'दो से तीन हफ्तों में छोड़ देंगे ईरान': पश्चिम एशिया संकट पर बोले ट्रंप, बताया कैसे कम होगी तेल की कीमतें?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान में चल रहा अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन बहुत जल्द खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले दो से तीन हफ्तों के अंदर अमेरिकी सेना वहां से निकल सकती है।व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ईरान के साथ बातचीत भी कर रही है, लेकिन साथ ही सैन्य कार्रवाई भी जारी है। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 1, 2026 · 1 min · National Desk

आज का शब्द: केलि और केदारनाथ अग्रवाल की कविता- खजुराहो के मन्दिर

आज का शब्द: केलि और केदारनाथ अग्रवाल की कविता- खजुराहो के मन्दिर ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- केलि, जिसका अर्थ है- खेल, क्रीड़ा, रति, स्त्रीप्रसंग, हँसी-ठट्ठा। प्रस्तुत है केदारनाथ अग्रवाल की कविता- खजुराहो के मन्दिर चंदेलों की कला-प्रेम की देन– देवताओं के मन्दिर बने हुए हैं अब भी अनिंद्य जो खड़े हुए हैं खजुराहो में, याद दिलाते हैं हम को उस गए समय की जब पुरुषों ने उमड़-उमड़ कर– रोमांचित होकर समुद्र-सा, कुच-कटाक्ष वैभव-विलास की कला-केलि की कामिनियों को बाहु-पाश में बांध लिया था, और भोग-सम्भोग-सुरा का सरस पान कर, देश-काल को, जरा-मरण को भुला दिया था । चले गए वे कामकण्ठ-आभरण पुरुष-जन; चली गईं वे रूप-दीप-दीपित-बालाएँ; लोप हुई वे मदन-महोत्सव की लीलाएँ; शेष नहीं रह गईं हृदय की वे स्वर-ध्वनियाँ ! किन्तु मूर्तियाँ पुरुष-जनों की और मूर्तियाँ कामिनियों की ज्यों की त्यों निस्पन्द खड़ी हैं उसी तरह से देव-मन्दिरों की दीवारों पर विलास के हाव-भाव से । काल नहीं कर सका उन्हें खण्डित कृपाण से किन्तु किसी दुर्धर मनुष्य ने गदा मार कर कहीं-कहीं पर तनिक-तनिक-सा तोड़ दिया है; और आज तक इसीलिए वे उसे कोसती हैं क्षण-प्रतिक्षण । नर हैं तो आजानु-बाहु उन्नत ललाट– रागानुराग-रंजित शरीर हैं, अधर-पान, कुच-ग्रहण, और आलिंगन में आसक्त लीन हैं। तिय हैं तो आकुलित केश-पट-नदी-वेश, कामातुर-मद विह्वल अधीर हैं, सदियों से पुरुषों की जांघों पर बैठी करती विहार हैं । इन्हें नहीं संकोच-शील है; यह मनोज के मन लोक के नर-नारी हैं, आदि काल से इसी मोद के अधिकारी हैं; चाहे हम-तुम कहें इन्हें, ये व्याभिचारी हैं ! हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 7 घंटे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 1, 2026 · 2 min · National Desk

India-Portugal Ties: एस जयशंकर ने पुर्तगाल के विदेश मंत्री से की बातचीत, पश्चिम एशिया संकट साझा किया विचार

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रंजेल के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत का मुख्य विषय पश्चिम एशिया में जारी अस्थिर स्थिति और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करना था। विदेश मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रंजेल अच्छी बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर अपने विचार साझा किए। इसी कड़ी में विदेश मंत्री जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रेई रुडेंको के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 1, 2026 · 1 min · National Desk

क्या बड़ी तैयारी कर रहे नेतन्याहू?: ईरान के खिलाफ क्षेत्रीय देशों के साथ गठबंधन की योजना, समझिए कितनी असरदार

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 33वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि ईरान से युद्ध में अब इस्राइल कौन सी नई योजना बना रहा है और यह कितना असरदार होगा? अपने संबोधन में इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल धीरे-धीरे नए क्षेत्रीय गठबंधनों का निर्माण कर रहा है, ताकि ईरान के खतरे से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि इस्राइल क्षेत्र के महत्वपूर्ण देशों के साथ संबंध मजबूत कर रहा है और इसे उन्होंने ईरानी खतरे का सामना करने के लिए जरूरी बताया। एक महीने से ज्यादा समय से जारी संघर्ष के बीच इस्राइल का यह कदम इस क्षेत्र में बदलते राजनीतिक परिदृश्य और संघर्ष के बीच व्यापक सहयोग की ओर इशारा करता है।हालांकि अपने बयान में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अभी तक यह नहीं बताया कि ये कौन से देश हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मैं इन महत्वपूर्ण समझौतों के बारे में और जानकारी साझा कर सकूंगा। ऐसे समय में इस्राइली प्रधानमंत्री का यह बयान यह संकेत देता है कि इस्राइल और अरब देशों के कुछ हिस्सों के बीच सहयोग बढ़ रहा है।इस्राइली पीएम का कहना है कि इस साझेदारी का उद्देश्य ईरान की सैन्य और परमाणु योजनाओं के खिलाफ एकजुट होना है। नेतन्याहू ने आगे कहा कि इस्राइल ने हाल ही में बड़ी युद्धभूमि सफलता हासिल की है औ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 1, 2026 · 2 min · National Desk

Ashok Kharat: दुष्कर्म के आरोपी बाबा अशोक खरात के बेटे से SIT की पूछताछ, पत्नी की तलाश जारी

खरात के खिलाफ नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में कम से कम 10 एफआईआर दर्ज हैं। इनमें से आठ यौन उत्पीड़न या शोषण के आरोप में और दो धोखाधड़ी के मामले हैं। वहीं, एसआईटी को फोन पर उसके खिलाफ 100 से अधिक शिकायतें मिली हैं।एसआईटी की एक टीम अशोक खरात के कर्मयोगी नगर स्थित आवास पर पहुंची और उसके बेटे हर्षवर्धन को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसे पूछताछ के लिए महाराष्ट्र पुलिस अकादमी ले जाया गया।जांचकर्ता खरात की पत्नी कल्पना का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, एसआईटी को उसके आवास पर वह नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने बेटे को हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि आज यानी बुधवार को खरात की पुलिस हिरासत समाप्त हो रही है, जिसके बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।इस बीच पड़ोसी अहिल्यानगर जिले की पुलिस ने मंगलवार को पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें खरात की पत्नी भी शामिल है। इन पर एक जमीन मालिक को चार करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है। शिरडी में पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, खरात की पत्नी कल्पना अभी भी फरार है और उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।एक अधिकारी ने बताया कि शिरडी के एक जमीन मालिक ने खरात की पत्नी से चार एकड़ जमीन के एवज में 5.52 करोड़ रुपये का असुरक्षित ऋण लिया था। उसने लगभग 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया था, लेकिन खरात ने कथित तौर पर जमीन हड़पने की कोशिश की। इसके बाद मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर धोखाधड़ी और महाराष्ट्र धन उधार (विनियमन) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरविंद बावके और किरण सोनावाने के रूप में हुई है। अधिक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 1, 2026 · 2 min · National Desk

PBKS vs GT: कूपर कोनोली ने प्रसिद्ध की मेहनत पर फेरा पानी, डेब्यू मैच को बनाया यादगार; पंजाब की जीत में चमके

PBKS vs GT: कूपर कोनोली ने प्रसिद्ध की मेहनत पर फेरा पानी, डेब्यू मैच को बनाया यादगार; पंजाब की जीत में चमके यह वीडियो/ हटाएं शीर्ष क्रम के बल्लेबाज कूपर कोनोली के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराकर जीत से शुरुआत की। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में डेब्यू मैच खेलने वाले कोनोली ने शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली जिससे पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में सात विकेट पर 165 रन बनाकर मैच जीता। पंजाब किंग्स की स्थिति एक समय नाजुक हो गई थी, लेकिन कोनोली ने एक छोर से मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिलाई। अंत तक टिके रहे कोनोली पंजाब ने इस तरह आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत जीत से की है। पंजाब अगर ये मैच अपने नाम कर सकी तो इसका सबसे ज्यादा श्रेय कोनोली को जाता है जो अंत तक टिके रहे। कोनोली 44 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन की पारी खेली। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट झटके, जबकि रबादा, अशोक, राशिद और वाशिंगटन को एक-एक विकेट मिला। कोनोली-प्रभसिमरन की साझेदारी लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने पंजाब को पहला झटका जल्दी दिया। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे प्रियांश आर्या सात रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कोनोली और प्रभसिमरन सिंह ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 1, 2026 · 2 min · National Desk

क्या नई योजना बना रहा इस्राइल?: जारी ईरान युद्ध पर नेतन्याहू बोले- नए क्षेत्रीय गठबंधन बनाने की तैयारी कर रहे

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 33वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि ईरान से युद्ध में अब इस्राइल कौन सी नई योजना बना रहा है और यह कितना असरदार होगा? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी वीडियो में नेत्याहू ने कहा कि इस्राइल धीरे-धीरे नए क्षेत्रीय गठबंधनों का निर्माण कर रहा है, ताकि ईरान के खतरे से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि इस्राइल क्षेत्र के महत्वपूर्ण देशों के साथ संबंध मजबूत कर रहा है और इसे उन्होंने ईरानी खतरे का सामना करने के लिए जरूरी बताया। एक महीने से ज्यादा समय से जारी संघर्ष के बीच इस्राइल का यह कदम इस क्षेत्र में बदलते राजनीतिक परिदृश्य और संघर्ष के बीच व्यापक सहयोग की ओर इशारा करता है। कौन-कौन से देश इसमें शामिल होंगे? हालांकि अपने बयान में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अभी तक यह नहीं बताया कि ये कौन से देश हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मैं इन महत्वपूर्ण समझौतों के बारे में और जानकारी साझा कर सकूंगा। ऐसे समय में इस्राइली प्रधानमंत्री का यह बयान यह संकेत देता है कि इस्राइल और अरब देशों के कुछ हिस्सों के बीच सहयोग बढ़ रहा है। उनका कहना है कि इस साझेदारी का उद्देश्य ईरान की सैन्य और परमाणु योजनाओं के खिलाफ एकजुट होना है। नेतन्याहू ने आगे कहा कि इस्राइल ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 1, 2026 · 2 min · National Desk

Jammu: गांदरबल के आरहामा में आतंकियों की मूवमेंट के बाद तलाशी अभियान, सुरक्षा बलों ने की घेराबंदी

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि आरहामा के जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों की ओर से आतंकवादियों की एक मूवमेंट की विशिष्ट सूचना मिली। तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच आमना-सामना हुआ। सुरक्षाबलों ने उन्हें ललकारा जिसके जवाब में आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। जवानों ने भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।उन्होंने बताया कि कुछ देर दोनों ओर से हुई फायरिंग के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल क्षेत्र में और भीतर भाग निकले। अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त बलों को मौके पर भेजा गया है। गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अंधेरा होने के चलते एहतियात बरती जा रही है। पूरी कोशिश यह है कि आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग न निकलें।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस ऑपरेशन के दौरान दो पाकिस्तानी आतंकियों के घिरे होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) गांदरबल और सेना की 2 असम राइफल्स के जवानों की ओर से अंजाम दिया जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 1 min · National Desk

PBKS vs GT Highlights: पंजाब किंग्स ने गुजरात को सात विकेट से हराया, डेब्यू मैच में चमके कूपर कोनोली

11:22 PM, 31-Mar-2026 PBKS vs GT Live Score: पंजाब किंग्स जीता कूपर कोनोली के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर जीत से शुरुआत की। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में डेब्यू मैच खेलने वाले कोनोली ने शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली जिससे पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में सात विकेट पर 165 रन बनाकर मैच जीता। पंजाब किंग्स की स्थिति एक समय नाजुक हो गई थी, लेकिन कोनोली ने एक छोर से मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिलाई। कोनोली 44 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन की पारी खेली। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट झटके, जबकि रबादा, अशोक, राशिद और वाशिंगटन को एक-एक विकेट मिला। कूपर कोनोली के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर जीत से शुरुआत की। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में डेब्यू मैच खेलने वाले कोनोली ने शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली जिससे पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में सात विकेट पर 165 रन बनाकर मैच जीता। पंजाब किंग्स की स्थिति एक समय नाजुक हो गई थी, लेकिन कोनोली ने एक छोर से मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिलाई। कोनोली 44 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन की पारी खेली। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट झटके, जबकि रबादा, अशोक, राशिद और वाशिंगटन को एक-एक विकेट मिला। 11:11 PM, 31-Mar-2026 PBKS vs GT Live Score: पंजाब को सातवां झटका अशोक शर्मा ने मार्को यानसेन को आउट कर पंजाब किंग्स को सातवां झटका दिया। यह अशोक का आईपीएल में पहला विकेट है। अशो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: दुबई से काठमांडू जा रहा विमान इमरजेंसी में लखनऊ डायवर्ट, खराब मौसम की वजह से नहीं हो सका लैंड

दुबई से काठमांडू जा रही फ्लाई दुबई की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान मंगलवार शाम खराब मौसम के कारण काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं कर सकी। बाद में विमान को सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया, जहां यह शाम करीब 7 बजे उतरा। विमान में कुल 157 यात्री और सात क्रू मेंबर सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित लखनऊ एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 1 min · National Desk