पश्चिम एशिया युद्ध की भारी कीमत: जीडीपी में 2025 की बढ़ोतरी से ज्यादा का नुकसान, UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा

यह वीडियो/ हटाएं पिछले साल की कुल वृद्धि से ज्यादा का हो सकता है नुकसान संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की रिपोर्ट के अनुसार, इस युद्ध से पश्चिम एशिया की अर्थव्यवस्थाओं को उनकी सामूहिक जीडीपी का 3.7 से 6 प्रतिशत तक नुकसान हो सकता है। यह नुकसान अधिकतम 194 अरब डॉलर तक हो सकता है। यह कुल आर्थिक नुकसान 2025 में पश्चिम एशिया क्षेत्र द्वारा हासिल की गई जीडीपी वृद्धि से भी अधिक हो सकता है। 40 लाख लोग गरीबी रेखा के नीचे जा सकते हैं ‘मिलिट्री एस्केलेशन इन द मिडिल ईस्ट: इकोनॉमिक एंड सोशल इम्प्लिकेशंस फॉर द अरब स्टेट्स रीजन’ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बेरोजगारी दर में लगभग 4 प्रतिशत अंकों तक वृद्धि हो सकती है, जिससे करीब 36 लाख नौकरियां खत्म हो सकती हैं। यह संख्या 2025 में सृजित कुल नौकरियों से भी अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते लगभग 40 लाख लोग गरीबी रेखा के नीचे जा सकते हैं। रिपोर्ट में क्षेत्र की संरचनात्मक कमजोरियों को उजागर किया गया है, जो यह दिखाती हैं कि अल्पकालिक सैन्य तनाव भी पश्चिम एशिया में लंबे समय तक व्यापक सामाजिक-आर्थिक प्रभाव पैदा कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, मानव विकास सूचकांक (HDI) के आधार पर पश्चिम एशिया का मानव विकास लगभग 0.2 से 0.4 प्रतिशत तक गिर सकता है, जो करीब आधे वर्ष से लेकर लगभग एक वर्ष तक की प्रगति के नुकसान के बराबर है। ये भी पढ़ें- संयुक्त राष्ट्र ने अरब देशों को दी सलाह यूएनडीपी के अरब देशों के क्षेत्रीय ब्यूरो के निदेशक और संयुक्त राष्ट्र के सहायक महासचिव अब्दल्लाह अल दरदारी ने बताया, ‘यह संकट क्षेत्र के देशों के लिए चेतावनी है कि वे अपनी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 1, 2026 · 2 min · National Desk

Russian Military Plane Crash: क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस की सेना का विमान, AN-26 हादसे में 29 लोगों की मौत

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि सैन्य परिवहन विमान क्रीमिया में दुर्घटना का शिकार हो गया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सैन्य परिवहन विमान एएन-26 एक चट्टान से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार 29 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना संभवतः किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई है। विमान के क्रैश होने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। बुधवार तड़के आई रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस की समाचार एजेंसी- TASS ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया, स्थानीय समय के अनुसार मंगलवार शाम लगभग छह बजे (1500 GMT) क्रीमिया के ऊपर से उड़ान भरते समय विमान से संपर्क टूट गया।क्रीमिया में जिस स्थान पर ये हादसा हुआ है, यह प्रायद्वीपीय इलाका है। काले सागर के तट तक फैली विशाल पर्वत श्रृंखलाओं से घिरे हुए इस क्षेत्र को रूस ने 2014 में अपने अधिकार में ले लिया गया था। पहले इस भूभाग पर यूक्रेन का अधिकार था।रूसी रक्षा मंत्रालय ने अभी तक इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। एएन-26 विमान 1960 के दशक से सेवा में है और हाल के वर्षों में ये विमान कई बार दुर्घटनाओं का शिकार हो चुका है। साल 2022 में भी एक एएन-26 विमान यूक्रेन के जापोरिज्या क्षेत्र में क्रैश हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इसी तरह साल 2020 में भी ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 27 लोगों की मौत हुई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 1, 2026 · 2 min · National Desk

Fuel Price Hike: दिल्ली में प्रीमियम ईंधन महंगे, xp-100 पेट्रोल का रेट ₹160 प्रति लीटर; जानिए कीमतों पर अपडेट

राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अपने प्रीमियम फ्यूल वेरिएंट्स XP100 पेट्रोल और Xtra Green डीजल की नई कीमतें लागू कर दी हैं। XP100 पेट्रोल क्यों खास है? ताजा बढ़ोतरी के बाद XP100 पेट्रोल की कीमत 149 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, Xtra Green (प्रीमियम डीजल) की कीमत में करीब 1.50 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिसके बाद यह 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। XP100 देश का पहला 100-ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल है, जिसे खासतौर पर हाई-एंड लग्जरी कारों और सुपरबाइक्स के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है। वहीं Xtra Green डीजल को बेहतर माइलेज और कम उत्सर्जन के लिए जाना जाता है। पहले भी बढ़ चुके हैं दाम इससे पहले 20 मार्च को भी प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। उस समय प्रीमियम पेट्रोल के दाम में 2 से 2.30 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हुई थी, जबकि सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। ऑटोमोबाइल ईंधन की कीमतें स्थिर अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भारी वृद्धि के बावजूद, तेल विपणन कंपनियों ने ऑटोमोबाइल ईंधन की कीमतों में स्थिरता बनाए रखी है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कमर्शियल एलपीजी और जेट फ्यूल की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि कंपनी ने प्रीमियम ईंधन की कीमत बढ़ाने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 1, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict LIVE: ईरान युद्ध में शामिल होने की तैयारी में यूएई; यमन से इस्राइल पर फिर हुआ मिसाइल हमला

10:39 AM, 01-Apr-2026 यमन से इस्राइल पर हुआ मिसाइल हमला इस्राइली मीडिया ने बताया कि यमन से इस्राइल पर एक मिसाइल दागी गई, जिसे इस्राइली सेना ने इंटरसेप्ट कर तबाह कर दिया। इस हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं हैं। इस हमले के चलते दक्षिणी इस्राइल में सायरनों की आवाज सुनी गई। इस्राइली मीडिया ने बताया कि यमन से इस्राइल पर एक मिसाइल दागी गई, जिसे इस्राइली सेना ने इंटरसेप्ट कर तबाह कर दिया। इस हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं हैं। इस हमले के चलते दक्षिणी इस्राइल में सायरनों की आवाज सुनी गई। 10:19 AM, 01-Apr-2026 यूएई की तीन एयरलाइंस ने ईरानी नागरिकों के प्रवेश और ट्रांजिट पर लगाई रोक युद्ध के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की तीन एयरलाइंस ने ईरानी नागरिकों के देश में प्रवेश और ट्रांजिट पर रोक लगा दी है। लंबी दूरी की उड़ान सेवाएं देने वाली एयरलाइंस एमिरेट्स और एतिहाद के साथ-साथ लो-कॉस्ट एयरलाइन फ्लाईदुबई ने अपनी-अपनी वेबसाइट पर इस फैसले की जानकारी साझा की है। संयुक्त अरब अमीरात, जो सात अमीरातों का एक संघ है, वहां प्रवेश नियम अक्सर स्पष्ट नहीं होते। हालांकि, इन एयरलाइंस की वेबसाइटों पर यह निर्देश साफ तौर पर प्रदर्शित किया गया है। इसके अनुसार, ‘गोल्डन वीजा’ (10 वर्षीय निवास परमिट) रखने वाले ईरानी नागरिकों को देश में प्रवेश की अनुमति बनी रहेगी। इस फैसले पर यूएई अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब दुबई में पहले ही ईरानी अस्पताल और ईरानी क्लब को बंद कर दिया गया है। ये दोनों संस्थान शहर में शाह के दौर से जुड़े पुराने प्रतिष्ठान माने जाते हैं। युद्ध के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की तीन एयरलाइंस ने ईर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 1, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: आज से नया आयकर कानून लागू; ट्रंप ने बताया कब छोड़ेंगे ईरान? कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी

भारत के कर ढांचे में एक अप्रैल से बड़ा बदलाव हो गया है। पैन, आयकर रिटर्न फाइलिंग और विदेश में खर्च से जुड़े मामलों में कुछ महत्वपूर्ण ढांचागत बदलाव हुए हैं। करीब 65 साल पुराने आयकर अधिनियम, 1961 की जगह अब इनकम टैक्स एक्ट, 2025 लागू होगा। नए कानून का मकसद जटिल प्रावधानों को आसान व पारदर्शी बनाना, अनावश्यक धाराएं हटाना और टैक्स देने वालों के लिए नियमों का पालन करना और भी सुगम बनाना है। वहीं पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 33वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ईरान में चल रहा अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन बहुत जल्द खत्म कर दिया जाएगा। उत्तर पश्चिम भारत में सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। दो दिनों से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र की चोटियों पर भारी बर्फबारी और मैदानी राज्यों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली। हालांकि, तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बढ़ गया है। अभी कम से कम इस पूरे हफ्ते गरज और चमक के साथ बारिश होने, चोटियों पर बर्फ गिरने और मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के चलने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… यह वीडियो/विज्ञाप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 1, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: अनुमान के उलट मौसम का यू-टर्न, लखनऊ सहित अवध के कई जिलों में सुबह से बारिश; पूर्वानुमान जारी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में 31 मार्च की रात से मौसम ने करवट ली है। मंगलवार देर रात शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी ने सुबह सुबह तक झमाझम बारिश का रूप ले लिया। शहर के गोमती नगर, हजरतगंज, आलमबाग, अंसल और पीजीआई समेत कई इलाकों में सुबह से ही रुक-रुक कर बरसात हो रही है, जिससे पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही तपिश में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण लखनऊ के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। सुबह का न्यूनतम तापमान 19°C के आसपास दर्ज किया गया, जबकि ठंडी हवाओं के चलने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बारिश का यह सिलसिला अगले 24 से 48 घंटों तक जारी रह सकता है। लखनऊ और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है, जिसका असर राजधानी के बाहरी इलाकों में देखने को मिल सकता है। यूपी में इस बार ज्यादा सताएगी गर्मी, पूर्वांचल में बढ़ेगी तपिश उत्तर प्रदेश में इस बार गर्मी ज्यादा सताएगी। साथ ही अप्रैल से जून के बीच में लू के दिनों की संख्या में भी इजाफा होगा। माैसम विभाग की ओर से मंगलवार को जारी सूचना के मुताबिक इस बार के ग्रीष्म ऋतु में पश्चिमी यूपी के मुकाबले पूर्वांचल और मध्यांचल में गर्मी की तल्खी बढ़ेगी। वहीं अप्रैल में सामान्य से ज्यादा बारिश होने से बीच- बीच में थोड़ी राहत मिलेगी। जारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च में पश्चिमी विक्षोभ के कारण दूसरे पखवाड़े में बारिश हुई, जिससे कुल वर्षा सामान्य रही, लेकिन पहले पखवाड़े में तापमान एक से तीन डिग्री तक अधिक रहा। आंचलिक माैसम व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 1, 2026 · 2 min · National Desk

Census 2027: जनगणना 2027 का पहला चरण आज से, पहली बार डिजिटल होगी प्रक्रिया; जानें इससे जुड़ी हर जानकारी

पहले चरण में भवन सूचीकरण और आवास जनगणना: यह चरण अप्रैल से सितंबर 2026 तक छह महीने की अवधि में संपन्न होगा। इसमें घरों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और घरेलू संपत्तियों से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। भवन सूचीकरण कार्य के 30 दिनों की अवधि से ठीक पहले 15 दिनों के लिए स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध होगा।दूसरे चरण में जनसंख्या गणना: यह चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रत्येक व्यक्ति से जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, शिक्षा, प्रवासन, प्रजनन क्षमता आदि से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। इस चरण में जातियों की गणना भी की जाएगी, जैसा कि सीसीपीए द्वारा निर्णय लिया गया है। जनसंख्या गणना की सटीक तारीखें और इस चरण में शामिल किए जाने वाले प्रश्न जल्द ही अधिसूचित किए जाएंगे।जनगणना 2027 के लिए केंद्र सरकार ने 11,718.24 करोड़ रुपये के परिव्यय को मंजूरी दी है। इस बार जनगणना के लिए कागजी फॉर्मों का उपयोग नहीं किया जाएगा। इसके बजाय, गणनाकर्ता स्मार्ट फोन पर मोबाइल ऐप के माध्यम से सीधे डेटा एकत्र और जमा करेंगे। इसके अतिरिक्त, दोनों चरणों में सेल्फ-एन्यूमरेशन के लिए एक ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध होगी। मोबाइल ऐप और स्व-गणना पोर्टल हिंदी और अंग्रेजी सहित 16 भाषाओं में उपलब्ध होंगे।देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भवन सूचीकरण और आवास जनगणना की अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं। उदाहरण के लिए, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली, गोवा, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम में 16 अप्रैल से 15 मई तक भवन सूचीकरण और आवास जनगणना होगी, जिसमें एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक सेल्फ-एन्यूमरेशन की अवधि शामिल होगी। वहीं, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 1, 2026 · 2 min · National Desk

'दो से तीन हफ्तों में छोड़ देंगे ईरान': पश्चिम एशिया संकट पर बोले ट्रंप, बताया कैसे कम होगी तेल की कीमतें?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान में चल रहा अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन बहुत जल्द खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले दो से तीन हफ्तों के अंदर अमेरिकी सेना वहां से निकल सकती है।व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ईरान के साथ बातचीत भी कर रही है, लेकिन साथ ही सैन्य कार्रवाई भी जारी है। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 1, 2026 · 1 min · National Desk

आज का शब्द: केलि और केदारनाथ अग्रवाल की कविता- खजुराहो के मन्दिर

आज का शब्द: केलि और केदारनाथ अग्रवाल की कविता- खजुराहो के मन्दिर ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- केलि, जिसका अर्थ है- खेल, क्रीड़ा, रति, स्त्रीप्रसंग, हँसी-ठट्ठा। प्रस्तुत है केदारनाथ अग्रवाल की कविता- खजुराहो के मन्दिर चंदेलों की कला-प्रेम की देन– देवताओं के मन्दिर बने हुए हैं अब भी अनिंद्य जो खड़े हुए हैं खजुराहो में, याद दिलाते हैं हम को उस गए समय की जब पुरुषों ने उमड़-उमड़ कर– रोमांचित होकर समुद्र-सा, कुच-कटाक्ष वैभव-विलास की कला-केलि की कामिनियों को बाहु-पाश में बांध लिया था, और भोग-सम्भोग-सुरा का सरस पान कर, देश-काल को, जरा-मरण को भुला दिया था । चले गए वे कामकण्ठ-आभरण पुरुष-जन; चली गईं वे रूप-दीप-दीपित-बालाएँ; लोप हुई वे मदन-महोत्सव की लीलाएँ; शेष नहीं रह गईं हृदय की वे स्वर-ध्वनियाँ ! किन्तु मूर्तियाँ पुरुष-जनों की और मूर्तियाँ कामिनियों की ज्यों की त्यों निस्पन्द खड़ी हैं उसी तरह से देव-मन्दिरों की दीवारों पर विलास के हाव-भाव से । काल नहीं कर सका उन्हें खण्डित कृपाण से किन्तु किसी दुर्धर मनुष्य ने गदा मार कर कहीं-कहीं पर तनिक-तनिक-सा तोड़ दिया है; और आज तक इसीलिए वे उसे कोसती हैं क्षण-प्रतिक्षण । नर हैं तो आजानु-बाहु उन्नत ललाट– रागानुराग-रंजित शरीर हैं, अधर-पान, कुच-ग्रहण, और आलिंगन में आसक्त लीन हैं। तिय हैं तो आकुलित केश-पट-नदी-वेश, कामातुर-मद विह्वल अधीर हैं, सदियों से पुरुषों की जांघों पर बैठी करती विहार हैं । इन्हें नहीं संकोच-शील है; यह मनोज के मन लोक के नर-नारी हैं, आदि काल से इसी मोद के अधिकारी हैं; चाहे हम-तुम कहें इन्हें, ये व्याभिचारी हैं ! हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 7 घंटे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 1, 2026 · 2 min · National Desk

India-Portugal Ties: एस जयशंकर ने पुर्तगाल के विदेश मंत्री से की बातचीत, पश्चिम एशिया संकट साझा किया विचार

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रंजेल के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत का मुख्य विषय पश्चिम एशिया में जारी अस्थिर स्थिति और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करना था। विदेश मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रंजेल अच्छी बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर अपने विचार साझा किए। इसी कड़ी में विदेश मंत्री जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रेई रुडेंको के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 1, 2026 · 1 min · National Desk