HIV/AIDS: देश में एचआईवी-एड्स का बढ़ता खतरा, दिल्ली-हरियाणा में संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार अलर्ट

एचआईवी-एड्स का संक्रमण वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। भारत में भी इसका जोखिम लगातार बना हुआ है। अमर उजाला में हाल ही प्रकाशित एक रिपोर्ट हमने मेघालय में बढ़ते एचआईवी के मामलों को लेकर जानकारी दी थी। मेघालय देश का सबसे ज्यादा एचआईवी प्रभावित राज्य बना हुआ है। देश में एचआवी और एड्स को लेकर हालिया रिपोर्ट में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 219 जिलों की पहचान की है, जहां एचआईवी और एड्स के लिए प्राथमिकता वाले हस्तक्षेप किए जाएंगे। इनमें से 11 हरियाणा में और सात दिल्ली में हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में अभी वयस्कों में एचआवी की दर 0.33 प्रतिशत है और अनुमानित 59,079 लोग संक्रमण के साथ जी रहे हैं। वहीं हरियाणा में वयस्कों में एचआईवी की दर 0.24 प्रतिशत है और अनुमानित 59,642 लोग एचआईवी का शिकार हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 1 min · National Desk

Ayodhya: नववर्ष पर श्रीराम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज आरोहित, श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का किया उद्धोष

हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वज परिवर्तन कर नवीन ध्वज विधि-विधान के साथ आरोहित किया गया। शुक्रवार को ट्रस्ट की ओर से सुबह लगभग नौ बजे इसकी सूचना ग्रुप में दी गई। मंदिर व्यवस्था से जुड़े विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी गोपाल नागरकट्टे ने बताया कि परंपरा के अनुसार विशेष अवसरों पर मंदिर के ध्वज को बदला जाता है। नववर्ष के शुभारंभ पर ध्वज परिवर्तन को शुभ संकेत माना जाता है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।इसके पहले बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भव्य राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। इसके बाद उन्होंने यंत्र की प्रथम आरती उतारी। इस दौरान जय श्रीराम के उद्घोष, शंखध्वनि और घंटों की नाद से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। मंदिर के दूसरे तल पर अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:17 बजे श्रीराम यंत्र का पूजन करने के बाद राष्ट्रपति प्रथम तल पर पहुंचीं। यहां रामपरिवार की आरती उतारी। फिर भूतल में रामलला दरबार में हाजिरी लगाई। श्रीराम यंत्र स्थापना के समय राष्ट्रपति के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 1 min · National Desk

Assam Election: जलुकबारी सीट से सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद दर्ज किया नामांकन

बता दें कि बारिश के बावजूद रोड शो में हिमंत के हजारों समर्थक सड़कों पर उतर आए। सुबह से ही खानापारा के वेटरनरी कॉलेज फील्ड पर जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। महिलाओं की टोली ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। बीहू की धुनों पर ठुमके लगते देखकर लग रहा था जैसे पूरा गुवाहाटी उत्सव मना रहा हो।हिमंत बिस्वा सरमा 2001 से लगातार जलुकबारी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पहले कांग्रेस से तीन बार जीते। 2015 में भाजपा में आने के बाद भी यहां से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की। सरमा ने X पर पोस्ट करते हुए कहा था, “जलुकबारी के लोगों के आशीर्वाद से मैं नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं। आपकी कृपा ही मेरी ताकत है।“बारिश में भी भीड़ देखकर उन्होंने कहा, “बारिश का मौसम है, फिर भी इतने लोग आए, ये असम की जनता का प्यार है।” कल ही भाजपा ने 89 में से 88 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें सरमा का नाम जलुकबारी से सबसे ऊपर था। असम में 9 अप्रैल को मतदान और 4 मई को नतीजे सामने आएंगे। सरमा की ये ताकत दिखाने वाली रैली से साफ है कि भाजपा यहां अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 2 min · National Desk

South Korea: ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 50 लोग घायल; कई के फंसे होने की आशंका

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं दक्षिण कोरिया की एक ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लग गई है, जिसकी चपेट में आकर कम से कम 50 लोग घायल हो गए हैं। घटना दक्षिण कोरिया के शहर देयजियोन में घटी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दक्षिण कोरिया की नेशनल फायर एजेंसी के अनुसार, घायलों में 35 लोगों की हालत गंभीर है। घटनास्थल से सामने आए वीडियो में फैक्ट्री परिसर से घना काला धुआं उठता दिखाई दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 1 min · National Desk

Sambhal Eid Alert: ईद पर मिश्रित इलाकों में पुलिस-प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी, इस बार नहीं सजेगी जामा मस्जिद

रमजान के अंतिम जुमे को अलविदा की नमाज शुक्रवार को अदा की जाएगी। शनिवार को ईद उल फितर मनाई जाएगी। इसके लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। एहतियाती तौर पर चौकसी बढ़ा गई है। संवेदनशील इलाके में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। साथ ही मजिस्ट्रेट और भारी फोर्स तैनात किया जाएगा। सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए डीएम और एसपी ने संभल शहर का निरीक्षण किया। इससे पहले बृहस्पतिवार की शाम डीएम और एसपी ने जनसंवाद कर शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की।इस दौरान मुख्य मार्गों पर स्थित मस्जिदों के आसपास ड्रोन से निगरानी कराई गई। डीएम ने बताया कि संभल शहर में 19 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिले के प्रत्येक थाने पर एक मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी सौंपी है। नई परंपरा नहीं डालने की हिदायत पीस कमेटी की बैठकों में दी जा चुकी है।सार्वजनिक स्थानों पर बाधा कोई नहीं पहुंचाएगा। त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाए।किसी की भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संवेदनशील इलाके में पूरी निगरानी रखी जाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 1 min · National Desk

IPL 2026: 10 विदेशी स्टार्स, जो इस साल कर सकते हैं आईपीएल डेब्यू; इनमें से छह को तो पहली बार मिला कॉन्ट्रैक्ट

1 of 13 डकेट, कूपर कोनोली, ड्वारशुइस, फॉक्स - फोटो : IPL/BCCI Link Copied आइए जानते हैं… आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इस बार कई नए विदेशी खिलाड़ी पहली बार मैदान पर उतरते नजर आएंगे। इन खिलाड़ियों में कुछ ऐसे भी हैं जो लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, जबकि कुछ को पहली बार आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इन 10 खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी, क्योंकि ये अपनी-अपनी टीमों के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं। इन 10 में से छह को तो पहली बार आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 13 फिन एलेन - फोटो : IANS 1. फिन एलेन (न्यूजीलैंड, KKR) फिन एलेन एक विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जो पावरप्ले में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें दो करोड़ रुपये में खरीदा है। दिलचस्प बात यह है कि वह 2021 से आईपीएल स्क्वॉड का हिस्सा रहे, लेकिन अभी तक डेब्यू का मौका नहीं मिला। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद अब उनसे उम्मीदें और बढ़ गई हैं। खास बात तो यह है कि टी20 विश्वकप 2026 में उनके साथ ओपनिंग में धमाल मचाने वाले टिम साइफर्ट भी केकेआर में ही हैं। 3 of 13 पथुम निसांका - फोटो : IANS 2. पथुम निसांका (श्रीलंका, DC) पथुम निसांका को आखिरकार आईपीएल में मौका मिला और उन्हें पहली बार कॉन्ट्रैक्ट मिला है। दिल्ली ने उन्हें चार करोड़ में खरीदा। वह एक भरोसेमंद टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं, जो लंबी पारी खेलने में माहिर हैं। दिल्ली के लिए ओपनिंग समस्या का समाधान बन सकते हैं। टी20 विश्वकप में उन्होंने एक बेहतरीन शतक भी जड़ा था और वह शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं। 4 of 13 जैकब डफ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict Live: होर्मुज जलडमरूमध्य खुलवाने में मदद करेंगे छह देश; दुनिया में बढ़ सकता है खाद संकट

12:19 PM, 20-Mar-2026 ऊर्जा संकट के बाद दुनियाभर में बढ़ सकता है खाद का संकट पश्चिम एशिया युद्ध के चलते चीन खाद निर्यात को प्रतिबंधित कर रहा है ताकि अपनी घरेलू मांग को पूरा किया जा सके। इससे वैश्विक आपूर्ति श्रंखला पर और दबाव बढ़ सकता है। मार्च के मध्य में चीन ने नाइट्रोजन पोटैशियम खाद के निर्यात पर रोक लगाई थी। पश्चिम एशिया युद्ध के चलते चीन खाद निर्यात को प्रतिबंधित कर रहा है ताकि अपनी घरेलू मांग को पूरा किया जा सके। इससे वैश्विक आपूर्ति श्रंखला पर और दबाव बढ़ सकता है। मार्च के मध्य में चीन ने नाइट्रोजन पोटैशियम खाद के निर्यात पर रोक लगाई थी। 12:11 PM, 20-Mar-2026 सऊदी अरब और कतर पर हवाई हमले सऊदी अरब के पूर्वी क्षेत्र में ड्रोन हमले हुए हैं। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ड्रोन हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया। सऊदी अरब ने बताया कि करीब दो दर्जन ड्रोन्स को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया गया। कुवैत की सेना ने बताया कि उन पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए गए। हालांकि अधिकतर हमलों को नाकाम कर दिया गया। कुवैती सेना ने लोगों से सुरक्षा सलाह मानने की अपील की। सऊदी अरब के पूर्वी क्षेत्र में ड्रोन हमले हुए हैं। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ड्रोन हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया। सऊदी अरब ने बताया कि करीब दो दर्जन ड्रोन्स को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया गया। कुवैत की सेना ने बताया कि उन पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए गए। हालांकि अधिकतर हमलों को नाकाम कर दिया गया। कुवैती सेना ने लोगों से सुरक्षा सलाह मानने की अपील की। 11:00 AM, 20-Mar-2026 होर्मुज जलडमरूमध्य खुलवाने में मदद करेंगे ये देश एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खत्म करने की धमक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 2 min · National Desk

संभल में अलर्ट: ईद पर मिश्रित इलाकों में पुलिस-प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी, इस बार नहीं सजेगी जामा मस्जिद

रमजान के अंतिम जुमे को अलविदा की नमाज शुक्रवार को अदा की जाएगी। शनिवार को ईद उल फितर मनाई जाएगी। इसके लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। एहतियाती तौर पर चौकसी बढ़ा गई है। संवेदनशील इलाके में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। साथ ही मजिस्ट्रेट और भारी फोर्स तैनात किया जाएगा। सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए डीएम और एसपी ने संभल शहर का निरीक्षण किया। इससे पहले बृहस्पतिवार की शाम डीएम और एसपी ने जनसंवाद कर शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की।इस दौरान मुख्य मार्गों पर स्थित मस्जिदों के आसपास ड्रोन से निगरानी कराई गई। डीएम ने बताया कि संभल शहर में 19 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिले के प्रत्येक थाने पर एक मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी सौंपी है। नई परंपरा नहीं डालने की हिदायत पीस कमेटी की बैठकों में दी जा चुकी है।सार्वजनिक स्थानों पर बाधा कोई नहीं पहुंचाएगा। त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाए।किसी की भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संवेदनशील इलाके में पूरी निगरानी रखी जाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Conflict Live: ऊर्जा ठिकानों पर हमलों का असर, होर्मुज जलडमरूमध्य खुलवाने में मदद करेंगे छह देश

11:00 AM, 20-Mar-2026 होर्मुज जलडमरूमध्य खुलवाने में मदद करेंगे ये देश एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खत्म करने की धमकी दी थी। अब लगता है कि अमेरिका के छह सहयोगी देश भी सक्रिय हो गए हैं और ये देश बाधित होर्मुज जलडमरूमध्य को खुलवाने के लिए अमेरिका की मदद कर सकते हैं। इन देशों ने ऐसे समय मदद करने की बात कही है, जब ऊर्जा ठिकानों पर हमले बढ़े हैं और गुरुवार को दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट को ईरान ने निशाना बनाया। इन हमलों के चलते दुनियाभर में गैस और तेल का संकट हो सकता है। मदद करने का वादा करने वाले देशों में ब्रिटेन, जापान, नीदरलैंड्स, इटली, जर्मनी और फ्रांस शामिल हैं। गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने दुनिया के कई देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य खुलवाने की अपील की थी, लेकिन सभी देशों ने उनकी अपील पर मदद करने से इनकार कर दिया था। हालांकि अब जब वैश्विक ऊर्जा संकट गहरा रहा है तो ये देश मदद के लिए तैयार हो गए हैं। इसके चलते ईरान पर दबाव बढ़ सकता है। एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खत्म करने की धमकी दी थी। अब लगता है कि अमेरिका के छह सहयोगी देश भी सक्रिय हो गए हैं और ये देश बाधित होर्मुज जलडमरूमध्य को खुलवाने के लिए अमेरिका की मदद कर सकते हैं। इन देशों ने ऐसे समय मदद करने की बात कही है, जब ऊर्जा ठिकानों पर हमले बढ़े हैं और गुरुवार को दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट को ईरान ने निशाना बनाया। इन हमलों के चलते दुनियाभर में गैस और तेल का संकट हो सकता है। मदद करने का वादा करने वाले देशों में ब्रिटेन, जापान, नीदरलैंड्स, इटली, जर्मनी और फ्रांस शामिल हैं।गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने दुनिया के कई देशों से होर्मु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 2 min · National Desk

Harish Euthanasia: सम्मानजनक मौत के लिए हरीश संग डॉक्टर लड़ रहे जिंदगी से जंग, अब ऐसी है स्थिति; हेल्थ अपडेट

1 of 12 Harish Rana Euthanasia - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied मशीनों से हटकर सामान्य बेड तक का सफर जितना चिकित्सकीय है, उतना ही भावनात्मक भी, जहां पास खड़े माता-पिता की आंखों में उम्मीद, पीड़ा और स्वीकार्यता, तीनों एक साथ झलक रहे हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल हरीश राणा की हालत स्थिर है। एम्स के एक शांत वार्ड में जिंदगी और मौत के बीच ठहरी एक लंबी प्रतीक्षा चल रही है। हरीश राणा अब शब्दों से परे एक ऐसी अवस्था में हैं, जहां हर निर्णय संवेदनाओं, कानून और चिकित्सा की सीमाओं के बीच संतुलन साध रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत डॉक्टरों की टीम बेहद सतर्कता से उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 12 हरीश राणा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी अस्पताल सूत्रों के अनुसार, पैसिव यूथेनेशिया के तहत चरणबद्ध तरीके से हरीश राणा का लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाया जा रहा है। कुछ दिन पहले पेट में लगी पोषण नली को बंद कर दिया गया था। हालांकि, डॉक्टर अभी उनके दिमाग को दी जाने वाली दवाइयां दे रहे हैं। 3 of 12 हरीश राणा के पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी यह प्रक्रिया मेडिकल प्रोटोकॉल और विशेषज्ञों की निगरानी में की जा रही है। हरीश की मां लगातार उनके साथ रहती हैं जबकि पिता, भाई और बहन समय-समय पर मुलाकात करने आते हैं। इस दौरान डॉक्टर लगातार उनकी शारीरिक स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। 4 of 12 बेटे हरीश के साथ मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी यदि किसी चरण में कोई चिकित्सा जटिलता सामने आती है, तो उसके अनुसार उपचार या प्रक्रिया में बदलाव भी किया जा सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि यह समय-सीमा एक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 20, 2026 · 2 min · National Desk