West Asia Conflict Live: नेतन्याहू बोले- हमने अमेरिका को युद्ध में नहीं धकेला; लेबनान पर इस्राइल का बड़ा हमला

12:57 AM, 20-Mar-2026 7 देशों ने ईरान के हमलों और होर्मुज जलसंधि बंद करने की कोशिश की कड़ी निंदा की कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, जापान और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं ने ईरान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। इन देशों ने असैनिक वाणिज्यिक जहाजों, नागरिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और तेल-गैस प्रतिष्ठानों पर हमले और होर्मुज जलसंधि को लगभग बंद करने की घटनाओं की सबसे कड़ी शब्दों में निंदा की। साथ ही इन देशों ने ईरान से अनुरोध किया है कि वह अपनी धमकियां और जलसंधि बंद करने के प्रयास रोक दे। बयान में कहा गया है कि नेविगेशन की स्वतंत्रता अंतरराष्ट्रीय कानून का एक मूलभूत सिद्धांत है। 12:52 AM, 20-Mar-2026 दक्षिण लेबनान में फिर से इस्राइल हवाई हमले लेबनान से प्राप्त खबरों के अनुसार, इस्राइल की सेना ने दक्षिण लेबनान के मारजायून क्षेत्र में कब्रिखा और टौलेन कस्बों को निशाना बनाया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हमलों में इलाके में तनाव बढ़ गया है, लेकिन अभी तक किसी के घायल होने या नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। यह हमले हाल ही में क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच किए गए हैं। 12:51 AM, 20-Mar-2026 सऊदी अरब ने पूर्वी क्षेत्र में तीन ड्रोन नष्ट किए सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने देश के पूर्वी क्षेत्र में तीन ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया। इससे पहले, एक ड्रोन पूर्वी बंदरगाह शहर यानबू स्थित रिफाइनरी में गिर गया था। साथ ही, यानबू बंदरगाह की ओर जा रहे एक बैलिस्टिक मिसाइल को भी नष्ट कर दिया गया। सऊदी अरब ने कहा कि सभी हमलों को समय रहते रोक लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। 12:49 AM, 20-Mar-2026 नेतन्याहू बोले- हवा से क्रांति नहीं हो सकती नेतन्याहू ने कहा कि अब ईरान के पास यूरेनियम समृद्ध करने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 2 min · National Desk

अलविदा जुमा आज: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

मस्जिदों में विशेष इंतजाम अलविदा जुमा के मौके पर शहर की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। नमाज के बाद मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं की जाएंगी। साथ ही जकात और फितरा अदा करने पर भी जोर दिया जा रहा है। बाजारों में ईद की रौनक रमजान के आखिरी दिनों के साथ ही बाजारों में ईद की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। टोपियों, इत्र, सेवइयों और नए कपड़ों की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है और हर तरफ ईद की आमद की खुशी दिखाई दे रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 1 min · National Desk

'मैं अभी जिंदा हूं': लाइव आकर नेतन्याहू बोले- ईरान की परमाणु क्षमता खत्म, बैलिस्टिक मिसाइल भी नहीं बना पाएगा

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 21वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक साथ कई सारे सवालों का जवाब दिया। इतना ही नहीं ईरान की परमाणु क्षमता को लेकर बड़ा दावा भी कर दिया। प्रेस वार्ता की शुरुआत के साथ ही नेतन्याहू ने कहा कि मैं अभी जिंदा हूं और आप सभी लोग इस बात के प्रमाण है। नेतन्याहू ने ये बात क्यों कही? इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि बीते कई दिनों से उनकी मौत को लेकर खूब दावे किए जा रहे थे। इसके जवाब में नेतन्याहू ने कई सारे वीडियो भी साझा कर अपने जीवित होने का दावा भी किया था।इस दौरान नेतन्याहू ने ईरान की परमाणु क्षमता को लेकर भी बड़ा दावा किया, जो कि अब चर्चा का विषय बन गया है। नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका और इस्राइल के 20 दिन के हवाई हमलों के बाद ईरान के पास अब यूरेनियम समृद्ध करने या बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता नहीं बची है। अब ईरान परमाणु हथियार नहीं बना सकता। उन्होंने दावा किया कि ईरान का मिसाइल और ड्रोन भंडार भारी नुकसान झेल रहा है और जल्द ही पूरी तरह नष्ट हो जाएगा। नेतन्याहू ने कहा कि हम जीत रहे हैं और ईरान को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। हम अब उन फैक्ट्रियों को नष्ट कर रहे हैं जो इन मिसाइलों और परमाणु हथियारों के घटक तैयार करती हैं। हालांकि, नेतन्याहू ने अपने इन बयानों और दावों को लेकर किसी भी प्रकार के कोई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान ने अमेरिकी F-35 को बनाया निशाना?: एयरबेस पर आपात स्थिति में उतरा विमान; IRGC ने जारी किया वीडियो

MOMENT US F-35 ‘SERIOUSLY DAMAGED’ BY IRGC AIR DEFENSES — Fars News pic.twitter.com/rwh5dldIfc — RT (@RT_com) March 19, 2026 अमेरिकी सेना की मध्य कमान के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिंस के मुताबिक, यह पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान ईरान के ऊपर अपने मिशन पर था, तभी उसे पश्चिम एशिया में अमेरिकी एयरबेस पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा। उन्होंने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और इस घटना की जांच चल रही है। कैप्टन हॉकिंस ने कहा, विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है। पायलट की हालत स्थिर है। इस घटना की जांच की जा रही है।फरवरी के अंत में युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली बार है, जब ईरान ने किसी अमेरिकी विमान को निशाना बनाया है और इसी वजह से एफ‑35 को आपात स्थिति में उतरना पड़ा है। एफ-35 स्टेल्थ लड़ाकू विमान है,जिसमें अमेरिका व इस्राइल दोनों इस संघर्ष में इस्तेमाल कर रही हैं और इसकी कीमत 100 मिलियन डॉलर से अधिक है।ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि उसने मध्य ईरान के ऊपर अमेरिकी एफ‑35 लड़ाकू विमान पर हमला किया और उसे ‘गंभीर नुकसान’ पहुंचाया। एक बयान में आईआरजीसी ने कहा कि अमेरिकी एफ‑35 विमान को उनकी वायु रक्षा प्रणाली ने गुरुवार लगभग ढाई बजे निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन ‘125 से अधिक अमेरिकी-इस्राइली ड्रोन के सफल इंटरसेप्शन के बाद’ किया गया।आईआरजीसी ने कहा कि यह घटना देश की वायु रक्षा तंत्र में हुए अहम और विशेष सुधारों को दर्शाती है। यह खबर उसी समय की है, जब अमेरिका ईरान के खिलाफ अपने अभियान में व्यापक सफलता का दावा कर रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 2 min · National Desk

कतर के अमीर से PM मोदी ने की बात: होर्मुज सुरक्षा का उठाया मुद्दा और हमलों की निंदा की, ईद की भी दी शुभकामनाएं

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने ईद की शुभकामनाएं दीं और साथ ही क्षेत्र में ऊर्जा ढांचे पर हो रहे हमलों को लेकर गंभीर चिंता जताई। पीएम मोदी ने साफ कहा कि भारत कतर के साथ मजबूती से खड़ा है और शांति बहाली जरूरी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी इस बातचीत की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि भारत क्षेत्र में ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करता है। साथ ही उन्होंने कतर में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और देखभाल के लिए वहां की सरकार का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में जल्द शांति और स्थिरता लौटेगी।पीएम मोदी ने कहा कि भारत होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और मुक्त आवागमन का समर्थन करता है। उन्होंने इसे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद जरूरी बताया। उनका कहना था कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में किसी भी तरह की बाधा पूरी दुनिया को प्रभावित कर सकती है।भारत और कतर के बीच मजबूत आर्थिक और ऊर्जा संबंध हैं। कतर भारत को एलएनजी का बड़ा सप्लायर है। ऐसे में क्षेत्र में किसी भी तरह का तनाव सीधे भारत की ऊर्जा जरूरतों को प्रभावित कर सकता है। इसी वजह से भारत लगातार कतर के साथ संपर्क में बना हुआ है।पीएम मोदी ने कतर में रह रहे भारतीय समुदाय का भी जिक्र किया। उन्होंने वहां के नेतृत्व को धन्यवाद दिया कि कठिन समय में भी भारतीयों की सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय काम करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा भारत के लिए प्राथमिकता है।हाल के दिनों में पीएम मोदी ने यूएई, ओमान और कुवैत समेत कई देशों के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 2 min · National Desk

Panipat: राजस्थान परिवहन की बस से टक्कर लगने पर कार में लगी आग, दुर्घटना में एक युवती जिंदा जली; तीन घायल

जीटी रोड एनएच 44 पर वीरवार रात करीब 10 बजे राजस्थान पथ परिवहन की बस की टक्कर लगने से यूपी नंबर की एक ईको वैन में आग लगने से एक युवती जिंदा जल गई और तीन यात्री घायल हो गए। बस चालक ईको को करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। सीएनजी किट फटना आग लगने का प्रथम दृष्टया कारण सामने आया है। ईको आगे चल रही हेक्टर गाड़ी के एक अन्य गाड़ी से टक्कर के बाद खड़ी थी। इसमें लोग ईद पर पानीपत से बरेली जा रहे थे। इसके बाद जीटी रोड की करनाल लेन पर लंबा जाम लग गया। समालखा थाना पुलिस और यातायात थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे में रास्ता सामन्य किया।कुरुक्षेत्र के सुनील कुमार ने बताया कि वह अपनी हेक्टर गाड़ी में दिल्ली एयरपोर्ट पर अपनी बहन को लेने जा रहा था। वह जीटी रोड पर उत्सव गार्डन के नजदीक पहुंचा तो एक सेलेरियो गाड़ी खराब हालत में खड़ी थी। उनकी गाड़ी की उससे टक्कर हो गई। वह अपनी गाड़ी को एक तरफ कर रहा था, इसी समय यूपी नंबर की एक ईको के चालक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।वे ईको सवार यात्रियों को नीचे उतार रहे थे। इसमें करीब आठ यात्री थे। पांच को उतार लिया गया था बाकी तीन ईको में थे। उसी समय राजस्थान पथ परिवहन की बस का चालक तेज गति में आया और ईको को पीछे से टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगते ही ईको दूसरी तरफ घूम गई। चालक बस के साथ ईको को करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया।ईको में धमाके के साथ आग लग गई। लोगो ने पुलिस को सूचना दी। समालखा थाना पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया। ईको में एक युवती जिंदा जली मिली और तीन सवारी घायल हो गईं। पुलिस शव को अस्पताल में ले गई। यहां से पानीपत जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया। तीनों घायलों को सामान्य अस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 2 min · National Desk

पालम अग्निकांड: नौ मौतों का कारण बना छत पर लगा ये पैनल, इतनी तेजी से फैली आग; किसी को नहीं मिला संभलने का मौका

1 of 5 पालम अग्निकांड के मृतक - फोटो : अमर उजाला Link Copied दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार को हुए अग्निकांड की वजह अब तक पता नहीं चली है। हालांकि स्थानीय लोग और प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि इमारत की छत पर सोलर पैनल लगे हैं। इसके बिजली बॉक्स से शार्ट सर्किट से आग लगी फिर पूरी बिल्डिंग में फैल गई। शुरुआत में आग छत तक सीमित थी, लेकिन कुछ समय में यह ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 पालम अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला इतनी तेजी से फैली आग, किसी को नहीं मिला संभलने का मौका प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते पूरी इमारत धुएं और आग की चपेट में आ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। गुरुवार को दिनभर फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) टीम ने हर माले की सघन और गहन जांच की। इस दौरान सभी साक्ष्यों को पूरी तरह से सावधानीपूर्वक जांचा गया। जांच के दौरान टीम ने आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया और सभी नमूनों को सुरक्षित तरीके से इकट्ठा किया। टीम ने सीढ़ियां लगाकर उस जगह की भी जांच की गई, जहां स्थानीय लोगों ने शार्ट सर्किट होने का दावा किया है। 3 of 5 हृदयविदारक हादसे के बाद परिवार के मुखिया राजेंद्र कश्यप का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला मेंटेनेंस की कमी से हो सकता है शॉर्ट सर्किट सोलर पेनल से जुड़े विशेषज्ञों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि सोलर पैनल सिस्टम में यदि वायरिंग या मेंटेनेंस में कोई कमी हो तो शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में समय-समय पर जांच और सुरक्षा मानक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: 'कहीं भी सेना तैनात नहीं करेंगे', पश्चिम एशिया में सैनिक भेजने के सवाल पर बोले ट्रंप

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से तेल और गैस क्षेत्रों पर हमले को लेकर बात की, तो ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ऐसा न करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच तालमेल है। लेकिन इस्राइल कभी-कभी अपने फैसले खुद लेता है और अगर उन्हें कुछ पसंद नहीं आता तो वह उसे रोकते हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि जापान के साथ अमेरिका के अच्छे संबंध हैं और हाल के दिनों में जापान ने सहयोग बढ़ाया है। ईरान पर से प्रतिबंध हटाने और सैनिक भेजने के सवाल पर ट्रंप ने दोहराया कि वह कहीं भी सैनिक नहीं भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह ऐसा करते भी, तो सार्वजनिक रूप से नहीं बताते। अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी आई: ट्रंप उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि शेयर बाजार में तेजी आई है और अर्थव्यवस्था मजबूत है। ट्रंप ने कहा कि ईरान की स्थिति को देखते हुए उन्हें कार्रवाई करनी पड़ी। हालांकि, उन्हें उम्मीद थी कि इसके आर्थिक असर और ज्यादा होंगे। ‘सैन्य कार्रवाई पूरी होने के बाद सुरक्षित होगी दुनिया’ ट्रंप ने कहा, यह कार्रवाई पूरी होने के बाद दुनिया ज्यादा सुरक्षित होगी। उन्होंने ईरान को दुनिया और पश्चिम एशिया के लिए एक गंभीर खतरा बताया और कहा कि इस बात से ज्यादातर देश सहमत हैं। ये भी पढ़ें: जापान की प्रधानमंत्री ने क्या कहा? जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने कहा कि जापान ईरान की गतिविधियों की निंदा करता है, खासकर पड़ोसी क्षेत्रों पर हमले और होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावित करने के लिए। उन्होंने कहा कि जापान ने ईरान से ऐसी गतिविधियां रोकने को कहा है। उन्होंने क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 2 min · National Desk

होर्मुज में अमेरिकी कार्रवाई: ईरानी नौसैनिक ठिकानों को बनाया निशाना, यूएस का दावा- जहाजों के लिए थे बड़ा खतरा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं हालांकि इस वीडियो को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय एजेंसी रॉयटर्स ने साफ कहा है कि वह इस वीडियो की लोकेशन और तारीख की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाई है। साथ ही वीडियो में दिख रहे जहाजों की पहचान भी स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिससे इसकी सटीकता पर संदेह बना हुआ है। ये भी पढ़ें- पश्चिम एशिया के तूफान ने पूरी दुनिया का अमन चैन छीना, आखिर अमेरिका-इस्राइल की लगाई आग कब बुझेगी? क्या है खर्ग द्वीप पर हमले का असर? अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि खर्ग द्वीप पर हमले से ईरान की स्थिति पर नियंत्रण बढ़ा है। यह द्वीप ईरान के करीब 90 प्रतिशत कच्चे तेल के निर्यात का मुख्य केंद्र है। हालांकि ईरान ने कहा है कि हमले के बावजूद निर्यात जारी है और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। क्या होर्मुज बना वैश्विक संकट का केंद्र? होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यहां से करीब 20 प्रतिशत तेल गुजरता है। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने इस मार्ग को बाधित किया तो तेल ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और कीमतों पर बड़ा असर पड़ सकता है। अन्य वीडियो- हालांकि इस वीडियो को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय एजेंसी रॉयटर्स ने साफ कहा है कि वह इस वीडियो की लोकेशन और तारीख की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाई है। साथ ही वीडियो में दिख रहे जहाजों की पहचान भी स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिससे इसकी सटीकता पर संदेह बना हुआ है।अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि खर्ग द्वीप पर हमले से ईरान की स्थिति पर नियंत्रण बढ़ा है। यह द्वीप ईरान के करीब 90 प्रतिशत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 2 min · National Desk

Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत बिगड़ी, ऋषिकेश एम्स में भर्ती, हाल जानने पहुंचे सीएम

स्वास्थ्य कारणों के चलते कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें अचानक सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अस्पताल मे डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी एम्स ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने महाराज का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत जानकारी ली। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 1 min · National Desk