अमेरिकी सेना ने बताया कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियानों का समर्थन कर रहा KC-135 रिफ्यूलिंग विमान पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है। विमान में कितने लोग सवार थे? पश्चिम एशिया क्षेत्र की निगरानी करने वाली यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, यह दुर्घटना फ्रेंडली एयरस्पेस में दो विमानों से जुड़े एक अज्ञात घटना के बाद हुई। घटना में शामिल दूसरा विमान सुरक्षित लैंड कर गया।यह ईरान के साथ जारी युद्ध के दौरान सार्वजनिक रूप से सामने आया अमेरिकी सेना का चौथा विमान हादसा है। KC-135 टैंकर विमान का इस्तेमाल लड़ाकू विमानों को हवा में ईंधन भरने के लिए किया जाता है, जिससे वे लंबे समय तक ऑपरेशन जारी रख सकें। अधिकारियों के मुताबिक विमान में कम से कम पांच क्रू सदस्य सवार थे, लेकिन उनके हालात और संभावित हताहतों के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है। अमेरिकी सेना ने स्पष्ट किया है कि यह दुर्घटना न तो दुश्मन की गोलीबारी और न ही फ्रेंडली फायर की वजह से हुई। KC-135 टैंकर विमान क्या है? KC-135 अमेरिकी वायुसेना का एक प्रमुख एरियल रिफ्यूलिंग (हवा में ईंधन भरने वाला) विमान है, जो लड़ाकू और बमवर्षक विमानों को उड़ान के दौरान ईंधन देकर उन्हें लंबी दूरी तक मिशन जारी रखने में मदद करता है। यह विमान 1960 के दशक से सेवा में है और इसका डिजाइन बोइंग-707 यात्री विमान पर आधारित है। विमान में सामान्य तौर पर पायलट, को-पायलट और बूम ऑपरेटर सहित तीन सदस्यीय क्रू होता है। पीछे की ओर स्थित बूम ऑपरेटर एक विशेष फ्यूल बूम के जरिए दूसरे विमानों से जुड़कर उन्हें ईंधन देता है। कुछ मिशनों में यह विमान घायलों की मेडिकल इवैक्यूएशन या निगरानी कार्यों में भी इस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें