Gold-Silver Price: चांदी की कीमतों में करीब 7000 रुपये का उछाल; सोना ₹1.48 लाख पर पहुंचा, जानें ताजा अपडेट

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। पश्चिम एशिया के हालात को लेकर बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने फिर से बुलियन में खरीदारी बढ़ाई। चांदी की कीमत 6920 रुपये बढ़कर 2.38 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 2860 रुपये बढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि कई दिनों की गिरावट के बाद यह उछाल देखने को मिल रहा है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Conflict Live: कतर के गैस प्लांट पर ईरानी हमले का पूरी दुनिया पर होगा असर, बढ़ सकती हैं कीमतें

09:58 AM, 20-Mar-2026 दुनिया में बढ़ सकती है तेल की कीमतें कतर में दुनिया के सबसे बड़े एलएनजी प्लांट रास लफ्फान पर ईरान के हमले के बाद इसका पूरी दुनिया पर व्यापक असर पड़ सकता है। पेरिस के सेंटर ऑन ग्लोबल एनर्जी पॉलिसी का मानना है कि इसकी मरम्मत में लंबा समय लग सकता है। सेंटर के विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी मरम्मत में महीनों लग सकते हैं। ऐसा अनुमान है कि रास लफ्फान इस साल के आखिर तक शायद शुरू नहीं हो पाएगा। इसमें पांच साल भी लग सकते हैं और ऐसे में दुनियाभर में गैस की कीमतों में बड़ा उछाल आ सकता है। कतर में दुनिया के सबसे बड़े एलएनजी प्लांट रास लफ्फान पर ईरान के हमले के बाद इसका पूरी दुनिया पर व्यापक असर पड़ सकता है। पेरिस के सेंटर ऑन ग्लोबल एनर्जी पॉलिसी का मानना है कि इसकी मरम्मत में लंबा समय लग सकता है। सेंटर के विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी मरम्मत में महीनों लग सकते हैं। ऐसा अनुमान है कि रास लफ्फान इस साल के आखिर तक शायद शुरू नहीं हो पाएगा। इसमें पांच साल भी लग सकते हैं और ऐसे में दुनियाभर में गैस की कीमतों में बड़ा उछाल आ सकता है। 09:23 AM, 20-Mar-2026 ईरान ने अमेरिका के आधुनिक एफ-35 लड़ाकू विमान को बनाया निशाना, अमेरिका ने भी की पुष्टि ईरान ने गुरुवार को दावा किया कि उन्होंने अमेरिका के आधुनिक एफ-35 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है। यह अमेरिका के सबसे मूल्यवान, आधुनिक और ताकतवर लड़ाकू विमानों में से एक है और इसे अमेरिका की पांचवीं पीढ़ी की युद्धक क्षमताओं की रीढ़ माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के रक्षा अधिकारियों ने बताया कि ईरान द्वारा सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से उनके एफ-35 लड़ाकू विमान को आपात लैंडिंग करनी पड़ी। विमान का पायलट सुरक्षित ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली-एनसीआर में हो रही है बारिश: हल्की हवाओं से बढ़ी ठंडक, दिन में भी छाए रहेंगे बादल; रुक-रुक कर बरसेंगे

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में आज सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। बारिश के साथ थोड़ी हवाओं ने माहौल में ठंडक पैदा कर दी है। दिन में भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने कल कहा था कि शुक्रवार को भी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आएगा। ऐसे में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखी जा सकती है। इस दौरान हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। कभी-कभी हवा की गति 40 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।दिल्ली में 21 मार्च को अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 22 मार्च से 24 मार्च तक अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 15-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिन से रुक-रुक कर होने वाली बारिश से तापमान में छह से सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगर बारिश का सिलसिला एक-दो दिन और जारी रहा तो इससे तापमान और गिरेगा।दिल्ली एनसीआर में एक-दो दिन से बारिश हो रही है और साथ में कभी हल्की तो कभी तेज हवाएं भी चल रही हैं। बारिश से साथ हवा के कारण दिल्ली के एक्यूआई में भी कुछ सुधार दर्ज किया गया है।बारिश के कारण दिल्ली और एनसीआर के लोगों के गर्मी से राहत मिली है। इस बारिश ने होली के बाद अचानक बढ़ी गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। बारिश का असर कुछ दिन रहने वाला है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 2 min · National Desk

Exclusive: 'ईरान के पास दो-तीन साल तक जंग जारी रखने की ताकत...': सर्वोच्च नेता के भारत में विशेष प्रतिनिधि

हम भारत में हमारे सभी भाई-बहनों के प्रति शुक्रगुजार हैं क्योंकि उन्होंने हमदर्दी दिखाई। दरअसल, हमने यह युद्ध शुरू नहीं किया। हम यह जंग नहीं चाहते थे। हमने अपनी ओर से हरसंभव प्रयास किया कि हमारे क्षेत्र में यह युद्ध न हो। बातचीत में कई उपलब्धियां हासिल हुई थीं। हमें लगा था कि एक अच्छा समझौता होगा और यह युद्ध कभी शुरू नहीं होगा, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्होंने ही इस युद्ध की शुरुआत की। उन्होंने यह युद्ध ईरान पर थोपा है। युद्ध का असर केवल ईरानियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक वैश्विक संकट बन चुका है। दुनियाभर के लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। गैस, कच्चा तेल, पेट्रोल और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ गई हैं। हमने अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को खो दिया। हमने अपने कई नेताओं और कमांडरों को भी खोया है और अब हमें अपनी रक्षा करनी है।मुझे नहीं पता कि यह युद्ध कितने समय तक चलेगा, लेकिन हम इसे जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए तैयार हैं। हम नहीं चाहते कि यह युद्ध जारी रहे, लेकिन हमारी कुछ शर्तें हैं, जिनका उल्लेख हमारे राष्ट्रपति ने भी किया है। अगर वे समझौते के लिए आगे नहीं आते हैं, तो हम युद्ध जारी रखने के लिए भी तैयार हैं। हम मजबूत स्थिति में हैं। हमारे पास इतनी शक्ति है कि हम इस युद्ध को दो-तीन साल से अधिक समय तक भी जारी रख सकते हैं। हमारे पास युद्ध का अनुभव भी है। हमने आठ साल तक युद्ध झेला है। इस दौरान बहुत अनुभव हासिल भी किया है। हमारे लोग भी इसके लिए तैयार हैं।अब भी हम युद्ध नहीं चाहते क्योंकि बहुत से लोग इससे पीड़ित हैं, खासकर हमारे पड़ोसी देशों के लोग। ये जो कुछ हो रहा है, उससे हम खुश नहीं हैं, लेकिन हमारे पास कोई और विकल्प भी नहीं है। कुछ लोग यह भी कह रहे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: नेतन्याहू बोले- ईरान की परमाणु क्षमता खत्म; मौसम ने अचानक ली करवट; इस रमजान में पांच जुमे का संयोग

पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के साथ कड़ाके की ठंड दर्ज की गई है। मौसम में बदलाव का असर साफ महसूस हुआ। तापमान में गिरावट आई है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक साथ कई सारे सवालों का जवाब दिया। इतना ही नहीं ईरान की परमाणु क्षमता को लेकर बड़ा दावा भी कर दिया। अमेरिका में एपस्टीन के लंबे समय तक निजी वकील रहे डैरेन इंडाइक ने हाउस ओवरसाइट कमेटी के सामने चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें एपस्टीन की तरफ से नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण की जानकारी उस समय नहीं थी। आगरा के थाना चित्राहाट क्षेत्र में एक बोलेरो पेड़ में जा घुसी। माैके पर चीखपुकार मच गई। हादसे में पांच लोगों की माैत हो गई। चार लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 1 min · National Desk

Weather: मौसम ने अचानक ली करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड; अगले 48 घंटे तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही बादल छाए रहे और शाम होते-होते गरज-चमक के साथ कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है, जिससे वहां ठंड और बढ़ गई है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है।मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पहाड़ों पर मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके असर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले भागों पर मौसम खराब रहेगा। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और मेघ गर्जन के साथ बारिश और बर्फबारी होगी। इधर, समूचे उत्तर भारत में विक्षोभ के प्रभाव से बादलों की आवाजाही जारी है।20 मार्च को दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों पर तेज धूल भरी आंधी-बारिश व ओलावृष्टि के बीच आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। खराब मौसम से रबी की फसल को व्यापक नुकसान की आशंका है। शुक्रवार को पूर्वोत्तर राज्यों ओडिशा, सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के कई स्थानों पर आंधी-तूफान तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।जम्मू-कश्मीर में मौसम पूरी तरह से बदला हुआ है। मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का असर तेज हो गया है, जिससे घाटी के अधिकतर हिस्सों पर बारिश एवं बर्फबारी जारी है। तापमान गिरने से ठंड का दौर लौट आया है। उधर, राजस्थान में अगले 2 दिन जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, शेखावटी और कोटा संभाग के कुछ भागों में आंध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict Live: मिसाइल हमले से कतर के LNG निर्यात में 17% कमी; इराक में पीएमएफ ठिकाने पर एयर स्ट्राइक

03:31 AM, 20-Mar-2026 इराक के सलाह अल-दीन प्रांत में पीएमएफ के ठिकानों पर हवाई हमला इराक के सलाह अल-दीन प्रांत में लोकप्रिय जनकायन बल की 6वीं ब्रिगेड को हवाई हमले का निशाना बनाया गया है। मीडिया रिपोर्टस में एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि इस हमले में पीएमएफ के ठिकानों को लक्षित किया गया। 03:28 AM, 20-Mar-2026 रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी पर मिसाइल हमले से कतर की LNG निर्यात क्षमता 17% घटी, नुकसान $20 बिलियन कतर की ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में बताया कि रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी पर हुए मिसाइल हमलों से देश की तरल प्राकृतिक गैस (LNG) निर्यात क्षमता में 17% की कमी आई है। मंत्री साद शेरिदा अल-काबी के अनुसार, इस हमले के कारण कतार को सालाना लगभग $20 बिलियन का राजस्व नुकसान होने का अनुमान है। कंपनी ने कहा कि उत्पादन सुविधाओं को ठीक होने में करीब पांच साल लग सकते हैं और इस वजह से उन्हें लंबी अवधि के लिए फोर्स मैज्योर की घोषणा करनी पड़ सकती है। इससे यूरोप और एशिया के बाजारों में गैस आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। 12:57 AM, 20-Mar-2026 7 देशों ने ईरान के हमलों और होर्मुज जलसंधि बंद करने की कोशिश की कड़ी निंदा की कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, जापान और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं ने ईरान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। इन देशों ने असैनिक वाणिज्यिक जहाजों, नागरिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और तेल-गैस प्रतिष्ठानों पर हमले और होर्मुज जलसंधि को लगभग बंद करने की घटनाओं की सबसे कड़ी शब्दों में निंदा की। साथ ही इन देशों ने ईरान से अनुरोध किया है कि वह अपनी धमकियां और जलसंधि बंद करने के प्रयास रोक दे। बयान में कहा गया है कि नेविगेशन की स्वतंत्रता अंत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict Live: नेतन्याहू बोले- हमने अमेरिका को युद्ध में नहीं धकेला; लेबनान पर इस्राइल का बड़ा हमला

12:57 AM, 20-Mar-2026 7 देशों ने ईरान के हमलों और होर्मुज जलसंधि बंद करने की कोशिश की कड़ी निंदा की कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, जापान और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं ने ईरान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। इन देशों ने असैनिक वाणिज्यिक जहाजों, नागरिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और तेल-गैस प्रतिष्ठानों पर हमले और होर्मुज जलसंधि को लगभग बंद करने की घटनाओं की सबसे कड़ी शब्दों में निंदा की। साथ ही इन देशों ने ईरान से अनुरोध किया है कि वह अपनी धमकियां और जलसंधि बंद करने के प्रयास रोक दे। बयान में कहा गया है कि नेविगेशन की स्वतंत्रता अंतरराष्ट्रीय कानून का एक मूलभूत सिद्धांत है। 12:52 AM, 20-Mar-2026 दक्षिण लेबनान में फिर से इस्राइल हवाई हमले लेबनान से प्राप्त खबरों के अनुसार, इस्राइल की सेना ने दक्षिण लेबनान के मारजायून क्षेत्र में कब्रिखा और टौलेन कस्बों को निशाना बनाया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हमलों में इलाके में तनाव बढ़ गया है, लेकिन अभी तक किसी के घायल होने या नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। यह हमले हाल ही में क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच किए गए हैं। 12:51 AM, 20-Mar-2026 सऊदी अरब ने पूर्वी क्षेत्र में तीन ड्रोन नष्ट किए सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने देश के पूर्वी क्षेत्र में तीन ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया। इससे पहले, एक ड्रोन पूर्वी बंदरगाह शहर यानबू स्थित रिफाइनरी में गिर गया था। साथ ही, यानबू बंदरगाह की ओर जा रहे एक बैलिस्टिक मिसाइल को भी नष्ट कर दिया गया। सऊदी अरब ने कहा कि सभी हमलों को समय रहते रोक लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। 12:49 AM, 20-Mar-2026 नेतन्याहू बोले- हवा से क्रांति नहीं हो सकती नेतन्याहू ने कहा कि अब ईरान के पास यूरेनियम समृद्ध करने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 2 min · National Desk

अलविदा जुमा आज: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

मस्जिदों में विशेष इंतजाम अलविदा जुमा के मौके पर शहर की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। नमाज के बाद मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं की जाएंगी। साथ ही जकात और फितरा अदा करने पर भी जोर दिया जा रहा है। बाजारों में ईद की रौनक रमजान के आखिरी दिनों के साथ ही बाजारों में ईद की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। टोपियों, इत्र, सेवइयों और नए कपड़ों की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है और हर तरफ ईद की आमद की खुशी दिखाई दे रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 1 min · National Desk

'मैं अभी जिंदा हूं': लाइव आकर नेतन्याहू बोले- ईरान की परमाणु क्षमता खत्म, बैलिस्टिक मिसाइल भी नहीं बना पाएगा

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 21वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक साथ कई सारे सवालों का जवाब दिया। इतना ही नहीं ईरान की परमाणु क्षमता को लेकर बड़ा दावा भी कर दिया। प्रेस वार्ता की शुरुआत के साथ ही नेतन्याहू ने कहा कि मैं अभी जिंदा हूं और आप सभी लोग इस बात के प्रमाण है। नेतन्याहू ने ये बात क्यों कही? इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि बीते कई दिनों से उनकी मौत को लेकर खूब दावे किए जा रहे थे। इसके जवाब में नेतन्याहू ने कई सारे वीडियो भी साझा कर अपने जीवित होने का दावा भी किया था।इस दौरान नेतन्याहू ने ईरान की परमाणु क्षमता को लेकर भी बड़ा दावा किया, जो कि अब चर्चा का विषय बन गया है। नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका और इस्राइल के 20 दिन के हवाई हमलों के बाद ईरान के पास अब यूरेनियम समृद्ध करने या बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता नहीं बची है। अब ईरान परमाणु हथियार नहीं बना सकता। उन्होंने दावा किया कि ईरान का मिसाइल और ड्रोन भंडार भारी नुकसान झेल रहा है और जल्द ही पूरी तरह नष्ट हो जाएगा। नेतन्याहू ने कहा कि हम जीत रहे हैं और ईरान को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। हम अब उन फैक्ट्रियों को नष्ट कर रहे हैं जो इन मिसाइलों और परमाणु हथियारों के घटक तैयार करती हैं। हालांकि, नेतन्याहू ने अपने इन बयानों और दावों को लेकर किसी भी प्रकार के कोई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 2 min · National Desk