटरव्यू बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। इंटरव्यू लेने वाले पत्रकार को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद साक्षात्कार फिर से शुरू हो सका। हालांकि, जब अमेरिकी वित्त मंत्री वापस लौटे तो उनके लड़खड़ाती आवाज नजर आई।राष्ट्रपति द्वारा किसी वरिष्ठ अधिकारी को एक सार्वजनिक इंटरव्यू के बीच में बुलाना एक असामान्य घटना है। इसने कई तरह की अटकलों को जन्म दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह राष्ट्रपति ट्रंप की कार्यशैली का एक हिस्सा हो सकता है, जो अक्सर अपने कर्मचारियों को अप्रत्याशित रूप से निर्देश देते हैं। वहीं, कुछ का मानना है कि यह किसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे से संबंधित हो सकता है, जिसके लिए राष्ट्रपति को तुरंत बेसेंट की सलाह या जानकारी की आवश्यकता पड़ी हो।स्कॉट बेसेंट अमेरिकी वित्त विभाग के प्रमुख हैं और देश की आर्थिक नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी उपस्थिति और बयानबाजी वित्तीय बाजारों और अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक संबंधों पर गहरा प्रभाव डाल सकती है। ऐसे में, किसी इंटरव्यू के बीच में उनका रा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

LPG: चाय ₹20 की, शादियों के मेन्यू पर कैंची और मरीजों की रोटी बंद; यूपी-बिहार से दिल्ली तक गैस की जमीनी हकीकत

पश्चिम एशिया में ईरान-इस्राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर भारत की घरेलू और व्यावसायिक रसोई गैस आपूर्ति पर पड़ा है। होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाली आवाजाही प्रभावित होने की खबरों ने उपभोक्ताओं के बीच घबराहट बढ़ा दी है। यही कारण है कि रसोई गैस की मांग और कालाबाजारी दोनों अचानक से बढ़ गई है। एक तरफ आम लोग घंटों लाइनों में खड़े हैं, तो दूसरी तरफ उद्योग-धंधे ठप होने की कगार पर पहुंच गए हैं. आइए सवाल-जवाब के जरिए इस संकट की राज्यवार जमीनी हकीकत और सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का विश्लेषण करते हैं। सवाल: पश्चिम एशिया के तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट ने भारत में एलपीजी सप्लाई चेन को किस तरह प्रभावित किया है? पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति शृंखला में भारी अनिश्चितता पैदा कर दी है। इस भू-राजनीतिक संकट का सीधा असर भारत की रसोई और व्यापार पर पड़ा है, क्योंकि भारत अपनी कुल एलपीजी खपत का लगभग 60 से 62 प्रतिशत हिस्सा आयात करता है। इस आयात का 85 से 90 प्रतिशत हिस्सा खाड़ी देशों से आता है, जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के संकरे समुद्री मार्ग से होकर गुजरता है। युद्ध के कारण यह मार्ग लगभग बंद जैसी स्थिति में आ गया है, जिससे जहाजों की आवाजाही धीमी हो गई है, बीमा लागत बढ़ गई है और गैस की खेप समय पर नहीं पहुंच पा रही है।होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यवधान की खबरों ने देश भर में गैस की कमी की आशंकाओं को जन्म दिया है। नतीजतन, आम जनता के बीच पैनिक बुकिंग शुरू हो गई है। लोग गैस खाली होते ही तुरंत नया सिलेंडर बुक कर रहे हैं, जिससे गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग गई हैं और डिलीवरी सिस्टम चरमरा गया है। भारत के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

‘शायद ये मेरा आखिरी वीडियो हो..', पश्चिम एशिया युद्ध के दौरान फंसी लारा दत्ता ने वीडियो साझा कर बयां किया दर्द

‘शायद ये मेरा आखिरी वीडियो हो..’, पश्चिम एशिया युद्ध के दौरान फंसी लारा दत्ता ने वीडियो साझा कर बयां किया दर्द और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं एक्ट्रेस को लगा उनका आखिरी पोस्ट है एक बातचीत के दौरान लारा ने बताया कि वह दौर काफी बुरा था जब वह दुबई में थीं। इसका उनकी बेटी के ऊपर काफी विपरीत प्रभाव पड़ा। उन्होंने कहा ‘मैं इस तरह के वीडियो कभी पोस्ट नहीं करती। मगर ऐसा लगा कि मुझे इसे दुनिया को दिखाना चाहिए। क्योंकि आप ये नहीं जानते की दुनिया के उस तरफ क्या है? इससे भी ज्यादा मैंने यह सोचा कि शायद ये मेरा आखिरी वीडियो हो। मगर अब भारत वापस आने के बाद मैं काफी खुश हूं।’ एक बातचीत के दौरान लारा ने बताया कि वह दौर काफी बुरा था जब वह दुबई में थीं। इसका उनकी बेटी के ऊपर काफी विपरीत प्रभाव पड़ा। उन्होंने कहा ‘मैं इस तरह के वीडियो कभी पोस्ट नहीं करती।मगर ऐसा लगा कि मुझे इसे दुनिया को दिखाना चाहिए। क्योंकि आप ये नहीं जानते की दुनिया के उस तरफ क्या है? इससे भी ज्यादा मैंने यह सोचा कि शायद ये मेरा आखिरी वीडियो हो। मगर अब भारत वापस आने के बाद मैं काफी खुश हूं।’ पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के दौरान कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर अपनी अपडेट्स शेयर की थीं। इन वीडियोज और पोस्ट के जरिए सेलेब्स अपने फैंस को अपने सही सलामत होने की जानकारी भी दे रहे हैं। हाल ही में लारा दत्ता ने भी ऐसा वीडियो साझा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk