ईरान में युद्ध पर सियासत: भारत के रुख को लेकर आलोचनाओं के बीच बोले थरूर- यह कायरता नहीं जिम्मेदार कूटनीति है

पश्चिम एशिया में जंग को लेकर भारत सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस के भीतर ही अलग-अलग राय सामने आई है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सरकार के रुख का बचाव करते हुए इसे जिम्मेदार कूटनीति बताया है, जबकि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसी चुप्पी को जिम्मेदारी से पलायन करार दिया था। विदेश नीति में केवल नैतिकता के आधार पर फैसले नहीं लिए जाते- थरूर अपने लेख में शशि थरूर ने कहा कि भले ही यह युद्ध अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है और भारत के मूल सिद्धांतों संप्रभुता, अहिंसा और शांतिपूर्ण समाधान का उल्लंघन करता है, लेकिन विदेश नीति में केवल नैतिकता के आधार पर फैसले नहीं लिए जा सकते। उन्होंने कहा कि भारत को अपने राष्ट्रीय हित, रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्रीय स्थिरता को ध्यान में रखते हुए संतुलित रुख अपनाना होता है। थरूर के मुताबिक, सरकार की चुप्पी कायरता नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति है, और कई बार बिना बयान दिए भी कूटनीतिक रास्ते खुले रखे जा सकते हैं। मौन रहना तटस्थता नहीं, बल्कि जिम्मेदारी से पीछे हटना है- सोनिया थरूर ने यह भी कहा कि भारत के पश्चिम एशिया में बड़े हित जुड़े हैं करीब 200 अरब डॉलर का व्यापार, ऊर्जा आपूर्ति और लगभग 90 लाख भारतीयों की मौजूदगी, ऐसे में किसी भी कड़े सार्वजनिक बयान से इन हितों पर असर पड़ सकता है। उन्होंने अमेरिका के साथ भारत के रक्षा और तकनीकी संबंधों का भी जिक्र करते हुए कहा कि नैतिक भाषण देकर इन संबंधों को खतरे में डालना समझदारी नहीं होगी। वहीं, सोनिया गांधी ने अपने लेख में सरकार की चुप्पी पर कड़ा सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि ईरान के शीर्ष नेता की हत्या जैसे गंभीर अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर भारत का मौन रहना तटस्थता नहीं, बल् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 2 min · National Desk

नोएडा में ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू पर बवाल, शो रद्द होने पर दर्शकों ने किया भारी हंगामा; बुलानी पड़ी पुलिस

रिफंड मिला, लेकिन गुस्सा बरकरार थिएटर स्टाफ के अनुसार, रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, लेकिन समस्या कंटेंट डिलीवरी से जुड़ी थी। एक स्टाफ मेंबर ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, ‘ये दिक्कत डिस्ट्रीब्यूटर्स की तरफ से थी। हमारे पास करीब 1,200 लोग थे और स्क्रीन सीमित थीं। हमारे हाथ बंधे हुए थे। अब ये सब बैकएंड से एक हफ्ते में प्रोसेस होगा, हम अभी क्या कर सकते हैं? हम भी गालियां खा रहे हैं।’ इसके बाद फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने अपने प्रशंसकों से इसके लिए माफी मांग ली है। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से कुछ जगहों पर शो रद्द हो गए। आदित्य धर ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर फैंस से माफी मांगी। टीम ने कहा कि असुविधा के लिए बहुत खेद है, लेकिन फैंस का प्यार उनके लिए बहुत कीमती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 1 min · National Desk

पालम अग्निकांड में बड़ा खुलासा: दमकल और एंबुलेंस के लिए रुकावट बना गलियों में अतिक्रमण, तड़प-तड़पकर हुई मौत

मृतकों के परिवारों को मुआवजा दिल्ली सरकार ने वयस्क मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। नाबालिगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख रुपये की तत्काल सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने आग लगने के कारणों की गहराई से जांच के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकना है। प्रशासन को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 1 min · National Desk

Supreme Court: सांप के जहर मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की UP पुलिस की FIR

सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ी राहत देते हुए 2023 के चर्चित स्नेक वेनम मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है। दरअसल, नवंबर 2023 में उत्तर प्रदेश के नोएडा में कथित रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल के आरोपों के बाद एल्विश यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाद में 17 मार्च 2024 को उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। आरोप था कि पार्टियों में सांपों और उनके जहर का इस्तेमाल मनोरंजन और नशे के लिए किया जा रहा था, जो वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत गंभीर अपराध है। कोर्ट ने क्या कहा? न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि NDPS एक्ट, 1985 की धारा 2(23) के तहत जिस कथित साइकोट्रॉपिक पदार्थ की बात कही गई, वह कानून की निर्धारित सूची (Schedule) में शामिल ही नहीं है। साथ ही, कोर्ट ने यह भी नोट किया कि एल्विश यादव के पास से कोई बरामदगी नहीं हुई थी और चार्जशीट में केवल यह आरोप था कि उन्होंने एक सहयोगी के जरिए ऑर्डर दिया था। इन तथ्यों को देखते हुए अदालत ने माना कि NDPS एक्ट का इस्तेमाल इस मामले में कानूनी रूप से टिकाऊ नहीं है। आईपीसी के तहत लगाए गए आरोप स्वतंत्र रूप से स्थापित नहीं होते दूसरे अहम पहलू पर, कोर्ट ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 55 का हवाला देते हुए कहा कि इस कानून के तहत अभियोजन केवल अधिकृत अधिकारी की शिकायत के आधार पर ही शुरू किया जा सकता है। पीठ ने कहा कि मौजूदा FIR इस प्रक्रिया का पालन नहीं करती, इसलिए यह विधिसम्मत नहीं मानी जा सकती। साथ ही, अदालत ने यह भी दर्ज किया कि भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत लगाए गए आरोप स्वतंत्र रूप से स्थापित नहीं होते, क्योंकि वे एक पहले क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 2 min · National Desk

Ayodhya LIVE : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- श्रीराम को नमन करना और भारत मां का वंदन हमारे लिए एक जैसा

01:36 PM, 19-Mar-2026 राष्ट्रपति बोलीं- राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा, मंदिर का ध्वजारोहण हमारे इतिहास की स्वर्णिम तिथियां हैं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में होना मेरे जीवन का कृतार्थ करने वाला पल है। मैं यहां पर आकर गौरवांवित हूं। राम मंदिर हमें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद हमें यह सौभाग्य का पल मिला है। राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा, मंदिर का ध्वजारोहण हमारे इतिहास की स्वर्णिम तिथियां हैं। मुझे श्रीराम यंत्र की स्थापना का अवसर मिला है। यह प्रभु श्रीराम की मेरे ऊपर कृपा का प्रतीक है। ऐसा मेरा मानना है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम को नमन करना और भारत मां का वंदन करना एक जैसा है। आज के इस अवसर पर हम संकल्प लें कि भारत मां के सम्मान और वैभव को शिखर पर ले जाएंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में होना मेरे जीवन का कृतार्थ करने वाला पल है। मैं यहां पर आकर गौरवांवित हूं। राम मंदिर हमें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता है।उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद हमें यह सौभाग्य का पल मिला है। राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा, मंदिर का ध्वजारोहण हमारे इतिहास की स्वर्णिम तिथियां हैं। मुझे श्रीराम यंत्र की स्थापना का अवसर मिला है। यह प्रभु श्रीराम की मेरे ऊपर कृपा का प्रतीक है। ऐसा मेरा मानना है।उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम को नमन करना और भारत मां का वंदन करना एक जैसा है। आज के इस अवसर पर हम संकल्प लें कि भारत मा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 2 min · National Desk

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा: भविष्य के युद्धों में ड्रोन अहम, भारत को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना होगा

उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया इन युद्धों को देख रही है। इनसे हमें यह सबक मिलता है कि भारत को ड्रोन बनाने के लिए एक ऐसा ईकोसिस्टम तैयार करना होगा, जिसमें हम पूरी तरह आत्मनिर्भर हों। रक्षा मंत्री के अनुसार, भारत की रक्षा तैयारियों और अपनी रणनीतिक स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए यह बेहद जरूरी है। उन्होंने घरेलू रक्षा कंपनियों के प्रमुखों और सरकारी अधिकारियों से कहा कि हमें ड्रोन तकनीक में किसी भी दूसरे देश के भरोसे नहीं रहना चाहिए।राजनाथ सिंह ने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि आत्मनिर्भरता का मतलब केवल पूरा ड्रोन बनाना नहीं है, बल्कि उसके हर छोटे-बड़े पुर्जे का निर्माण भारत में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ड्रोन के सांचे, सॉफ्टवेयर, इंजन और बैटरी जैसी सभी चीजें ‘मेड इन इंडिया’ होनी चाहिए। उन्होंने यह भी माना कि यह काम चुनौतीपूर्ण है। इसका कारण यह है कि दुनिया के कई देश ड्रोन तो बनाते हैं, लेकिन उनके जरूरी पुर्जे किसी न किसी देश से ही आयात करते हैं। भारत को इस चुनौती को पार करना होगा।इसके अलावा, रक्षा मंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स और ऑटोमेशन जैसी नई तकनीकों के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ये तकनीकें आज पूरी दुनिया में निर्माण के तरीके को बदल रही हैं। सिमुलेशन टेक्नोलॉजी भी भविष्य के लिए नए रास्ते खोल रही है। इस सम्मेलन में देश की प्रमुख रक्षा कंपनियों के बड़े अधिकारी और रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ मौजूद रहे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 2 min · National Desk

Chaitra Navratri 2026 Live: आज मां शैलपुत्री की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, भोग, मंत्र, विधि और कथा

12:00 PM, 19-Mar-2026 Maa Shailputri Katha: मां शैलपुत्री की पौराणिक कथा पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार राजा दक्ष ने एक विशाल यज्ञ का आयोजन किया, जिसमें सभी देवताओं को आमंत्रित किया गया, लेकिन भगवान शिव को नहीं बुलाया गया। जब माता सती को इस यज्ञ के बारे में पता चला, तो उन्होंने वहां जाने की इच्छा जताई। भगवान शिव ने उन्हें समझाया कि बिना निमंत्रण जाना उचित नहीं है, लेकिन सती के आग्रह पर उन्होंने अनुमति दे दी। जब माता सती अपने मायके पहुंचीं, तो वहां उनका सम्मान नहीं हुआ। उनकी बहनों ने उनका मजाक उड़ाया और राजा दक्ष ने भी भगवान शिव के प्रति अपमानजनक बातें कहीं। अपने पति का अपमान सती सहन नहीं कर पाईं और उन्होंने क्रोध व दुःख में आकर योगाग्नि में अपने प्राण त्याग दिए। इस घटना से भगवान शिव अत्यंत दुखी और क्रोधित हुए। उन्होंने यज्ञ का नाश कर दिया। बाद में माता सती ने पुनर्जन्म लिया और पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री के रूप में जन्मीं, जिन्हें मां शैलपुत्री कहा गया। आगे चलकर उनका विवाह फिर से भगवान शिव से हुआ। इसी कारण नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा विशेष रूप से की जाती है और उन्हें घी का भोग अर्पित किया जाता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 2 min · National Desk

BJP Kerala Candidate List: भाजपा ने केरल में प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की, 39 उम्मीदवारों के नाम का एलान

BJP Kerala Candidate List: भाजपा ने केरल में प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की, 39 उम्मीदवारों के नाम का एलान BJP Kerala Candidate List: भाजपा ने केरल में प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की, 39 उम्मीदवारों के नाम का एलान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम / नई दिल्ली। Published by: Published by: Sandhya Kumari Updated Thu, 19 Mar 2026 10:53 AM IST Link Copied …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 1 min · National Desk

Drone Near US Base: अमेरिकी सैन्य बेस के पास अज्ञात ड्रोन दिखने से हड़कंप, हेगसेथ-रुबियो वहीं थे मौजूद

Drone Near US Base: अमेरिकी सैन्य बेस के पास अज्ञात ड्रोन दिखने से हड़कंप, हेगसेथ-रुबियो वहीं थे मौजूद Drone Near US Base: अमेरिकी सैन्य बेस के पास अज्ञात ड्रोन दिखने से हड़कंप, हेगसेथ-रुबियो वहीं थे मौजूद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: Published by: Nitin Gautam Updated Thu, 19 Mar 2026 10:38 AM IST …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 19, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Live: पश्चिम एशिया के अहम ऊर्जा ठिकाने निशाने पर, सऊदी अरब भी ईरान के खिलाफ कर सकता है हमले

11:05 AM, 19-Mar-2026 ईरान युद्ध की फंडिंग पर अमेरिकी संसद में हंगामा अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ईरान युद्ध के लिए अमेरिकी संसद से 200 अरब डॉलर मांगने की योजना बना रहा है। इसका कई डेमोक्रेट सांसदों द्वारा विरोध किया जा रहा है। डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ सांसद क्रिस वान होलेन का कहना है कि 200 अरब डॉलर, उस युद्ध की कीमत है, जिसे अमेरिकी लोग चाहते ही नहीं हैं और इस युद्ध के चलते अमेरिका ज्यादा सुरक्षित भी नहीं होगा। पेंटागन ने व्हाइट हाउस से मांग की है कि अमेरिकी कांग्रेस से ईरान युद्ध के लिए 200 अरब डॉलर का फंड मंजूर किया जाए। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ईरान युद्ध के लिए अमेरिकी संसद से 200 अरब डॉलर मांगने की योजना बना रहा है। इसका कई डेमोक्रेट सांसदों द्वारा विरोध किया जा रहा है। डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ सांसद क्रिस वान होलेन का कहना है कि 200 अरब डॉलर, उस युद्ध की कीमत है, जिसे अमेरिकी लोग चाहते ही नहीं हैं और इस युद्ध के चलते अमेरिका ज्यादा सुरक्षित भी नहीं होगा।पेंटागन ने व्हाइट हाउस से मांग की है कि अमेरिकी कांग्रेस से ईरान युद्ध के लिए 200 अरब डॉलर का फंड मंजूर किया जाए। 10:54 AM, 19-Mar-2026 अमेरिकी सैन्य बेस पर मंडराता दिखा संदिग्ध ड्रोन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के एक आर्मी बेस पर ड्रोन मंडराता दिखा है। वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिस वक्त यह ड्रोन सैन्य बेस पर मंडरा रहा था, उस वक्त उस सैन्य बेस में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ भी मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के एक आर्मी बेस पर ड्रोन मंडराता दिखा है। वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिस वक्त यह ड्रोन सैन्य बेस पर मंडरा र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 2 min · National Desk