क्या ईरान के हमले से टूट गई कतर की कमर?: देश का 17 प्रतिशत LNG उत्पादन ठप, मरम्मत में लगेंगे तीन से पांच साल

कतरएनर्जी के प्रमुख साद अल-काबी ने बताया कि हमले में एलएनजी उत्पादन से जुड़ा बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हुआ है। यह प्लांट बनाने में करीब 26 अरब डॉलर की लागत आई थी। उन्होंने कहा कि इस नुकसान के कारण कतर को अपने कई दीर्घकालिक गैस आपूर्ति समझौतों में फोर्स मेज्योर लागू करना पड़ सकता है। इसका असर इटली, बेल्जियम, दक्षिण कोरिया और चीन जैसे देशों पर पड़ेगा, जो कतर से गैस लेते हैं। यही बड़ा कारण है कि इस हमले के बाद से कई देशों ने युद्ध रोकने की अपील की। इस हमले के बाद कहीं न कहीं अमेरिका भी थोड़ा बैकफुट पर गया है। क्योंकि इस हमले को उसने इस्राइल का हमला बताया और कहा कि हमें इसकी जानकारी नहीं थी।इस हमले ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को झटका दिया है। एलएनजी सप्लाई में कमी आने से कई देशों में गैस की कीमतें बढ़ सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय तक उत्पादन प्रभावित रहने से ऊर्जा संकट गहरा सकता है और वैकल्पिक स्रोतों की तलाश तेज होगी। वहीं, कई देशो में महंगाई बढ़ने के भी आसार हैं।कतर के प्रधानमंत्री ने इस हमले को बड़ा झटका बताया है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रीय रिश्तों पर सवाल खड़े हो गए हैं और भरोसा टूट गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कतर शांति चाहता है और ईरान के लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है।विश्व व्यापार संगठन ने चेतावनी दी है कि इस युद्ध से वैश्विक खाद्य सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया की बड़ी मात्रा में खाद और ऊर्जा सप्लाई गुजरती है। अगर यह बाधित होती है तो खेती की लागत बढ़ेगी और खाद्य उत्पादन पर असर पड़ेगा।ऊर्जा और खाद्य दोनों क्षेत्रों पर दबाव बढ़ने से दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia: पश्चिम एशिया पर दुनिया ने जताई चिंता, स्टार्मर बोले- युद्ध खत्म करना ही सही; यूएन ने भी दी चेतावनी

ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड और जापान ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि निहत्थे वाणिज्यिक जहाजों पर हमले वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा के लिए सीधा खतरा हैं। इन देशों ने ईरान से तुरंत ड्रोन, मिसाइल हमले और समुद्र में बारूदी सुरंग बिछाने जैसी गतिविधियां रोकने की मांग की है। साथ ही सुरक्षित समुद्री मार्ग सुनिश्चित करने में सहयोग देने की बात कही गई है। बयान में ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने के लिए रणनीतिक तेल भंडार जारी करने और उत्पादन बढ़ाने के प्रयासों का भी जिक्र किया गया है।ब्रिटेन के पीएम स्टारमर ने कहा कि इस तरह के हमले क्षेत्र की स्थिरता के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन इस संकट का जल्द समाधान चाहता है। उनके अनुसार, युद्ध खत्म करना ही महंगाई और वैश्विक दबाव को कम करने का सबसे तेज तरीका है।संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका और इस्राइल से ईरान के खिलाफ युद्ध खत्म करने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह संघर्ष पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो सकता है। गुटेरेस ने ईरान से भी कहा कि वह पड़ोसी देशों पर हमले बंद करे। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की मांग की, ताकि वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति सामान्य हो सके।जर्मनी ने साफ कर दिया है कि वह पश्चिम एशिया में तब तक कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा, जब तक युद्ध जारी है। चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि जर्मनी केवल तब भूमिका निभाएगा, जब हालात शांत होंगे। उन्होंने कहा कि जर्मनी समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने में मदद कर सकता है, लेकिन यह तभी संभव है जब युद्ध रुक जाए। इस बयान से साफ है कि यूरोपीय देश सीधे सैन्य भूमिका से दूरी बनाए हुए हैं।फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 2 min · National Desk

BJP: पश्चिम बंगाल में अपनों पर भरोसा, असम में बाहरी उम्मीदवारों पर दांव; भाजपा की ये रणनीति कितनी होगी कामयाब?

पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा इस बार कुछ बदली रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। पश्चिम बंगाल में इस बार पार्टी ने उन उम्मीदवारों पर ज्यादा दांव लगाया है जो उसके साथ लंबे समय से जुड़े रहे हैं, जबकि असम में कांग्रेस छोड़कर पार्टी में आए उम्मीदवारों को टिकट थमा दिया गया है। पार्टी का मानना है कि दोनों ही राज्यों में उसकी यह रणनीति उसे जीत दिलाने में कामयाब रहेगी। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 1 min · National Desk

अमेरिका-ईरान युद्ध से बढा संकट: पेंटागन ने मांगे 200 अरब डॉलर, ईरान ने इस्राइल फर्स्ट टैक्स कहकर उड़ाया मजाक

पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब एक बड़े वैश्विक आर्थिक और सैन्य संकट में तब्दील होता दिख रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के 20वें दिन, यह साफ हो गया है कि जंग में शामिल देशों को इस संघर्ष की भारी आर्थिक कीमत चुकानी होगी। वहीं, ईरान ने भी चेतावनी दी है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर जल्द ही एक ट्रिलियन डॉलर के ‘इस्राइल फर्स्ट टैक्स’ का बोझ पड़ने वाला है। ईरान की यह टिप्पणी अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) की ओर से युद्ध के वित्तपोषण के लिए संसद से 200 अरब डॉलर के भारी-भरकम बजट की मांग के बाद आई है। ईरान ने अमेरिकियों की खिल्ली उड़ाते हुए क्या प्रतिक्रिया दी? ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पेंटागन द्वारा मांगे गए 200 अरब डॉलर केवल ‘हिमशैल का सिरा’ हैं। वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस और बेंजामिन नेतन्याहू पर निशाना साधा और कहा कि आम अमेरिकी नागरिकों को इस ट्रिलियन-डॉलर के ‘इस्राइल फर्स्ट टैक्स’ के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहिए, जो जल्द ही अमेरिकी अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाला है। क्या अमेरिका ईरान में जमीनी सेना उतारने की तैयारी कर रहा? पेंटागन ने व्हाइट हाउस से अमेरिकी कांग्रेस को 200 अरब डॉलर से अधिक का अनुरोध भेजने की अपील की है, ताकि अमेरिका और इस्राइली बलों के हथियारों के भारी इस्तेमाल की भरपाई की जा सके। पिछले तीन हफ्तों में हजारों ठिकानों पर हुए हमलों के कारण महत्वपूर्ण हथियारों के उत्पादन को तत्काल बढ़ाने की जरूरत है। रक्षा विभाग भी इस आकार के पैकेज की मांग कर रहा है, हालांकि इस भारी बजट मांग का अमेरिकी सांसदों द्वारा विरोध किए जाने क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 2 min · National Desk

Akasa Air: बिजली गिरने के बाद चेन्नई उतरा अकासा एयर का विमान, फुकेट से बंगलूरू आ रही थी उड़ान

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं खराब मौसम के बीच फुकेट से बंगलूरू आ रही अकासा एयर की एक उड़ान को सुरक्षित रूप से चेन्नई में उतारा गया। यह कदम बिजली गिरने की घटना के बाद उठाया गया। यह उड़ान बोइंग 737 मैक्स विमान की ओर से संचालित की जा रही थी। विमान को जांच के लिए रोक दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

March 19, 2026 · 1 min · National Desk

UP: सीएम योगी बोले- राम मंदिर को अंधविश्वास बताने वाले सत्ता बचाने के लिए नोएडा नहीं जाते थे, अब हालात बदल गए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना की। इस अवसर पर राष्ट्रपति की उपस्थिति में गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने सबसे पहले प्रदेशवासियों को भारतीय नवसंवत्सर की शुभकामना दी। हर सनातन धर्मावलंबी व सच्चा भारतीय आनंदित मुख्यमंत्री ने कहा कि सरयू मैया अयोध्या धाम को पवित्र करते हुए अपने निर्मल जल से पूरे क्षेत्र को पवित्र करती हैं। रामराज्य की अनुभूति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में युद्ध चल रहे हैं और हम श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना कार्यक्रम में सहभागी बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने वर्तमान पीढ़ी की प्रशंसा की और कहा कि यह पीढ़ी नववर्ष पर ऐसे किसी टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर नहीं जाती, जहां सनातन के विरोध में कोई कार्य हो रहा है। वह नए वर्ष पर परिवार के साथ मंदिर जाती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व-मार्गदर्शन में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन, श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, रामदरबार के पवित्र विग्रह की स्थापना, ध्वजा आरोहण और आज श्रीराम यंत्र की स्थापना का कार्यक्रम हर सनातन धर्मावलंबी व सच्चे भारतीय को आनंद से विभोर कर देता है और यही भारत की आस्था है। श्रीराम मंदिर भारत के राष्ट्र मंदिर का बना प्रतीक सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा, कहा कि आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया था। इसे अपमानित करने वाले वही लोग हैं, जो सत्ता बचाने के लिए नोएडा नहीं जाते थे। नोएडा न जाना उनके लिए अंधविश्वास नहीं था, लेकिन राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, कृष्ण- …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 2 min · National Desk

इस्राइली हमलों के बाद ईरान का पलटवार: खाड़ी में कई रिफाइनरी को बनाया निशाना; अब तक 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं युद्ध के कारण तेल की कीमतों में उछाल अंतरराष्ट्रीय मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड तेल की कीमत 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। 28 फरवरी को इस्राइल और अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे, इसके बाद से इसमें 57 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। ऊर्जा संकट की आशंका के कारण बाजारों में चिंता बढ़ गई है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तट के पास एक जहाज में आग लग गई और कतर के पास एक अन्य जहाज को नुकसान पहुंचा। इससे होर्मुज जलडमरूमध्य पर मंडराते खतरे की ओर ध्यान गया, जहां से दुनिया के तेल का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है और जिस पर ईरान का प्रभाव है। सऊदी अरब पहले ही इस जलमार्ग से बचने के लिए तेल को पश्चिम की ओर लाल सागर के रास्ते भेज रहा था, लेकिन यनबू शहर में स्थित उसकी सैमरेफ रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन हमले के बाद इस रास्ते की सुरक्षा पर भी सवाल उठ गए हैं। कतर ने बताया कि उसकी एक बड़ी एलएनजी सुविधा में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। इससे पहले के हमलों के कारण उत्पादन पहले ही बंद था। लेकिन नए हमलों से वहां और ज्यादा नुकसान हुआ है। इससे युद्ध खत्म होने के बाद भी कतर की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। कतर दुनिया के लिए प्राकृतिक गैस का एक बड़ा स्रोत है। कुवैत में रिफाइनरी पर ड्रोन हमला कुवैत की मीना अल-अहमदी रिफाइनरी पर ड्रोन हमले से आग लग गई। हालांकि, किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यह पश्चिम एशिया की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक है। इसके कुछ ही समय बाद पास की मीना अब्दुल्ला रिफाइनरी में भी आग लग गई। ये भी पढ़ें: हमलों से भरोसा पूरी तरह खत्म हो गया: सऊदी राजनयिक अबू धाबी के अधिकारियों ने बत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 2 min · National Desk

गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना: 13वीं मंजिल से कूद बेटे ने दी जान, घर में मिला तीन दिन पुराना मां का शव

1 of 3 13वीं मंजिल से कूदा युवक, बेड पर पड़ी थी मां की लाश - फोटो : अमर उजाला यूपी के गाजियाबाद स्थित कविनगर थाना क्षेत्र के महागुनपुरम सोसायटी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विनायक टॉवर में 42 वर्षीय राजवीर चावला ने 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उनके फ्लैट में उनकी 70 वर्षीय मां सतनामकौर का शव भी मिला है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 3 मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला बेड पर पड़ी थी मां की लाश राजवीर चावला ने 13वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके फ्लैट की तलाशी ली। वहां बेड पर उनकी मां सतनामकौर का शव पड़ा मिला। मां का शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। उनकी नाक पर खून के धब्बे भी मौजूद थे। पुलिस ने दोनों शवों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। 3 of 3 इसी फ्लैट में रहते थे - फोटो : अमर उजाला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 1 min · National Desk

MEA: 'सिर्फ हमारे लिए ही नहीं, दुनिया के लिए भी मुश्किल समय', पश्चिम एशिया संकट पर बोला विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत के शीर्ष नेता लगातार विभिन्न देशों के नेताओं के संपर्क में हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुवैत के क्राउन प्रिंस के बीच बातचीत हुई, जिसमें क्षेत्रीय हालात पर चिंता जताई गई। भारत ने कूटनीति के जरिए हालात को संभालने और अपने हितों की रक्षा करने की दिशा में काम जारी रखा है।विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत के प्रयासों का असर भी दिखा है। हाल ही में बातचीत और समन्वय के जरिए भारत अपने दो एलपीजी जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकालने में सफल रहा है। यह भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।सरकार ने कहा है कि खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। भारतीय दूतावास और सरकार लगातार संपर्क में हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।भारत इस संकट के बीच अपनी ऊर्जा जरूरतों को भी सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहा है। होर्मुज जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर स्थिति को सामान्य बनाए रखना भारत के लिए जरूरी है, क्योंकि यही रास्ता तेल और गैस आपूर्ति का बड़ा स्रोत है।विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि भारत कई देशों और हितधारकों के साथ लगातार संपर्क में रहेगा। सरकार का कहना है कि वह कूटनीति के जरिए समाधान निकालने और अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 2 min · National Desk

UP: ओबीसी आरक्षण पर नया अपडेट, पंचायती राज मंत्री बोले- अगली कैबिनेट में मिलेगी मंजूरी; कोई नई गणना नहीं होगी

हाईकोर्ट ने कहा-पांच वर्ष से अधिक नहीं बढ़ाया जा सकता इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा, पंचायतों का कार्यकाल उनकी पहली बैठक से पांच वर्ष से अधिक नहीं बढ़ाया जा सकता। वर्तमान में प्रदेश की ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से पूछा है कि समय सीमा के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की स्थिति है या नहीं। अगली सुनवाई तक चुनाव संपन्न कराने का पूरा समयबद्ध कार्यक्रम प्रस्तुत करे। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन और न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन की खंडपीठ ने अधिवक्ता इम्तियाज हुसैन की याचिका पर दिया है। प्रयागराज निवासी याची ने निर्धारित समय पर चुनाव कराए जाने की मांग की है। उन्होंने इनपर्सन कोर्ट में दलील दी कि उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतों की पहली बैठक 27 मई 2021 को हुई थी, जिसके अनुसार पांच साल का सांविधानिक कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो जाएगा। कोर्ट ने पक्षों को सुनने के बाद प्रेम लाल पटेल केस का हवाला देते हुए कहा कि पूर्व में राज्य सरकार ने चुनाव की तारीखें तय करने की शक्ति अपने हाथ में लेने की कोशिश की थी, जिसे असांविधानिक घोषित करते हुए रद्द कर दिया गया था। संविधान का अनुच्छेद 243क स्पष्ट करता है कि चुनावों का अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण केवल निर्वाचन आयोग में निहित है। सरकार इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती। राज्य सरकार के अधिवक्ता ने इस मामले में कानून की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करने के लिए समय की मांग की है। कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से अगली तारीख 25 मार्च तक समय सीमा के भीतर चुनाव कराने की स्थिति स्पष्ट करते हुए हलफनामा दाखिल करने को कहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 2 min · National Desk