पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 21वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक साथ कई सारे सवालों का जवाब दिया। इतना ही नहीं ईरान की परमाणु क्षमता को लेकर बड़ा दावा भी कर दिया। प्रेस वार्ता की शुरुआत के साथ ही नेतन्याहू ने कहा कि मैं अभी जिंदा हूं और आप सभी लोग इस बात के प्रमाण है। नेतन्याहू ने ये बात क्यों कही? इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि बीते कई दिनों से उनकी मौत को लेकर खूब दावे किए जा रहे थे। इसके जवाब में नेतन्याहू ने कई सारे वीडियो भी साझा कर अपने जीवित होने का दावा भी किया था।इस दौरान नेतन्याहू ने ईरान की परमाणु क्षमता को लेकर भी बड़ा दावा किया, जो कि अब चर्चा का विषय बन गया है। नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका और इस्राइल के 20 दिन के हवाई हमलों के बाद ईरान के पास अब यूरेनियम समृद्ध करने या बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता नहीं बची है। अब ईरान परमाणु हथियार नहीं बना सकता। उन्होंने दावा किया कि ईरान का मिसाइल और ड्रोन भंडार भारी नुकसान झेल रहा है और जल्द ही पूरी तरह नष्ट हो जाएगा। नेतन्याहू ने कहा कि हम जीत रहे हैं और ईरान को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। हम अब उन फैक्ट्रियों को नष्ट कर रहे हैं जो इन मिसाइलों और परमाणु हथियारों के घटक तैयार करती हैं। हालांकि, नेतन्याहू ने अपने इन बयानों और दावों को लेकर किसी भी प्रकार के कोई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
'मैं अभी जिंदा हूं': लाइव आकर नेतन्याहू बोले- ईरान की परमाणु क्षमता खत्म, बैलिस्टिक मिसाइल भी नहीं बना पाएगा
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 21वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक साथ कई सारे सवालों का जवाब दिया। इतना ही नहीं ईरान की परमाणु क्षमता को लेकर बड़ा दावा भी कर दिया। प