03:31 AM, 20-Mar-2026 इराक के सलाह अल-दीन प्रांत में पीएमएफ के ठिकानों पर हवाई हमला इराक के सलाह अल-दीन प्रांत में लोकप्रिय जनकायन बल की 6वीं ब्रिगेड को हवाई हमले का निशाना बनाया गया है। मीडिया रिपोर्टस में एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि इस हमले में पीएमएफ के ठिकानों को लक्षित किया गया। 03:28 AM, 20-Mar-2026 रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी पर मिसाइल हमले से कतर की LNG निर्यात क्षमता 17% घटी, नुकसान $20 बिलियन कतर की ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में बताया कि रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी पर हुए मिसाइल हमलों से देश की तरल प्राकृतिक गैस (LNG) निर्यात क्षमता में 17% की कमी आई है। मंत्री साद शेरिदा अल-काबी के अनुसार, इस हमले के कारण कतार को सालाना लगभग $20 बिलियन का राजस्व नुकसान होने का अनुमान है। कंपनी ने कहा कि उत्पादन सुविधाओं को ठीक होने में करीब पांच साल लग सकते हैं और इस वजह से उन्हें लंबी अवधि के लिए फोर्स मैज्योर की घोषणा करनी पड़ सकती है। इससे यूरोप और एशिया के बाजारों में गैस आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। 12:57 AM, 20-Mar-2026 7 देशों ने ईरान के हमलों और होर्मुज जलसंधि बंद करने की कोशिश की कड़ी निंदा की कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, जापान और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं ने ईरान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। इन देशों ने असैनिक वाणिज्यिक जहाजों, नागरिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और तेल-गैस प्रतिष्ठानों पर हमले और होर्मुज जलसंधि को लगभग बंद करने की घटनाओं की सबसे कड़ी शब्दों में निंदा की। साथ ही इन देशों ने ईरान से अनुरोध किया है कि वह अपनी धमकियां और जलसंधि बंद करने के प्रयास रोक दे। बयान में कहा गया है कि नेविगेशन की स्वतंत्रता अंत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें