LPG Crisis: पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा पुख्ता, जानिए सरकार मौजूदा हालात पर क्या बोली

पश्चिम एशिया में जारी मौजूदा तनाव के बीच भारत सरकार ने देशवासियों और उद्योग जगत को ईंधन की निर्बाध आपूर्ति का भरोसा दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि वैश्विक हालात के बावजूद देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और प्राकृतिक गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है। कुछ स्थानों पर ग्राहकों द्वारा घबराहट में की जा रही खरीदारी (पैनिक बाइंग) की खबरों के बीच, सरकार ने देश के ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने के लिए कई स्तरों पर त्वरित उपाय किए हैं। कीमतों को नियंत्रित करने और आपूर्ति बनाए रखने के रणनीतिक उपाय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी दी। उन्होंने पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात के बावजूद आपूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। सरकार ने इस संबंध में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। एलपीजी आपूर्ति की स्थिति शर्मा ने बताया कि देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और प्राकृतिक गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। रिफाइनरियां सामान्य रूप से कार्य कर रही हैं और कच्चे तेल का भंडार भी पर्याप्त है। कुछ स्थानों पर घबराहट में खरीदारी देखी गई है, लेकिन नागरिकों को आश्वस्त किया गया है। घरेलू बाजार में उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सरकार ने उत्पाद शुल्क में कमी की है।पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क दस रुपये घटाया गया है। सरकार ने डीजल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए निर्यात शुल्क भी लगाया है। उन्होंने अफवाहों पर विश्वास न करने और जरूरत के हिसाब से ईंधन इस्तेमाल करने का अनुरोध किया। प्राकृतिक गैस की घरेलू उपयोग के लिए शत प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। एलपीजी वितरकों के पास आपूर्ति की कोई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 30, 2026 · 2 min · National Desk

कौन थे ईरान के नौसेना प्रमुख?: हमले के कितने दिन बाद मौत की पुष्टि हुई, तेहरान के अगले फैसले पर नजरें

सरकारी टेलीविजन पर सोमवार को रिवोल्यूशनरी गार्ड की ओर से जारी एक बयान में मौत की पुष्टि की गई। इस बयान में कहा गया कि तंगसीरी अपनी चोटों की गंभीरता के कारण जन्नतनशीं हो गए।आईआरजीसी के बयान में होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर उनकी भूमिका की तारीफ की गई। आईआरजीसी ने बताया कि तंगसीरी ने खासतौर से होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई थी। बयान में कहा गया, “हर लड़ाका एक तंगसीरी है। हम देखेंगे कि वे आने वाले दिनों और महीनों में क्या आश्चर्य लाएंगे।“तंगसीरी की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल अब ये है कि ईरान की ओर से किसे अगला नौसेना प्रमुख बनाया जाता है। दरअसल, ईरान ने होर्मुज जलजमरूमध्य पर अपना नियंत्रण बनाए रखने का दावा किया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खार्ग द्वीप पर कब्जा करने का इशारा कर दिया है। ऐसे में सभी की नजरें ईरान के इस फैसले पर होगी कि वो किसे अगला नौसेना प्रमुख बनाएगा।इस्राइल ने 26 मार्च की रात को आईडीएफ के एक सटीक और खतरनाक अभियान में आईआरजीसी के नौसेना कमांडर तंगसीरी और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों को मार गिराने का दावा किया था। इससे पहले इस्राइली मीडिया ने एक अज्ञात सूत्र के हवाले से बताया था कि तंगसीरी हवाई हमले में मार गए हैं। हालांकि, तब ईरान ने आधिकारिक तौर पर उनकी मौत की पुष्टि नहीं की थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 30, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul Gandhi In Kerala: चुनाव प्रचार में राहुल ने मेड इन इंडिया पर पूछे सवाल; भाजपा को 'छिपी हुई ताकत' बताया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी केरल दौरे पर सबरीमाला मुद्दे पर चुप रहे। यह भाजपा और एलडीएफ के मिलकर काम करने का संकेत है। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि कांग्रेस केरल विधानसभा चुनावों में माकपा और भाजपा के “संयोजन” का सामना कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा यूडीएफ को नहीं चाहती। उन्हें पता है कि देश में कांग्रेस ही उन्हें चुनौती दे सकती है। भाजपा समझती है कि एलडीएफ उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चुनौती नहीं दे सकता। दिल्ली में सत्ता में होने पर केरल में कोई भी एलडीएफ सरकार उनके नियंत्रण में रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से लड़ने वालों पर हमला होता है। राहुल ने बताया कि उन पर 36 मामले हैं और 55 घंटे लगातार पूछताछ हुई। केरल के मुख्यमंत्री के खिलाफ ऐसी कोई कार्रवाई नहीं होती। एलडीएफ नेतृत्व भ्रष्ट है, लेकिन भाजपा का उन पर कोई दबाव नहीं है। प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, मंदिरों और धर्म की बात करते हैं। लेकिन पलक्कड़ दौरे पर वे सबरीमाला की घटना को भूल गए।राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एलडीएफ नेताओं ने अयप्पा मंदिर से सोना चुराया। उन्होंने पीतल से उसे बदल दिया। प्रधानमंत्री भाजपा को नुकसान से बचाने के लिए चुप रहे। यह दर्शाता है कि भाजपा और एलडीएफ साथ काम कर रहे हैं। यह भी दिखाता है कि नरेंद्र मोदी को धर्म या मंदिरों की परवाह नहीं है। यूडीएफ सरकार मंदिर से संबंधित कथित अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करेगी।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एलडीएफ अब वामपंथी पार्टी जैसा व्यवहार नहीं करता। उनकी नीतियां भाजपा की तरह ही कॉर्पोरेट-समर्थित हैं। यूडीएफ ने अतीत में रबर किसान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 30, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict Live: इस्राइल के हाइफा में बड़ा हमला; स्पेन ने अमेरिकी विमानों के लिए बंद किया हवाई क्षेत्र

04:29 PM, 30-Mar-2026 स्पेन ने अमेरिकी विमानों के लिए बंद किया हवाई क्षेत्र स्पेन ने कहा कि उसने ईरान के साथ जारी युद्ध में शामिल अमेरिकी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले के अब अमेरिकी सैन्य विमान अब स्पेन के ऊपर से होकर अपने मिशन के लिए नहीं जा सकेंगे और उन्हें वैकल्पिक रास्ते अपनाने होंगे। एसोसिएटेड प्रेस ने जानकारी दी। स्पेन ने कहा कि उसने ईरान के साथ जारी युद्ध में शामिल अमेरिकी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले के अब अमेरिकी सैन्य विमान अब स्पेन के ऊपर से होकर अपने मिशन के लिए नहीं जा सकेंगे और उन्हें वैकल्पिक रास्ते अपनाने होंगे। एसोसिएटेड प्रेस ने जानकारी दी। 02:57 PM, 30-Mar-2026 इराक के मोहम्मद अल्ला एयर बेस पर हमला इराक के मोहम्मद अल्ला एयर बेस पर आज हमला हुआ। यह एयरबेस बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक स्थित है। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इराक के मोहम्मद अल्ला एयर बेस पर आज हमला हुआ। यह एयरबेस बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक स्थित है। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 02:50 PM, 30-Mar-2026 हाइफा पर हुए हमले में तेल रिफाइनरी में लगी आग इस्राइल के हाइफा में हुए हमले में एक तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है। हमले के चलते रिफाइनरी में आग लग गई और रिफाइनरी से काला धुआं उठता देखा गया। जिस रिफाइनरी को निशाना बनाया गया, वह बाजान तेल रिफाइनरी है और इस जगह पर बीती 19 मार्च को भी हमला हुआ था। इस्राइल के हाइफा में हुए हमले में एक तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है। हमले के चलते रिफाइनरी में आग लग गई और रिफाइनरी से काला धुआं उठता देखा गया। जिस रिफाइनर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 30, 2026 · 2 min · National Desk

IBC: संसद में बोलीं वित्त मंत्री- कानून के दुरुपयोग पर जुर्माना लगेगा, दिवालियेपन के आवेदन पर 14 दिन में फैसला

केंद्र सरकार ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (IBC) में बड़े बदलावों का प्रस्ताव रखते हुए स्पष्ट किया है कि प्रक्रिया में देरी की मुख्य वजह अत्यधिक मुकदमेबाजी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कहा कि प्रस्तावित संशोधनों के जरिए इस दुरुपयोग पर लगाम लगाने के लिए दंडात्मक प्रावधान लाए जा रहे हैं। इन्सॉल्वेंसी आवेदन को 14 दिनों के भीतर करना होगा स्वीकार वित्त मंत्री ने बताया कि नए बिल के तहत, किसी कंपनी में डिफॉल्ट स्थापित होने के बाद इन्सॉल्वेंसी आवेदन को 14 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से स्वीकार करना होगा। इससे मामलों के निपटान में तेजी आएगी और लंबित मामलों का बोझ कम होगा। आईबीसी प्रक्रिया श्रमिकों के हित में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आईबीसी प्रक्रिया में श्रमिकों के हित सुरक्षित हैं और उनके बकाया भुगतान को प्राथमिकता दी जाती है। सरकार का कहना है कि संशोधन इस सुरक्षा ढांचे को और मजबूत करेंगे। आईबीसी में 12 संशोधन करने का प्रस्ताव सदन में पेश प्रस्ताव के अनुसार, आईबीसी में कुल 12 संशोधन किए जा रहे हैं। इनमें ग्रुप इन्सॉल्वेंसी और क्रॉस-बॉर्डर इन्सॉल्वेंसी के लिए सक्षम प्रावधान शामिल हैं, जिससे बहुराष्ट्रीय कंपनियों के मामलों के समाधान में भी स्पष्टता आएगी। क्या है आईबीसी का उद्देश्य? वित्त मंत्री ने आईबीसी को बैंकिंग सेक्टर की सेहत सुधारने का प्रमुख कारण बताते हुए कहा कि इससे कंपनियों की क्रेडिट रेटिंग बेहतर हुई है। हालांकि, उन्होंने यह भी दोहराया कि आईबीसी का उद्देश्य कर्ज वसूली का साधन बनना नहीं था, बल्कि समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। बैंकिंग क्षेत्र के स्वास्थ्य में सुधार लाने में एक प्रमुख कारक सीतारामन ने कहा कि आईबीसी देश क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 30, 2026 · 2 min · National Desk

कौन चुरा रहा महिलाओं के अंडरगारमेंट्स?: अजीबोगरीब चोरी से पुलिस भी हैरान, CCTV में कैद हुई सनकी चोर की करतूत

यह पूरी घटना गंगावती शहर के सीबीएस इलाके की है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति रात के अंधेरे में घरों की दीवारों को फांदकर अंदर घुसता है। वह घर के बाहर सूखने के लिए डाले गए महिलाओं के कपड़ों को चुराकर भाग जाता है। इस इलाके के कई घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में यह चोर कैद हुआ है। वीडियो में उसे संदिग्ध तरीके से दीवार फांदते और चोरी करते हुए देखा जा सकता है।स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। महिलाओं का कहना है कि चोर सिर्फ महिलाओं के कपड़ों को ही निशाना बना रहा है। इस अजीबोगरीब चोरी के कारण मोहल्ले की महिलाओं में अपनी सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर काफी चिंता है। निवासियों ने इस चोर को साइको यानी मानसिक रूप से बीमार बताया है और जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी की मांग की है।कर्नाटक में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले बेंगलुरू के हेब्बागोडी में भी एक 23 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया था। वह महिलाओं के कपड़े पहनकर सार्वजनिक जगहों पर घूमता था और अश्लील हरकतें करता था। वह महिलाओं के कपड़े पहनकर सेल्फी भी लेता था। हुबली शहर में भी सितंबर के महीने में एक व्यक्ति को महिलाओं के पुराने अंतर्वस्त्र चुराने के आरोप में पकड़ा गया था। वह चोरी किए हुए कपड़े एक हफ्ते बाद वापस उसी घर में फेंक देता था।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इस तरह की सनक खतरनाक भी हो सकती है। राज्य के कुख्यात अपराधी उमेश रेड्डी को जब 2002 में गिरफ्तार किया गया था तब वह भी महिलाओं के अंतर्वस्त्र पहने हुए था। उसके पास से भारी मात्रा में महिलाओं के कपड़े बरामद हुए थे। उमेश रेड्डी एक पूर्व सिपाही था जिसे कई महिलाओं के साथ रेप और हत्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 30, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: 'राज्य में विकास के लिए शांति पहली शर्त', असम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में बोले पीएम मोदी

असम में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य के विकास के लिए सबसे पहली शर्त शांति है। उन्होंने कहा कि राज्य लंबे समय तक अस्थिता से जूझा है, लेकिन पिछले दशक में चीजें बदल गई हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने पूर्वोत्तर में विभिन्न संगठनों के साथ 12 शांति समझौते किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को लोगों को यह याद दिलाना चाहिए कि कांग्रेस सरकार सिर्फ सुर्खियां बटोरने और लोगों को गुमराह करने के लिए कागजों पर ही समझौते करती थी।प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमने वह दौर देखा है जब असम हिंसा की आग में जल रहा था। असम में लंबे समय तक अस्थिरता रही, लेकिन पिछले दशक में स्थितियां बदली हैं। आज भाजपा की डबल इंजन सरकार के प्रयासों से राज्य में नया आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान शांति समझौतों को नजरअंदाज किया गया और युवाओं को भटकने के लिए छोड़ दिया गया।उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस शासन में उग्रवादी और छात्र संगठनों के साथ कोई भी समझौता सफल नहीं हुआ। कांग्रेस ने बोडो समुदाय के साथ विश्वासघात किया।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने शांति स्थापित करने और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए काम किया है तथा शांति समझौतों को जमीनी स्तर पर ईमानदारी से लागू किया जा रहा है।प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्होंने पहली बार वोट करने जा रहे मतदाताओं को पूर्व की कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल को याद दिलाने की जरूरत है और एक छोटी सी गलती राज्य को पीछे धकेल सकती है। पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा-एनडीए की सरकार की जीत की हैट्रिक के लिए कड़ी मेहनत करने की अपील की।प्रधानमंत्री ने य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 30, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: लाल निशान पर खुला बाजार; सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला हाल विदेशी निवेशकों ने घरेलू बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये निकाले क्या है विशेषज्ञों की राय? ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 115.3 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,191.24 अंक गिरकर 72,391.98 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 349.45 अंक गिरकर 22,470.15 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर से 128 पैसे की मजबूती के साथ 93.57 पर पहुंच गया।सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक सबसे बड़े पिछड़ने वालों में शामिल थे। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और हिंदुस्तान यूनिलीवर को लाभ हुआ।एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक तेजी से नीचे कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहा था।शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 2.15 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.73 प्रतिशत और एसएंडपी 500 में 1.67 प्रतिशत की गिरावट आई।पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव, कमजोर होते रुपये और भारत की विकास दर पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के प्रभाव को लेकर चिंताओं के कारण विदेशी निवेशकों ने मार्च में घरेलू शेयरों से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब अमेरिकी डॉलर) निकाल लिए हैं, जो अब तक का सबसे खराब मासिक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 30, 2026 · 2 min · National Desk

उद्धव गुट की दो टूक: ईंधन संकट और लॉकडाउन की अफवाह के बीच भरोसा कायम रखना चुनौती, सरकार पारदर्शिता पर दे ध्यान

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने सोमवार को कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली महायुति सरकार को जनता को धमकाने के बजाय पारदर्शिता के साथ देश के ऊर्जा भंडार की जानकारी देनी चाहिए। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में आरोप लगाया गया कि वर्तमान ईंधन संकट की अफवाहें गुजरात से शुरू हुईं, जो प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का गृह राज्य है। संपादकीय में कहा गया कि गुजरात में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर कई किलोमीटर लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहां लोग नीले पानी के ड्रम में ईंधन जमा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह भय और असुरक्षा की भावना नोटबंदी और कोविड-19 लॉकडाउन जैसी पिछली घटनाओं से उत्पन्न हुई है। इसका असर महाराष्ट्र में भी देखा जा रहा है, जहां लोग मान रहे हैं कि लॉकडाउन की संभावना बढ़ रही है।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भरोसा दिलाया कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत है। मुंबई और महाराष्ट्र के कई होटलों और ढाबों में गैस की कमी के कारण लगभग 50% बंद हो गए हैं। पश्चिमी महाराष्ट्र की फाउंड्री इंडस्ट्री पूरी तरह ठप है, वहीं गुजरात के मोरबी में 500 टाइल बनाने वाली कंपनियों ने उत्पादन रोक दिया है। कुछ उद्योग सीमित संचालन के लिए लकड़ी और कोयला का उपयोग करने पर मजबूर हैं।संपादकीय के अनुसार, संकट का मुख्य कारण ईरान-इस्राइल संघर्ष है, जिसने होर्मुज जलसंधि को प्रभावित किया है, जो भारत के 60% एलपीजी आयातों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। हालांकि सरकार दावा करती है कि उसके पास 60 दिन का ईंधन और एक महीने की एलपीजी आपूर्ति है, लेकिन जनता का भरोसा कम है।संपादकीय में कहा गया मुख्यमंत्री फडणवीस स्थिति को सामान्य बता रहे हैं, जबकि खाद्य व नागरिक आपूर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 30, 2026 · 2 min · National Desk

Nitish Kumar: 25 से 30... फिर से नीतीश क्यों नहीं? जानिए, कब से कब तक सीएम रहे, कब पाला बदला और क्यों?

नीतीश कुमार पहली बार केंद्र की राजनीति करने नहीं जा रहे हैं। वह 30 साल से ज्यादा समय से राजनीति की मुख्य धारा में हैं। पहले बिहार की राजनीति की, फिर केंद्र की। बिहार में मंत्री कभी नहीं बने और मुख्यमंत्री बनने से पहले वह केंद्रीय मंत्री की ताकत हासिल कर चुके थे। 2005 से अब तक वह कुछ समय को छोड़ बाकी समय मुख्यमंत्री रहे। जिस समय सीएम नहीं थे, उस समय भी सारी शक्तियां उनके पास ही समाहित नजर आ रही थीं। सत्ता में कोई रहा, सीएम नीतीश कुमार ही रहे। अब वह सीएम की कुर्सी छोड़ने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने विधान परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आइए, जानते हैं कि कब-कब नीतीश कुमार का राजनीतिक जीवन कैसा रहा और उन्होंने कब-क्या बदलाव किए? Nitish Kumar : विधान परिषद नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, MLC पद से इस्तीफा भिजवाया; अब भी सीएम हैं नीतीश ने पहली बार 1977 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। 1985 में फिर से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 1987 में लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष बने। 1989 में बिहार की बाढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। अप्रैल 1990 से नवंबर 1990 तक केंद्रीय कृषि और सहकारिता मंत्री रहे। 1991 में दूसरी बार सांसद चुने गए। 1995 में बिहार विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ लड़ाई लड़ी। जॉर्ज फर्नांडीस के साथ समता पार्टी की शुरुआत की। तब चुनाव में उनकी पार्टी केवल छह सीटें ही जीत सकी थी। 1996 में लोकसभा चुनाव लड़ा और सांसद चुने गए। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय रेल मंत्री, भूतल परिवहन मंत्री और कृषि मंत्री रहे। दो अगस्त 1999 में गैसल ट्रेन दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए नीतीश कुमार ने केंद्रीय रेल मंत्री के पद से इस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 30, 2026 · 2 min · National Desk