उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में 31 मार्च की रात से मौसम ने करवट ली है। मंगलवार देर रात शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी ने सुबह सुबह तक झमाझम बारिश का रूप ले लिया। शहर के गोमती नगर, हजरतगंज, आलमबाग, अंसल और पीजीआई समेत कई इलाकों में सुबह से ही रुक-रुक कर बरसात हो रही है, जिससे पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही तपिश में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण लखनऊ के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। सुबह का न्यूनतम तापमान 19°C के आसपास दर्ज किया गया, जबकि ठंडी हवाओं के चलने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बारिश का यह सिलसिला अगले 24 से 48 घंटों तक जारी रह सकता है। लखनऊ और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है, जिसका असर राजधानी के बाहरी इलाकों में देखने को मिल सकता है। यूपी में इस बार ज्यादा सताएगी गर्मी, पूर्वांचल में बढ़ेगी तपिश उत्तर प्रदेश में इस बार गर्मी ज्यादा सताएगी। साथ ही अप्रैल से जून के बीच में लू के दिनों की संख्या में भी इजाफा होगा। माैसम विभाग की ओर से मंगलवार को जारी सूचना के मुताबिक इस बार के ग्रीष्म ऋतु में पश्चिमी यूपी के मुकाबले पूर्वांचल और मध्यांचल में गर्मी की तल्खी बढ़ेगी। वहीं अप्रैल में सामान्य से ज्यादा बारिश होने से बीच- बीच में थोड़ी राहत मिलेगी। जारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च में पश्चिमी विक्षोभ के कारण दूसरे पखवाड़े में बारिश हुई, जिससे कुल वर्षा सामान्य रही, लेकिन पहले पखवाड़े में तापमान एक से तीन डिग्री तक अधिक रहा। आंचलिक माैसम व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें