राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अपने प्रीमियम फ्यूल वेरिएंट्स XP100 पेट्रोल और Xtra Green डीजल की नई कीमतें लागू कर दी हैं। XP100 पेट्रोल क्यों खास है? ताजा बढ़ोतरी के बाद XP100 पेट्रोल की कीमत 149 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, Xtra Green (प्रीमियम डीजल) की कीमत में करीब 1.50 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिसके बाद यह 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। XP100 देश का पहला 100-ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल है, जिसे खासतौर पर हाई-एंड लग्जरी कारों और सुपरबाइक्स के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है। वहीं Xtra Green डीजल को बेहतर माइलेज और कम उत्सर्जन के लिए जाना जाता है। पहले भी बढ़ चुके हैं दाम इससे पहले 20 मार्च को भी प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। उस समय प्रीमियम पेट्रोल के दाम में 2 से 2.30 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हुई थी, जबकि सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। ऑटोमोबाइल ईंधन की कीमतें स्थिर अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भारी वृद्धि के बावजूद, तेल विपणन कंपनियों ने ऑटोमोबाइल ईंधन की कीमतों में स्थिरता बनाए रखी है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कमर्शियल एलपीजी और जेट फ्यूल की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि कंपनी ने प्रीमियम ईंधन की कीमत बढ़ाने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Fuel Price Hike: दिल्ली में प्रीमियम ईंधन महंगे, xp-100 पेट्रोल का रेट ₹160 प्रति लीटर; जानिए कीमतों पर अपडेट
राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अपने प्रीमियम फ्यूल वेरिएंट्स XP100 पेट्रोल और Xtra Green डीजल की नई कीमतें लागू कर दी हैं। XP100 पेट्रोल क्यों खास है? ताजा बढ़ोतरी के बाद XP100 पेट्रोल की कीमत 149 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, Xtra Green (प्रीमियम डीजल) की कीमत में करीब 1.50 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिसके बाद यह 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर पर