गैस की किल्लत का असर अब धार्मिक और सामाजिक सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर की ओर से अयोध्या में संचालित राम रसोई, नवैद्यम और महावीर मंदिर के दरिद्र नारायण भोजन की व्यवस्था गैस आपूर्ति प्रभावित होने के कारण आंशिक रूप से प्रभावित हुई है। मंदिर प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए वैकल्पिक उपाय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने बताया कि समस्या से निपटने के लिए कई वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इंडक्शन, बायोगैस, स्टीम बेस्ड कुकिंग और इलेक्ट्रिक कुकर जैसे विकल्पों पर काम किया जा रहा है। इन उपायों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राम रसोई और दरिद्र नारायण भोजन की सेवा नियमित रूप से जारी रह सके और श्रद्धालुओं को समय पर भोजन मिल सके। साथ ही नवैद्यम तैयार करने के लिए भी आवश्यक वैकल्पिक उपाय किए जा रहे हैं।मंदिर प्रशासन के अनुसार यदि गैस आपूर्ति सामान्य नहीं होती है तो शनिवार से दरिद्र नारायण भोजन की व्यवस्था दो बार की बजाय केवल एक बार ही की जाएगी। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी जब तक गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हो जाती या वैकल्पिक व्यवस्था पूरी तरह शुरू नहीं हो जाती। इसी तरह राम रसोई में भी फिलहाल तीन बार के बजाय दो बार भोजन की व्यवस्था की गई है।राम रसोई में प्रतिदिन बड़ी संख्या में राम भक्त भोजन करते हैं। वहीं पटना स्थित हनुमान मंदिर में दरिद्र नारायण भोजन के तहत प्रतिदिन दोनों समय लगभग 600 से 800 लोगों को भोजन कराया जाता है। ये दोनों सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क हैं और वर्षों से लगातार संचालित हो रही हैं। मंदिर प्रशासन का कहना है कि सेवा कार्य बाधित न हो, इसके लिए हर संभ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
LPG Crisis: गैस किल्लत का असर अयोध्या की राम रसोई और दरिद्रनारायण भोज पर, व्यवस्था में क्या हुआ बदलाव?
गैस की किल्लत का असर अब धार्मिक और सामाजिक सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर की ओर से अयोध्या में संचालित राम रसोई, नवैद्यम और महावीर मंदिर के दरिद्र नारायण भोजन की व्यवस्था गैस आपूर्ति प्रभावित होने के कारण आंशिक रूप से प्रभावित हुई है। मंदिर प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए वैकल्पिक उपाय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने बताया कि समस्या से निपटने के लिए कई वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इंडक्शन, ब