यह पूरी घटना गंगावती शहर के सीबीएस इलाके की है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति रात के अंधेरे में घरों की दीवारों को फांदकर अंदर घुसता है। वह घर के बाहर सूखने के लिए डाले गए महिलाओं के कपड़ों को चुराकर भाग जाता है। इस इलाके के कई घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में यह चोर कैद हुआ है। वीडियो में उसे संदिग्ध तरीके से दीवार फांदते और चोरी करते हुए देखा जा सकता है।स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। महिलाओं का कहना है कि चोर सिर्फ महिलाओं के कपड़ों को ही निशाना बना रहा है। इस अजीबोगरीब चोरी के कारण मोहल्ले की महिलाओं में अपनी सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर काफी चिंता है। निवासियों ने इस चोर को साइको यानी मानसिक रूप से बीमार बताया है और जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी की मांग की है।कर्नाटक में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले बेंगलुरू के हेब्बागोडी में भी एक 23 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया था। वह महिलाओं के कपड़े पहनकर सार्वजनिक जगहों पर घूमता था और अश्लील हरकतें करता था। वह महिलाओं के कपड़े पहनकर सेल्फी भी लेता था। हुबली शहर में भी सितंबर के महीने में एक व्यक्ति को महिलाओं के पुराने अंतर्वस्त्र चुराने के आरोप में पकड़ा गया था। वह चोरी किए हुए कपड़े एक हफ्ते बाद वापस उसी घर में फेंक देता था।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इस तरह की सनक खतरनाक भी हो सकती है। राज्य के कुख्यात अपराधी उमेश रेड्डी को जब 2002 में गिरफ्तार किया गया था तब वह भी महिलाओं के अंतर्वस्त्र पहने हुए था। उसके पास से भारी मात्रा में महिलाओं के कपड़े बरामद हुए थे। उमेश रेड्डी एक पूर्व सिपाही था जिसे कई महिलाओं के साथ रेप और हत्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
कौन चुरा रहा महिलाओं के अंडरगारमेंट्स?: अजीबोगरीब चोरी से पुलिस भी हैरान, CCTV में कैद हुई सनकी चोर की करतूत
यह पूरी घटना गंगावती शहर के सीबीएस इलाके की है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति रात के अंधेरे में घरों की दीवारों को फांदकर अंदर घुसता है। वह घर के बाहर सूखने के लिए डाले गए महिलाओं के कपड़ों को चुराकर भाग जाता है। इस इलाके के कई घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में यह चोर कैद हुआ है। वीडियो में उसे संदिग्ध तरीके से दीवार फांदते और चोरी करते हुए देखा जा सकता है।स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। महिलाओं का कहना है कि चोर सिर्फ मह