12:57 AM, 20-Mar-2026 7 देशों ने ईरान के हमलों और होर्मुज जलसंधि बंद करने की कोशिश की कड़ी निंदा की कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, जापान और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं ने ईरान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। इन देशों ने असैनिक वाणिज्यिक जहाजों, नागरिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और तेल-गैस प्रतिष्ठानों पर हमले और होर्मुज जलसंधि को लगभग बंद करने की घटनाओं की सबसे कड़ी शब्दों में निंदा की। साथ ही इन देशों ने ईरान से अनुरोध किया है कि वह अपनी धमकियां और जलसंधि बंद करने के प्रयास रोक दे। बयान में कहा गया है कि नेविगेशन की स्वतंत्रता अंतरराष्ट्रीय कानून का एक मूलभूत सिद्धांत है। 12:52 AM, 20-Mar-2026 दक्षिण लेबनान में फिर से इस्राइल हवाई हमले लेबनान से प्राप्त खबरों के अनुसार, इस्राइल की सेना ने दक्षिण लेबनान के मारजायून क्षेत्र में कब्रिखा और टौलेन कस्बों को निशाना बनाया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हमलों में इलाके में तनाव बढ़ गया है, लेकिन अभी तक किसी के घायल होने या नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। यह हमले हाल ही में क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच किए गए हैं। 12:51 AM, 20-Mar-2026 सऊदी अरब ने पूर्वी क्षेत्र में तीन ड्रोन नष्ट किए सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने देश के पूर्वी क्षेत्र में तीन ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया। इससे पहले, एक ड्रोन पूर्वी बंदरगाह शहर यानबू स्थित रिफाइनरी में गिर गया था। साथ ही, यानबू बंदरगाह की ओर जा रहे एक बैलिस्टिक मिसाइल को भी नष्ट कर दिया गया। सऊदी अरब ने कहा कि सभी हमलों को समय रहते रोक लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। 12:49 AM, 20-Mar-2026 नेतन्याहू बोले- हवा से क्रांति नहीं हो सकती नेतन्याहू ने कहा कि अब ईरान के पास यूरेनियम समृद्ध करने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
West Asia Conflict Live: नेतन्याहू बोले- हमने अमेरिका को युद्ध में नहीं धकेला; लेबनान पर इस्राइल का बड़ा हमला
12:57 AM, 20-Mar-2026 7 देशों ने ईरान के हमलों और होर्मुज जलसंधि बंद करने की कोशिश की कड़ी निंदा की कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, जापान और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं ने ईरान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। इन देशों ने असैनिक वाणिज्यिक जहाजों, नागरिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और तेल-गैस प्रतिष्ठानों पर हमले और होर्मुज जलसंधि को लगभग बंद करने की घटनाओं की सबसे कड़ी शब्दों में निंदा की। साथ ही इन देशों ने ईरान से अनुरोध किया है कि वह अपनी धमकियां और जलसंधि बंद करने के प्रयास रोक दे। बयान में कहा गया है