हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उनके पासपोर्ट जब्त करने के आदेश दिए हैं। साथ ही तुरंत गिरफ्तारी की मांग की गई है। यह कार्रवाई उनके नए हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ में कथित आपत्तिजनक और अश्लील बोलों तथा वीडियो को लेकर उठे विवाद के चलते हुई है। आयोग के सामने आज शुक्रवार को बादशाह को पेश होना था, लेकिन वे व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुए। उनकी ओर से तीन सदस्यीय कानूनी टीम मौजूद रही, जिन्होंने समय मांगने का हवाला दिया। चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने इसे बेटियों का अपमान करार देते हुए कहा, “आयोग के सामने न आना हरियाणा की बेटियों का अपमान है। बादशाह को माफी मांगनी होगी, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी।आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और गीत में इस्तेमाल किए गए शब्द महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारी माताओं और बेटियों की इज्जत पर कीचड़ उछालने जैसा है, इसलिए किसी भी कीमत पर इसे बख्शा नहीं जाएगा।रेनू भाटिया ने साफ कहा कि बादशाह पेश हों या न हों, दोनों ही स्थिति में आयोग कार्रवाई करेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बार-बार तारीख लेकर बचने की कोशिश नहीं चलेगी। जरूरत पड़ी तो आयोग उनके खिलाफ नोटिस जारी करने के साथ पासपोर्ट जब्त करने और विदेश यात्रा पर रोक लगाने की भी सिफारिश करेगा।यह मामला पानीपत की सामाजिक कार्यकर्ता सविता आर्य और शिव आरती इंडिया फाउंडेशन के निदेशक शिव कुमार की शिकायत के बाद सामने आया था। शिकायत में कहा गया कि हरियाणवी संस्कृति पर आधारित बताए जा रहे गीत ‘टटीहरी’ में कुछ शब्द सामाजिक मर्यादा और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ हैं।आय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
टटीरी गाने पर विवाद में महिला आयोग की सख्ती: बादशाह का पासपोर्ट जब्त करने की मांग, गिरफ्तारी की भी बात की
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उनके पासपोर्ट जब्त करने के आदेश दिए हैं। साथ ही तुरंत गिरफ्तारी की मांग की गई है। यह कार्रवाई उनके नए हरियाणवी गाने 'टटीरी' में कथित आपत्तिजनक और अश्लील बोलों तथा वीडियो को लेकर उठे विवाद के चलते हुई है। आयोग के सामने आज शुक्रवार को बादशाह को पेश होना था, लेकिन वे व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुए। उनकी ओर से तीन सदस्यीय कानूनी टीम मौजूद रही, जिन्होंने समय मांगने का हवाला दिया। चेयरपर्सन रेनू