Rahane vs Australia: ग्रीन क्यों नहीं कर रहे गेंदबाजी? रहाणे ने उठाए सवाल; अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया जवाब

Rahane vs Australia: ग्रीन क्यों नहीं कर रहे गेंदबाजी? रहाणे ने उठाए सवाल; अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया जवाब यह वीडियो/ हटाएं आईपीएल 2026 में के कप्तान अजिंक्य रहाणे के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ करारी हार के बाद रहाणे ने सवाल उठाया कि टीम और आईपीएल के सबसे महंगे ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने एक भी ओवर गेंदबाजी क्यों नहीं की। मैच के बाद रहाणे ने इशारों-इशारों में जिम्मेदारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर डालते हुए कहा कि इसका जवाब वही दे सकते हैं। अब इस पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की प्रतिक्रिया आई है और विवाद बढ़ता दिख रहा है। मुंबई के खिलाफ केकेआर की करारी हार इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 221 रन का बड़ा लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 148 रन जोड़कर मैच को एकतरफा बना दिया। ऐसे में केकेआर के पास गेंदबाजी के सीमित विकल्प बचे, लेकिन ग्रीन का इस्तेमाल न होना टीम के लिए बड़ा सवाल बन गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का करारा जवाब रहाणे के बयान के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और साफ किया कि इस मुद्दे पर केकेआर को पहले ही जानकारी दी जा चुकी थी। बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा, ‘कैमरून ग्रीन को लोअर बैक इंजरी है, जिसे मैनेज किया जा रहा है। इसी कारण उन्हें कुछ समय के लिए गेंदबाजी से दूर रखा गया है।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 30, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict Live: ट्रंप का दावा- ईरान की सैन्य ताकत खत्म हुई, इसके बावजूद खाड़ी देशों में बढ़े हमले

10:41 AM, 30-Mar-2026 खाड़ी देशों में बढ़े ईरान के हमले ईरान द्वारा खाड़ी देशों पर हमले लगातार जारी हैं और ईरान द्वारा खाड़ी देशों के अहम ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। ये हमले ऐसे समय हो रहे हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार ये दावा कर रहे हैं कि ईरान की वायु सेना और नौसेना तबाह हो चुकी है, लेकिन जिस तरह से ईरान द्वारा पलटवार किया जा रहा है, उससे ट्रंप के दावे पर सवाल उठ रहे हैं। ईरान द्वारा खाड़ी देशों पर हमले लगातार जारी हैं और ईरान द्वारा खाड़ी देशों के अहम ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। ये हमले ऐसे समय हो रहे हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार ये दावा कर रहे हैं कि ईरान की वायु सेना और नौसेना तबाह हो चुकी है, लेकिन जिस तरह से ईरान द्वारा पलटवार किया जा रहा है, उससे ट्रंप के दावे पर सवाल उठ रहे हैं। 07:14 AM, 30-Mar-2026 तेहरान में जोरदार धमाका, आस‑पास हलचल बढ़ी ईरान की राजधानी तेहरान में रविवार सुबह दो शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज सुनी गई, जिससे शहर के उत्तरी हिस्सों में हड़कंप मच गया। स्थानीय सूत्रों और कुछ रिपोर्टों के अनुसार, इससे पहले शहर में एयर डिफेंस सिस्टम भी सक्रिय होते देखे गए। अभी तक धमाके के कारणों और नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। 07:13 AM, 30-Mar-2026 हिजबुल्ला ने इस्राइली सेना पर हमले का दावा किया लेबनानी समूह हिजबुल्ला ने कहा कि उसके लड़ाकों ने उत्तर इस्राइल और दक्षिण लेबनान में इस्राइली सैनिकों पर हमला किया। समूह के अनुसार, उन्होंने उत्तर इस्राइल के मेटुअल शहर और दक्षिण लेबनान के खियम डिटेंशन सेंटर के पास इस्राइली सैनिकों और उनके वाहनों को निशाना बनाकर रॉकेट दागे। 06:00 AM, 30-Mar-2026 कुवैत में प्लांट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 30, 2026 · 2 min · National Desk

Report: पाकिस्तान से होने वाले आतंकवाद पर आंखें मूंद रहा यूएस, इससे भारत में नाराजगी; संबंधों पर पड़ रहा असर

यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी थिंक टैंक की रिपोर्ट में अहम दावा इस सप्ताह थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर ए न्यू अमेरिकन सिक्योरिटी’ द्वारा जारी एक पॉलिसी पेपर में चेतावनी दी गई है कि प्रमुख क्षेत्रों में जारी सहयोग के बावजूद वॉशिंगटन और नई दिल्ली के बीच गहरा रणनीतिक अविश्वास अब भी संबंधों पर असर डाल रहा है। ‘रिपेयरिंग द ब्रीच: गेटिंग यूएस-इंडिया टाइज बैक ऑन ट्रैक’ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 में दोनों देशों के संबंधों में पैदा हुआ तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और संबंधों को सुधारने में समय लगेगा। लिसा कर्टिस, कीर्ति मार्टिन और सितारा गुप्ता द्वारा लिखित इस रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में भारत-अमेरिका संबंध गंभीर रूप से डगमगा गए थे। इसके पीछे भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम को लेकर मतभेद और भारतीय सामान पर अमेरिका द्वारा लगाया गया भारी-भरकम टैरिफ जैसे मुद्दे शामिल थे। व्यापार समझौते के ढांचे पर सहमति से फिर से पटरी पर लौटे संबंध रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2026 में अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे पर सहमति बनने से दोनों देशों के संबंध फिर से पटरी पर लाने की कोशिश की गई है, लेकिन विश्वास बहाली के लिए लगातार प्रयास करने जरूरी होंगे। रिपोर्ट में जोर देकर कहा गया है कि भारत और अमेरिका के आर्थिक, रक्षा और प्रौद्योगिकी संबंध भले ही मजबूत बने हुए हैं, लेकिन पाकिस्तान और आतंकवाद को लेकर मतभेद अभी भी मूलभूत बने हुए हैं। पाकिस्तान से संचालित होने वाले आतंकवाद को लेकर भारत निराश रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली, पाकिस्तान से संचालित होने वाले आतंकवाद पर अमेरिका द्वारा ध्यान न दिए जाने से निराश है। रिपोर्ट में कश्मीर मुद्दे पर किसी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 30, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: UPPCS में बेटियों का जलवा; आज MLC पद से नीतीश का इस्तीफा? शिकंजे में बम की धमकी का मेल भेजने वाला

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने रविवार आधी रात सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2024 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। 947 पदों के मुकाबले 932 पदों पर चयनित हुए अभ्यर्थियों में नेहा पांचाल टॉपर रहीं। उत्तर प्रदेश की अनन्या त्रिवेदी को दूसरा स्थान मिला। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बिहार विधान परिषद (एमएलसी) के पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। यह जानकारी जेडीयू विधायक अनंत कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी के कई नेता चाहते थे कि नीतीश कुमार ऐसा कदम न उठाएं, लेकिन मुख्यमंत्री अपने फैसले पर अडिग रहे। दरअसल, हाल ही में नीतीश कुमार को जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुना गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में स्कूलों, हाईकोर्ट और सरकारी दफ्तरों में बम की धमकी देकर दहशत फैलाने वाला शातिर श्रीनिवास लुईस (47) मैसूर से पकड़ा गया। आरोपी ने धमकी के 1,100 से ज्यादा ई-मेल किए थे। दिल्ली पुलिस ने उसे कर्नाटक पुलिस के सहयोग से दबोचा। ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस उसे दिल्ली लेकर आ रही है। उसके पास से एक लैपटॉप और कई सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 30, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict: ईरान ने कुवैत के पावर प्लांट पर किया हमला, एक भारतीय की मौत; पश्चिम एशिया में बढ़ रहा तनाव

यह वीडियो/ हटाएं कुवैत में ईरान की ओर से हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। कुवैत के बिजली, पानी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम को हुए इस हमले में एक बड़े पावर और पानी के डीसैलिनेशन (समुद्री पानी को पीने योग्य बनाने वाला) प्लांट के सर्विस बिल्डिंग को निशाना बनाया गया। इस हमले में वहां काम कर रहे एक भारतीय कर्मचारी की जान चली गई और इमारत को भारी नुकसान पहुंचा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 30, 2026 · 1 min · National Desk

Weather: उत्तर-पश्चिम भारत में बर्फबारी, मैदान में बारिश; जम्मू-कश्मीर में दो हाईवे बंद, हिमाचल में येलो अलर्ट

यह वीडियो/ हटाएं उत्तरी ईरान और उससे सटे कैस्पियन सागर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और घाटी व मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। पंजाब और हरियाणा समेत मैदानी राज्यों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ छिटपुठ बारिश दर्ज की गई है। संभावना है कि आने वाले हफ्ते में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू और मंडी में सोमवार को आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 30, 2026 · 1 min · National Desk

अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच बढ़ता टकराव: अफगान सरकार का आरोप- PAK की गोलाबारी में एक की मौत, 16 घायल

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रविवार को अफगान सरकार ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की सेना ने पूर्वी अफगानिस्तान के एक शहर के बाहरी इलाकों में गोलाबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। अफगान सरकार के उप-प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत के मुताबिक पाकिस्तान का यह हमला भारी हथियारों और मोर्टार से किया गया। फितरत ने अपने बयान में यह भी बताया कि यह हमला कुनार प्रांत के असदाबाद शहर के आसपास हुआ। इसमें कई घरों को नुकसान पहुंचा। हालांकि, इस आरोप पर पाकिस्तान की ओर से तुरंत कोई जवाब नहीं आया है।बता दें कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान आतंकियों को पनाह देता है, खासकर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी)) को। यह संगठन अफगान तालिबान से जुड़ा माना जाता है, जिसने 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता संभाली थी। दूसरी ओर अफगानिस्तान इन आरोपों से इनकार करता है।कई महीनों से दोनों देशों के बीच जारी गहमागहमी के बाद फरवरी से दोनों देशों के बीच लड़ाई तेज हुई है, जो दशकों में सबसे गंभीर मानी जा रही है। इस दौरान दोनों देशों की ओर से कई बार सीमा पार हमले और हवाई हमले हुए हैं। अफगानिस्तान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने काबुल में एयरस्ट्राइक की, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए, हालांकि पाकिस्तान ने इसे खारिज किया। दूसरी ओर पिछले महीने पाकिस्तान ने इसे खुला युद्ध जैसा बताया। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी चिंतित है क्योंकि इस क्षेत्र में अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठन सक्रिय हैं।गौरतलब है कि हाल ही में सऊदी अरब, तुर्किये और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 30, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar: आज एमएलसी पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, जेडीयू MLA का बड़ा बयान; बिहार में मजबूत होगी BJP की भूमिका

यह वीडियो/ हटाएं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बिहार विधान परिषद (एमएलसी) के पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। यह जानकारी जेडीयू विधायक अनंत कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी के कई नेता चाहते थे कि नीतीश कुमार ऐसा कदम न उठाएं, लेकिन मुख्यमंत्री अपने फैसले पर अडिग रहे। दरअसल, हाल ही में नीतीश कुमार को जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुना गया है। उनके खिलाफ किसी अन्य नेता ने नामांकन नहीं किया, इसलिए उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इस नई जिम्मेदारी के बाद उनका यह इस्तीफा राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 30, 2026 · 1 min · National Desk

UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित, शीर्ष 10 में छह बेटियां; नेहा पांचाल ने किया टॉप

UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित, शीर्ष 10 में छह बेटियां; नेहा पांचाल ने किया टॉप UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित, शीर्ष 10 में छह बेटियां; नेहा पांचाल ने किया टॉप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Mar 2026 12:20 AM IST सार नेहा पांचाल ने टॉप किया है। नतीजे की सबसे बड़ी बात यह है कि शीर्ष सात में छह बेटियां हैं। तीसरे स्थान पर अभय प्रताप सिंह, चौथे पर अनामिका मिश्रा, पांचवें पर नेहा सिंह, छठे पर दीप्ति वर्मा, सातवें पर पूजा तिवारी, आठवें पर अनुराग पांडे, नवें स्थान पर शुभम सिंह और दसवें स्थान पर आयूष पांडे चुने गए हैं। Link Copied …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 30, 2026 · 1 min · National Desk

Bihar: सोमवार को एमएलसी पद से इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार; जेडीयू MLA का बड़ा बयान; जानें बिहार का समीकरण

यह वीडियो/ हटाएं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बिहार विधान परिषद (एमएलसी) के पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। यह जानकारी जेडीयू विधायक अनंत कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी के कई नेता चाहते थे कि नीतीश कुमार ऐसा कदम न उठाएं, लेकिन मुख्यमंत्री अपने फैसले पर अडिग रहे। दरअसल, हाल ही में नीतीश कुमार को जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुना गया है। उनके खिलाफ किसी अन्य नेता ने नामांकन नहीं किया, इसलिए उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इस नई जिम्मेदारी के बाद उनका यह इस्तीफा राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 30, 2026 · 1 min · National Desk